Back
प्रतापगढ़ में रंग तेरस के अवसर पर वन विभाग ने तैयार किया इको-फ्रेंडली हर्बल गुलाल
HUHITESH UPADHYAY
Mar 13, 2026 03:17:43
Pratapgarh, Rajasthan
रंगों के त्योहार रंग तेरस को लेकर वन विभाग की ओर से इस बार विशेष पहल करते हुए प्राकृतिक और सुरक्षित हर्बल गुलाल तैयार करवाई गई है। वन क्षेत्र में मिलने वाले पलाश सहित अन्य पेड़-पौधों के फूलों से यह गुलाल बनाई गई है, जिसे रंग तेरस के अवसर पर आमजन के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। वन विभाग की ओर से यह गुलाल वन सुरक्षा समितियों के माध्यम से तैयार करवाई गई है। इसके लिए पिछले करीब एक पखवाड़े से वन क्षेत्र से आवश्यक कच्ची सामग्री एकत्रित करने का कार्य किया गया। पलाश और अन्य प्राकृतिक फूलों को इकट्ठा कर उन्हें सुखाकर व प्रसंस्करण कर हर्बल गुलाल तैयार की गई। वन विभाग का उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग कर पर्यावरण के अनुकूल रंग उपलब्ध कराना और ग्रामीणों को रोजगार के अवसर भी प्रदान करना है। यही कारण है कि वन क्षेत्र में उपलब्ध वनौपज का उपयोग कर वन सुरक्षा समितियों के माध्यम से उपयोगी उत्पाद तैयार कराए जा रहे हैं। आमजन तक यह हर्बल गुलाल पहुंचाने के लिए धरियावद नाका स्थित वन विभाग परिसर में विक्रय केन्द्र भी खोला गया है। इस केन्द्र का उद्घाटन उपवन संरक्षक सुरेश कुमार अग्रवाल ने किया। उपवन संरक्षक ने बताया कि इस बार प्रतापगढ़ वन सुरक्षा समिति द्वारा करीब 50 किलो, लसाड़िया वन सुरक्षा समिति द्वारा दो क्विंटल, जबकि पीपलखूंट क्षेत्र में भी करीब 25 किलो हर्बल गुलाल तैयार की गई है। यह गुलाल रंग तेरस और होली के अवसर पर लोगों को बिक्री के लिए उपलब्ध कराई जा रही है। इस मौके पर एसीएफ दिलीप सिंह, नाका प्रभारी दीपक मीणा सहित वन विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। वन विभाग की इस पहल को पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक रंगों के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MDMahendra Dubey
FollowMar 13, 2026 03:34:330
Report
JSJayanti solanki
FollowMar 13, 2026 03:34:130
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 13, 2026 03:33:400
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowMar 13, 2026 03:33:270
Report
MMMohammad Muzammil
FollowMar 13, 2026 03:33:120
Report
MMMohammad Muzammil
FollowMar 13, 2026 03:33:000
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowMar 13, 2026 03:32:470
Report
MSManish Singh
FollowMar 13, 2026 03:32:260
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 13, 2026 03:32:110
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 13, 2026 03:31:56Noida, Uttar Pradesh:HAPUR (UP): GAS CYLINDER BLACK MARKETING RACKET BUSTS, ACCUSED ARRESTED
0
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 13, 2026 03:31:270
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 13, 2026 03:31:120
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 13, 2026 03:30:540
Report
TSTushar Srivastava
FollowMar 13, 2026 03:30:360
Report
KRKishore Roy
FollowMar 13, 2026 03:30:200
Report