457990
अलीराजपुर में बारिश से भीगे रावण के पुतले, ट्रैफिक डाइवर्जन की तैयारी
Jobat, Madhya Pradesh:अलीराजपुर जिले में कल रात से रुक-रुक कर बारिश जारी है, जिससे रावण के पुतले भीग गए हैं। दशहरे की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने विभिन्न रूटों को डायवर्ट करने का निर्णय लिया है और अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की है। रावण के पुतले को बारिश से बचाने के लिए उसे प्लास्टिक से ढकना पड़ा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सूरजपुर में युवक डूबने की आशंका: सूचना देकर तीन दोस्त फरार, DDRF रेस्क्यू जारी
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर नदी में युवक के डूबने की आशंका तीन दोस्तों ने युवक के डूबने की सूचना देकर हुए फरार DDRF की टीम सुबह से कर रही रेस्क्यू झूठी सूचना की पुलिस को है आशंका चेन्द्रा चौकी क्षेत्र के सारासोर की घटना0
0
Report
भोपाल छोला थाना क्षेत्र: एक घर में पांच लोगों की आत्महत्या; शव रेलवे ट्रैक पर
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल छोला थाना क्षेत्र में एक ही घर में पांच लोगों के आत्महत्या करने का मामला आया सामने शव रेलवे ट्रैक पर मिले है सामूहिक आत्महत्या या हत्या जांच का विषय0
0
Report
BMC के प्रदूषण अभियान में दीया मिर्जा शामिल करने पर BJP नेता का नाराजगी
Noida, Uttar Pradesh:मुंबई में प्रदूषण के खिलाफ BMC के अभियान पर विवाद, दीया मिर्जा को शामिल करने पर BJP नेता अमीत साटम ने जताई नाराजगी मुंबई में प्रदूषण से निपटने के लिए BMC ने दीया मिर्जा और क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे समेत कई हस्तियों को अभियान में शामिल किया। मुंबई BJP अध्यक्ष अमीत साटम ने दिवाली पर पटाखों और ध्वनि प्रदूषण को लेकर जागरूकता फैलाने वाले अभियान में दीया मिर्जा को शामिल करने पर BMC की आलोचना की। अमीत साटम ने कहा, "हमें दीया मिर्जा से दिवाली मनाने का तरीका सीखने की जरूरत नहीं है। हमारी परंपराएं हमारी संस्कृति में गहराई से जुड़ी हैं।" BMC ने दीया मिर्जा का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था, जिसमें वह बॉम्बे हाईकोर्ट के पटाखों के इस्तेमाल संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील कर रही थीं।0
0
Report
Advertisement
मौलाना साजिद रशीदी ने शहाबुद्दीन बरेलवी के खिलाफ मोर्चा खोला, बॉयकॉट की मांग
Noida, Uttar Pradesh:मौलाना साजिद रशीदी ने शहाबुद्दीन बरेलवी के खिलाफ मोर्चा खोला. शहाबुद्दीन रिजवी सस्ती शोहरत के लिए फतवे को बदनाम कर रहे हैं. इनका बॉयकॉट होना चाहिए0
0
Report
हाथरस में तेज रफ्तार बस से टकराई मोटरसाइकिल, दो घायल, एक की मौत
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में तेज रफ्तार का कहर सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत रोडवेज बस में पीछे से जा टकराई तेज रफ्तार मोटरसाइकिल हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से हुए घायल एक युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, दूसरा गंभीर घायल चंदपा थाना क्षेत्र के कोटा कपूरा चौराहे पर हुआ हादसा सासनी थाना क्षेत्र के वीरनगर गांव के रहने वाले दोनों युवक आगरा से दवाई लेकर वापस गांव लौट रहे थे दोनों युवक हादसे का सीसीटीवी फुटेज आया सामने सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बाइट- रामवीर सिंह, मृतक के चाचा0
0
Report
सहारनपुर यातायात माह शुरू,रैली में स्कूली बच्चे और एनसीसी कैडेट्स शामिल रहे।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में यातायात माह की शुरुआत हो गई। इस अवसर पर पुलिस लाइन से यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में यातायात पुलिस के जवानों के साथ स्कूली बच्चे और एनसीसी कैडेट्स शामिल रहे। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी और लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया। यातायात माह का मुख्य उद्देश्य सड़क हादसों में कमी लाना और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हेलमेट नहीं पहनना, सीट बेल्ट का इस्तेमाल नहीं करना, तेज गति से वाहन चलाना और शराब पीकर ड्राइविंग करना सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण हैं। पूरे नवंबर माह में यातायात पुलिस की ओर से विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। पुलिस ने लोगों से हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।0
