484224
अनूपपुर में आयोजित हुआ नेशनल लोक अदालत, जिला न्यायालय और तहसील अदालतों में भी हुआ आयोजन
Anuppur, Madhya Pradesh:आज जिला न्यायालय अनूपपुर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसका संचालन माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली और मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार किया गया। यह आयोजन अनूपपुर जिला न्यायालय के साथ-साथ तहसील सिविल न्यायालय कोतमा और राजेंद्र ग्राम में भी आयोजित किया गया। लोक अदालत में विभिन्न कानूनी मामलों का निस्तारण किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शाजापुर में स्मार्ट मीटर जांच के दौरान 11 उपभोक्ता बिजली चोरी पकड़े गए
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर। शहर में बिजली चोरी पर शिकंजा कसने के लिए बिजली विभाग ने बुधवार को बड़ा चेकिंग अभियान चलाया। इंदौर से आई विशेष टीम ने स्थानीय बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगे स्मार्ट मीटरों की सघन जांच की। अभियान के दौरान कई घरों और प्रतिष्ठानों में बिजली चोरी के मामले सामने आए। 11 घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। चेकिंग के दौरान बिजली चोरी करने के अलग-अलग तरीके सामने आए। कहीं उपभोक्ताओं द्वारा डायरेक्ट तार डालकर बिजली का उपयोग किया जा रहा था, तो कहीं स्मार्ट मीटर से छेड़छाड़ कर उसकी रीडिंग को प्रभावित करने का प्रयास किया गया था। टीम ने ऐसे मामलों को मौके पर ही पकड़ा और संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ पंचनामे तैयार किए। बिजली विभाग के अनुसार, इंदौर बिजली विभाग द्वारा हर महीने ऐसे स्मार्ट मीटरों को चिन्हित किया जाता है, जिनकी रीडिंग या बिजली खपत में अनियमितता संदिग्ध दिखाई देती है। इसके बाद इन मीटरों की जांच के लिए विशेष टीमों को संबंधित क्षेत्रों में भेजा जाता है। इसी क्रम में इंदौर से टीम शाजापुर पहुंची थी। पंचनामा बनाकर शुरू की वैधानिक कार्रवाई जांच के दौरान बिजली चोरी के मामले सामने आने पर विभागीय टीम ने मौके पर पंचनामा तैयार किया। संबंधित उपभोक्ताओं पर नियमानुसार जुर्माना लगाने के साथ ही वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अभियान के चलते शहर में बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं में हड़कंप की स्थिति रही। हर महीने संदिग्ध स्मार्ट मीटरों की होती है जांच सहायक यंत्री रामेश्वर प्रताप अहिरवार ने बताया कि इंदौर बिजली विभाग द्वारा एक विशेष टीम शाजापुर भेजी गई है। स्थानीय और इंदौर की संयुक्त टीम ने शहर में स्मार्ट मीटरों की चेकिंग की। हर महीने ऐसे स्मार्ट मीटर चिन्हित कर भेजे जाते हैं, जिनमें किसी तरह की अनियमितता की आशंका होती है। जांच में कई स्थानों पर डायरेक्ट तार डालकर तथा मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली चोरी के मामले सामने आए हैं। सभी मामलों में पंचनामा बनाकर जुर्माना लगाने और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बिजली विभाग ने संकेत दिए हैं कि स्मार्ट मीटरों की जांच का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और बिजली चोरी या मीटर से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
सोनीपत में प्रेम विवाह करने वाले दंपति ने घर में फांसी लगा ली
Sonipat, Haryana:सोनीपत में पति - पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. दो साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था. कबीरपुर में रहते थे दंपति ऋतिक और सिमरन. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. शव पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाए गए हैं. परिवार ने बताया कि दंपति दो साल पहले प्रेम विवाह कर के कबीरपुर में रह रहे थे. मृतक परिवार के सदस्यों का रो-धोकर बुरा हाल है. पुलिस मौके पर पहुंचकर कमरे को सील कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है. पुलिस रिश्तेदारों और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है.0
0
Report
यमुनानगर में यूथ कांग्रेस का बीजेपी दफ्तर घेराव, गिरफ्तारी के साथ प्रदर्शन
