Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Anuppur484224

अनूपपुर के कोतमा पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश

APAbhay Pathak
Mar 20, 2026 11:18:41
Anuppur, Madhya Pradesh
अनूपपुर जिले के कोतमा थाना अंतर्गत अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा स्लग ठगी एंकर बैंक खातों के जरिए चल रहे अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा। कोतमा पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह का मास्टरमाइंड दुबई से पूरे नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा है। मुंबई तक फैले इस नेटवर्क से भारी मात्रा में एटीएम कार्ड, सिम और अन्य दस्तावेज जब्त किए गए हैं। वहीं उक्त गिरोह का नेटवर्क भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका और नेपाल से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है, पूरे मामले के मुख्य सरगने दुबई में रहकर उक्त अपराध को भारत में संचालित कर रहे हैं। VO-1 :- अनूपपुर जिले के कोतमा थाना पुलिस ने म्यूल अकाउंट के जरिए हो रही ऑनलाइन ठगी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। यह पूरा मामला तब सामने आया जब 27 फरवरी को भालूमाड़ा निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर लोगों के बैंक खाते खुलवाकर उनके एटीएम, पासबुक और सिम अपने कब्जे में लेकर धोखाधड़ी की जा रही है। VO-2:- जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी भोले-भाले लोगों के नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे, खासकर ऐसे बैंक जिनकी एटीएम लिमिट ज्यादा होती थी।खाता खुलवाने के बाद सभी दस्तावेज अपने पास रख लिए जाते थे और फिर इन्हें मुंबई भेज दिया जाता था। मुंबई से ये पूरा डेटा दुबई भेजा जाता था, जहां बैठा मास्टरमाइंड इन खातों का इस्तेमाल ऑनलाइन ठगी और अवैध लेन-देन के लिए करता था। इसके बाद पैसे की निकासी मुंबई के एटीएम से की जाती थी। VO-3:- पुलिस की टीम ने मुंबई में दबिश देकर एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से 145 एटीएम कार्ड, 23 सिम कार्ड, 20 पासबुक, 5 चेकबुक, 14 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और एक राउटर बरामद किया गया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी रोजाना 10 से 12 लाख रुपए तक की रकम निकालकर दुबई में बैठे सरगना तक पहुंचाता था। VO-4:- इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड दुबई में बैठा है, जो भारत में साइबर ठगी और अवैध गैम्बलिंग का नेटवर्क चला रहा था। पुलिस अब मुख्य आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर रही है और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। वह पूरे मामले में जब आठवां आरोपी गिरफ्तार हुआ तो उसके तार श्रीलंका और नेपाल से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। कुल मिलाकर पूरे मामले में अपराध भारत के साथ अन्य देशों से भी जुड़ा हुआ है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASArvind Singh
Mar 20, 2026 12:19:45
Noida, Uttar Pradesh:ब्राह्मण समुदाय को टारगेट करने वाली भड़काऊ बयानबाज़ी को रोकने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इंकार किया. कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि आप अपनी बात उचित फोरम के सामने रखें. याचिकाकर्ता का कहना था कि सोशल मीडिया और मेनस्ट्रीम मीडिया में ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ नफरती बयानबाज़ी करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाए. जस्टिस नागरत्ना ने सलाह दी कि हेट स्पीच से प्रभावित न हों, उसे अनदेखा करें. यदि आप प्रतिक्रिया देंगे, तो बदले में और प्रतिक्रिया आएंगी. बेहतर होगा कि स्कूल और कॉलेज जाकर भाईचारे का संदेश दें. यह सिर्फ एक समुदाय की बात नहीं है, हेट स्पीच तो किसी के खिलाफ भी नहीं होनी चाहिए. अगर समाज मे भाईचारा बढ़ेगा तो नफरत ख़ुद ब ख़ुद खत्म हो जाएंगी. आप अपनी बात उचित फोरम के सामने रख सकते है. याचिका में यह भी निर्देश मांगे गए कि एनसीईआरटी और राज्य बोर्ड की पाठ्यपुस्तकों में “महाराष्ट्र ब्राह्मण नरसंहार, 1984 सिख नरसंहार और 1990 कश्मीरी पंडित नरसंहार” पर उचित अध्याय शामिल किए जाएं और 19 जनवरी को “नरसंहार पीड़ितों एकजुटता दिवस” घोषित किया जाए.
