icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
481001
Devendra RangireDevendra RangireFollow9 May 2025, 03:01 pm

Balaghat - विधायक का निरीक्षण: सी.सी. रोड निर्माण पर मिली 25 लाख की स्वीकृति

Balaghat, Madhya Pradesh:

बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे ने शुक्रवार को नगर पालिका परिषद बालाघाट के वार्ड क्रमांक 1, 3, 4 और 10 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड क्रमांक 1 सावित्री बाई फुले नगर में गौण खनिज मद 2024-25 के अंतर्गत स्वीकृत लगभग 25 लाख रुपए की लागत से बनाए जा रहे सी.सी. रोड निर्माण कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विधायक मुंजारे ने संबंधित ठेकेदार एवं अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ आमजन तक समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पहुँचना चाहिए। विधायक ने मौके पर रहकर स्थानीय नागरिकों से भी संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भी आश्वासन दिया है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

छतरपुर में बरसात के दौरान सर्पदंश से चार लोगों की मौत

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में बरसात के दौरान सर्पदंश से हड़कंप मचा हुआ है. एक ही दिन में सांप के काटने से चार लोगों की मौत हो गईं, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं. जिला अस्पताल में चार शवों का पोस्टमार्टम किया गया. मृतकों की पहचान कृतिक, रक्षा, रचना और राकेश के रूप में हुई है. चार मौतों से जिले में माहौल दहशत का है. इससे पहले सिविल सर्जन डॉ. शरद चौरसिया ने बताया था कि पिछले दो दिनों में ही सर्पदंश के 14 मरीज इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए गए थे. इनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी और एक मरीज को गंभीर हालत में रेफर करना पड़ा था. जिला अस्पताल के डॉक्टर रवि सोनी ने पुष्टि की कि आज सभी चारों पोस्टमार्टम सर्पदंश के ही मामले थे. बरसात के मौसम में सांपों के बिलों से बाहर निकलने के कारण ऐसी घटनाएं बढ़ जाती हैं. डॉक्टरों का कहना है कि सबसे बड़ी समस्या झाड़-फूंक है. डॉक्टर रवि सोनी के अनुसार लोग सांप काटने के बाद अस्पताल आने के बजाय झाड़-फूंक में समय बर्बाद कर देते हैं. जब हालत बिगड़ती है तब अस्पताल लाते हैं, तब तक जहर पूरे शरीर में फैल चुका होता है.
0
0
Report

गाजीपुर में चुनावी चर्चा तेज, जातीय समीकरण और विकास कार्यों से राजनीतिक माहौल गरम

Noida, Uttar Pradesh:गाजीपुर में चुनावी चर्चा पर चौपाल, जनता के बीच दिखी सरकार के कामकाज और जातीय समीकरणों की चर्चा. गाजीपुर कचहरी में चुनावी चर्चा के दौरान जी न्यूज की टीम ने लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उनकी राय जानी। इस दौरान जनता अलग-अलग राजनीतिक धड़ों में बंटी नजर आई। कई लोगों ने सरकार के कामकाज पर असंतोष जताते हुए सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार और नौकरशाही की मनमानी का आरोप लगाया, जबकि कुछ लोगों ने सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की सराहना की. गाजीपुर की सात विधानसभा सीटों पर करीब 26 लाख 35 हजार मतदाता हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा गठबंधन में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और कांग्रेस के साथ चुनावी समीकरण था। उस चुनाव में जिले की सातों विधानसभा सीटों पर भाजपा अपना खाता नहीं खोल सकी थी। हालांकि इस बार सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी भाजपा के साथ है, जिससे चुनावी समीकरण बदलने की संभावना जताई जा रही है. चौपाल में लोगों ने भाजपा सरकार के कार्यों में हाईवे और मेडिकल कॉलेज जैसे विकास कार्यों की तारीफ की, लेकिन शहर में लंबे समय से चल रहे सीवर निर्माण को लेकर नाराजगी भी दिखाई दी। लोगों ने आरोप लगाया कि सीवर निर्माण के कारण शहर की मुख्य सड़कें जगह-जगह खुदी और जर्जर हैं, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. चुनावी चर्चा में जातीय समीकरण भी प्रमुख मुद्दा रहा। लोगों का कहना था कि गाजीपुर की सातों विधानसभा सीटों पर जातीय आधार पर मतदान का प्रभाव रहता है। ऐसे में राजनीतिक दल सोशल इंजीनियरिंग के तहत किन चेहरों को मैदान में उतारते हैं, इससे मतदाताओं का रुझान काफी हद तक तय हो सकता है. सपा-कांग्रेस समर्थकों ने इस बार सपा की सरकार बनने का दावा किया, जबकि भाजपा समर्थकों ने मौजूदा सपा विधायकों पर क्षेत्र में अपेक्षित विकास कार्य नहीं कराने का आरोप लगाते हुए भाजपा की जीत का दावा किया। वहीं बसपा समर्थकों का कहना है कि जनता सपा और भाजपा दोनों की सरकारों को देख चुकी है और इस बार बहुजन समाज पार्टी को मौका देकर मायावती के नेतृत्व में सरकार बनाएगी. फिलहाल गाजीपुर में चुनावी चौपालों और चर्चाओं के जरिए जनता का मूड टटोलने का सिलसिला शुरू हो चुका है। हालांकि वास्तविक तस्वीर राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों की घोषणा और चुनावी मैदान में उतरने के बाद ही साफ होगी कि 2027 में गाजीपुर की जनता किसके पक्ष में अपना फैसला सुनाती है। गाजीपुर से जनता के बीच चौपाल
0
0
Report
Advertisement