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में आज यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया और अंबाला के सांसद वरुण मुलाना के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यमुनानगर बीजेपी के कमल कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए दो बेरिकेडिंग पार करते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची और यहां जमकर नारेबाजी की। उन्होंने भाजपा कार्यालय में भी घुसने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस फोर्स ने उन्हें वहीं रोक कर गिरफ्तार कर लिया। इस अवसर पर अंबाला के सांसद वरुण मुलाना, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया, कांग्रेस के जिला शहरी प्रधान देवेंद्र सिंह, पूर्व प्रत्याशी रमन त्यागी, ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार में बेरोजगारों की बुरी हालत है, महंगाई चरम सीमा पर है, नशा लगातार बिक रहा है। दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं, अगर राहुल गांधी दलितों की आवाज उठाते हैं तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाते हैं।0
0
Report
Advertisement
RSS प्रमुख भागवत के सामाजिक सद्भाव बयान पर दक्षिण भारत दर्गाह-मस्जिद एसोसिएशन की प्रतिक्रिया
Noida, Uttar Pradesh:CHENNAI (TAMIL NADU): MGFA JAFAR ALI (SECRETARY, SOUTH INDIA DARGAHS AND MOSQUES ASSOCIATION) ON RSS CHIEF MOHAN BHAGWAT'S REMARKS ON SOCIAL HARMONY AND NATIONAL UNITY0
0
Report
CRPF जवान इंद्र सिंह का ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से निधन, पारिवारिक शोक
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : भादरा के डाबड़ी निवासी CRPF जवान इन्द्र सिंह का ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से निधन, वर्ष 2006 में CRPF में भर्ती हुए थे इंद्र सिंह,झारखंड में 193वीं बटालियन में थे तैनात,छुट्टी पूरी कर कुछ समय पहले ही ड्यूटी पर झारखंड लौटे थे जवान इंद्र सिंह,डाबड़ी गांव में राजकीय सम्मान के साथ हुआ CRPF जवान इंद्र सिंह का अंतिम संस्कार,माता,पिता,पत्नी और बेट को पीछे छोड़ गए इंद्र सिंह0
0
Report
टोंक के छावनी जयपुर रोड स्थित टीवीएस शोरूम में आग, कई मोटरसाइकिल जलकर खाक
Tonk, Rajasthan:एंकर - पुरानी टोंक थाना क्षेत्र के छावनी जयपुर रोड पर स्थित एक टीवीएस के बंद शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की सूचना पर क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल हो गया। आस पास के लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी फायर ब्रिगेड की 2 दमकले मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास किए गए। काफी प्रयास के बाद आग को बुझाया गया। भीषण आग की चपेट में आने से बंद शोरूम में रखी करीब कई पुरानी और नई मोटर साईकिले जल गई। पुरानी टोंक थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना को लेकर जनकारी जुटाई। फिलहाल आग लगने का कारण सामने नही आ सका। आग लगने का कारण पता किया जा रहा है। मौके पर बडी संख्या में भीड़ जमा हो गई। बाइट -01- राजेंद्र सिंह,थानाधिकारी,पुरानी टोंक बाइट -02- संजय सिंह,फायर अधिकारी0
0
Report
Advertisement
BJP नेता राकेश सिंह मोरभंज जनमोत्सव समिति और मंदिर समिति के मुद्दे पर बयान
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): RAKESH SINGH (BJP LEADER) ON MORBHANJ JANMASHTAMI JANMOTSAV COMMITTEE AND TEMPLE COMMITTEE ISSUE0
0
Report
टीकमगढ़ में 29 वर्षीय महिला ने अपने बच्चे संग फांसी लगाकर खुदकुशी, जांच शुरू
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ जिले में अज्ञात कारणों के चलते 29 वर्षीय महिला संजना दांगी ने अपने डेढ़ साल के मासूम बच्चे के साथ घर में फांसी लगाकर खुदकुशी, दोनों की मौत, फिलहाल आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है, पुलिस मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा, दिगौड़ा थाना क्षेत्र के पूनोल नाला के पास की घटना।0
0
Report
केन नदी के जलस्तर में बढ़त: धमना में मगरमच्छ देखे जाने से ग्रामीण दहशत
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर जिले सहित आसपास के जिलों में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण केन नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। नदी का पानी रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ने से जंगली जानवर भी आबादी की तरफ आने लगे हैं। ताजा मामला धमना गांव का है, जहां गांव के बीचों-बीच बने तालाब में एक विशाल मगरमच्छ देखे जाने से अफरा-तफरी मच गई। मगरमच्छ के गांव में आने की खबर से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि मगरमच्छ के कारण उनके बच्चों और पालतू मवेशियों की जान पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में पन्ना टाइगर रिजर्व की चंद्रनगर रेंज को सूचना दी गई है, लेकिन वन विभाग अब तक लापरवाह बना हुआ है। मौके पर कोई टीम नहीं पहुंची है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि किसी बड़े हादसे या अनहोनी से पहले मगरमच्छ का तत्काल रेस्क्यू कराकर उसे सुरक्षित स्थान पर भेजा जाए।0
0
Report
Advertisement
कुल्लू में भारी बारिश, भूस्खलन से NH-305 पर ट्रैफिक बाधित
