473331
करोडों लगेगा फिर सुन्दर होगा रेल्वे स्टेशन
Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोक नगर में करोड़ों रुपये की लागत से बने रेलवे स्टेशन को कमाई का जरिया बना दिया गया है। अब यहां फिर से मरम्मत का काम शुरू हो गया है, जबकि पहले भी करोड़ों की लागत से इसका सौंदर्यकरण किया गया था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बदायूं चिटफंड घोटाला: भाइयों की गिरफ्तारी, 15 हजार निवेशकों के पैसे लूटने का आरोप
Budaun, Uttar Pradesh:बदायूं में 200 करोड़ के चिटफंड घोटाले का पर्दाफाश: अमर ज्योति कंपनी के मालिक मौर्या बंधु गिरफ्तार,15 हजार निवेशकों के पैसे लेकर फरार हुए थे दोनों भाई, हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद पुलिस ने बरेली से दबोचा।\n\nबदायूं जिले के सबसे बड़े चिटफंड घोटाले में फरार चल रहे अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड के मालिक दोनों सगे भाइयों को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान शशिकांत मौर्या और सूर्यकांत मौर्या के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बरेली के सिंधुनगर/कटरा चांद खां के रहने वाले हैं।\n\nपुलिस के अनुसार दोनों भाइयों पर जिले के करीब 15 हजार लोगों के लगभग 200 से 300 करोड़ रुपये हड़प कर फरार होने का आरोप है।\n\n22 साल पुरानी कंपनी, 5 साल में पैसा डबल का लालच.......\n\nजांच में सामने आया है कि शशिकांत मौर्या ने करीब 22 साल पहले बदायूं शहर में शेखूपुर मार्ग पर जालंधरी सराय में अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड के नाम से कंपनी खोली थी। कंपनी ने 200 से अधिक एजेंट नियुक्त किए थे।\n\nआरडी, एफडी में 5 साल में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर लोगों से निवेश कराया गया। बताया जा रहा है कि पिछले 10 सालों में हजारों लोगों ने इसमें निवेश किया, जिनमें सैकड़ों वकील, शिक्षक, पुलिसकर्मी, छोटे दुकानदार, फल-सब्जी विक्रेता और दिहाड़ी मजदूर तक शामिल हैं।\n\nबार एसोसिएशन के अनुसार अकेले 300 से अधिक वकीलों के ही 5 करोड़ रुपये से ज्यादा इस कंपनी में फंसे हैं।\n\nजब निवेशकों का पैसा लौटाने का समय आया तो आरोपी अपना कार्यालय बंद कर और कटरा चांद खां स्थित अपनी कोठी चोरी-छिपे बेचकर फरार हो गए।\n\n4 मुकदमे, हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत.......\n\nपीड़ितों के हंगामे और प्रदर्शन के बाद पिछले साल 1 जून 2025 को शहर कोतवाली में पहला मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद 6, 8 और 9 जून को तीन और मुकदमे दर्ज किए गए। मामले की जांच के लिए एसएसपी ने एसपी सिटी के नेतृत्व में SIT गठित की थी।\n\nगिरफ्तारी से बचने के लिए तीनों भाइयों शशिकांत, सूर्यकांत और श्रीकांत ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। करीब 6 महीने तक सुनवाई चली, लेकिन हाईकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी। इसके बाद न्यायालय ने तीनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए और संपत्ति कुर्क करने की उद्घोषणा भी जारी की थी। पुलिस ने दोनों पर 25-25 हजार से बढ़ाकर 50-50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।\n\nऐसे हुई गिरफ्तारी......\n\nएसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर शहर कोतवाली पुलिस की टीम ने बरेली में दबिश देकर दोनों भाइयों को हिरासत में लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों को बदायूं लाकर न्यायालय में पेश करने की तैयारी है। कंपनी के 18 बैंक खातों को पहले ही फ्रीज किया जा चुका है, जिनमें 1.15 करोड़ रुपये से अधिक की रकम मिली है।\n\nइसके पहले पुलिस इस मामले में 7 एजेंटों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।........\n\nपुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में घोटाले की पूरी चेन और निवेशकों की रकम कहां निवेश की गई, इसका खुलासा होगा। वहीँ गिरफ्तारी की खबर के बाद निवेशकों में न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।\n\nबाइट - अंकिता शर्मा एसएसपी बदायूं0