0
Report
Advertisement
धनबाद के बारामुड़ी खटाल पर अतिक्रमण नोटिस के बाद भी खटालवासी जागे
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के बारामुड़ी खटाल में अतिक्रमण की कार्रवाई और प्रशासन की ओर से दो नोटिस जारी किए जाने के बाद सोमवार को खटालवासी अंचल कार्यालय पहुंचे. इस दौरान बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने अंचलाधिकारी के समक्ष अपने दस्तावेज प्रस्तुत किए. लोगों ने आधार कार्ड, बिजली बिल और नगर निगम के होल्डिंग से संबंधित कागजात सौंपकर वर्षों से वहाँ रहने की बात कही. खटालवासियों ने सीओ से गुहार लगाते हुए कहा कि वर्ष 2005 में तत्कालीन उपायुक्त बीला राजेश ने उन्हें यहां बसाया था. अब यदि उन्हें यहां से हटाया जाता है तो वे अपने परिवार और मवेशियों को लेकर कहां जाएंगे? धनबाद अंचलाधिकारी ने बताया कि बारामुड़ी खटाल के लोगों को अब तक दो नोटिस जारी किए जा चुके हैं. सभी संबंधित लोगों से जमीन से जुड़े वैध दस्तावेज जमा करने को कहा गया है. यदि लोग जमीन से संबंधित कागजात जमा नहीं करते हैं तो उन्हें दोबारा नोटिस देकर जमीन खाली करने का निर्देश दिया जाएगा. इसके बावजूद जमीन खाली नहीं करने पर बलपूर्वक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
जहानाबाद में युवा संवाद: DM ने खाली कुर्सियों पर उठाए सवाल
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां युवाओं की खाली कुर्सियां देखकर जिलाधिकारी छिरिंग वाई भूटिया का पारा हाई हो गया। उन्होंने ने संबंधित अधिकारियों को सीधे मंच से फटकार लगाते हुए युवाओं की अपेक्षाकृत कम भागीदारी पर सवाल उठाए। दरअसल युवाओं को नशे के सामाजिक, मानसिक और शारीरिक दुष्प्रभावों से बचाने के लिए टाउन हॉल में एक महत्वपूर्ण युवा संवाद का आयोजन किया गया था। विशेषज्ञ मंच पर पहुंचे, युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य और सकारात्मक जीवनशैली पर खुलकर बातें भी हुईं और वहां मौजूद युवाओं ने अपने सवाल भी रखे। लेकिन टाउन हॉल की खाली पड़ी कुर्सियां प्रशासन के दावों की असल हकीकत बयां कर रही थीं। जैसे ही जिलाधिकारी छिरिंग वाई भूटिया कार्यक्रम में पहुंचीं, युवाओं की कम संख्या देख वे दंग रह गईं। उन्होंने मंच से ही संबंधित अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल दागे और जमकर फटकार लगाई। डीएम ने सख्त लहजे में कहा कि जब यह पूरा आयोजन युवाओं को जागरूक करने के लिए किया गया था, तो फिर इसमें युवाओं की ही भागीदारी इतनी कम क्यों है? उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर अच्छे तरीके से प्रचार होता और आने जाने के की वाहनों की व्यवस्था होती तो पूरा भर जाता टाउन हॉल, उन्होंने निर्देश दिया कि सरकारी अभियानों को सिर्फ कागजी औपचारिकता न बनाया जाए, बल्कि जमीनी स्तर पर स्कूलों, कॉलेजों और मोहल्लों से युवाओं को जोड़कर उनके बीच यह संदेश पहुंचाया जाए।0
0
Report
सीवान में स्कूल बस पलटी: 5 बच्चे घायल, ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर बचाव किया
