कृषि विस्तार अधिकारियों ने अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर रैली निकालकर किया प्रदर्शन
Balaghat, Madhya Pradesh:बालाघाट में कृषि विस्तार अधिकारियों ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार से अपनी 6 सूत्रीय मांगों को पूरा करने का आह्वान किया। आज 12 बजे कृषि विस्तार अधिकारियों ने एक ज्ञापन संयुक्त कलेक्टर को मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री के नाम सौंपा। जिले के तमाम कृषि विस्तार अधिकारियों ने रैली निकालकर अपनी 6 सूत्रीय मांग में प्रमुखत: उन्हें सर्वेयर के पद का वेतनमान व उच्च पद पर पदोन्नति दिए जाने की मांग और कई मांगे शामिल। इस मांग को लेकर इन अधिकारियों ने प्रदर्शन किया गया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बस्तर में पीएम सूर्य घर योजना धीमी, 4290 आवेदन, 1526 घरों में रूफटॉप सोलर
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर – बस्तर जिले में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत तेजी से काम करने का दावा प्रशासन द्वारा किया जा रहा लेकिन आंकड़ों की माने तो जिले में पीएम सूर्य घर योजना बेहद धीमी गति से चल रही है, जिले में योजना के तहत अब तक 4290 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 1526 घरों में रूफटॉप सोलर लग चुका है, केंद्र सरकार की ओर से 2 किलोवाट पर 90 हजार और 3 किलोवाट पर 1 लाख 8 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है, वहीं अब जिला प्रशासन ने नगरनार गांव को मॉडल सोलर विलेज के रूप में विकसित करने की तैयारी है, गांव के अधिक से अधिक घरों में रूफटॉप सोलर पैनल लगाकर इसे सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा गया है, क्रेडा विभाग के माध्यम से सोलरयुक्त गांव बनाने की योजना प्रशासन ने बनाई है, वहीं कलेक्टर ने नागरिकों से योजना का लाभ लेकर बिजली बिल कम करने और सौर ऊर्जा को अपनाने की अपील की है।छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू, सीमा पर चेक पोस्ट से अवैध धान पर रोक
Rajnandgaon, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत होते ही अवैध रूप से धान खपाने वाले कोचिये भी सक्रिय हो गए हैं। दूसरे राज्यों से धान लाकर छत्तीसगढ़ के खरीदी केंद्रों में बेचने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने सीमावर्ती इलाकों में निगराणी बढ़ा दी है। इसी कड़ी में राजनांदगांव जिले में महाराष्ट्र सीमा पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन की टीम ने धान से भरे दो ट्रकों को जब्त किया है। दोनों ट्रकों में कुल 595 क्विंटल धान लोड था। दरअसल, जिले में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही अवैध धान परिवहन और कोचियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की सीमाओं पर कुल 6 चेक पोस्ट बनाए गए हैं। बीती रात महाराष्ट्र सीमा पर पाटेकोहरा चेक पोस्ट में जिला कलेक्टर और खाद्य विभाग की टीम ने जांच के दौरान महाराष्ट्र से आ रहे धान से भरे दो ट्रकों को पकड़ा।सरस्वती शुगर मिल का उद्घाटन खाली, किसानों की एकता सरकार के निर्णयों पर कठोर सवाल
Yamuna Nagar, Haryana:सरस्वती शुगर मिल का शुभारंभ हो गया, लेकिन मिल बिना गन्ने के ही चल रही है. किसान नेता संजू गुंडियाना ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ये किसानों की एकता की जीत है और सरकार को अब भी समझ जाना चाहिए. क्या बोले संजू गुंडियाना, देखिए. यमुनानगर सरस्वती शुगर मिल पर आज सुबह से ही किसान डटे हुए हैं. मिल का शुभारंभ हो गया, लेकिन गन्ना लेकर एक भी किसान नहीं पहुंचा. इसी को लेकर किसान नेता संजू गुंडियाना ने मिल गेट से ही अपनी प्रतिक्रिया दी. संजू गुंडियाना ने कहा कि जब से मिल