484224
ग्राम बेला में 40 वर्षीय महिला के साथ दबंगों द्वारा मारपीट, पुलिस अधीक्षक से की शिकायत
Anuppur, Madhya Pradesh:ग्राम बेला की 40 वर्षीय महिला ने गांव के दबंगों द्वारा मारपीट किए जाने की शिकायत की है। महिला ने यह शिकायत स्थानीय पुलिस थाने और पुलिस अधीक्षक अनूपपुर को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर की। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अमेठी में करंट से मासूम की मौत, स्कूल से घर लौटते वक्त हादसा
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - करंट की चपेट में आने से मासूम की हुई मौत, बताया जा रहा है की स्कूल से घर आया था मासूम बच्चा तबही घर में दरवाज़े में उतरें करंट की चपेट में आया मासूम, परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए लेकर पहुंचे सीएचसी जहां पर डाक्टरों ने किया मृतक घोषित, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा और विधिक कार्यवाही में जुटी, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर धरौली का है मामला,0
0
Report
मथुरा में अवैध पनीर फैक्ट्री पर छापा: 5.55 लाख का दूषित माल नष्ट, एफआईआर दर्ज
Mathura, Uttar Pradesh:अवैध पनीर फैक्ट्री पर छापा: रानीपाल और केमिकल से बन रहा था ज़हरीला पनीर, 5.55 लाख का माल नष्ट मथुरा। त्यौहारों और आम दिनों में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग और जिला प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। कोसी कलां थाना क्षेत्र के ग्राम नगला उटावर में चल रही एक अवैध पनीर फैक्ट्री पर छापेमारी कर टीम ने कपड़ों में सफेदी लाने वाले 'रानीपाल' केमिकल, रिफाइंड और सोयाबीन से बनाया जा रहा 1,500 किग्रा दूषित पनीर और 3,000 लीटर मिलावटी दूध ज़ब्त कर मौके पर ही नष्ट करवा दिया। यह कार्रवाई आयुक्त (खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, यूपी) और जिलाधिकारी मथुरा के आदेश पर की गई। सहायक आयुक्त (खाद्य-II) डॉ. जतिन कुमार सिंह के निर्देशन व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के. के. त्रिपाठी के नेतृत्व में खाद्य सचल दल ने गोपनीय सूचना के आधार पर गाँव नगला उटावर स्थित मुस्तकिम पुत्र हनीफ के ठिकाने पर दबिश दी। कपड़े चमकाने वाले रसायन से सफ़ेद किया जा रहा था पनीर छापेमारी के समय मौके पर आरोपी मुस्तकिम का भाई शकील मौजूद मिला। उसने स्वीकार किया कि यहाँ बड़े पैमाने पर पनीर तैयार कर बाज़ार में खपाया जाता है। निरीक्षण में अधिकारियों के होश उड़ गए जब खाद्य पदार्थों के बजाय रसायन और मिलावटी सामान मिला: रानीपाल केमिकल: 700 ग्राम (पनीर को अधिक सफ़ेद व चमकदार बनाने के लिए) रिफाइंड सोयाबीन ऑयल: 150 किग्रा स्किम्ड मिल्क पाउडर: 50 किग्रा सोयाबीन: 60 किग्रा मौके पर गड्डा खुदवाकर नष्ट कराया ज़हरीला माल जनस्वास्थ्य को खतरे में पड़ता देख टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 5.55 लाख रुपये के दूषित खाद्य पदार्थों को नष्ट कराया: दूषित पनीर: 1,500 किग्रा (अनुमानित मूल्य: ₹ 3.60 लाख) मिलावटी दूध: 3,000 लीटर (अनुमानित मूल्य: ₹ 1.95 लाख) बाकी