Balaghat - अनियंत्रित होकर घरों में जा घुसा डंपर, हादसे में युवक हुआ घायल
Balaghat, Madhya Pradesh:बालाघाट जिले के कटंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खजरी में बीती देर रात्रि डंपर अनियंत्रित होकर घर में घुस गया. इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और मवेशियों की भी मौत हो गई. घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है. घायल युवक नितेश पिता काम सिंह आसरे ,उम्र 25 वर्ष पाथरपाडा गंगेरूआ थाना अरी जिला सिवनी का निवासी बताया गया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
