484224
कोतमा में रेत ठेकेदार के कर्मचारियों पर महिलाओं ने लगाया मारपीट का आरोप
Anuppur, Madhya Pradesh:अनुपपुर जिले के कोतमा क्षेत्र में महिलाओं ने रेत ठेकेदार के कर्मचारियों पर घर में घुसकर मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगाया। घटना के बाद महिलाएं थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। दोनों पक्षों ने थाने में अपनी-अपनी शिकायतें दर्ज कराई जिसके बाद कोतमा थाने में कई घंटों तक हंगामा चलता रहा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अमेठी के टिकरी गाँव में मधुमक्खी के हमले से तीन घायल, उपचार जारी
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी :- मधुमक्खी के हमले में ग्रामीण हुए घायल, घर के पास काम करते समय मधुमक्खियों ने किया हमला, तीन लोगों को अपने डंक से किया घायल, घायलों को ग्रामीणों ने पहुँचाया CHC भेटुआ, जहाँ घायलों का चल रहा है इलाज, अमेठी कोतवाली अंतर्गत टिकरी गाँव का है मामला。0
0
Report
इटावा में तेज रफ्तार ट्रक ने ई रिक्शा को टक्कर मारी, एक युवक की मौत, 3 घायल—परिजन शोकाकुल
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में तेज रफ्तार ट्रक ने ई रिक्शा को टक्कर मारी हादसे में 1 युवक की दर्दनाक मौत हुई जबकि 3 लोग घायल हुए हैं। मां का इलाज कराने के बाद घर जाते समय हादसा हुआ। इटावा जनपद के थाना सिविल लाइन इलाके में उस वक्त एक बड़ा हादसा हो गया जब ई रिक्शा सवार अपनी मां का इलाज कराकर घर वापस जा रहे थे। बताया जा रहा है कि शिलायता गांव के रहने वाले रामबाबू अपनी मां का इलाज अस्पताल में कराने के बाद घर जा रहे थे, तभी रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी; इस हादसे में रामबाबू की दर्दनाक मौत हो गई जबकि मां समेत 3 लोग घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां घायल का डॉक्टर की देखरेख में इलाज जारी है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं इस मामले में जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची थाना सिविल लाइन पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।0
0
Report
सरानीखेड़ा का आदर्श मतदान केंद्र दुल्हन की तरह सजा, मतदान उत्साह चरम पर
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर के सरानीखेड़ा में दुल्हन की तरह सजा आदर्श मतदान केंद्र, वोटरों में उत्साह\nधौलपुर।लोकतंत्र के महापर्व पर जिले में आज हो रहे पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच सरानीखेड़ा का आदर्श मतदान केंद्र आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।\nरामसेवक गर्ग बालिका विद्यालय, सरानीखेड़ा स्थित मतदान केंद्र को जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बीटी के विजन से दुल्हन की तरह सजाया गया है। मुख्य गेट पर भव्य स्वागत द्वार, प्रवेश मार्ग पर रंग-बिरंगी रंगोली, मतदाताओं को प्रेरित करते पोस्टर और सेल्फी पॉइंट बनाए गए हैं।\nमतदान केंद्र पर मतदाताओं की सुविधा के लिए हेल्पडेस्क, फर्स्ट एड, वेटिंग हॉल, पीने के लिए ठंडा-मीठा पानी और बच्चों के लिए झूलों की व्यवस्था की गई है।\nसुबह से ही मतदाता उत्साह के साथ वोट डालने पहुंच रहे हैं। युवाओं, महिलाओं और बुजर्गों में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। मतदाता वोट डालकर सेल्फी पॉइंट पर लोकतंत्र के उत्सव को कैद कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
नहर में डूबने से डेढ़ साल के मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Partawal, Uttar Pradesh:घर के पास नहर किनारे खेलते समय हुआ हादसा, सीएचसी में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित परतावल /महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के विशुनपुर खुर्द गांव में सोमवार शाम करीब चार बजे नहर में डूबने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मृतक की पहचान पन्नेलाल मौर्य के पुत्र दिव्यांश के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक, दिव्यांश घर के पास नहर किनारे खेल रहा था। इसी दौरान अचानक वह नहर में गिर गया और डूब गया। घटना की जानकारी होते ही परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।0
0
Report
सीकर के दो बूथों पर ईवीएम तकनीकी खराबी, मतदान शुरू नहीं
