Back
गैस संकट से मुंबई के koयला बाजार में आग, कीमतें बढ़कर 40 रु/किग्रा
APAshwini Pandey
Mar 20, 2026 12:19:13
Mumbai, Maharashtra
मुंबई में गैस संकट का असर अब सीधे तौर पर शहर के कोयला बाजार पर देखने को मिल रहा है। गैस सिलेंडर की किल्लत के चलते होटल, कैटरिंग व्यवसाय और सड़क किनारे खाने-पीने का सामान बेचने वाले अब मजबूरी में कोयले का सहारा ले रहे हैं। इसका सबसे बड़ा असर दिख रहा है मुंबई के शिवड़ी स्थित कोयला बंदर मार्केट में, जहां कोयले की मांग अचानक दोगुनी से भी ज्यादा हो गई है।
मुंबई में गैस की कमी ने अब कोयले के बाजार को गर्म कर दिया है। शहर के सबसे बड़े कोयला बाजार शिवड़ी के कोयला बंदर में इन दिनों कोयले की खपत बढ़ गई है।
पहले मुंबई में रोजाना करीब १०० से २०० टन कोयले की खपत होती थी, लेकिन गैस संकट के बाद यह बढ़कर २-३ गुना बढ़ गई है।
मुंबई में गैस संकट का सीधा असर अब कोयला बाजार पर पड़ रहा है। होटल, कैटरिंग और स्ट्रीट फूड विक्रेता बड़ी संख्या में यहां कोयला खरीदने पहुँच रहे हैं। मांग अचानक बढ़ने से कीमतों में भी तेजी आ गई है। पहले कोयला 25 से 30 रुपये प्रति किलो मिलता था। अब इसकी कीमत बढ़कर 35 से 40 रुपये प्रति किलो तक पहुँच गई है। यानी पिछले कुछ दिनों में ही 5 से 10 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
राकेश (कोयला व्यापारी)
व्यापारियों का कहना है कि मांग दोगुनी से तिगुनी हो चुकी है और कई व्यापारियों के पास सिर्फ 2 से 3 दिन का स्टॉक ही बचा है। अगर गैस की किल्लत लंबे समय तक जारी रही तो मुंबई में कोयले की भी कमी हो सकती है।
पारस वोहरा (कोयला व्यापारी)
मुंबई के कोयला बाजार में सप्लाई मुख्य रूप से राजस्थान, कर्नाटक और आंध्रप्रदेश समेत कई राज्यों से होती है। गैस की कमी के चलते होटल इंडस्ट्री, कैटरिंग व्यवसाय और वड़ा पाव, अंडा भुर्जी जैसे स्ट्रीट फूड विक्रेता अब बड़ी संख्या में कोयले का इस्तेमाल करने लगे हैं। मुंबई के कई इलाकों में अब गैस सिलेंडर की जगह कोयले की शेगड़ी पर खाना बनाया जा रहा है। शिवड़ी के एक होटल में जब ज़ी मीडिया की टीम पहुँची तो हमने देखा को होटल में दूध और चाय कोयले से पकाए जा रहे थे। हमने जब होटल मालिक से बातचीत की तब पता चला गैस खत्म होने के चलते वो 45 रुपये किलो में कोयला खरीदकर अपना काम चला रहे हैं।
मुंबई में कमर्शियल गैस के संकट ने कोयले की मांग को अचानक बढ़ा दिया है। इससे बाजार में तेजी और कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। अगर गैस की किल्लत जल्द दूर नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में कोयले की कमी भी शहर के लिए एक नई चुनौती बन सकती है।
अश्विनी कुमार पांडेय, ZEE मीडिया मुंबई.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NMNitesh Mishra
FollowMar 20, 2026 13:21:340
Report
BDBabulal Dhayal
FollowMar 20, 2026 13:21:040
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 20, 2026 13:20:380
Report
SDSuresh Diwakar
FollowMar 20, 2026 13:20:050
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
FollowMar 20, 2026 13:19:42Ballia, Uttar Pradesh:हालांकि मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है
0
Report
ADAbhijeet Dave
FollowMar 20, 2026 13:19:300
Report
TSTHANESHWAR SAHU
FollowMar 20, 2026 13:19:070
Report
MMManoj Mondal
FollowMar 20, 2026 13:18:060
Report
RSRAKESH SINGH
FollowMar 20, 2026 13:16:400
Report
RSRajkumar Singh
FollowMar 20, 2026 13:16:090
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 20, 2026 13:15:440
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 20, 2026 13:15:300
Report
DPDharmendra Pathak
FollowMar 20, 2026 13:15:140
Report
622
Report
MKManitosh Kumar
FollowMar 20, 2026 13:06:57577
Report