बचे अपमिश्रकों और केमिकल को सीज कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज, 9 नमूने लैब भेजे गए विभाग ने मौके से पनीर (2), दूध (2), पामोलीन ऑयल (1), सोयाबीन (1), रानीपाल (1) और मिल्क पाउडर (1) का सैंपल लिया। इसके अलावा चौक बाज़ार मथुरा से मिश्रित दूध का 1 सैंपल मिलाकर कुल 09 नमूने राजकीय प्रयोगशाला भेजे गए हैं। संबंधित खाद्य कारोबारकर्ता के खिलाफ स्थानीय कोसी थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज करा दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि लैब रिपोर्ट आते ही आरोपी पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। छापेमार टीम में शामिल रहे अधिकारी: इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र सिंह, अरुण कुमार राणा, जितेंद्र सिंह, राम नरेश, दिनेश कुमार भारती, मोहर सिंह कुशवाह, रीना शर्मा एवं नेहा शामिल थे।0
0
Report
हरदोई: गिरवी रखे जेवर वापस पाने के चक्कर में चोरी की कहानी का खुलासा
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई के संडीला में घर में घुसकर कैश और करीब 15 लाख रुपये के जेवर चोरी होने की सनसनीखेज सूचना जांच में पूरी तरह झूठी निकली। पुलिस के मुताबिक, गिरवी रखे जेवर वापस पाने और कर्ज-ब्याज चुकाने से बचने के लिए चोरी की फर्जी कहानी गढ़ी गई थी। पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त की सुबह करीब 4:15 बजे मोहल्ला निराला नगर निवासी नीलम पत्नी छेदीलाल (55) ने थाना संडीला पहुंचकर घर से आभूषण चोरी होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस को चोरी की घटना पर संदेह हुआ इसके बाद पुलिस ने नीलम और उनके पुत्र अमित को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। पूछताछ में मां-बेटे ने स्वीकार किया कि घर में कोई चोरी नहीं हुई थी। नीलम ने पुलिस को बताया कि घर के जेवर भरत ज्वैलर्स,अनूप ज्वैलर्स और अवधेश नारायण ज्वैलर्स के यहां गिरवी रखे गए हैं।आरोप है कि गिरवी रखे जेवर वापस हासिल करने के लिए चोरी की झूठी सूचना दी गई थी। योजना थी कि चोरी की खबर सुनकर ज्वैलर्स भयभीत होकर गिरवी रखे जेवर वापस कर दें और जेवर के बदले लिए गए रुपये व ब्याज का भुगतान भी न करना पड़े।पुलिस ने चोरी की सूचना को असत्य और निराधार बताया है। मामले में नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी घटना को लेकर झूठी या भ्रामक सूचना देकर पुलिस को गुमराह न करें,अन्यथा संबंधित व्यक्ति के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
जालौन में पिकअप में भेड़-बकरियों की तरह भरी कस्तूरबा विद्यालय की स्कूली छात्राएं,वीडियो वायरल,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पिकअप में भेड़-बकरियों की तरह भरी कस्तूरबा विद्यालय की स्कूली छात्राएं, तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए पिकअप में भूसे की तरह छात्राओं को भरा गया, स्कूली छात्राओं की जान जोखिम में डालकर मालवाहक पिकअप में ठूस-ठूस कर भरा गया, यातायात नियमों की अनदेखी कर मालवाहक पिकअप में लटकती नजर आई स्कूली छात्राएं, पिकअप में भेड़-बकरियों की तरह भरी छात्राओं का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, वीडियो वायरल होने के बाद छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल हुए खड़े, वायरल वीडियो से परिवहन व्यवस्था और जिम्मेदारों की भूमिका पर उठ रहे सवाल, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के धनुतालाब के पास का मामला।0