0
Report
यूट्यूब स्टोरी के लिए ताज़ा खबर
Raipur, Chhattisgarh:0
0
Report
गंगा का जलस्तर घटा, खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर, रात डरावनी
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में गंगा का जलस्तर करीब 30 सेंटीमीटर नीचे आ गया है, लेकिन बाढ़ प्रभावित क्षेत्र अभी भी खतरे के निशान से लगभग दो मीटर ऊपर बह रहे हैं. मोहिउद्दीननगर और मोहहनपुर प्रखंड के निचले इलाकों में घरों के भीतर पानी जमा है और हजारों लोग सुरक्षित ठिकाने की तलाश में हैं. मोहिनपुर प्रखंड की डुमरी दक्षिणी पंचायत में हालत बेहद खराब हैं; अधिकांश लोग पिछले छह दिनों से घरों की छतों पर रहने को मजबूर हैं. रात की परेशानी सबसे डरावनी तस्वीर दिखाती है. जी मीडिया की टीम ने रात के अंधेरे में नाव से प्रभावित इलाकों का जायजा लिया. पानी से घिरे गांवों के बीच नाव आगे बढ़ी तो चारों तरफ सिर्फ पानी और अंधेरा था. लोगों ने बताया कि रात होते ही डर बढ़ जाता है. घर में रहना संभव नहीं है, सड़क और बांध भी सुरक्षित नहीं हैं और कई बार रात नाव पर ही गुजारनी पड़ती है. बाढ़ पीड़ितों के अनुसार अंधारे में बच्चों और मवेशियों को लेकर डर अधिक रहता है. नाव पर रात बिताना मजबूरी है. चारों तरफ पानी होने के कारण किसी आपात स्थिति में मदद मिलना भी आसान नहीं है. ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन राहत और व्यवस्थाओं के दावे कर रहा है, पर वास्तविक स्थिति अलग है. उनका कहना है कि राहत कार्य सोशल मीडिया पर अधिक दिखते हैं, जबकि बाढ़ प्रभावित इलाकों में भोजन, पानी, पशु चारा और रोशनी जैसी मूलभूत सुविधाएं अभी भी कम पड़ती हैं. प्रशासन की ओर से मोहिउद्दीननगर प्रखंड में करीब 25 स्थानों पर सामुदायिक किचन शुरू बताए गए हैं, ताकि प्रभावित लोगों को भोजन मिल सके. 95 नावों के जरिये राहत सामग्री और सामुदायिक किचन का सामान पहुंचाने की बात कही गई है. पशुओं के लिए चारा और प्लास्टिक शीट वितरित करने की भी बात है, लेकिन राहत पर्याप्त नहीं है. गंगा का पानी घटने से कुछ उम्मीद जगी है, पर फैलाव अभी कम नहीं हुआ. छह दिन से पानी के बीच जीवन गुजार रहे परिवारों के लिए यह सबसे बड़ा सवाल है कि डरावनी रात कब खत्म होगी. मौके से नाव पर बाढ़ पीड़ितों से बातचीत किया गया.0
0
Report
Advertisement
15 हजार की इनामी गैंगस्टर महिला गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र में गैंगस्टर एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रही 15 हजार रुपये की इनामी महिला अभियुक्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, महिला के खिलाफ भिटौली थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। लंबे समय से फरार रहने के कारण उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कलक्ट्रेट पुलिस चौकी क्षेत्र में घेराबंदी कर महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया।0
0
Report
कालका में युवक पर जानलेवा हमला: वीडियो वायरल, पुरानी रंजिश की आशंका