Noida, Uttar Pradesh:KULLU (HIMACHAL PRADESH): LANDSLIDES DISRUPT TRAFFIC ON NH-305 IN KULLU DUE TO HEAVY RAINFALL0
0
Report
हजारीबाग एसीबी ने फरार ड्राफ्ट्समैन कृष्णा सिंह को गिरफ्तार किया, अदालत में पेशी तय
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग:एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) हजारीबाग की टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे ड्राफ्ट्समैन कृष्णा सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ अदालत से गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी था और एसीबी उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। जानकारी के अनुसार, एसीबी की टीम सबसे पहले कृष्णा सिंह के आवास पर पहुंची। वहां उसकी तलाश की गई, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। इसके बाद टीम ने सेटलमेंट कार्यालय में दबिश दी, जहां कृष्णा सिंह मौजूद मिला। एसीबी अधिकारियों ने मौके पर ही उसे हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि कृष्णा सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में एसीबी पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर उसकी गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम उसे आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए अदालत में पेश करेगी। कोर्ट में पेशी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजे जाने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। एसीबी की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के मामलों में फरार आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम माना जा रहा है। ब्यूरो का कहना है कि ऐसे मामलों में कानून से बचने की कोशिश करने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
नवलगढ़ में टिकट नहीं मिलने पर समर्थक पानी टंकी पर चढ़ा; वीडियो वायरल
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं नवलगढ़ में टिकट नहीं मिलने पर समर्थक पानी की टंकी पर चढ़ा वार्ड 4 से हिमेश कटारिया को भाजपा टिकट नहीं मिलने से नाराजगी का मामला दुर्जनपुरा में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल सूचना पर हिमेश कटारिया समेत भाजपा नेता मौके पर पहुंचे, समझाइश कर नीचे उतारा झुंझुनूं नगरपालिका चुनाव में टिकट वितरण को लेकर सामने आ रही नाराजगी के बीच नवलगढ़ में एक समर्थक के पानी की टंकी पर चढ़ने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नवलगढ़ के वार्ड नंबर 4 से हिमेश कटारिया को भाजपा का टिकट नहीं मिलने से नाराज एक समर्थक युवक दुर्जनपुरा स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में युवक पानी की टंकी के ऊपर दिखाई दे रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर हिमेश कटारिया सहित भाजपा के कुछ नेता और समर्थक मौके पर पहुंचे। नेताओं ने युवक से बातचीत कर उसे समझाया और नीचे उतरने के लिए राजी किया। काफी समझाइश के बाद युवक टंकी से नीचे उतर आया। टिकट को लेकर सामने आई नाराजगी का यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया। नगरपालिका चुनाव के बीच टिकट वितरण को लेकर विभिन्न वार्डों में दावेदारों और उनके समर्थकों की नाराजगी सामने आ रही है। ऐसे में नवलगढ़ के वार्ड 4 से जुड़ा यह घटनाक्रम भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।0
0
Report
Advertisement
रामदेवरा से लोकमंथन यात्रा: 45 दिनों में 500 गांवों तक पहुंचेगा कारवां
Jaisalmer, Rajasthan:रामदेवरा से लोकमंथन यात्रा का शंखनाद, 45 दिन में 500 गांवों तक पहुंचेगा कारवां 50 से अधिक ग्रामीण केंद्रों पर होंगे वृहद मंथन कार्यक्रम, लोक-विज्ञान, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश रामदेवरा, जैसलमेर लोक आस्था और सांस्कृतिक समरसता की धरा रामदेवरा से राष्ट्रीय विचार मंच ‘प्रज्ञा प्रवाह’ के तत्वावधान में आयोजित लोकमंथन (लोक दर्शन) यात्रा का बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और राष्ट्रघोष के साथ शुभारंभ हुआ। बाबा रामदेवजी की पावन तपोभूमि से रवाना हुआ यह कारवां आगामी 45 दिनों में राजस्थान के 500 से अधिक गांवों तक पहुंचेगा। इस दौरान 50 से 55 प्रमुख ग्रामीण केंद्रों पर वृहद लोकमंथन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रज्ञा प्रवाह के अखिल भारतीय संयोजक जे. नंदकुमार रहे। यात्रा संयोजक डॉ. सत्यनारायण कुमावत ने विषय प्रवर्तन करते हुए लोक परंपराओं, भारतीय ज्ञान-विज्ञान और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। परिवार से लेकर गांव, जिला और राष्ट्र स्तर तक टूटते संवाद को पुनः स्थापित करना ही लोकमंथन यात्रा का प्रमुख उद्देश्य हे।यात्रा संयोजक डॉ. सत्यनारायण कुमावत ने कहा कि ‘लोक’ केवल मनुष्य तक सीमित नहीं है, बल्कि संपूर्ण जड़-चेतन जगत लोक का हिस्सा है। राजस्थान में लोक देवताओं से जुड़ी ओरण-बणी की परंपरा पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल है। ग्रामीण समाज आज भी इन संरक्षित क्षेत्रों से हरी लकड़ी नहीं काटता हे । इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जन सहित संघ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।0