Siwan, Bihar:सीवान से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बच्चों से भरी एक स्कूल बस अचानक सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। ग्रामीणों ने बस का शीशा तोड़कर अंदर फंसे बच्चों को बाहर निकाला। इस हादसे में पांच बच्चे मामूली रूप से घायल हुए हैं जिन्हें सीवान सदर अस्पताल में इलाज कराया गया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिधवल मोड़ की है। बताया जा रहा है कि बच्चों को लेकर जा रही बस अनियंत्रित हो कर पलट गई। अचानक बस पलटने से उसमें सवार बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद बस के अंदर फंसे बच्चों को बाहर निकालना मुश्किल हो रहा था। ऐसे में स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाई और बस का शीशा तोड़कर एक-एक कर बच्चों को बाहर निकाला। इस हादसे में पांच बच्चे मामूली रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से बच्चों को इलाज के बाद भेज दिया गया।0
0
Report
Advertisement
पटना के बुद्धा कॉलोनी में दरोगा पर कुत्ते के हमले के बाद प्राथमिकी दर्ज
Patna, Bihar:राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के उत्तरी मंदिरी इलाके में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां विवादित जमीन पर चल रहे निर्माण कार्य को रुकवाने पहुंचे दरोगा विकास कुमार सिंह पर पालतू कुत्ते से हमला कराने का आरोप जमीन मालिक पर लगा है। बताया जा रहा है कि कोर्ट के आदेश के बावजूद जमीन पर निर्माण कार्य जारी था। इसकी सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। पूछताछ के दौरान जमीन मालिक ने कथित तौर पर अपने पालतू कुत्ते को दरोगा पर हमला करने का इशारा किया। इसके बाद कुत्ते ने दरोगा के बाएं हाथ में काट लिया, जिससे वे घायल हो गए। पीड़ित दरोगा के आवेदन पर बुद्धा कॉलोनी थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
इंदौर में दिलीप पूरी जी के घर की चर्चा ओमेक्स सीटी पर
Indore, Madhya Pradesh:टी आई दिलीप पूरी जी का घर इंदौर ओमेक्स सीटी0
0
Report
हापुड़ - दिल्ली रोड पर दो दुकानों में लगी आग, लाखों का माल खाक
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में दिल्ली रोड स्थित बीकानेर स्वीट्स के पास सीएनसी फर्नीचर की दो दुकानों में अचानक भीषण आग भड़क गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आग की सूचना पर फायर विभाग की तीन गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग को अन्य दुकानों तक फैलने से रोका गया। हालांकि तब तक दुकानों में रखी महंगी सीएनसी डिजाइनर मशीनें और तैयार फर्नीचर जलकर राख हो चुका था। आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है, राहत की बात है कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।0
0
Report
Advertisement
आँगई पुलिस ने अवैध शराब 145 पव्वे और थार जीप जब्त की
Dholpur, Rajasthan:पंचायत चुनाव के मद्देनजर आँगई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब सहित थार जीप जब्त सरमथुरा (धौलपुर) पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आँगई थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शराब की 3 पेटियां (कुल 145 पव्वे) जब्त किए हैं। पुलिस ने शराब परिवहन में प्रयुक्त थार जीप को भी जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम गश्त के दौरान धौंध रोड इलाके में पहुंची थी। इसी दौरान अवैध शराब के परिवहन की जानकारी मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब और थार जीप को जब्त किया।पुलिस अब इस बात की जांच-पड़ताल कर रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां ले जाया जा रहा था। पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हलचल मच गई है। यह कार्रवाई एसपी विकास सांगवान के निर्देशन में आँगई थानाधिकारी कृपाल सिंह के नेतृत्व में की गई।0
0
Report
हांसी डिपो कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से बस सेवाएं बाधित, यात्री परेशान