शक्कर के दाम 70 रुपये के पार, महँगाई से बाजार पर असर

Raebareli, Uttar Pradesh:पिछले कुछ महीनों में शक्कर के दाम आसमान छू रहे हैं। बाज़ार में एक किलो शक्कर लगभग 70 रुपये तक पहुँच गई है। आम आदमी की जेब पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। मजदूर और छोटे दुकानदार भी परेशान हैं। चाय-बेचने वाले बताते हैं कि ग्राहक कम हो गए हैं क्योंकि एक कप चाय का खर्च बढ़ गया है। आम लोग का कहना है कि सरकार जल्द महगाई पर कंट्रोल करे और कम कीमतों पर शक्कर उपलब्ध कराएगी? वही दुकानदारों का भी कहना है की शक्कर के रेट बढ़ने से व्यवसाय पर इसका असर दिखाई दे रहा है जो लोग पहले अधिक मात्रा में शक्कर खरीदते थे वह आप आधी कर दिए हैं। वही आम लोगों का कहना है की बढ़ती कीमत सीधा जब पर असर पड़ रहा है सामने लगातार त्योहार हैं और शक्कर के बिना हर त्यौहार फीका नजर आ रहा है। 121 दुकानदार व आम लोग
0
0
Report

उत्तर प्रदेश में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, जनता विधायक-प्रशासन से मांग रही जवाब

Noida, Uttar Pradesh:चुनावी चाय आपकी राय... उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तारीख भले अभी दूर हो, लेकिन सियासी बिसात तेजी से बिछने लगी है। 2027 का चुनाव फतेह करने के लिए भाजपा, सपा और कांग्रेस समेत अन्य दलों ने प्लान बनाना शुरू कर दिया है। सभी दलों की अब सिर्फ अलग अलग समीकरणों पर अपनी बिसात बिछाने पर लगे हैं। वहीं अलग-अलग क्षेत्रों में जनता अब सीधे अपने स्थानीय विधायकों और मंत्रियों के कामकाज का हिसाब-किताब मांग रही है। इन चर्चाओं में मुख्य रूप से महंगाई, रोजगार, कानून-व्यवस्था, सड़कों की स्थिति और स्थानीय विकास के मुद्दे छाए रहते हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड की टीम बाराबंकी में लोगों के बीच पहुंची। जहां उनकी राय जानने की कोशिश की गई...
0
0
Report
Advertisement

झारखंड विधानसभा को बम धमकी: सुरक्षा हाई अलर्ट, पुलिस सिम ट्रेसिंग में जुटी

Ranchi, Jharkhand:झारखंड विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। जानकारी के मुताबिक विधानसभा के प्रभारी सचिव के फोन पर कॉल कर अज्ञात शख्स ने विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी दी। इसके बाद विधानसभा के पदाधिकारी की ओर से थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विधानसभा परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी। झारखंड जगुआर की बीडीडीएस टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद पूरी विधानसभा परिसर की सघन स्नैकिंग कराई गई। टीम ने परिसर के अलग-अलग हिस्सों, कमरों और संवेदनशील स्थानों की जांच की। इधर पुलिस धमकी देने वाले शख्स तक पहुंचने में जुट गई है। शुरुआती जांच में पुलिस ने धमकी देने वाले मोबाइल नंबर का एड्रेस ट्रेस कर लिया है। जांच में सामने आया है कि जिस सिम से धमकी दी गई, उसे बिहार में किसी कंपनी के नाम पर खरीदा गया है। फिलहाल पुलिस कॉल करने वाले की पहचान, धमकी के पीछे की मंशा और सिम के इस्तेमाल से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि धमकी महज अफवाह थी या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश
0
0
Report