0
Report
खबर नहीं मिली: बाजार से जुड़ी जानकारी गायब
Bhopal, Madhya Pradesh:0
0
Report
लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों की रंग दे बसंती वॉल पेंटिंग: 2017 से बदलाव दिखाने का प्रयास
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ यूनिवर्सिटी के पास लखनऊ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने की वॉल पेंटिंग! छात्रों का बयान: इस कार्यक्रम का नाम है रंग दे बसंती वॉल पेंटिंग के जरिए यह दिखाना चाहते हैं कि 2017 से पहले क्या था और 2017 के बाद क्या बदलाव हुआ 2017 से पहले अराजकता और गुंडई बहुत थी इस सरकार में महिलाएं ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रही शिक्षा का स्तर वर्तमान सरकार में बढ़ा है इसी को हमने दर्शाया है तस्वीर के माध्यम से0
0
Report
Advertisement
खंडेला-सीकर मार्ग पर स्लीपर बस-बाइक भिड़ंत, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
Sikar, Rajasthan:खंडेला, सीकर जिले के खंडेला उदयपुरवाटी रोड़ स्थित तिवाड़ी की ढाणी के पास तेज रफ्तार से आ रही स्लीपर बस और बाइक की भिड़ंत हो गई जिससे एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तिवाड़ी को ढाणी के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को निजी वाहन की सहायता से उदयपुरवाटी चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने एक बाइक सवार 18 वर्षीय युवक बलजीत पुत्र राजू वर्मा निवासी हांसपुर को मृत घोषित कर दिया और दूसरे बाइक सवार युवक राहुल निवासी हांसपुर की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बाइक सवार दोनों युवक रिश्ते में चाचा भतीजा हैं। दोनों मजदूरी का कार्य करते थे।0
0
Report
शामली कलेक्ट्रेट भवन के पार्किंग छज्जे का गिरना; एक कर्मचारी ने जान बचाई
Noida, Uttar Pradesh:शामली जनपद की कलेक्ट्रेट में हुआ एक बड़ा हादसा... नवनिर्माण कलेक्ट्रेट के ट्रेजेडी के ऑफिसर के बाहर पार्किंग का छज्जा गिरा। ट्रैजेडी के ऑफिस के बाहर खड़ी ऑफिस के पार खड़ी एक सरकारी गाड़ी ,एक कर्मचारी की बाइक और रोडी डस्ट को मिश्रित करने वाली मशीन दबाकर हुई नष्ट, गाड़ी के चालक ने भागकर बचाई जान, स्थानीय अधिकारी और भष्ट्र ठेकेदारों की मिलीभगत का मामला होने की आंशका, कोई भी अधिकारी मामले में कुछ भी कैमरे पर बोलने से बचते नजर आए।0
0
Report
छिंदवाड़ा में तिरंगा यात्रा से देशभक्ति की लहर, स्वतंत्रता दिवस का उत्साह
Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा में निकली तिरंगा यात्रा पुलिस विभाग ,प्रशासनिक अधिकारी,नगर निगम और स्कूल के बच्चे हुए यात्रा में शामिल छिंदवाड़ा में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आज ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा निकाली गई. दोपहर 4 बजे पुलिस ग्राउंड से यात्रा प्रारंभ हुई और शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए वापस पुलिस ग्राउंड पहुंची. यात्रा में पुलिस विभाग और प्रशासनिक अधिकारी, नगर निगम, स्कूल के विद्यार्थि और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए.यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के जयकारों से शहर गूंजता रहा. लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया. यात्रा में उप पुलिस महानिरीक्षक राकेश सिंह,पुलिस अधीक्षक अजय पांडे और कलेक्टर हरेंद्र नारायण मौजूद रहे . पूरी यात्रा के दौरान लोगों ने हाथों में तिरंगा लहराया और ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए. यात्रा के जरिए नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्र के प्रति सम्मान व एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया.0
0
Report
Advertisement
भैंसासुर-रanchi रोड पर वेल्डिंग के दौरान स्कूटी में आग, आधा हिस्सा जलकर राख
Pariaunna, Bihar:भैंसासुर-रांची रोड में गुरुवार को वेल्डिंग कराने के दौरान एक स्कूटी में अचानक आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक स्कूटी का आधा हिस्सा जलकर राख हो चुका था। वाहन मालिक पेसौर निवासी राहुल और गौतम कुमार बताए गए हैं। बताया जाता है कि स्कूटी पुरानी होने के कारण उसके निचले हिस्से में जंग लग गई थी। इसी की मरम्मत कराने के लिए दोनों भैंसासुर-रांची रोड स्थित वेल्डिंग मिस्त्री के पास पहुंचे थे। वेल्डिंग का काम चल ही रहा था, तभी अचानक स्कूटी में आग लग गई।0
0
Report
रघुबर दास ने छात्रों का समर्थन किया; बिरसा मुंडा समाधि के सामने अनशन की चेतावनी
Ranchi, Jharkhand:रांची जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुँच कर पूर्व सीएम रघुबर दास ने छात्रों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया और राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा अगर एक सप्ताह में छात्रों की मांग नहीं मानी गई तो एक सप्ताह बाद छात्रों के समर्थन में भगवान बिरसा मुंडा की समाधि के सामने अनशन करेंगे। साथ ही कहा जिस तरह अधिकारी छात्रों पर आंदोलन समाप्त करने का दवाब बना रहे थे उसकी निंदा करता हूं और सरकार के अधिकारियों को धमकाने के लिए जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम नहीं आना। बाइट …रघुबर दास, पूर्व सीएम0
0
Report
कोटा में सांप के डसने से 53 वर्षीय राधेश्याम की मौत
Kota, Rajasthan:कोटा आर्कपुरम थाना क्षेत्र में 53 वर्षीय राधेश्याम की सर्पदंश से मौत हो गई। उन्हें घर पर ही सांप ने काट लिया। वो मुकुंदरा बिहार में रहते और पूजा पाठ करते थे। उन्हें उपचार के दौरान इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया।0
0
Report
Advertisement
राज्यसभा में महाराजा रणजीत सिंह धरोहर मेमोरियल की मांग तेज, रोपड़ में निर्माण की चर्चा