0
comment0
Report
KHKHALID HUSSAIN
Mar 20, 2026 12:19:31
Kashmir, Himachal Pradesh:रमज़ान के आखिरी शुक्रवार और आखिरी दिन, हज़ारों लोग जुमे की नमाज़ के लिए कश्मीर की मस्जिदों और दरगाहों में उमड़ पड़े। कश्मीर के साथ-साथ पूरी दुनिया में अमन-चैन के लिए दुआएँ माँगी गईं। श्रीनगर की ऐतिहासिक जामिया मस्जिद और दरगाह हज़रतबल समेत दूसरी धार्मिक जगहों पर सामूहिक जुमे की नमाज़ अदा की गई; पूरे कश्मीर में यह दिन पूरे धार्मिक जोश के साथ मनाया गया। आज श्रीनगर की ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में हज़ारों श्रद्धालु रमज़ान के आखिरी शुक्रवार और आखिरी दिन की नमाज़ अदा करने के लिए जमा हुए। नमाज़ में शामिल श्रद्धालुओं ने कहा कि हमने कश्मीर और दुनिया में अमन-चैन के लिए दुआ माँगी। लेकिन उनमें से कई लोगों ने मीरवाइज़ उमर फ़ारूक़ की नज़रबंदी पर सवाल उठाए, जो जामिया मस्जिद में उपदेश दिया करते थे। यह लगातार तीसरा हफ़्ता है जब अधिकारियों ने मीरवाइज़ उमर फ़ारूक़ को नज़रबंद रखा है और श्रीनगर की जामिया मस्जिद में सामूहिक जुमे की नमाज़ की इजाज़त नहीं दी है। नमाज़ अदा करने के बाद मस्जिद से बाहर निकलती भीड़ और उनके बयान। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों ने मस्जिदों और दरगाहों के दरवाज़ों पर, खासकर जामिया मस्जिद के चारों ओर, भारी सुरक्षा बल तैनात किया था; उन्होंने इसके पीछे कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका का हवाला दिया था। जिन इलाकों में सामूहिक जुमे की नमाज़ अदा की गई, वहाँ JKP और CRPF के जवान तैनात दिखे। सुरक्षा बलों की तैनाती दिखाते हुए। घाटी में सबसे बड़ी भीड़ हज़रतबल दरगाह पर जमा हुई, जहाँ लगभग 80,000 से 100,000 श्रद्धालुओं ने नमाज़ अदा की। पूर्व मुख्यमंत्री फ़ारूक़ अब्दुल्ला समेत कई जानी-मानी हस्तियों ने भी वहाँ नमाज़ अदा की। अनंतनाग, बारामूला और बडगाम जैसे ज़िला मुख्यालयों के साथ-साथ किश्तवाड़ की जामिया मस्जिद में भी बड़ी संख्या में लोग नमाज़ के लिए जमा हुए; इन सभी जगहों पर देश में अमन-चैन और स्थिरता के लिए दुआएँ माँगी गईं। जम्मू-कश्मीर सरकार ने पहले ही ईद के साथ संभावित टकराव से बचने के लिए 'जुमा-तुल-विदा' की सार्वजनिक छुट्टी को आखिरी शुक्रवार से पहले कर दिया था; फिर भी, कई लोग आज के दिन को रमज़ान के एक महत्वपूर्ण और अंतिम शुक्रवार के रूप में देखते हैं।
0
comment0
Report
APAshwini Pandey
Mar 20, 2026 12:19:13
Mumbai, Maharashtra:मुंबई में गैस संकट का असर अब सीधे तौर पर शहर के कोयला बाजार पर देखने को मिल रहा है। गैस सिलेंडर की किल्लत के चलते होटल, कैटरिंग व्यवसाय और सड़क किनारे खाने-पीने का सामान बेचने वाले अब मजबूरी में कोयले का सहारा ले रहे हैं। इसका सबसे बड़ा असर दिख रहा है मुंबई के शिवड़ी स्थित कोयला बंदर मार्केट में, जहां कोयले की मांग अचानक दोगुनी से भी ज्यादा हो गई है। मुंबई में गैस की कमी ने अब कोयले के बाजार को गर्म कर दिया है। शहर के सबसे बड़े कोयला बाजार शिवड़ी के कोयला बंदर में इन दिनों कोयले की खपत बढ़ गई है। पहले मुंबई में रोजाना करीब १०० से २०० टन कोयले की खपत होती थी, लेकिन गैस संकट के बाद यह बढ़कर २-३ गुना बढ़ गई है। मुंबई