0
Report
चांधन जीएसएस के आगे किसानों का धरना: छह घंटे की जगह केवल तीन घंटे बिजली
Jaisalmer, Rajasthan:बिजली संकट को लेकर चांधन में किसानों का धरना, जीएसएस पर गरजे ग्रामीण कलेक्ट्रेट प्रदर्शन के नौ दिन बाद भी समाधान नहीं होने से आक्रोश, छह घंटे की जगह तीन घंटे बिजली मिलने का आरोप लाठी, जैसलमेर जैसलमेर के चांधन क्षेत्र में लगातार बनी बिजली समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश अब धरने में बदल गया है। कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के नौ दिन बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज किसानों ने बुधवार को 132 केवी चांधन जीएसएस पर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान किसानों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की। किसानों का कहना है कि कृषि कार्यों के लिए निर्धारित छह घंटे की बिजली के बजाय उन्हें महज करीब तीन घंटे ही बिजली मिल पा रही है। बार-बार ट्रिपिंग होने से सिंचाई कार्य प्रभावित हो रहे हैं। किसानों ने ट्रिपिंग के कारण कृषि उपकरण व मशीनरी खराब होने की भी शिकायत की। उनका कहना है कि बिजली की अनियमित आपूर्ति से फसलों की सिंचाई समय पर नहीं हो पा रही है, जिससे उन्हें नुकसान की आशंका है। घरेलू कनेक्शनों में कटौती से भी परेशानी धरने पर बैठे किसानों ने कृषि बिजली के साथ घरेलू कनेक्शनों में हो रही अघोषित बिजली कटौती को रोकने की भी मांग की। ग्रामीणों के अनुसार बिजली कटौती और बार-बार ट्रिपिंग के कारण आमजन को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू करके बार-बार होने वाली ट्रिपिंग की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग उठाई। चांधन फीडर का लोड कम करने की मांग किसानों ने चांधन फीडर पर बढ़ते लोड को कम करने की मांग भी रखी। उनका कहना है कि फीडर पर अधिक भार होने के कारण बार-बार विद्युत व्यवधान की स्थिति बन रही है। इसके साथ ही मोहनगढ़ को अमरसागर जीएसएस से जोड़ने की मांग की गई, ताकि बिजली व्यवस्था का भार कम हो और किसानों को नियमित आपूर्ति मिल सके। बारिश नहीं होने से बढ़ी चिंता क्षेत्र में बारिश नहीं होने और दूसरी ओर बिजली पूर्ति प्रभावित रहने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का दावा है कि समय पर सिंचाई नहीं होने से फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। ऐसे में नियमित और पर्याप्त बिजली आपूर्ति उनके लिए बेहद जरूरी है। आंदोलन तेज करने की चेतावनी किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई कर बिजली समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। किसानों का कहना है कि वे लंबे समय से विद्युत समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्हें धरने पर बैठना पड़ा है। धरने के दौरान महंत महादेव पुरी, भाजपा नेत्री सुनीता भाटी, हातीसिंह मुलाना, जेतमाल सिंह भैरवा और किशनसिंह भाटी सहित बड़ी संख्या में किसान व ग्रामीण मौजूद रहे। किसानों ने विद्युत विभाग से शीघ्र समाधान की मांग करते हुए धरना जारी रखने की बात कही।0
0
Report
10 हजार रुपए इनामी नारायण तेली बालेसर से डिटेन; डोडाचूरा और पिस्तौल बरामद
Begun, Rajasthan:#चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ DST ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जोधपुर जिले के बालेसर थाने के एनडीपीएस एक्ट के मामले में करीब एक साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी नारायण लाल तेली को फतहनगर से डिटेन किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी सावा, चित्तौड़गढ़ का निवासी है और उदयपुर में बेकरी डिलीवरी का काम कर फरारी काट रहा था। आरोपी के खिलाफ 260 किलो डोडाचूरा, एक पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामदगी से जुड़ा मामला दर्ज है। पुलिस के मुताबिक आरोपी बार-बार मोबाइल और सिम बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। DST ने सोशल मीडिया अकाउंट से मिली लोकेशन के आधार पर आरोपी को ट्रेस किया। आरोपी को बालेसर थाना पुलिस को सौंपने की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
