icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
481001
Devendra RangireDevendra RangireFollow8 May 2025, 09:59 am

Balaghat: मंडी में धान की बोली न होने पर ताला जड़कर किसानों ने किया विरोध

Balaghat, Madhya Pradesh:

किसानों की उपेक्षा और मंडी व्यवस्था की लापरवाही एक बार फिर सामने आई जब गोंगलई कृषि उपज मंडी में अपनी फसल लेकर पहुंचे किसानों को कई दिनों तक इंतजार करने के बावजूद धान की बोली और हमालों की सुविधा नहीं मिल पाई। इससे आक्रोशित होकर किसानों ने गुरुवार को मंडी के मुख्य गेट पर ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन किया और कार्य पूरी तरह ठप कर दिया। प्रदर्शनकारी किसानों ने बताया कि वे पिछले दो-तीन दिनों से अपनी मेहनत की फसल धान को लेकर मंडी परिसर में इंतजार कर रहे थे, लेकिन मंडी प्रशासन द्वारा न तो धान की बोली लगवाई जा रही थी और न ही फसल के उठाव हेतु हमालों की कोई व्यवस्था की गई थी। इससे उन्हें आर्थिक और मानसिक दोनों प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top