पत्रकारों से गाली-गलौच करने वाली परिवहन आरक्षक ऋतु शुक्ला हुई निलंबित
Anuppur, Madhya Pradesh:रामनगर में वाहन चेकिंग के दौरान पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौच करने वाले परिवहन आरक्षक ऋतु शुक्ला को निलंबित कर दिया गया है। वायरल वीडियो में आरक्षक शुक्ला को पत्रकारों को "100 और 200 में खरीदने" की बात कहते हुए देखा जा सकता है। इस घटना के बाद, संबंधित अधिकारी मीनाक्षी गोखले को लाइन अटैच किया गया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
