icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

खूँटी के अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे मशीनें बंद, मरीज परेशान

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी。 स्लग - विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड नहीं होने से हो रही परेशानी , 80-80 लाख रुपए के अल्ट्रासाउंड मशीन वर्षों से पड़ा है बेकार。 मुरहू, कर्रा अड़की आदि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड जाँच नहीं होने से मरीजों और जरुरतमंदों को काफी समस्या होती है। ऐसे में लोग सदर अस्पताल में मणिपाल हेल्थ मैप के द्वारा संचालित जाँच केंद्र में अल्ट्रासाउंड होता है। जिसमें चिन्हित गर्भवती महिला का जांच तो निशुल्क होता है। हालांकि बाहर में प्राइवेट में जांच कराने पर ज्यादा लगता लेकिन वहीं मणिपाल हेल्थ मैप में जान कराने पर कुछ कम खर्च में मोक्ष जाता है। हालांकि सदर अस्पताल खूँटी में भी लाखों रुपए की लागत से अल्ट्रासाउंड मशीन खरीदा तो गया है लेकिन अल्ट्रासाउंड मशीन बंद रहता है। ऐसे में लोगों को एक तो आर्थिक बोझ बढ़ जाता है और वही खरीदा गया मशीन वर्षों वर्षों से कमरे में बंद पड़ा है。 मुरहू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो वर्ष पहले एक्सरे मशीन अधिष्ठापन कियआ गया था जो अभी बेकार पड़ा हुआ है। अस्पताल के प्रभारी डॉ आशुतोष तिग्गा ने बताया कि अल्ट्रासाउंड के लिए तकनीकी विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं कराया गया है। जिसके कारण यहाँ अल्ट्रासाउंड नहीं होता है। इसके अलावे चिकित्सकों की भी कभी है । जिसमें दो ही एमएमबीएस चिकित्सक हैं। जो एक अस्पताल के संचालन के लिए कम है。 मुरहू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अस्पताल में दो वर्ष पहले उच्च स्तरीय एक्स-रे मशीन लगाया गया है । लेकिन बिजली की आपूर्ति सही नहीं होने के कारण बेकार पड़ा है। और एक पुराना एक्स-रे मशीन पहले लगा है उससे ही मरीजों का एक्स-रे किया जाता है। बता दें कि खूँटी सदर अस्पताल में हैं या किसी अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड मशीन सभी जगह बंद पड़ा है जो अन्यत्र जगह जाकर अल्ट्रासाउंड कराने को मजबूर हैं。
0
0
Report

ग्वालियर: नौ माह की गर्भवती अंजू गुर्जर का अपहरण, इनामी बदमाश गिरफ्तार

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के तिघरा थाना क्षेत्र के गुर्जा गांव से नौ माह की गर्भवती अंजू गुर्जर का गोलियां चलाकर अपहरण करने के मामले में 10 हजार रुपये के इनामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि इस घटना में शामिल डकैत योगी गुर्जर के करीबी कल्ली गुर्जर को पुलिस अब तक नहीं पकड़ सकी है। वह लगातार मुरैना और धौलपुर क्षेत्र में वारदात कर पुलिस को चुनौती दे रहा है। फिर भी पुलिस का मुखबिर तंत्र डकैत की पहुंच के आगे फेल साबित हो रहा है। दरअसल तिघरा क्षेत्र के ग्राम गुर्जा निवासी पीड़ित परिवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके बेटे का विवाह वर्ष 2024 में हुआ था। आठ अक्टूबर 2025 को योगी गुर्जर, कल्ली गुर्जर, प्रदीप सिंह गुर्जर सहित अन्य अपराधी गांव में घुसे। इन लोगों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं और अंजू को अगवा कर ले गए थे। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर योगी गुर्जर सहित नौ लोगों को अब तक पकड़ा है। कल्ली गुर्जर और प्रदीप गुर्जर फरार चल रहे थे। प्रदीप की लोकेशन पुलिस को मिली तो पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसे पुलिस ने कैंथा गांव के पास से पकड़ा है।
0
0
Report
Advertisement