में गैस संकट का सीधा असर अब कोयला बाजार पर पड़ रहा है। होटल, कैटरिंग और स्ट्रीट फूड विक्रेता बड़ी संख्या में यहां कोयला खरीदने पहुँच रहे हैं। मांग अचानक बढ़ने से कीमतों में भी तेजी आ गई है। पहले कोयला 25 से 30 रुपये प्रति किलो मिलता था। अब इसकी कीमत बढ़कर 35 से 40 रुपये प्रति किलो तक पहुँच गई है। यानी पिछले कुछ दिनों में ही 5 से 10 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राकेश (कोयला व्यापारी) व्यापारियों का कहना है कि मांग दोगुनी से तिगुनी हो चुकी है और कई व्यापारियों के पास सिर्फ 2 से 3 दिन का स्टॉक ही बचा है। अगर गैस की किल्लत लंबे समय तक जारी रही तो मुंबई में कोयले की भी कमी हो सकती है। पारस वोहरा (कोयला व्यापारी) मुंबई के कोयला बाजार में सप्लाई मुख्य रूप से राजस्थान, कर्नाटक और आंध्रप्रदेश समेत कई राज्यों से होती है। गैस की कमी के चलते होटल इंडस्ट्री, कैटरिंग व्यवसाय और वड़ा पाव, अंडा भुर्जी जैसे स्ट्रीट फूड विक्रेता अब बड़ी संख्या में कोयले का इस्तेमाल करने लगे हैं। मुंबई के कई इलाकों में अब गैस सिलेंडर की जगह कोयले की शेगड़ी पर खाना बनाया जा रहा है। शिवड़ी के एक होटल में जब ज़ी मीडिया की टीम पहुँची तो हमने देखा को होटल में दूध और चाय कोयले से पकाए जा रहे थे। हमने जब होटल मालिक से बातचीत की तब पता चला गैस खत्म होने के चलते वो 45 रुपये किलो में कोयला खरीदकर अपना काम चला रहे हैं। मुंबई में कमर्शियल गैस के संकट ने कोयले की मांग को अचानक बढ़ा दिया है। इससे बाजार में तेजी और कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। अगर गैस की किल्लत जल्द दूर नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में कोयले की कमी भी शहर के लिए एक नई चुनौती बन सकती है। अश्विनी कुमार पांडेय, ZEE मीडिया मुंबई.
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 20, 2026 12:18:36
Jodhpur, Rajasthan:फलोदी जिले के लक्ष्मण नगर-चाडी भारतमाला हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया। गुजरात की ओर से अनियंत्रित गति से आ रहे चावलों से भरे एक ट्रेलर ने बीकानेर के रास्ते खड़े केमिकल से भरे ट्रोले को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते दोनों वाहन आग के गोले में तब्दील हो गए। गनीमत रही कि दोनों वाहनों के चालक और खलासी समय रहते कूदकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने के प्रयास किया गया। बताया जा रहा है कि केमिकल से भरा ट्रोला भरतमाला सड़क मार्ग पर खड़ा था कि गुजरात की ओर से अनियंत्रित गति से आ रहे चावल भरा ट्रक उसमें घुस गया जिसके चलते ये हादसा पेश आया। सूचना पर पहुंची भोजासर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
0
comment0
Report
RRRaju Raj
Mar 20, 2026 12:17:34