Sikar, Rajasthan:सीकर ईवीएम मशीन हुई खराब सीकर हर्ष पंचायत के दो बूथ पर पोलिंग शुरू नहीं हुई है यहाँ पर मॉकपोल के बाद दोनों मशीन में टेक्निकल खराबी आ गई। टेक्निकल खराबी के चलते मतदान अभी शुरू नहीं हुआ हुआ है। करीब आधे घंटे से दोनों बूथ पर मतदान शुरू नहीं हुआ है। हर्ष मतदान केंद्र के बूथ संख्या 93 और 97 पर ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी आने के कारण मतदान शुरू नहीं हुआ, जिसके कारण मतदाताओं की कतार मतदान केंद्र के बाहर लगी हुई है मतदान कर्मियों ने अधिकारियों को मशीन खराब की जानकारी दी है। टेक्निकल कर्मचारी जाने के बाद ही ईवीएम मशीन ठीक की जाएगी। इसके बाद मतदान शुरू हो पाएगा। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी और जिलाध्यक्ष सुनीता गटाला ने प्रशासन पर आरोप लगाए हैं।0
0
Report
महराजगंज में दीपावली-छठ पर्व पर पुलिस अलर्ट, सख्त कार्रवाई का संकेत
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज में दीपावली और छठ पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने ज़ी मीडिया से एक्सक्लुसिव बातचीत में बताया कि त्योहारों को देखते हुए जिलेभर में शांति समिति की बैठकें की जा रही हैं। धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों से लगातार संवाद स्थापित किया जा रहा है ताकि आपसी सौहार्द और शांति बनी रहे। वहीं सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर है। संवेदनशील इलाकों में लगातार फुट पेट्रोलिंग और रूट मार्च किए जा रहे हैं साथ ही साथ रेलवे स्टेशन ,होटलों पर जांच की जा रही है। खास बात यह है कि भारत-नेपाल की खुली सीमा पर भी सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। एसएसबी के साथ संयुक्त रूप से नियमित जांच सरप्राइज इंस्पेक्शन और पेट्रोलिंग की जा रही है। सीमा से आने-जाने वाले लोगों और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने साफ कहा कि त्योहारों में शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
भोपाल में रिटायर्ड IAS हत्या: केयरटेकर वरुण आगरा गिरफ्तार, पुलिस शॉर्ट एनकाउंटर
Bhopal, Madhya Pradesh:BHOPAL EXCLUSIVE BREAKING भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड में बड़ी कामयाबी हत्या का आरोपी केयरटेकर वरुण आगरा से गिरफ्तार भोपाल के मुगलिया छाप इलाके में पुलिस का शॉर्ट एनकाउंटर *पुलिस से झूमाझटकी कर भागने की कोशिश कर रहा था आरोपी *जवाबी कार्रवाई में आरोपी वरुण के पैर में लगी गोली घायल आरोपी को हमीदिया अस्पताल में कराया गया भर्ती रिटायर्ड IAS की हत्या के बाद से फरार चल रहा था आरोपी0
0
Report
बस में बच्चों को चढ़ाने को लेकर फल विक्रेता और कंडक्टर में मारपीट
Partawal, Uttar Pradesh:दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर रुपये छीनने का लगाया आरोप, पुलिस कर रही जांच परतावल/महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल चौराहे पर सोमवार को बस में बच्चों को चढ़ाने के दौरान हुए विवाद में फल विक्रेता और बस कंडक्टर के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची परतावल पुलिस दोनों पक्षों को चौकी ले गई। फल विक्रेता के मुताबिक, वह चौराहे पर ठेले से फल बेच रहा था। इसी दौरान महराजगंज से गोरखपुर जा रही बस में एक महिला अपने दो छोटे बच्चों के साथ सवार हो रही थी। बस आगे बढ़ने लगी तो फल विक्रेता ने बस पर दो बार हाथ मारकर आवाज लगाई। उसका कहना था कि वह चालक से बस रोकने और धीरे चलाने के लिए कह रहा था, ताकि महिला अपने बच्चों के साथ आसानी से बस में चढ़ सके। इसी बात को लेकर कंडक्टर और फल विक्रेता के बीच विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया। परतावल चौकी पर पहुंचने के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर रुपये छीनने का आरोप लगाया। बस कंडक्टर ने किराये के रुपये, जबकि फल विक्रेता ने फल बिक्री से मिले रुपये छीनने की शिकायत की। चौकी प्रभारी अनीश सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
कानपुर: चचेरे भाई की लाठी-डंडों से हत्या, तीन महिलाएं हिरासत में
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर \n\nचचेरे भाई की लाठी-डंडे से पीटकर की हत्या\n\n- पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की FIR\n-पुलिस तीन महिलाओं को लिया हिरासत में\n\n- मुख्य आरोपी मौके से फरार\n\nकानपुर के काकादेव में मामूली कहासुनी के बाद एक मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले उसके चचेरे भाई ने परिवार के साथ मिलकर लाठी-डंडों से हमला किया। गंभीर रूप से घायल मजदूर को पत्नी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।\n\nपुलिस ने पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की है। तीन महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश में दो टीमें लगाई गई हैं।0