लगी है, तब से आज तक ऐसा कभी नहीं हुआ. उद्घाटन हुआ है, मिल चलेगा लेकिन बिल्कुल खाली चलेगा, बिना गन्ने के चलेगा. पहली बार ऐसा हुआ है। जब से शुगर मिल लगी है, आज तक इतिहास में पहली बार हुआ है कि सरकार की निकम्मी के कारण, सरकार के किसान विरोधी चेहरे के कारण आज मिल का शुभारंभ बिना गन्ने के हुआ है. संजू गुंडियाना ने कहा कि ये सरकार के लिए शर्म की बात है। किसान ने अपनी एक आवाज पर गन्ना नहीं दिया. हम धन्यवाद करना चाहते हैं, अपने सभी किसान साथियों का। किसान की एक आवाज पर अपने खेत में छिलाई नहीं लगाई। कोई भी किसान गन्ना लेकर नहीं आया। अपनी एकता सभी किसान साथियों ने दिखाई. अंत में संजू गुडियाना ने सभी किसानों से एकता बनाए रखने की अपील की. और सभी किसान साथी ऐसे ही अपनी एकता बनाए रखें। अपना हक़ अपना गन्ने का रेट हम लेकर रहेंगे और जब तक रेट नहीं मिलता मिल में गन्ना लेकर कोई भी किसान साथी ना आए. हमारा धरना ऐसे ही जारी रहेगा. संजू गुदीयाना ने साफ कर दिया है, मिल भले ही चल रही है, लेकिन वो खाली चल रही है. किसानों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है. अब देखना होगा कि सरकार इस एकता के सामने कब तक टिक पाती है और गन्ने के रेट पर क्या फैसला लेती है.हरिद्वार में विनोद आर्य के घर घेराव के बाद महिला मोर्चा गिरफ्तारी की मांग तेज
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार - अंकिता भंडारी मामले में पूर्व राज्य मंत्री विनोद आर्य के अंकिता और उसके दोस्त की चैट को सार्वजनिक करने का मामला अब तूल पकड़ता है। मंगलवार को इसका विरोध करते हुए प्रदेश कांग्रेस महिला मोर्चा ने विनोद आर्य के घर का घेराव किया। प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में दर्जनों महिला कार्यकर्ताओं ने विनोद आर्य के घर के घेराव की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प भी देखने को मिली। तकरीबन आधा घंटे चले ड्रामे के बाद प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला का कहना है कि जिस तरह से उत्तराखंड की बेटी की पर्सनल चैट को सार्वजनिक किया गया वह दंडनीय अपराध है और उसका महिला मोर्चा विरोध करती है उन्होंने कहा कि विनोद आर्य की तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए वहीं कांग्रेसी नेता महेश प्रताप राणा ने कहा कि जिस तरह से इस पूरे मामले में भाजपा केस को बदलना चाहती है वह बहुत ही निंदनीय है और इसी के विरोध में आज उन्होंने विनोद आर्य के घर का घेराव किया。देवेंद्र फडणवीस बने भारत स्काउट्स का राष्ट्रीय अध्यक्ष; खंडेलवाल चीफ नेशनल कमिश्नर नियुक्त
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम—महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है, जबकि सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉ. के.के. खंडेलवाल को चीफ नेशनल कमिश्नर की जिम्मेदारी दी गई है। निर्विरोध निर्वाचित नया राष्ट्रीय नेतृत्व घोषित किया गया। गुरुग्राम में डॉ. के.के. खंडेलवाल और हरियाणा के स्टेट कमिश्नर प्रदीप कौशिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। स्काउट्स एंड गाइड्स के राष्ट्रीय स्तर पर संगठन विस्तार और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर फोकस रहेगा। अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं को जोड़ने की रणनीति बनेगी। डॉक्टर के.के. खंडेलवाल ने कहा कि भारत स्काउट्स एंड गाइड्स बच्चों और युवाओं के चरित्र निर्माण में भूमिका निभाता है। प्रदीप कौशिक ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस का राष्ट्रीय अध्यक्ष और खंडेलवाल का चीफ नेशनल कमिश्नर चुना जाना संगठन के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, जिम्मेदारी, नेतृत्व क्षमता और समाज सेवा की भावना विकसित की जाती है।हमीरपुर में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत, जागरूकता रैली का शुभारंभ
