457990
मध्य प्रदेश के मंत्री नागर सिंह चौहान ने अपने जन्म दिवस पर जारी किया स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर
Jobat, Madhya Pradesh:कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने अपने 46वें जन्मदिन पर झाबुआ, अलीराजपुर और रतलाम की जनता के लिए स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर जारी किया। मंत्री ने एक वीडियो जारी कर इस बात की घोषणा की। अब बीमार व्यक्ति सीधे कैबिनेट मंत्री से संपर्क कर सकता है। हेल्पलाइन नंबर है- 8889766687।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
26 साल देशसेवा के बाद मगनीराम मेघवाल का गांव में भव्य स्वागत
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के कोटड़ी गांव के नायब सूबेदार मगनीराम मेघवाल भारतीय सेना में 26 वर्षों तक देशसेवा करने के बाद सेवानिवृत्त होकर अपने गृह ग्राम लौटे। उनके आगमन पर ग्रामीणों, परिजनों और युवाओं ने कोटड़ी बस स्टैंड से भव्य स्वागत जुलूस निकाला। इस दौरान जगह-जगह उनका अभिनंदन कर देशसेवा के लिए आभार जताया गया। इसके बाद स्नेहभोज का आयोजन हुआ। मगनीराम मेघवाल की गौरवशाली सेवा को ग्रामीणों ने क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके सुखद और स्वस्थ भविष्य की कामना की।0
0
Report
सरमथुरा के बाजारों में अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन की सख्त कार्रवाई
Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त, दुकानदारों को दी चेतावनी सरमथुरा (धौलपुर) कस्बे के बाजारों में अतिक्रमण के खिलाफ नगरपालिका प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए अभियान चलाया। नगरपालिका प्रशासन की टीम ने बाड़ी रोड सहित मुख्य बाजार में दुकानों के बाहर किए गए अस्थाई अतिक्रमण का जायजा लिया और दुकानदारों को जल्द अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी। अभियान के دوران प्रशासन ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपनी दुकानों के बाहर किए गए अस्थाई अतिक्रमण को स्वयं हटा लें, ताकि बाजारों में आवागमन सुचारु बना रहे। तहसीलदार भीवाराम ने कहा कि यदि दुकानदारों ने जल्द अतिक्रमण नहीं हटाया तो प्रशासन की ओर से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार भीवाराम सहित नगरपालिका प्रशासन की टीम मौजूद रही। प्रशासन की इस कार्रवाई से बाजारों में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों में हलचल देखने को मिली0
0
Report
गाय बचाने के चक्कर में 16- पहिया ट्रक पलटा, हादसा टला
Dholpur, Rajasthan:गाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटा 16 पहिया ट्रक, बड़ा हादसा टला सरमथुरा (धौलपुर) सरमथुरा थाना क्षेत्र में खरेर नदी के पास देर रात गाय को बचाने के प्रयास में 16 पहिया ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और खलासी को कोई चोट नहीं आई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, ट्रक पाइप पाउडर भरकर जोधपुर से मध्यप्रदेश के सतना जा रहा था। इसी दौरान खरेर नदी के पास अचानक सड़क पर गाय आ जाने से उसे बचाने के प्रयास में चालक ट्रक पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक पलट गया। हादसे की सूचना मिलने पर सरमथुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि ट्रक में करीब 3 लाख रुपये का माल भरा हुआ था। हादसे में चालक और खलासी सुरक्षित रहे। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।0
0
Report
Advertisement
सेंटर फॉर साइट ने अहमदाबाद के सी.जी. रोड सेंटर में शुरू की प्लैनेट लेसिक सुविधा
Delhi, Delhi:अहमदाबाद, 12 अक्टूबर 2026: सेंटर फॉर साइट ग्रुप ऑफ आई हॉस्पिटल्स ने आज अहमदाबाद स्थित अपने मौजूदा सी.जी. रोड सेंटर में एक अलग और समर्पित फ्लोर पर प्लैनेट लेसिक सुविधा शुरू की। प्लैनेट लेसिक, सेंटर फॉर साइट का विशेष रिफ्रैक्टिव सर्जरी ब्रांड है, जिसका उद्देश्य एडवांस्ड जांच, व्यक्तिगत मूल्यांकन और दृष्टि सुधार की विभिन्न प्रक्रियाओं के माध्यम से उपयुक्त मरीजों को चश्मे और कॉन्टैक्ट लेंस पर निर्भरता कम करने में मदद करना है। इस अवसर पर डॉ. शंकर नारंग, सीईओ, सेंटर फॉर साइट, डॉ. रुपल शाह, मेडिकल डायरेक्टर एवं हेड ऑफ क्लिनिकल सर्विसेज, वडोदरा; डॉ. परेश एम. वैद्य, मेडिकल डायरेक्टर एवं हेड ऑफ क्लिनिकल सर्विसेज, सूरत; डॉ. निखिल प्रजापति, हेड ऑफ क्लिनिकल सर्विसेज, अहमदाबाद; और डॉ. विनोद गुरनानी, मेडिकल डायरेक्टर, अहमदाबाद उपस्थित रहे। अहमदाबाद के सी.