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद जासूसी मामले में पूछताछ के बाद बड़ा खुलासा. फरार आरोपी नौशाद अली और समीर उर्फ शूटर की तलाश तेज. पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने मोबाइल फोन में एक खास एप्लिकेशन इंस्टॉल करते थे, जिसके जरिए वे लोकेशन और डेटा शेयर करते थे. इस ऐप को चलाने की ट्रेनिंग उन्हें विदेश में बैठे हैंडलर्स द्वारा ऑनलाइन दी जाती थी. दिल्ली कैंट और सोनीपत में लगे इन कैमरों की लाइव फीड भी विदेश भेजी जा रही थी. इसके अलावा गिरोह का एक और खतरनाक तरीका सामने आया है. आरोपी भारतीय मोबाइल नंबरों पर आने वाले OTP विदेश भेजते थे, ताकि वहां बैठे लोग इन नंबरों से व्हाट्सएप और सोशल मीडिया अकाउंट चला सकें. इसके लिए आरोपी 500 से 5000 रुपये तक लेते थे. सिम कार्ड हासिल करने के लिए ये लोग स्नैचिंग, एजेंट्स के जरिए प्री-एक्टिवेटेड सिम खरीदना, और अपने या परिवार के नाम पर सिम लेना जैसे तरीके अपनाते थे. इसके बाद इन सिम कार्ड्स के OTP विदेश भेज दिए जाते थे. पैसे के लेन-देन के लिए आरोपी UPI प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते थे, लेकिन सीधे अपने खाते में पैसे नहीं लेते थे. इसके बजाय जन सेवा केंद्रों या दुकानों के जरिए पैसे ट्रांसफर करवाकर वहां से नकद राशि हासिल करते थे, ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके. जांच में यह भी सामने आया है कि इस गिरोह में खास तौर पर ऐसे युवाओं को शामिल किया जाता था जो तकनीकी रूप से सक्षम हों, जैसे मोबाइल मैकेनिक, CCTV ऑपरेटर या कंप्यूटर से जुड़े लोग. साथ ही उन युवाओं को टारगेट किया जाता था जिन्हें पैसों की ज्यादा जरूरत होती थी. फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों नौशाद अली और समीर उर्फ शूटर की तलाश में जुटी हुई है. जांच एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन और इसके पीछे की साजिश को और गहराई से खंगाल रही हैं. यह मामला देश की सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जा रहा है और आने वाले समय में इसमें और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं.
0
comment0
Report
MGMohd Gufran
Mar 20, 2026 12:16:16
Prayagraj, Uttar Pradesh:माफिया अतीक के आतंक की कहानी पर आधारित मूवी को लेकर लोगों में उत्साह, संगम नगरी प्रयागराज के लोगों ने कहा फिल्म सच्चाई पर आधारित, स्थानीय लोगों ने सरकार से फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग की。 यूपी के कुख्यात माफिया अतीक अहमद के आतंक का अंत भले ही हो गया है। लेकिन उसके ख़ौफ़ और आतंक से जुड़ी बॉलीवुड की एक मूवी चर्चाओं में है। बॉलीवुड की इस मूवी माफिया अतीक अहमद के पाकिस्तान और आतंकी कनेक्शन के साथ अवैध तरीके से असलहों की तस्करी को दर्शाया गया है। फिल्म में नोटबंदी और अंडरवर्ल्ड जैसे गंभीर मुद्दों को भी दर्शाया गया है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है यूपी के कुख्यात गैंगस्टर अतीक अहमद के फिल्मी रूपांतरण की। फिल्म में अतीक का नाम बदलकर ‘आतिफ अहमद’ रखा गया है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे यह माफिया पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और लश्कर-ए-तैयबा के संपर्क में था। फिल्म के मुताबिक, नोटबंदी के दौर में हथियारों की खरीद-फरोख्त के लिए अतीक के कनेक्शनों का इस्तेमाल हुआ。 