Chandigarh, Chandigarh:पंचकूला जिले के कालका क्षेत्र में युवक पर जानलेवा हमला... वारदात का वीभत्स वीडियो हुआ वायरल... कालका में युवक पर जानलेवा हमला, कुल्हाड़ी-गंडासी और डंडों से किया वार... घायल युवक को गंभीर हालत में कालका से पंचकूला रेफर किया गया... पुरानी रंजिश का मामला होने की आशंका... पंचकूला के कालका क्षेत्र के गांधी चौक पर सोमवार रात एक युवक पर कुछ युवकों द्वारा कथित तौर पर जानलेवा हमला किए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घायल युवक की पहचान निखिल चौरसिया के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सेक्टर-6 सिविल अस्पताल, पंचकूला रेफर किया गया, जहां से उसे आगे रेफर करते हुए पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, निखिल मोटरसाइकिल पर काली माता मंदिर की तरफ से गांधी चौक की ओर आ रहा था। आरोप है कि गांधी चौक के पास पहले से घात लगाए बैठे कुछ नकाबपोश युवकों ने उसे रोककर कुल्हाड़ी, गंडासी, डंडों और अन्य तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में निखिल सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शी का दावा है कि हमलावर पहली बार हमला करने के बाद वहां से चले गए। घायल निखिल जब किसी तरह उठकर ऑटो में बैठकर अस्पताल जाने लगा तो आरोपियों ने दोबारा उसका पीछा किया और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान कथित तौर पर हमलावरों ने मौके पर मौजूद लोगों को धमकी दी कि यदि किसी ने फोटो या वीडियो बनाई तो उसे भी जान से मार दिया जाएगा। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, हमलावर यह कहते हुए भी सुनाई दिए कि “इसने हमारे भाई को मारा था।” घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। प्रारम्भिक जांच में दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश की बात सामने आने की जानकारी है। यह भी बताया जा रहा है कि करीब सात महीने पहले निखिल का एक आपराधिक मामले से संबंध रहा था। हालांकि, इन तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना की सूचना मिलते ही कालका थाना प्रभारी प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है और हमले के कारणों तथा आरोपियों की पहचान को लेकर विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है।0
0
Report
Labor Day पर नेब्रास्का के Lynch के पास टॉर्नाडो ने मचाई तबाही
Noida, Uttar Pradesh:Severe weather fired up a tornado near Lynch, Nebraska, on Labor Day0
0
Report
Advertisement
जमुई में प्रेम विवाह के बाद हंगामा, वीडियो वायरल और पिटाई की घटना
Jamui, Bihar:जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र में एक बार फिर प्रेम विवाह का मामला सामने आया है। पतसंडा पंचायत निवासी अभिषेक कुमार उर्फ जॉनी ने मंगलवार को जमुई स्थित पंच मंदिर में गंगरा पंचायत के प्रीतम टोला निवासी ज्योति कुमारी के साथ विवाह किया। दोनों के बीच करीब एक वर्ष से प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। विवाह के बाद दोनों ने एक-दूसरे का साथ जीवनभर निभाने की बात कही है। जानकारी के अनुसार, अभिषेक कुमार उर्फ जॉनी गिद्धौर में चाय की दुकान चलाकर जीवन-यापन करता है। उसके पिता का निधन हो चुका है। वहीं, ज्योति कुमारी गंगरा पंचायत के प्रेतम टोला निवासी चन्द्रदेव रावत की पुत्री है। बताया जाता है कि ज्योति की एक बहन का विवाह गिद्धौर में हुआ है। इसी सिलसिले में आने-जाने के दौरान अभिषेक और ज्योति के बीच संपर्क हुआ और धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गया। दोनों ने मंगलवार को जमुई के पंच मंदिर पहुंचकर शादी कर ली। विवाह के बाद ज्योति ने बताया कि उसने अपनी इच्छा और सहमति से अभिषेक के साथ विवाह किया है। उसने अपना जन्म वर्ष 2007 बताया और स्वयं को बालिग बताते हुए कहा कि उसने किसी दबाव में यह फैसला नहीं लिया है। ज्योति ने कहा कि वह अपनी मर्जी से अभिषेक के साथ जीवन बिताना चाहती है। दोनों ने एक-दूसरे का साथ कभी नहीं छोड़ने की बात कही। इधर, जमुई शहर के अति व्यस्ततम रजिस्ट्री कचहरी चौक और सर्किट हाउस के पास उस समय अफरातफरी मच गई, जब शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसकी सूचना डायल-112 की पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही लड़की के परिजन मौके पर पहुंच गए। इसके बाद लड़की की बहन समेत अन्य लोगों ने लड़के के दोस्तों की बीच सड़क पर चप्पल से पिटाई कर दी। इस दौरान मौके पर जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। घटना का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक महिला एक युवक की चप्पल से पिटाई कर रही है, जबकि चारों ओर बड़ी संख्या में लोग खड़े होकर तमाशा देख रहे हैं। इधर, ज्योति के अचानक घर से गायब होने के बाद परिजनों में अफरातफरी मच गई। ज्योति की बड़ी बहन ममता कुमारी ने बताया कि घर में सतैसा का कार्यक्रम चल रहा था और परिवार के कई लोग घर पहुँचे हुए थे। मंगलवार की सुबह करीब 11:30 बजे खाना खाने के बाद परिवार के सदस्य आराम कर रहे थे। इसी दौरान ज्योति घर से निकल गई। पड़ोस की एक महिला ने उसे सड़क पर टहलते हुए देखा था, लेकिन परिवार को उसके कहीं जाने की जानकारी नहीं थी। काफी देर तक ज्योति के वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। इसी दौरान एक रिश्तेदार के माध्यम से परिजनों को जानकारी मिली कि ज्योति ने अभिषेक के साथ शादी कर ली है। इसके बाद परिवार में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। बताया गया कि ज्योति के पिता गुजरात में काम करते हैं। वहीं, अभिषेक चाय की दुकान चलाकर अपना जीवन-यापन करता है। ज्योति के अचानक घर से निकलकर प्रेम विवाह करने के बाद क्षेत्र में इस मामले की चर्चा है। हालांकि, विवाह को लेकर दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। ज्योति जहां अपनी इच्छा से विवाह करने और अभिषेक के साथ रहने की बात कह रही है, वहीं परिजनों का कहना है कि उन्हें उसके घर से चले जाने की जानकारी बाद में मिली।0
0
Report
मानसरोवर कॉम्प्लेक्स के सामने भगवा झंडा हटाने पर विरोध, आयुक्त मौके पर झंडा फिर लगवाया
Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा में मानसरोवर कॉम्प्लेक्स के सामने मंगलवार दोपहर खंभे पर लगा भगवा झंडा नगर निगम कर्मचारियों ने उतार दिया. झंडा नीचे पड़ा देख हिंदूवादी संगठनों के सदस्यों को इसकी जानकारी मिली. इसके बाद वे मौके पर पहुंचे और विरोध शुरू कर दिया. रामलीला समिति के अध्यक्ष अरविंद राजपूत ने आरोप लगाया कि कलेक्टर हरेंद्र नारायण के निर्देश पर निगम आयुक्त सीपी राय के कहने पर झंडा हटाया गया. उन्होंने कहा कि जब तक निगम आयुक्त खुद मौके पर आकर झंडा दोबारा नहीं लगाएंगे तब तक विरोध जारी रहेगा. विरोध की जानकारी मिलने पर निगम आयुक्त सीपी राय मौके पर पहुंचे. उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत की और खंभे पर भगवा झंडा दोबारा लगा दिया इसके बाद विरोध खत्म हो गया और मौके पर स्थिति सामान्य हो गई. जानकरी के अनुसार, खंभे पर लगे भगवा झंडे की जगह तिरंगा लगाने की तैयारी थी. लेकिन झंडा जिस तरह हटाया गया उसे लेकर विरोध शुरू हो गया. इसके बाद फिलहाल भगवा झंडा उसी जगह दोबारा लगा दिया गया. घटना के बाद कुछ समय तक मानसरोवर कॉम्प्लेक्स के सामने लोगों की भीड़ जमा रही. झंडा हटाने को लेकर लगाए गए आरोपों पर प्रशासन की ओर से अलग से कोई बयान सामने नहीं आया.0
0
Report
NH 80 पर जलजमाव: मंत्री के काफिले ने वैकल्पिक मार्ग से निकाला
Barh, Bihar:कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा को जब NH 80 पर जलजमाव की सूचना मिली, तब उन्होंने वैकल्पिक मार्ग से रास्ता बदल लिया। मोकामा से लखीसराय जाने के दौरान उन्हें बाटा मोड़ से हाथीदह जंक्शन तक सड़क बेहद खराब होने की जानकारी मिली। NH 80 पर 4 फीट तक पानी जमा होने से गाड़ियों का काफिला वहां से निकलना मुश्किल था। फिर स्थानीय लोगों ने उन्हें वैकल्पिक मार्ग की जानकारी दी, तब वे हाथीदह थाना क्षेत्र के अंतिम बॉर्डर पर निकल सके। जब उनसे नेशनल हाईवे पर जलजमाव की स्थिति पर सवाल किया गया तब