Chanwal, Himachal Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज हमीरपुर :- मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत, विशेष अभियान के तहत निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली, जिलाधिकारी अशोक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को किया रवाना, रैली में शामिल स्कूली छात्र छात्राओं ने लोगों को किया जागरूक, हाथों में जागरूकता स्लोगन लिखे पोस्टर - बैनर लेकर स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं के मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से निकाली गई जागरूकता रैली, युवा विशेष तिथियों में बीएलओ के माध्यम से फार्म - 6 भरकर मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम, जिला मुख्यालय के अम्बेडकर पार्क का मामला。अमेठी रामगंज में चोरी से हड़कंप, 70 लाख के जेवर और नकदी गायब
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - रामगंज थाना क्षेत्र में नहीं थम रही है चोरी की घटनाएं, करीब 70 लाख रुपए के कीमत के जेवर न नगदी चोरी होने से मचा हड़कंप, बताया जा रहा है कमरा बंद कर लखनऊ इलाज के गये हुए थे परिजन, कमरें में लगी पिछले हिस्से की खिड़की टूटीं होने की जानकारी पर लोगों ने देखा कमरा तो समान दिखा बिखरा, मौके पर पहुंची पुलिस व फारेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुटी रामगंज थाना क्षेत्र के भादर गांव का है मामलापटना में तेजस्वी यादव की सक्रियता: राजद कार्यालय में बड़ी बैठक तय
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग- छठ पर्व समाप्त होते हैं एक्टिव दिखे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अचानक पहुंचे राजद कार्यालय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे से पहले बड़ी बैठक पार्टी कार्यालय में संभव राजद एमएलसी सुनील सिंह, विधायक रणविजय साहू , मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव सहित कई नेता मौजूदधान घोटाले पर दुष्यंत चौटाला की सरकार पर नया हमला; जवाब नहीं तो खुलासा
Panchkula, Haryana:पंचकुला में आज जननायक जनता पार्टी (JJP) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा में धान घोटाले के आरोपों को एक बार फिर दोहराते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। दुष्यंत चौटाला ने सवाल उठाया कि कुरुक्षेत्र में जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (DFSC) ने किन परिस्थितियों और कारणों के चलते इस्तीफा दिया है? उन्होंने इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री से जवाब मांगा है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि धान घोटाले को लेकर सरकार की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। मुख्यमंत्री को इस मामले में स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। यदि सरकार की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तो वह धान घोटाले से जुड़े तथ्यों को सार्वजनिक करेंगे। काबिलेजिक्र है कि 6 दिसंबर की महेंद्रगढ़ रैली को लेकर JJP की पंचकूला में आज पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला बैठक में पहुंचे। जननायक जनता पार्टी (JJP) की ओर से 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ में होने वाली रैली की तैयारियों को लेकर आज पंचकूला में जिला स्तरीय महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक में 6 दिसंबर को होने वाली महेंद्रगढ़ रैली की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों and अधिक से अधिक संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर दिशा निर्देश दिए गए।जयपुर रेंज पुलिस ने गांजा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, भारी मात्रा बरामद