स्कूल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम से छात्राओं ने किया शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान

Didwana, Rajasthan:स्थानीय पीएमश्री सोन देवी बांगड़ विद्यालय में विद्यार्थियों और आमजन को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और शत-प्रतिशत मतदान करने के महत्व से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता पोस्टर प्रतियोगिता, नाम पट्टिका एवं स्लोगन पट्टिका निर्माण जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में कुल 20 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने आकर्षक पोस्टरों और रचनात्मक स्लोगनों के माध्यम से लोकतंत्र में मताधिकार के प्रयोग, सही उम्मीदवार का चुनाव करने और शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने का संदेश दिया। इस अवसर पर सभी छात्राओं ने स्वयं मतदान करने के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में एसडीएम राजवीर सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ एसीबीईओ मैनपाल सिंह तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य पवन कुमार शास्त्री भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों की सराहना की और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवा पीढ़ी की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया है。
0
0
Report

पूर्व नौकरानी की मिलीभगत: बुजुर्ग दंपति से घर लूट, 3 गिरफ्तार

New Delhi, Delhi:*नौकरानी ने रची बुजुर्ग दंपति को लूटने की साजिश, मां-बेटा समेत 3 गिरफ्तार।* उत्तरी दिल्ली के रूप नगर में बुजुर्ग दंपति को बंधक बनाकर लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में नौकरानी, उसके बेटे और बेटे के एक दोस्त को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 2 लाख रुपये, अमेरिकी डॉलर और पाउंड बरामद किए गए हैं। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। उत्तरी दिल्ली के थाना रूप नगर इलाके में हुई लूट की इस वारदात ने पुलिस को भी हैरान कर दिया। जिस घर में बुजुर्ग दंपति रहते थे, उसी घर की पूरी जानकारी रखने वाली पूर्व नौकरानी ने अपने बेटे के साथ मिलकर लूट की साजिश रच डाली। पुलिस के मुताबिक, सरोज नाम की नौकरानी कुछ महीने पहले बुजुर्ग दंपति के घर काम छोड़ चुकी थी। लेकिन घर की दिनचर्या, सामान और नकदी से जुड़ी तमाम जानकारी उसके पास थी। इसी जानकारी का फायदा उठाकर उसने अपने बेटे मनोज और उसके दोस्तों के साथ मिलकर घर को निशाना बनाने की साजिश रची। पुलिस आरोपियों की तलाश में उत्तर प्रदेश तक पहुंची। लेकिन यहां आरोपियों ने पुलिस टीम पर ही फायरिंग कर दी और मौके से फरार होने में कामयाब रहे। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी जांच और मुखबिर तंत्र को और सक्रिय किया। आखिरकार पुलिस ने इस मामले में सरोज, उसके बेटे मनोज और मनोज के एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से करीब 2 लाख रुपये की नकदी के साथ अमेरिकी डॉलर और पाउंड भी बरामद किए हैं। उत्तरी दिल्ली जिले की DCP निहारिका भट के मुताबिक, बुजुर्ग दंपति को बंधक बनाकर लूट की साजिश के पीछे घर की पूरी जानकारी रखने वाली नौकरानी और उसका बेटा मुख्य कड़ी थे। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। फिलहाल रूप नगर थाना पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में लूट की इस पूरी साजिश से जुड़े और भी राज सामने आ सकते हैं। साथ ही फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

आगरा पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गैंग के आरोपी को गिरफ्तार, 101.62 किग्रा गांजा बरामद

Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग: थाना ट्रांस यमुना पुलिस की गांजा तस्करों पर कार्रवाई अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गैंग का आरोपी गिरफ्तार कैंटर से 101 किलो 620 ग्राम गांजा बरामद बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 51 लाख रुपये शाहदरा कट के पास खड़े कैंटर से बरामद हुआ गांजा खाली क्रेटों के नीचे प्लास्टिक के कट्टों में छिपाकर रखा था गांजा पुलिस ने कैंटर चालक दीपक कुमार को किया गिरफ्तार पूछताछ में ओडिशा से गांजा लाने का खुलासा आरोपी के मुताबिक गांजा आगरा और अलीगढ़ पहुंचाया जाना था हर चक्कर के 50 हजार रुपये मिलने की बात पुलिस पूछताछ में सामने आई आरोपी दीपक वर्ष 2024 में भी गांजा तस्करी के मामले में जेल जा चुका है गैंग के अन्य आरोपी अनिल की तलाश में पुलिस टीम जुटी
0
0
Report