0
Report
Advertisement
बगरू में पंचायत चुनाव: तीसरे चरण के मतदान की शुरुआत
Dudu, Rajasthan:बगरू (जयपुर) पंचायतीयराज चुनावों का तीसरा चरण आज से, पंचायत समिति ओर जिला परिषद सदस्य के लिय हो रहा है मतदान, पंचायत समिति सांगानेर के सभी 15 वार्डों ओर जिला परिषद के वार्ड नंबर 30 व 31 के लिए हो रहा है मतदान, भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधे मुकाबलें को आरएलपी ने बनाया त्रिकोणीय, कुछ वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने मुकाबले को बनाया चतुर्कोणीय, सुबह मतदान की रफ्तार रही कुछ सुस्त, कुछ मतदान केंद्रों पर दिखी कतारे तो कुछ आए सुने नजर।0
0
Report
सीकर के 5 पंचायत समितियों में तीसरे चरण की वोटिंग शुरू, 4.95 लाख मतदाता मतदान के लिए कतार में
Sikar, Rajasthan:सीكار तीसरे चरण के पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव पांच पंचायत समितियों में मतदान शुरू धोद, धोद ग्रामीण, दांतारामगढ़, पलसाना और खाचरियावास में मतदान शुरू पांच पंचायत समितियों के 89 सदस्यों, जिला परिषद के 14 वार्डों की वोटिंग शुरू, 4 लाख 95 हजार 562 मतदाता करेंगे मतदान तीसरे चरण के लिए मतदान शुरू एंकर। सीकर जिले में आज तीसरे चरण के लिए पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ सीकर। जिले की 5 पंचायत सचिवियों के धोद, धोद ग्रामीण दातारामगढ़, पलसाना, खाचरिया वास, पंचायत समितियों में 89 पंचायत समिति सदस्यों और 14 जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ। आज 4 लाख पिचानवे मतदाता मतदान करेंगे। मतदान को लेकर मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुबह से ही मतदाताओं की कतार मतदान केंद्रों के बाहर लगना शुरू हो गई है। मतदाताओं में मतदान के प्रति खासा उत्साह है0
0
Report
मानसिक रूप से अस्वस्थ कबाड़ बीनने वाले को जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास, जांच मे जुटी पुलिस
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:कई वर्षों से सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर रह रहा है प्रीतम कुमार, जमीन खाली कराने को लेकर विवाद परतावल/महराजगंज। परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर हिंदुस्तान पेट्रोल पंप के बगल में सोमवार को सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर रह रहे मानसिक रूप से अस्वस्थ कबाड़ बीनने वाले प्रीतम कुमार को जबरन गाड़ी में बैठाने के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना की सूचना पर पहुंची परतावल चौकी पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी बुलाकर मामले की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार, प्रीतम कुमार पिछले करीब कई वर्षों से सड़क किनारे नाली के पास झोपड़ी बनाकर रह रहा है। वह आसपास से कबाड़ बीनकर झोपड़ी में इकट्ठा करता है। जिस जमीन पर उसने झोपड़ी बनाई है, वह कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कुंदूर निवासी श्यामधर वर्मा की बताई जा रही है। श्यामधर वर्मा का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रीतम कुमार से झोपड़ी हटाकर जमीन खाली करने को कहा, लेकिन उसने जगह नहीं छोड़ी। आरोप है कि सोमवार को श्यामधर वर्मा कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। वह उक्त भूमि पर निर्माण कार्य कराना चाहते थे। इसी दौरान प्रीतम कुमार को जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने का प्रयास किया गया। मामले की सूचना मिलने पर परतावल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को चौकी बुलाया। चौकी प्रभारी अनीश कुमार सिंह ने बताया कि प्रीतम कुमार के परिजनों से बातचीत की गई है। पुलिस के अनुसार, वह मूल रूप से बोधगया, बिहार का रहने वाला है। परिजनों ने भी उसके संबंध में जानकारी दी है। मामले में तहरीर मिली है और पुलिस जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
संगीत सोम का विवादित बयान: अतीक का कुत्ता मुलायम से हाथ मिलाता था, फिर क्या?