Chandigarh, Chandigarh:राज्यसभा सांसद कार्यालय से - सांसद सतनाम सिंह संधू ने महाराजा रणजीत सिंह से जुड़ी ऐतिहासिक एवं धरोहर साइट के संरक्षण का मुद्दा राज्यसभा में उठाया; Sutlej के किनारे रोपड़ में महाराजा रणजीत सिंह डिप्लोमैटिक हेरिटेज मेमोरियल की स्थापना की मांग; संसद के मौजूदा मानसून सत्र के दौरान.0
0
Report
ODOP-ODOC से आगरा की पच्चीकारी फैक्ट्री में रोजगार और विदेशी मांग बढ़ी
Agra, Uttar Pradesh:जिस ताजमहल को देखने के लिए पूरी दुनिया के लोग आगरा आते हैं , उसी ताजमहल के सफेद संगमरमरी पत्थर पर जो पच्चीकारी उकेरी गई है, उस पच्चीकारी और हैंडक्राफ्ट को उत्तर प्रदेश सरकार की स्कीम ODOP और OPOC में जगह मिली है। जिसके चलते एक बार फिर से आगरा की पच्चीकारी की डिमांड पूरी दुनिया में बढ़ती हुई दिखाई दे रही है, यही वजह है कि इस स्कीम के तहत आगरा में हैंडीक्राफ्ट और पच्चीकारी का कारोबार देश के साथ ही विदेशों में भी बढ़ रहा है। आगरा की पच्चीकारी पूरी दुनिया में मशहूर है, ऐसे में हैंडीक्राफ्ट और पच्चीकारी को प्रदेश सरकार की ODOP और ODOC स्कीम में जगह मिलने के बाद यह कारोबार भी बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। जो लोग पच्चीकारी के कारोबार में अपना भविष्य नहीं देख रहे थे, अब वह लोग भी पच्चीकारी और हैंडीक्राफ्ट कारोबार ODOP और ODOC स्कीम के तहत खोल रहे है, जिसके बदले में 90 प्रतिशत तक की सब्सिडी सरकार की तरफ से दी जा रही है। हैंडीक्राफ्ट और पच्चीकारी के कारोबारी अदनान शेख ने बताया कि सरकार के वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के तहत इस स्कीम को लागू किया। जिसके चलते हमारे कारोबार में बढ़ोतरी हुई है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद आगरा की बनी पच्चीकारी की चेस बोर्ड दूसरे देशों के राष्ट्रपति को दे रहे है, साथ ही विदेशों में भी इसी पच्चीकारी के उत्पाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गिफ्ट में दी जा रही है। इस स्कीम के तहत हम जैसे कारोबारियों को काफी सहूलियत मिली है। जो काम हमारा सिर्फ ट्रेडिंग तक सीमित था, अब हमने इस स्कीम के तहत खुद की पच्चीकारी की और हैंडीक्राफ्ट की फैक्ट्री भी खोल ली, जिसका सरकार की तरफ फायदा भी हमें मिला, और सब्सिडी दी गई। इसके अलावा कई ऐसे मजदूर थे, जो आगरा छोड़कर दूसरे शहरों में जाकर नौकरी करते थे, उनको भी नौकरी आगरा में मिल रही है। जब ज़ी न्यूज़ की टीम ने खुद फैक्ट्रियों में जाकर जानकारी हासिल करना चाही तो पता चला कि इस स्कीम के तहत फैक्ट्री और कारखानों की संख्या बड़ी है। सरकार की स्कीम का लोग फायदा उठा रहे है, जिसके चलते रोजगार भी बड़ा है, अब लोगों को आगरा छोड़ कर दूसरे शहर के जाने की जरूरत नहीं पड़ रही, बल्कि आगरा में ही परिवार के पास रहकर नौकरी कर रहे है, और उनको उतना ही पैसा मिल रहा है, जितना दूसरे शहरों में नौकरी करने पर मिलता था। हालांकि बदलते समय के साथ जरूर हैंडीक्राफ्ट के सामान में बदलाव किया गया है, पहले हैंडीक्राफ्ट के सामान पत्थर पर पच्चीकारी करने के बाद बाजार में बेचे जाते थे, अब जब से सरकार ने इस स्कीम को लागू किया, तब से ऐसे उत्पादों में बदलाव भी दिखाई दिया है। अब नए डिजाइन, और पत्थर पर पच्चीकारी के साथ ही गोल्ड पानी, ब्रास, लकड़ी