अम्बेडकरनगर के शहीद अंकित पाण्डेय को श्रद्धांजलि

Ambad, Maharashtra:अम्बेडकरनगर के लाल और CISF के असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पाण्डेय का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव दौलतपुर एकसारा-मठिया पहुंचा, जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF कैंप में हुई फायरिंग के दौरान कर्तव्य निभाते हुए अंकित पाण्डेय वीरगति को प्राप्त हुए थे, तिरंगे में लिपटा शहीद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया, माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं, अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए हजारों की संख्या में लोग गांव पहुंच रहे हैं, तस्वीरें अम्बेडकरनगर के टांडा तहसील क्षेत्र के दौलतपुर एकसारा-मठिया गांव की हैं, जहां आज देश के वीर सपूत असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पाण्डेय का पार्थिव शरीर पहुंचा, शहीद के शव को देखते ही परिजन भावुक हो गए, गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है, तो वहीं शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा, शहीद अंकित पाण्डेय के अंतिम दर्शन के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, हर तरफ भारत माता की जय और अंकित पाण्डेय अमर रहें के नारे गूंजते रहे, लोगों ने नम आंखों से देश के वीर जवान को श्रद्धांजलि दी, उनका अंतिम संस्कार सरयू नदी के तट पर किया गया, उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि उनके बहन के पति श्याम सुंदर ने दी, शहीद अंकित की पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है, वही दो वर्षीय पुत्र कभी अपनी माँ को पिता के शव को देखता, हालांकि उस मासूम को यह नहीं पता है कि उसके सर से उसके पिता का साया उठ चुका है, अंकित कुमार पाण्डेय ने अपने करियर की शुरुआत CISF में सब-इंस्पेक्टर के पद से की थी, कड़ी मेहनत, प्रशिक्षण और निष्ठा के दम पर उन्होंने पदोन्नति हासिल करते हुए असिस्टेंट कमांडेंट का पद प्राप्त किया, कठुआ में ड्यूटी के दौरान उनका सर्वोच्च बलिदान पूरे क्षेत्र के लिए गहरे दुख का विषय है, CISF DIG ने शहीद अंकित पाण्डेय की शहादत पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि यह पूरे बल और देश के लिए अपूरणीय क्षति है, उन्होंने कहा कि एक असिस्टेंट कमांडेंट को तैयार करने में विभाग और सरकार के स्तर पर काफी मेहनत लगती है और अधिकारी स्वयं कठिन प्रशिक्षण व परिश्रम के बाद इस मुकाम तक पहुंचता है, उन्होंने शहादत को पूरे बल के लिए बेहद दुखद क्षति बताया, बाइट- डीआईजी सीआईएसएफ प्रयागराज
0
0
Report

रामलीला मंच पर अश्लील डांस वायरल, पुलिस जांच जारी

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के आदमपुर थाना क्षेत्र के बीजलपुर गांव में आयोजित रामलीला के पवित्र मंच पर अश्लील डांस! वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी अमरोहा जनपद के आदमपुर थाना क्षेत्र के बीजलपुर गांव में आयोजित रामलीला के दौरान अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। आरोप है कि देर रात रामलीला मंच पर फिल्मी और कथित फूहड़ गानों पर डांसर्स ने नृत्य किया। कार्यक्रम में मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे मामले का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में नाराजगी जताई जा रही है। लोगों का कहना है कि रामलीला का मंच धार्मिक आस्था और संस्कारों से जुड़ा होता है, जहां भगवान श्रीराम के आदर्शों और मर्यादा का मंचन किया जाता है। ऐसे में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान इस तरह के नृत्य को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सामने ना आने की शर्त पर कुछ ग्रामीणों ने मामले की जांच कर आयोजकों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। वहीं वायरल वीडियो को लेकर पुलिस स्तर पर जांच कर रही है
0
0
Report
Advertisement