Jaipur, Rajasthan:जयपुर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई नशे के सौदागरों पर जयपुर रेंज पुलिस का बड़ा प्रहार ऑपरेशन एंटीवेनम के तहत गांजा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करीब 15 लाख रुपए कीमत का 30 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद, गांजा तस्करी के आरोप में दो तस्कर राजेन्द्र शर्मा और प्रदीप सिंह गिरफ्तार तस्करी में इस्तेमाल टोयोटा ग्लैंजा कार और महिंद्रा DI जीप तथा 3.35 लाख रुपए जब्त जयपुर रेंज साइबर सेल की सूचना पर हुई बड़ी कार्रवाई शाहपुरा-अजीतगढ़ रोड पर हाथीदेह के आसपास पकड़े गए तस्कर सीकर से गांजा लाकर जयपुर सहित कई जिलों में होती थी सप्लाई जयपुर ग्रामीण, कोटपूतली-बाहरोड़ और अलवर तक फैला था नेटवर्क उदयपुरिया मोड़ निवासी कान्हा मीणा बताया जा रहा सिंडिकेट का मास्टरमाइंड कान्हा मीणा के नेटवर्क में राजेन्द्र शर्मा और प्रदीप सिंह की भूमिका एडवांस में रकम लेकर ग्राहकों तक पहुंचाया जाता था गांजा पूछताछ में कई अन्य तस्करों और सप्लायरों के नाम आने की संभावनायमुना प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद सियासत तेज
New Delhi, Delhi:यमुना प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद सियासत तेज, सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार पर उठाए सवाल सुप्रीम कोर्ट ने यमुना में भारी मात्रा में प्रदूषण पर जताई चिंता, कोर्ट ने कहा- करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद यमुना पहले से ज्यादा प्रदूषित दिल्ली के किसी भी STP का प्रदर्शन तय मानकों के अनुरूप नहीं होने की बात भी सामने आईगोपाष्टमी के अवसर पर गोपाल-गौ माता महोत्सव में शिक्षा मंत्री ने किया सम्मान
Kota, Rajasthan:Kota गोमाता-ग्वाल-गोपाल महोत्सव, गोपाष्टमी पर गांव ग्वाल ओर गौ माता का विशाल पूजन का कार्यक्रम, कार्यक्रम में गांव ग्वाल ओर संतो का शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया सम्मान, गो पूजा के साथ हुई कार्यक्रम की शुरुआत, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा क्षेत्र में संचालित है योजना, 8 महीने में 62 ग्वाल हुए सक्रिय, गौ संवर्धन और देखरेख योजना का मुख्य उद्देश्य, गांव ग्वाल योजना प्रदेशभर में लागू करने की मंशा, मोड़क स्थित खेतड़ी हनुमान गौशाला पर हो रहा कार्यक्रम आयोजित, संभाग के प्रमुख संत कार्यक्रम में उपस्थित, चारागाह विकास और संरक्षण के साथ गौ संरक्षण को लेकर दिलाई शपथ,KGMU Lucknow में गर्दन झुकाकर MBBS फर्स्ट ईयर के छात्र बोल रहे 'प्रणाम महोदय', वीडियो वायरल
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर के छात्रों की रैगिंग का मामला सामने आया है। गर्दन झुका कर छात्र चल रहे हैं। उनसे प्रणाम महोदय जी बुलवाया जा रहा है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
केजीएमयू का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें फर्स्ट ईयर के छात्र सर झुका कर लाइन में लग कर प्रणाम महोदय जी बोलते हुए जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब इस पूरे मामले पर केजीएमयू के डीन KK सिंह का कहना है कि वीडियो में उन छात्रों के साथ सिक्योरिटी भी है, फैकल्टी भी है लेकिन छात्र को ऐसा करने से कौन आदेश दे रहा है, यह उस वीडियो में अभी तक नहीं दिखाई दिया है। हम छात्रों से अलग-अलग बात कर रहे हैं। छात्रों से कहा भी है कि अगर किसी को कोई शिकायत करनी है तो वह आकर कर सकता है। उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। अगर कोई दोषी होगा तो उस पर कार्रवाई भी की जाएगी।
