Back
प्रयागराज में अतीक अहमद के आतंक पर आधारित फिल्म पर चर्चा तेज
MGMohd Gufran
Mar 20, 2026 12:16:16
Prayagraj, Uttar Pradesh
माफिया अतीक के आतंक की कहानी पर आधारित मूवी को लेकर लोगों में उत्साह, संगम नगरी प्रयागराज के लोगों ने कहा फिल्म सच्चाई पर आधारित, स्थानीय लोगों ने सरकार से फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग की。
यूपी के कुख्यात माफिया अतीक अहमद के आतंक का अंत भले ही हो गया है। लेकिन उसके ख़ौफ़ और आतंक से जुड़ी बॉलीवुड की एक मूवी चर्चाओं में है। बॉलीवुड की इस मूवी माफिया अतीक अहमद के पाकिस्तान और आतंकी कनेक्शन के साथ अवैध तरीके से असलहों की तस्करी को दर्शाया गया है। फिल्म में नोटबंदी और अंडरवर्ल्ड जैसे गंभीर मुद्दों को भी दर्शाया गया है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है यूपी के कुख्यात गैंगस्टर अतीक अहमद के फिल्मी रूपांतरण की। फिल्म में अतीक का नाम बदलकर ‘आतिफ अहमद’ रखा गया है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे यह माफिया पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और लश्कर-ए-तैयबा के संपर्क में था। फिल्म के मुताबिक, नोटबंदी के दौर में हथियारों की खरीद-फरोख्त के लिए अतीक के कनेक्शनों का इस्तेमाल हुआ。
माफिया अतीक के खौफ और उसके अवैध साम्राज्य की कहानी पर बनी फिल्म धूरंधर को लेकर संगम नगरी के लोगो ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। फिल्म देखने वाले पवन श्रीवास्तव का कहना है कि सच्चाई पर आधारित है यह फिल्म लेकिन सच अभी अधूरा है, इसका अगला पार्ट भी आना चाहिए। क्योंकि अतीक के आतंक की सिर्फ 10 फ़ीसदी कहानी ही इसमें दर्शाया गया है। वहीं माफिया अतीक की धमकी झेल चुके आशीष द्विवेदी ने कहा है कि इस फिल्म के जरिए माफिया अतीक के असली चरित्र को दर्शाया गया है। आशीष द्विवेदी ने कहा कि इस फिल्म को और विस्तार देने की जरूरत है। वहीं माफिया के इलाके के रहने वाले इरशाद उल्लाह का कहना है यह प्रोपेगैंडा मूवी है। इर्शादुल्लाह ने अतीक अहमद को गैंगस्टर के बजाय समाजसेवी बताया है। पाकिस्तान और आईएसआई के साथ माफिया के संबंधों से इरशाद उल्लाह ने इंकार किया है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NMNitesh Mishra
FollowMar 20, 2026 13:21:340
Report
BDBabulal Dhayal
FollowMar 20, 2026 13:21:040
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 20, 2026 13:20:380
Report
SDSuresh Diwakar
FollowMar 20, 2026 13:20:050
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
FollowMar 20, 2026 13:19:42Ballia, Uttar Pradesh:हालांकि मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है
0
Report
ADAbhijeet Dave
FollowMar 20, 2026 13:19:300
Report
TSTHANESHWAR SAHU
FollowMar 20, 2026 13:19:070
Report
MMManoj Mondal
FollowMar 20, 2026 13:18:060
Report
RSRAKESH SINGH
FollowMar 20, 2026 13:16:400
Report
RSRajkumar Singh
FollowMar 20, 2026 13:16:090
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 20, 2026 13:15:440
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 20, 2026 13:15:300
Report
DPDharmendra Pathak
FollowMar 20, 2026 13:15:140
Report
622
Report
MKManitosh Kumar
FollowMar 20, 2026 13:06:57577
Report