उन्होंने कहा कि पथ निर्माण विभाग को जल्द ही इसका स्थाई समाधान करने को कहा जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने एक और घोषणा की। उन्होंने कहा कि एक मरीन ड्राइव का भी हाथीदह में निर्माण कराया जाना है, जो NH 80 के सामानांतर गंगा में बनेगा और हाथीदह स्टेशन से आगे तक जायेगा। इधर मंत्री जी तो निकल गये, लेकिन काफिले में शामिल बाकी लोग अभी तक रास्ता ढूंढने में लगे हैं। जिस निजी रास्ते से मंत्री जी को निकाला गया, वह कच्ची सड़क है। मूसलाधार बारिश के कारण उससे भी आवागमन बंद हो गया, लिहाजा कई गाड़ियाँ उसी 4 फ़ीट पानी भरे अंडर पास से होकर गुजर रही है। गंगा का पानी हाथीदह जंक्शन के पास अंडरपास में लगातार जमा रहता है। धीरे-धीरे पानी तीन से 4 फीट हो गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक ड्राइवर ने बताया कि कई गाड़ियां खराब हो गई है वहीं कई गाड़ियों को धक्का लगाते हुए भी देखा गया। बाइट - विजय सिन्हा, कृषि मंत्री बाइट - ड्राइवर0
0
Report
Advertisement
मनेंद्रगढ़ में चोरी की घटनाएं: महिलाएं रात गश्त बढ़ाने का निर्णय
Muju, Jeonbuk State:मनेंद्रगढ़ में चोरी बढ़े, महिलाएं रात सुरक्षा पहरे को मजबूत करने का ऐलान0
0
Report
कटिहार में 406 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, कीमत लगभग 32 लाख
Katihar, Bihar:लगभग 32 लाख रुपए का 406 ग्राम स्मैक पुलिस ने किया बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार. कांड दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई. पश्चिम बंगाल की ओर से अवैध मादक पदार्थ लेकर तस्करी करने की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई. अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार किया गया. कटिहार जिला के मुफ्फसिल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 32 लाख रुपए का 406 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार किया है. मुफ्फसिल थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति पश्चिम बंगाल से अवैध मादक पदार्थ लेकर तस्करी करने आ रहा है. उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थानाध्यक्ष द्वारा अपने पुलिस बल के साथ सरबसा सर्विस रोड के पास पहुँचकर वाहन जाँच अभियान चलाया गया. वाहन जाँच के क्रम में एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने लगा, जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ गया तथा पकड़े गये व्यक्ति से नाम व पता पूछने पर शुभम यादव, उम्र 25 वर्ष, सा० खुदना, थाना रौतारा, जिला कटिहार बताया गया है. तलाशी के क्रम में 406 ग्राम स्मैक, एक मोबाइल व एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया. स्मैक का अनुमानित मूल्य लगभग 30 से 32 लाख रूपए है. तत्पश्चात अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार किया गया. कांड दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.0
0
Report
बदायूं में गौ तस्करी पर पुलिस मुठभेड़, सिपाही समेत बदमाश घायल
Noida, Uttar Pradesh:बदायूं ब्रेकिंग गौ तस्कर से पुलिस की मुठभेड़ बदमाश की गोली से सिपाही भी हुआ घायल बदमाश के दोनों पैरो मे लगी गोली तन्हीर पुत्र छोटे अलापुर थाना इलाके के गौरामई का रहने वाला है। गौतस्करी के मामले मे चल रहा था फरार सीओ दातागंज फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुचे0
0
Report
Advertisement
CID ने मौत के बाद भी परीक्षा के दावे पर सवाल, CBI जांच मांग तेज