Hansi, Haryana:हाँसी बाइट : रोडवेज कर्मचारी जयबीर घणघस एवं मंजीत कुमार ,आजाद यात्री हांसी में रोडवेज कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन चक्का जाम, यात्री बेहाल हांसी की 71 समेत 259 बसों के पहिए थमे, बस स्टैंड पर घंटों इंतजार करते रहे यात्री साढ़े चार करोड़ रुपये का टीए भुगतान लंबित, तीसरे दिन हिसार जीएम का फूंका पुतला; कर्मचारियों की दोटूक- भुगतान होने तक जारी रहेगी हड़ताल हांसी। रोडवेज कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर अब आम जनता पर साफ दिखाई देने लगा है। हांसी बस स्टैंड पर यात्री बसों के इंतजार में घंटों परेशान होते नजर आए। कोई गांव जाने के लिए बस पूछता रहा तो कोई दिल्ली, हिसार, चंडीगढ़ और करनाल जाने के लिए पूछताछ केंद्र के चक्कर काटता रहा। बसें नहीं मिलने के कारण यात्रियों को निजी वाहनों और अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ा। हड़ताल के तीसरे दिन रोडवेज कर्मचारियों ने हिसार जीएम का पुतला फूंककर अपना रोष जताया। हिसार डिपो और हांसी सब-डिपो में लंबित वित्तीय भत्तों और बकाया भुगतान की मांग को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन चक्का जाम कर रखा है। हड़ताल के चलते हिसार डिपो की 181 और हांसी सब-डिपो की 71 बसों सहित कुल 259 बसों का संचालन प्रभावित हुआ है। इससे लोकल और लंबे रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में नाइट ड्यूटी भत्ता, टीए, एलटीसी और मेडिकल बिलों का लंबित भुगतान शामिल है। कर्मचारियों के अनुसार करीब साढ़े चार करोड़ रुपये का टीए भुगतान अभी तक लंबित है। रोडवेज कर्मचारी जयबीर घणघस एवं मंजीत कुमार ने बताया कि कर्मचारी लंबे समय से अपने वित्तीय लाभों के भुगतान की मांग कर रहे हैं। अधिकारियों को कई बार ज्ञापन सौंपने के साथ धरना-प्रदर्शन भी किया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। कर्मचारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक उनके खातों में बकाया राशि नहीं आती, तब तक हड़ताल समाप्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो साझा मोर्चा के आह्वान पर प्रदेशभर के करीब 20 हजार रोडवेज कर्मचारी आंदोलन में शामिल होकर प्रदेशव्यापी चक्का जाम कर सकते हैं। इससे पूरे हरियाणा में बस सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है। हड़ताल के कारण हांसी बस स्टैंड पर यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। करनाल और चंडीगढ़ जाने वाले यात्री आजाद ने बताया कि वे काफी देर से बसों का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बसें नहीं मिल रही हैं। सिरसा डिपो की बसें भी निर्धारित समय पर नहीं पहुंच रहीं हैं। ग्रामीण रूटों पर बस सेवा प्रभावित होने से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा।फिलहाल एक तरफ रोडवेज कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन पर अड़े हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ बसों का संचालन प्रभावित होने से आम यात्रियों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। अब सबकी नजर सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच होने वाली अगली बातचीत पर टिकी है।0
0
Report
हनुमानगढ़ में दीपावली के लिए 573 आवेदनों पर 4 नवंबर को लॉटरी
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) दीपावली पर पटाखा दुकानें लगाने के लिए 573 आवेदन, 4 नवंबर को निकलेगी लॉटरी हनुमानगढ़। दीपावली के मद्देनजर अस्थाई पटाखा दुकानें लगाने के लिए लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया में इस बार आवेदकों ने उत्साह दिखाया है। सोमवार को आवेदन करने का अंतिम दिन था। जिले में हनुमानगढ़ जंक्शन, टाउन, पक्कासारणा एवं आसपास के क्षेत्रों से कुल 573 आवेदन प्राप्त हुए हैं। अब इन आवेदनों के आधार पर 4 नवंबर को लॉटरी निकाली जाएगी। एसडीएम कार्यालय के ایلडीसी रविन्द्र ने बताया कि अस्थाई पटाखा लाइसेंस के लिए हनुमानगढ़ जंक्शन से 247, हनुमानगढ़ टाउन से 299, पक्कासारणा से 16, डबली से 7, रोडांवाली से 3 तथा धोलीपाल से 1 आवेदन प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि 4 नवंबर को टाउन स्थित नगर परिषद कार्यालय परिसर में लॉटरी निकाली जाएगी। इसके माध्यम से अस्थाई पटाखा दुकानों के लिए लाइसेंस आवंटित किए जाएंगे।0
0
Report
Advertisement