मेरठ: सरधना से पूर्व विधायक संगीत सोम का बड़ा बयान - बोले "यूपी में वो दिन देखे जब अतीक का कुत्ता मुलायम सिंह से हाथ मिलाता था" मेरठ। सरधना विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रहे संगीत सोम एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं। दीपावली मिलन कार्यक्रम में उन्होंने समाजवादी पार्टी की सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह माफिया राज को लेकर पुरानी सरकारों को घेर रहे हैं। मंच पर पीछे बैनर लगा था जिसमें "समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली, गोवर्धन, भैयादूज, गंगा स्नान की हार्दिक शुभकामनाएं - प्रो. सोमेंद्र तोमर" लिखा था, और मंच से विधायक संगीत सोम संबोधित कर रहे थे। क्या कहा संगीत सोम ने - "उत्तर प्रदेश में हमने देखे वो दिन कि जब अतीक अहमद उसका कुत्ता मुलायम सिंह से हाथ मिला रहा था, हमने वो दिन भी देखे... हमने वो दिन भी देखे कि मुख्तार जैसे लोग गाड़ी में बैठे के मशीन गन लेके घूम जाते, कोई टच करने वाला नहीं मिला था। हमने देखे वो दिन कि अगर बहन बेटी की रक्षा के लिए अपने दो भाई चले गए तो उनकी आँख निकाल दी गई।" विधायक ने अपने भाषण में कहा कि पहले प्रदेश में बहन-बेटियों की रक्षा करने वाले भाइयों की आँखें निकाल दी जाती थीं, माफिया खुलेआम मशीनगन लेकर घूमते थे और कोई हाथ तक नहीं लगा पाता था। उन्होंने कहा कि अब भाजपा सरकार में कानून का राज है।0
0
Report
रसेल वाइपर ने काटा, घायल नरेंद्र अस्पताल पहुंचा—साप भी कट्टे में
Moradabad, Uttar Pradesh:रसेल वाइपर सांप ने काटा पीड़ित सांप को पकड़कर पहुंचा अस्पताल परिजनों ने सांप को कट्टे में बंद किया और घायल नरेंद्र के साथ उसे लेकर नगीना के सरकारी अस्पताल पहुंच गए। घायल के साथ अस्पताल पहुंचा सांप, बाहर निकाला तो देखने वालों की लगी भीड़ इस घटना का सबसे अलग नजारा अस्पताल के बाहर देखने को मिला। नरेंद्र को लेकर पहुंचे लोगों ने कट्टे को खोलकर उसमें बंद सांप को बाहर निकाल दिया। अस्पताल परिसर के बाहर मौजूद लोग सांप को देखकर हैरान रह गए। जिस सांप ने कुछ देर पहले नरेंद्र को डसा था, वह अब कट्टे में बंद था और लोग उसे देखने के लिए जुटने लगे। बाद में लोगों ने सांप को दोबारा कट्टे में बंद किया और उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया। जहरीले सांप के काटने पर तुरंत अस्पताल पहुंचना जरूरी Russell’s Viper भारत में पाए जाने वाले बेहद जहरीले सांपों में से एक है। इसके काटने से शरीर में गंभीर परेशानी हो सकती है। ऐसे मामलों में समय पर इलाज मिलना बेहद जरूरी होता है। सांप काटने पर झाड़-फूंक या घरेलू नुस्खों में समय गंवाने के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचना चाहिए। सांप को पकड़ने या उसके पास जाने की कोशिश भी नहीं करनी चाहिए। टांडा साहुवाला की इस घटना में फिलहाल नरेंद्र को बेहतर इलाज के लिए बिजनौर भेजा गया है। हालांकि, घायल के साथ उसी सांप का अस्पताल पहुंचना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।0
0
Report
अमेठी में चक्रव्यूह ऑपरेशन: रातभर चेकिंग में 11 गिरफ्तार, 17 वाहन सीज
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, रातभर चला सघन चेकिंग अभियान। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में 1 और 2 नवंबर की रात जिलेभर में चलाया गया विशेष अभियान। एसपी ने खुद जगदीशपुर, जामो और गौरीगंज क्षेत्र में पहुंचकर चेकिंग की और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा। अभियान के दौरान 246 नकबजनों का सत्यापन, 728 वाहनों और 1,030 संदिग्ध व्यक्तियों की कि गई जांच। नियमों का उल्लंघन करने पर 17 वाहन सीज किए गए, जबकि विभिन्न मामलों में 11 अभियुक्त हुए गिरफ्तार。0
0
Report
Advertisement