माफिया अतीक के खौफ और उसके अवैध साम्राज्य की कहानी पर बनी फिल्म धूरंधर को लेकर संगम नगरी के लोगो ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। फिल्म देखने वाले पवन श्रीवास्तव का कहना है कि सच्चाई पर आधारित है यह फिल्म लेकिन सच अभी अधूरा है, इसका अगला पार्ट भी आना चाहिए। क्योंकि अतीक के आतंक की सिर्फ 10 फ़ीसदी कहानी ही इसमें दर्शाया गया है। वहीं माफिया अतीक की धमकी झेल चुके आशीष द्विवेदी ने कहा है कि इस फिल्म के जरिए माफिया अतीक के असली चरित्र को दर्शाया गया है। आशीष द्विवेदी ने कहा कि इस फिल्म को और विस्तार देने की जरूरत है। वहीं माफिया के इलाके के रहने वाले इरशाद उल्लाह का कहना है यह प्रोपेगैंडा मूवी है। इर्शादुल्लाह ने अतीक अहमद को गैंगस्टर के बजाय समाजसेवी बताया है। पाकिस्तान और आईएसआई के साथ माफिया के संबंधों से इरशाद उल्लाह ने इंकार किया है。
0
comment0
Report
SPSANDHI PARVEZ MAYURBHAI
Mar 20, 2026 12:15:52
Sundar Nagar, Himachal Pradesh:સમગ્ર ગુજરાત સહિત સુરેન્દ્રનગર જિલ્લામાં છેલ્લા બે દિવસથી હવામાનમાં અચાનક પલટો આવ્યો છે. ભારે થી અતિ ભારે પવન સાથે છૂટો છવાયો વરસાદ વરસતા ખેડૂતોની ચિંતા વધી ગઈ છે. જિલ્લામાં અનેક વિસ્તારોમાં જોરદાર પવન અને વરસાદના કારણે ખેતરોમાં ઊભા પાકને ભારે નુકસાન થયું છે. ખાસ કરીને જીરું, વરીયાળી, ઇસબગુલ અને ધાણા જેવા પાકો પર આ અણધાર્યા વાતાવરણનો ગંભીર પ્રભાવ પડ્યો છે. પાક કાપણીના આરે પહોંચેલા સમયે જ વરસાદ અને પવનના કારણે પાક જમીન પર પડી જતા ખેડૂતોને ભારે આર્થિક ફટકો પડ્યો છે. ઘણા ખેડૂતોએ જણાવ્યું હતું કે વર્ષભરની મહેનત પર પાણી ફરી વળ્યું છે. પાકની ગુણવત્તા પણ બગડતા બજારમાં યોગ્ય ભાવ મળવાની સંભાવના ઘટી ગઈ છે. આ વખતે પાક સારો હતો, પરંતુ અચાનક પવન અને વરસાદના કારણે બધું બગડી ગયું. હવે સરકાર સહાય કરે તો જ બચી શકીએ.” હાલ ખેડૂતોએ તંત્ર પાસેથી તાત્કાલિક સર્વે કરવાની અને નુકસાન મુજબ વળતર ચૂકવવાની માંગ ઉઠી રહી છે. ખેડૂતનો આક્ષેપ છે કે આવી પરિસ્થિતિમાં સરકાર ઝડપી કાર્યવાહી કરે તો જ તેઓને થોડી રાહત મળી શકે. એક તરફ કુદરતી આફત અને બીજી તરફ આર્થિક સંકટ વચ્ચે ખેડૂત માટે ‘પડ્યા ऊपर પાટુ’ જેવી સ્થિતિ સર્જાઈ છે. હવે જોવાનું રહ્યું કે તંત્ર ખેડૂતની માંગ પર કેટલા ઝડપથી પગલાં ભરે છે.
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 20, 2026 12:15:15
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ : UP-PPS अफसरों को मिली पदोन्नति DSP से ASP बनाए गए 43 अफसर अवनीश्वर चन्द्र श्रीवास्तव, राजेश तिवारी ASP बने हीतेंद्र कृष्ण, धर्मेंद्र कुमार यादव ASP बने अमित कुमार श्रीवास्तव, दीपक कुमार सिंह ASP बने एसएन वैभव पांडेय, स्वतंत्र कुमार सिंह ASP बने स्नेहा तिवारी, हरिराम यादव भी ASP बने पंकज श्रीवास्तव, प्रेम प्रकाश यादव भी ASP बने वरूण कुमार सिंह, देवेंद्र सिंह ASP बनाए गए निष्ठा उपाध्याय, उदय प्रताप सिंह ASP बने अजीत कुमार रजक, गिरीश कुमार सिंह ASP बने आलोक प्रसाद, चंद्रकेश सिंह ASP बनाए गए अभिषेक तिवारी, पीयूष कांत राय ASP बने आलोक सिंह, सतीष चंद्र शुक्ल ASP बनाए गए बृजनारायण सिंह, ज्ञान प्रकाश राय ASP बने अभिनव यादव, अरविंद कुमार वर्मा ASP बने श्वेता कुमारी यादव, मोनिका यादव ASP बनीं राम आशीष यादव, समीक्षा यादव ASP बनीं इरफाना नासिर खान, संतोष कुमार सिंह ASP बने अशोक कुमार वर्मा, अभिषेक प्रताप सिंह ASP बने
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top