के साथ इलेक्ट्रिक लाइट का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।। कुल मिलाकर कह सकते है, कि ODOP और ODOC के तहत आगरा में हैंडीक्राफ्ट पच्चीकारी कारोबार में इजाफा हुआ है, पहले चुनिंदा फैक्ट्रियों में यह सामान बनने के बाद बाजार में ट्रेडिंग की जाती थी, अब इस स्कीम के तहत फैक्ट्ट्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, जिससे रोजगार भी बड़ा है, और विदेशों तक में पच्चीकारी और हैंडीक्राफ्ट को नई पहचान भी मिल रही है।0
0
Report
स्टेयरिंग लॉक से अनियंत्रित कार सड़क से नीचे गिरी, चालक सुरक्षित - वीडियो वायरल
Kapurthala, Punjab:ਸਟੇਰਿੰਗ ਲੌਕ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਬੇਕਾਬੂ ਹੋਈ ਕਾਰ, ਸੜਕ ਤੋਂ ਹੇਠਾਂ ਉਤਰ ਕੇ ਹਾਦਸੇ ਦਾ ਸ਼ਿਕਾਰ ਪਿੰਡ ਝਾਲੇਵਾਲਾ ਨੇੜੇ ਵਾਪਰਿਆ ਹਾਦਸਾ, ਪਿੱਛੇ ਆ ਰਹੀ ਗੱਡੀ ਦੇ ਕੈਮਰੇ ’ਚ ਕੈਦ ਹੋਈ ਪੂਰੀ ਘਟਨਾ; ਚਾਲਕ ਵਾਲ-ਵਾਲ ਬਚਿਆ ਕਪੂਰਥਲਾ/ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ: ਕਪੂਰਥਲਾ–ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਮਾਰਗ ’ਤੇ ਪਿੰਡ ਝਾਲੇਵਾਲਾ ਦੇ ਨੇੜੇ ਇੱਕ ਕਾਰ ਅਚਾਨਕ ਬੇਕਾਬੂ ਹੋ ਕੇ ਸੜਕ ਤੋਂ ਹੇਠਾਂ ਉਤਰ ਗਈ ਅਤੇ ਹਾਦਸੇ ਦਾ ਸ਼ਿਕਾਰ ਹੋ ਗਈ। ਹਾਦਸੇ ਦੀ ਪੂਰੀ ਘਟਨਾ ਪਿੱਛੋਂ ਆ ਰਹੀ ਇੱਕ ਗੱਡੀ ਵਿੱਚ ਲੱਗੇ ਕੈਮਰੇ ਵਿੱਚੈ ਕੈਦ ਹੋਈ, ਜਿਸ ਦੀ ਵੀਡੀਓ ਹੁਣ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਕਾਰ ਚਾਲਕ ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮਾਚੀਜੋਆ ਕਪੂਰਥਲਾ ਤੋਂ ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਵੱਲ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਉਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਰਸਤੇ ਵਿੱਚ ਅਚਾਨਕ ਕਾਰ ਦਾ ਸਟੇਰਿੰਗ ਲੌਕ ਹੋ ਗਿਆ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਉਸ ਦਾ ਵਾਹਨ ’ਤੇ ਕਾਬੂ ਨਹੀਂ ਰਿਹਾ ਅਤੇ ਕਾਰ ਤੇਜ਼ੀ ਨਾਲ ਬੇਕਾਬੂ ਹੋ ਕੇ ਸੜਕ ਤੋਂ ਹੇਠਾਂ ਉਤਰ ਗਈ। ਵੀਡੀਓ ਵਿੱਚ ਵੀ ਦਿਖਾਈ ਦੇ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਕਾਰ ਅਚਾਨਕ ਆਪਣੀ ਦਿਸ਼ਾ ਤੋਂ ਬਾਹਰ ਹੋ ਕੇ ਸੜਕ ਤੋਂ ਹੇਠਾਂ ਚਲੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ ਅਤੇ ਕੁਝ ਹੀ ਪਲਾਂ ਵਿੱਚ ਹਾਦਸੇ ਦਾ ਸ਼ਿਕਾਰ ਹੋ ਜਾਂਦੀ ਹੈ। ਹਾਦਸੇ ਦੀ ਤੀਬਰਤਾ ਦਾ ਅੰਦਾਜ਼ਾ ਇਸ ਗੱਲ ਤੋਂ ਲਗਾਇਆ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ ਕਿ ਕਾਰ ਨੂੰ ਭਾਰੀ ਨੁਕਸਾਨ ਪਹੁੰਚਿਆ ਅਤੇ ਉਹ پੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਟੋਟਲ ਲੋਸ ਹੋ ਗਈ। ਹਾਲਾਂਕਿ ਇਸ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ ਦੀ ਗੱਲ ਇਹ ਰਹੀ ਕਿ ਕਾਰ ਚਾਲਕ ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵਾਲ-ਵਾਲ ਬਚ ਗਿਆ। ਅਚਾਨਕ ਵਾਪਰੇ ਇਸ ਹਾਦਸੇ ਨੇ ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਵਾਹਨ ਦੀ ਤਕਨੀਕੀ ਜਾਂਚ ਅਤੇ ਸੜਕ ’ਤੇ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਡਰਾਈਵਿੰਗ ਦੀ ਅਹਿਮੀਅਤ ਨੂੰ ਉਜਾਗਰ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਹੁਾਡਸੇ ਦੀ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਵੀਡੀਓ ਇਸ ਵੇਲੇ ਚਰਚਾ ਦਾ ਵਿਸ਼ਾ ਬਣੀ ਹੋਈ ਹੈ, ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਕੁਝ ਸਕਿੰਟਾਂ ਵਿੱਚ ਵਾਪਰੀ ਪੂਰੀ ਘਟਨਾ ਸਾਫ਼ ਤੌਰ ’ਤੇ ਕੈਦ ਹੋਈ ਹੈ。0
0
Report
Advertisement