Noida, Uttar Pradesh:वाह रे CID! मरे हुए व्यक्ति से परीक्षा लिखवा दिया, कैसे यकीन करें इस जांच पर... CID ने जांच में पाया कि अभय तिवारी के पिता दो परीक्षा में पास हुए, लेकिन यहां पता चल यह है कि उनकी मौत 2018 में ही हो चुकी है। पहली जांच में जो महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले, उसे अनुराग गुप्ता ले गए। अब खबरों से पता चला कि बचे-खुले खुले साक्ष्य भी ख्यांगते ले गए। और आदेश देखकर हैरानी होती है कि जो कुछ बचा है, उसे भी कहीं तीसरे चर्चित एवं विवादास्पद अधिकारी मनोज कौशिक न ले जाएं। फिर झारखंड के छात्रों और युवाओं के हाथ क्या आएगा? मुख्यमंत्री HemantSorenJMM जी, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका पर सीबीआई जांच के लिए सहमति दीजिए और इस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित कराइए। ऐसा न हो कि महंगे वकीलों के सहारे दूसरे मामलों की तरह तारीख पर तारीख ली जाती रहे और इस बीच घोटाले से जुड़े डिजिटल साक्ष्य नष्ट हो जाएं। आपकी CID कहीं बचे-खुचे सबूतों को भी नष्ट न कर दे, यह सुनिश्चित करना भी आपकी जिम्मेदारी है। और यदि न्यायालय के आदेश के बाद ही CBI जांच होती है, तब तक अगर महत्वपूर्ण साक्ष्य मिट चुके हों तो जांच का हश्र भी शराब घोटाले की ACB जांच जैसा हवा-हवाई न हो जाए...और मुख्य अभियुक्त पकड़े ही न जायें या जो पकड़े गये हैं, वे सारे चार्जशीट के अभाव में डिफ़ॉल्ट बेल लेकर मजे से बाहर आ जाये। अगर आपमें छात्रों-बेरोज़गारों के प्रति तनिक भी संवेदना है तो इस मामले में साक्ष्यों से खिलवाड़ नहीं, बल्कि सच्चाई सामने आनी चाहिए...जो सिर्फ़ CBI की जाँच से ही संभव है。0
0
Report
छतरपुर में अवैध शराब के अड्डों पर दबिश, 1700 किलो लाहन बरामद
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर-सागर के बंडा में जहरीली शराब कांड के बाद छतरपुर में आबकारी विभाग अलर्ट मोड पर है। कलेक्टर के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आज जिले में विशेष अभियान चलाया गया। आबकारी टीम ने बिजावर के ग्राम कंजरपुरा, भरगवा और बिजावर लोकल क्षेत्र में कच्ची शराब के अड्डों पर सघन दबिश दी। कार्रवाई के दौरान टीम को सैकड़ों डिब्बों में सड़ा हुआ गुड़ और महुआ लाहन मिला, जिसकी मात्रा करीब 1700 किलो से ज्यादा है। टीम ने 20 से ज्यादा हाथभट्टी मदिरा निर्माण की भट्टियों को मौके पर ही तोड़कर नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई में 74 लीटर हाथभट्टी मदिरा जब्त की गई और आबकारी एक्ट के तहत 12 प्रकरण दर्ज किए गए। जब्त शराब, लाहन और सामग्री की कुल कीमत लगभग 1 लाख 19 हजार रुपये आंकी गई है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ ये अभियान आगे भी जारी रहेगा।0
0
Report
नर्मदापुरम में चंदन नगर रसूलिया से अवैध शराब का जखीरा बरामद, बदमाश टमंटू फरार
Narmadapuram, Madhya Pradesh:सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों के घटना के बाद अवैध शराब के कारोबार को लेकर पुलिस और प्रशासन की सख्ती बढ़ गई है। नर्मदापुरम जिले में भी अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत थाना देहात पुलिस ने चंदन नगर रसूलिया में कार्रवाई करते हुए कुख्यात निगरानी बदमाश प्रशांत तिवारी उर्फ टमंटू के मकान से अवैध शराब का बड़ा जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से अंग्रेजी और देशी शराब की 53 पेटियां जब्त की हैं, जिनमें कुल 464.20 लीटर शराब मिली है। जब्त शराब की कीमत करीब 4 लाख 4 हजार 6 रुपये आंकी गई है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपी छत के रास्ते फरार हो गया। इसके अलावा कमरे और बाथरूम में ताले लगे मिले जिन्हें खुलवाकर जब्ती में लिए गए, जहाँ अलग-अलग कंपनियों की देशी और विदेशी शराब की पेटियां रखी मिलीं। शराब के साथ पुलिस को दो मोबाइल फोन, दो वॉकी-टॉकी हैंडसेट और दो CCTV कैमरे भी मिले। इसके अलावा कई दस्तावेज भी बरामद हुए हैं जिन्हें पुलिस ने जब्ती में लिया है। प्रकरण दर्ज कर फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना कर दी गई है।0
0
Report
Advertisement