मेरठ के नए SSP मूर्ति ने कुर्ता-धोती में पदभार संभाला, स्वागत ने चर्चा पैदा की

मेरठ: 'कुर्ता-धोती' पहनकर पहुंचे नए SSP बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति, अधीनस्थों ने किया स्वागत मेरठ, 20 अगस्त 2026 — मेरठ को नए पुलिस कप्तान मिल गए हैं। नवनियुक्त एसएसपी बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति ने गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने से पहले वे पारंपरिक भारतीय वेशभूषा 'कुर्ता-धोती' में पहुंचे, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। पारंपरिक वेश में लिया चार्ज एसएसपी बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति गुरुवार सुबह मेरठ पहुंचे और सीधे एसएसपी कार्यालय पहुँचकर चार्ज संभाला। इस दौरान उन्होंने सफेद कुर्ता-धोती और नीला बंदगला पहना था। उनकी सादगी भरी वेशभूषा को देखकर कार्यालय में मौजूद अधिकारी और कर्मचारी भी प्रभावित नजर आए। अधीनस्थों ने किया स्वागत पदभार ग्रहण करने के बाद अधीनस्थ अधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस दौरान पुलिस के आला अधिकारी भी मौजूद रहे। चार्ज संभालने के बाद एसएसपी मूर्ति ने जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने, अपराध पर नकेल कसने और जनता से पुलिस का बेहतर तालमेल बनाने की बात कही। एसएसपी मूर्ति के आने से पुलिस विभाग में नई ऊर्जा देखी जा रही है।
0
0
Report

गुलाबराव पाटील का संजय राऊत पर तंज, अंगणवाडी सेविका निलंबित मामला

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव मंत्री गुलाबराव पाटील ऑन पृथ्वीराज चव्हाण पृथ्वीराज चव्हाण यांनी प्रस्तावाबद्दल त्याच वेळी सांगायला हवं होते.. आता त्या गोष्टीनवर एवढे पानी फिरले...शेवटी पृथ्वी गोल आहे..आणि पृथ्वीराजांनी ते सांगितले... ऑन संजय राऊत यांचे अमित शहा यांना पत्र उसकी चिठ्ठी आई है देखेंगे..... मंत्री गुलाबराव पाटील यांचा संजय राऊत यांना टोला.. ऑन अंगणवाडीसेविका निलंबित घटना काय घडली नेमके मला त्याबद्दल माहिती नाही.. या प्रकरणाची अधिकारी चौकशी करतील आणि दोषी जो कोणी असेल त्यावर कारवाई करतील. याबद्दल पुणे येथील महिला बाल कल्याण विभागाच्या अधिकाऱ्यांशी बोलेल.. बाईट मंत्री गुलाबराव पाटील
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

रतलाम में नाबालिग छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर दी जान; जांच जारी

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम के औद्योगिक थाना क्षेत्र के गौरव पैलेस इलाके में एक दिन पहले नाबालिग छात्रा ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया。 फिलहाल छात्रा की मौत का कोई ठोस कारण सामने नहीं आया है। पुलिस के मुताबिक मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। हालांकि, सूत्रों के हवाले से अलग-अलग कारण सामने आ रहे हैं। इनमें सप्लीमेंट्री परीक्षा में कम अंक आने और स्कूल पिकनिक पर जाने से इंकार किए जाने की बातें कही जा रही हैं। हालांकि इन कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि आखिर छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया।
0
0
Report

कैथल में कथित वेश्यावृत्ति मामले में दो महिलाओं की गिरफ्तारी

Kaithal, Haryana:कैथल में कथित वेश्यावृत्ति के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई कैथल के खुराना रोड पर पुलिस ने कथित वेश्यावृत्ति के मामले में कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। सामने आए वीडियो में पुलिस टीम दोनों महिलाओं को एक मकान से बाहर लेकर जाती हुई दिखाई दे रही है। पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि खुराना रोड स्थित एक मकान में बाहर से महिलाओं को बुलाकर कथित तौर पर अनैतिक गतिविधियां करवाई जा रही हैं। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस ने एक व्यक्ति को फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा। बताया जा रहा है कि सूचना की पुष्टि होने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर कार्रवाई की और मकान से दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है और क्षेत्र में किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधि के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस गतिविधि में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top