सीवान के बाजार में स्प्लेंडर बाइक में अचानक आग लगने से हड़कंप

Siwan, Bihar:सीवान में बाजार के बीचों-बीच चलती स्पलेंडर बाइक के इंजन में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में बाइक से आग की लपटे निकलने लगी। बाइक के इंजन में आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुकानदारों ने कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना नगर थाना क्षेत्र के बड़ी मस्जिद के पास की है। बताया जा रहा है कि युवक बाइक पर सवार होकर बाजार से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक बाइक के इंजन से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग लग गई। आग लगते ही बाइक सवार युवक ने सूझबूझ दिखाते हुए बाइक को सड़क पर ही खड़ा किया और खुद सुरक्षित बाहर निकल गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। लोगों ने पानी और बालू डालकर बाइक में लगी आग पर काबू पाया। हालांकि, आग की चपेट में आने से बाइक का अगला हिस्सा काफी हद तक जल गया। फिलहाल आग लगने की वजह क्या थी, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। बाजार के बीच बाइक में अचानक आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल जरूर बन गया।
0
0
Report

रोहिणी आचार्य के बिहार लौटने पर परिवार ने पटना एयरपोर्ट पर किया स्वागत

Patna, Bihar:लंबे समय बाद बिहार लौटीं लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का पटना एयरपोर्ट पर परिवार ने स्वागत किया। रोहिणी को रिसीव करने के लिए लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती एयरपोर्ट पहुंचे। पिता लालू प्रसाद यादव से मिलते ही रोहिणी आचार्य भावुक हो गईं, वहीं मां राबड़ी देवी से मुलाकात के दौरान भी उनकी आंखों में आंसू आ गए। राबड़ी देवी बेटी के आंसू पोंछती नजर आईं। रोहिणी आचार्य ने कहा कि वह अपने पिताजी के बुलाने पर बिहार आई हैं और उनकी वापसी को राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए वहीं, मीसा भारती ने कहा कि बेटियां बाहर या विदेश से आती हैं तो पूरा परिवार उन्हें एयरपोर्ट लेने जाता है। उन्होंने कहा कि रोहिणी के आने पर यह भावुक पल है। रोहिणी के इस बयान कि पिताजी ने बुलाया है, पर मीसा भारती ने कहा कि इसका जवाब तो पिताजी ही देंगे。
0
0
Report

कांग्रेस के भीतर उथल-पुथल पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बड़ा बयान

Patiala, Punjab:ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਸਨੌਰ ਹਲਕੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਪੰਜੋਲਾ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚੇ ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨਾਇਬ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ ਨੇ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨੂੰ ਬਦਲਣ ਦੀਆਂ ਚਰਚਾਵਾਂ ’ਤੇ ਵੱਡਾ ਬਿਆਨ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਅੰਦਰ ਇਸ ਸਮੇਂ ਕਾਫੀ ਉਥਲ-ਪੁਥਲ ਚੱਲ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਕੋਈ ਵੀ ਇੱਕ-ਦੂਜੇ ਨਾਲ ਸਹਿਮਤ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਨਾਇਬ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕਾਂਗਰਸ ਨੂੰ ਸੱਤਾ ਤੋਂ ਬਾਹਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਕੀਤੇ ਗਏ ਵਾਅਦੇ ਪੂਰੇ ਨਹੀਂ ਕੀਤੇ ਗਏ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਿਰਫ਼ ਪੰਜਾਬ ਹੀ ਨਹੀਂ, ਸਗੋਂ ਪੂਰੇ ਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਅੰਡਰ ਵਿਵਾਦ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਕੈਪਟਨ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੀ ਪਾਰਟੀ ਸਬੰਧੀ ਕੀਤੀਆਂ ਟਿੱਪਣੀਆਂ ਬਾਰੇ ਪੁੱਛੇ ਜਾਣ ’ਤੇ ਨਾਇਬ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੈਪਟਨ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਨੇਤਾ ਹਨ ਅਤੇ ਬਹੁਤ ਵੱਡੇ ਨੇਤਾ ਹਨ।
0
0
Report
Advertisement

जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर सुपरवाइजरों की बैठक, डिजिटल प्रक्रिया की दी जानकारी

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। तहसील बहेड़ी स्थित सभागार में गुरुवार को जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर सुपरवाइजरों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपजिलाधिकारी गोपाल शर्मा और तहसीलदार भानु प्रताप सिंह ने उपस्थित सुपरवाइजरों को जनगणना की प्रक्रिया, समय-सारणी और जिम्मेदारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में बताया गया कि जनगणना का द्वितीय चरण 16 नवंबर 2026 से 9 जनवरी 2027 तक संचालित होगा। इस दौरान प्रत्येक व्यक्ति से 40 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें जाति, वैवाहिक स्थिति, साक्षरता, शिक्षा, रोजगार, मातृभाषा और डिजिटल साक्षरता से संबंधित जानकारियां शामिल होंगी। जनगणना पहली बार पूरी तरह डिजिटल माध्यम से कराई जाएगी। इसके लिए 16 से 30 नवंबर तक नागरिकों को स्वयं जनगणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) का विकल्प मिलेगा, जबकि 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि 5 जनवरी की मध्यरात्रि बेघरों की गणना की जाएगी तथा 5 से 9 जनवरी तक रिवीजन राउंड चलेगा। जनगणना कार्य को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रगणकों और सुपरवाइजरों को गन्ना उत्पादक महाविद्यालय में विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि कोई भी मकान, परिवार या क्षेत्र जनगणना से छूटने न पाए और न ही किसी की दोहरी गणना हो। बैठक में जनगणना अधिनियम 1948 के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रत्येक व्यक्ति जनगणना संबंधी प्रश्नों का सही उत्तर देने के लिए बाध्य है तथा सभी व्यक्तिगत जानकारियां पूरी तरह गोपनीय रखी जाएंगी। अधिकारियों ने सुपरवाइजरों से जनगणना कार्य को गंभीरता, जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए। बैठक में संबंधित सुपरवाइजर एवं पर्यवेक्षक मौजूद रहे।
0
0
Report

हिण्डौन में 70वीं राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आगाज

Karauli, Rajasthan:हिण्डौन में 70वीं राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरू, 69 टीमों के 340 खिलाड़ी दिखा रहे हुनर, एंकर इंट्रो - प्रारंभिक शिक्षा विभाग की 70वीं राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता (14 वर्ष छात्र-छात्रा वर्ग) का गुरुवार को हिण्डौन में आगाज हुआ। आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित इस खेल महाकुंभ का उद्घाटन पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव ने ध्वजारोहण कर किया। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अलावड़ा के तत्वावधान में आयोजित समारोह की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और मनमोहक सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों व खेल प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अध्यक्ष जिला शिक्षा अधिकारी मुनेश कुमार मीणा रहे। समारोह को नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि दिलीप चतुर्वेदी व उपसभापति विक्रम सिंह ने भी संबोधित किया, जबकि सीबीईओ कमलेश शुक्ला ने प्रतिवेदन रखा। आयोजन समिति ने अतिथियों का शॉल व स्मृति चिह्न देकर अभिनंदन किया। खेल संयोजक मुकेश चंद शर्मा व मीडिया प्रभारी नरेंद्र बाबा ने बताया कि स्पर्धा में छात्र वर्ग की 37 व छात्रा वर्ग की 32 टीमें भाग ले रही हैं। प्रदेश भर के 35 से अधिक जिलों से पहुंचे कुल 340 खिलाड़ी टेबल टेनिस बोर्ड पर अपना दमखम और प्रतिभा दिखा रहे हैं। पारदर्शी व निष्पक्ष खेल संचालन के लिए शिक्षा निदेशालय बीकानेर से 60 आधिकारिक निर्णायक और चयनकर्ता नियुक्त किए गए हैं। व्यवस्थाओं को संभालने के लिए 30 प्रधानाचार्य, 15 व्याख्याता, 50 अध्यापक और 30 स्थानीय स्टाफ सहित कुल 125 कार्मिक मैदान में मुस्तैद हैं। प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु भामाशाहों ने आर्थिक सहयोग दिया।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली DU छात्राओं की सुरक्षा पर बहस: लड़कों के संस्कार से ही महिलाएं सुरक्षित

