Back
अशोकनगर पुलिस ने महाराष्ट्र से 36 मजदूरों को सुरक्षित लौटा दिया
NJNeeraj Jain
Jan 09, 2026 00:47:10
Ashoknagar, Madhya Pradesh
अशोकनगर पुलिस की तत्परता और मानवीय पहल से महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में बंधक बनाए गए 36 मजदूरों को सुरक्षित रेस्क्यू कर उनके घर पहुंचाया गया। ये सभी श्रमिक अशोकनगर जिले की मुंगावली विधानसभा क्षेत्र के निवासी हैं, जिन्हें गन्ना कटाई के नाम पर महाराष्ट्र ले जाकर बंधक बना लिया गया था। मुंगावली और बहादुरपुर थाना क्षेत्र के मजदूरों को ₹500 प्रतिदिन मजदूरी का लालच देकर महाराष्ट्र के धाराशिव जिले के वाशी थाना अंतर्गत ग्राम गिरोली ले जाया गया। मजदूरों का आरोप है कि उन्हें ले जाने वाले मीडिएटर रिजवान ने पहले ही उनकी मजदूरी की राशि अपने पास रख ली थी। वहां खेत मालिक द्वारा मजदूरों से जबरन काम कराया जा रहा था, न तो मजदूरी दी जा रही थी और न ही उन्हें वापस लौटने दिया जा रहा था। श्रमिक हरिसिंह आदिवासी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने ₹500 प्रतिदिन मजदूरी और अलग से भोजन व्यवस्था का आश्वासन दिया था, इसी भरोसे 36 मजदूर महाराष्ट्र गए थे। वहां पहुंचने के बाद उन्हें बंधक बना लिया गया। किसी तरह परिजनों से संपर्क होने पर मजदूरों की व्यथा सामने आई, जिसके बाद परिजनों ने अशोकनगर पुलिस से गुहार लगाई। मामलें की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई की गई। मुंगावली एसडीओपी सनम बी. खान के अनुसार, पहले स्थानीय पुलिस प्रशासन से संपर्क किया गया, लेकिन अपेक्षित सहयोग न मिलने पर थाना प्रभारी बहादुरपुर और मुंगावली को विशेष टीम भेजने के निर्देश दिए गए। इसके तहत मुंगावली टीम सोमवार को महाराष्ट्र रवाना हुई। पुलिस टीम ने धाराशिव जिले के वाशी थाना पुलिस के सहयोग से लगभग 35 किलोमीटर दूर ग्राम गिरोली पहुंचकर खेत मालिक से पूछताछ की, समझाइश और सख्ती के बाद सभी मजदूरों को मुक्त कराया। गांव अत्यंत अंदरूनी क्षेत्र में होने और आवागमन के साधन न होने के कारण पुलिस ने अपने स्तर पर व्यवस्था कर मजदूरों को थाने तक पहुंचाया। इसके बाद पुलिस अपने खर्च पर बस से सभी श्रमिकों को जालना रेलवे स्टेशन तक लाई। बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जालना से बीना जाने वाली सचखंड एक्सप्रेस में सभी 36 मजदूरों को बैठाया गया। आज सुबह सभी श्रमिकों को बहादुरपुर थाना लाकर सकुशल उनके परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं एसडीओपी सनम बी. खान ने बताया कि मजदूरों की बकाया मजदूरी को लेकर जांच जारी है तथा मीडिएटर रिजवान की तलाश की जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
33
Report
0
Report
बाराबंकी टोलप्लाजा पर अधिवक्ता पर जानलेवा हमला को लेकर जखनिया बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
0
Report
सोफीपुर में बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़ को लेकर गांव में आक्रोश, प्रशासन ने समझाबुझा कर कराया..
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report