New Delhi, Delhi:दिल्ली मे DU छात्राएं महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खडे कर रही है दिल्ली मे दूर राज्यों से आई पढ़ने के लिऐ DU की छात्राएं बोली बेटों को रोकना होगा महिलाए तभी सुरक्षित महसूस करेगी ZEE मीडिया देश की बेटी DU छात्राओं ने खुल कर अपने विचार रखे महिला सुरक्षा को लेकर लोकेशन दिल्ली एंकर राजधानी दिल्ली में हाल में सामने आए महिला अपराध और दुष्कर्म के मामलों ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं जिसकी चर्चा घर घर हो रही है इसी गंभीर बन चुके मुद्दे को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मैत्रेयी कॉलेज में छात्राओं से संवाद किया मुख्यमंत्री ने छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि बेटियों की सुरक्षा के नाम पर उनकी आज़ादी पर पाबंदियां लगाने के बजाय समाज को लड़कों को भी सम्मान जिम्मेदारी और सही व्यवहार की सीख देनी होगी उन्होंने यह भी कहा कि गलत हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए मुख्यमंत्री के इस संवाद के बाद ZEE मीडिया संवाददाता शरद भारद्वाज ने DU मे पढ़ने वाली छात्राओं से भी बात की और जानने की कोशिश की कि महिला सुरक्षा, लड़कों की परवरिश और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई को लेकर आखिर छात्राओं की क्या राय रखती है ZEE मीडिया से छात्राएं खुली बोली सिर्फ लड़कियों पर पाबंदियां लगाने से महिला सुरक्षा सुनिश्चित हो सकती है और मुख्यमंत्री की ‘लड़कों को संस्कार सिखाने’ वाली बात पर छात्राओं बोली बेटे को संस्कार घर दे सभी सोच बदले तभी महिलाए सुरक्षित महसूस करेगी
0
0
Report

नीमच में जमीन विवाद पर कांग्रेस नेता ओम शर्मा पर हमला; दो आरोपी गिरफ्तार

Neemuch, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के नीमच जिले के बरूखेड़ा रोड क्षेत्र में जमीन और गेट निर्माण के विवाद को लेकर कांग्रेस नेता ओम शर्मा पर जानलेवा हमला हुआ है। करीब 10 से 15 लोगों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से उन पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उदयपुर रेफर किया गया है। परशुराम गृह निर्माण साख संस्था के सदस्य पंडित राधेश्याम उपाध्याय के अनुसार, अनंत चतुर्दशी के दिन कॉलोनी के मुख्य द्वार निर्माण के लिए भूमिपूजन कर गड्ढा खोदा गया था। आरोप है कि रात के समय विरोधी पक्ष ने गड्ढा भरकर वहां पिलर गाड़ दिए और लोहे की गुमटी रख दी। आज जब संस्था के लोग बातचीत करने और मौके का मुआयना करने पहुंचे, तो विरोधी पक्ष के 10 से 15 लोगों ने अचानक हमला बोल दिया। इस हमले में कांग्रेस नेता ओम शर्मा के सिर, सीने और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। लहूलुहान हालत में उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उदयपुर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष तरुण बाहेती भी अस्पताल पहुंचे। संस्था के सदस्यों के अनुसार, इस जमीन का मामला हाईकोर्ट में भी विचाराधीन है और दोनों पक्षों के बीच समझौते की बातचीत चल रही थी। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से हमलावरों की पहचान कर तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वही नीमच सिटी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुवे दो आरोपियों को राउंडअप कर आगे की कार्रवाई की जा रही है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top