जी. रोड सेंटर में प्लैनेट लेसिक की शुरुआत से गुजरात में सेंटर फॉर साइट की मौजूदगी और मजबूत होगी। गुजरात में इसके वडोदरा में एक, सूरत में दो तथा सी.जी. रोड-नवरंगपुरा, नरोदा और गांधीनगर में सेंटर हैं। इस विस्तार से क्षेत्र के मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श, उपचार की योजना और इलाज के बाद फॉलो-अप की सुविधाएं अपने नजदीक उपलब्ध हो सकेंगी। गुजरात में सेंटर फॉर साइट की रिफ्रैक्टिव सर्जरी सेवाओं में सिल्क (SILK), स्माइल (SMILE), कॉन्टूरा विजन, आईसीएल (ICL), फेम्टो लेसिक और लेसिक शामिल हैं। इससे मरीजों को लेजर आधारित प्रक्रियाओं के साथ-साथ आंखों में प्रत्यारोपित किए जाने वाले विशेष लेंस के विकल्प भी एक ही विशेषज्ञ नेटवर्क के अंतर्गत उपलब्ध होते हैं। प्रो. (डॉ.) महिपाल एस. सचदेव, चेयरमैन एवं मेडिकल डायरेक्टर, सेंटर फॉर साइट ग्रुप ऑफ आई हॉस्पिटल्स, ने कहा, “सेंटर फॉर साइट में हमारा उद्देश्य एडवांस्ड नेत्र देखभाल सेवाओं को लोगों के करीब पहुंचाना और ऐसी तकनीकों के विकास में योगदान देना है, जो भविष्य में आंखों के उपचार को नई दिशा देंगी। स्माइल और सिल्क तकनीकों के विकास एवं उनके क्लिनिकल मूल्यांकन में हमारे डॉक्टरों की भागीदारी इसी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। प्लैनेट लेसिक के माध्यम से हम विशेषज्ञता, आधुनिक तकनीक और व्यक्तिगत मूल्यांकन को एक साथ ला रहे हैं, ताकि लोग चश्मे पर अपनी निर्भरता कम करने और अपनी पसंद की गतिविधियों का अधिक सहजता से आनंद लेने की दिशा में आगे बढ़ सकें।” डॉ. शंकर नारंग, सीईओ, सेंटर फॉर साइट, ने कहा, “अहमदाबाद के सी.जी. रोड सेंटर में प्लैनेट लेसिक की शुरुआत गुजरात में विशेषीकृत नेत्र देखभाल सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे विशेषज्ञ परामर्श, जांच और उपचार की योजना की सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। हमारा ध्यान अनुभवी क्लिनिकल टीम, आधुनिक तकनीक और देखभाल के एकसमान मानकों को साथ लाकर मरीजों को उनकी जरूरतों के अनुरूप दृष्टि सुधार के विकल्प उनके घर के नजदीक उपलब्ध कराने पर है।” प्लैनेट लेसिक के अंतर्गत विशेषज्ञ परामर्श, आंखों की विस्तृत जांच, उपचार की योजना और फॉलो-अप की सुविधाएं एक ही व्यवस्था में उपलब्ध होंगी। दृष्टि सुधार के लिए कई विकल्प उपलब्ध होने से डॉक्टर मरीज की आंखों की स्थिति और उसकी दृश्य संबंधी जरूरतों के अनुसार उचित प्रक्रिया की सलाह दे सकेंगे।0
0
Report
धौलपुर में अग्रसेन जयंती शोभायात्रा: 15 झांकियाँ, स्वागत से उत्साहित भीड़
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर। शहर में अग्रसेन जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत महात्मा नंद की बगीची से हुई, जहां नगर परिषद सभापति गिरीश गर्ग ने पूजा-अर्चना कर अग्रसेन भगवान के डोले को रवाना किया। शोभायात्रा में करीब 15 आकर्षक झांकियां शामिल रहीं, जिन्हें देखने के लिए शहरवासियों में भारी उत्साह नजर आया। शोभायात्रा महात्मा नंद की बगीची से रवाना होकर टाउन चौकी, पुराना शहर, फूटा दरवाजा, फद्दी का चौराहा, हरदेव नगर, जगन टॉकीज, डाकखाना चौराहा और लाल बाजार सहित शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। रास्ते में जगह-जगह समाज के लोगों और शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। कई स्थानों पर पानी की प्याऊ और भंडारों की व्यवस्था भी की गई, जहां लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। इस दौरान अग्रवाल समाज के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। शोभायात्रा में महिलाएं, बुजुर्ग और समाज के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान नगर परिषद सभापति गिरीश गर्ग का भी विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पूर्व आरपीएससी अध्यक्ष राधेश्याम गर्ग, अग्रवाल महासमिति के पूर्व जिलाध्यक्ष सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे0
0
Report
कांग्रेस नेता ममता चौधरी वरिष्ठ नेता को गुस्सा शांत रखना चाहिए दलित महिला मामला
Noida, Uttar Pradesh:कांग्रेस नेता ममता चौधरी वरिष्ठ नेता को गुस्सा शांत रखना चाहिए दलित महिला मामला0
0
Report
Advertisement
चमोली के ज्योतिर्मठ में स्कूटी स्टंट VIDEO: पुलिस ने सीज कर चेतावनी दी
Karnaprayag, Uttarakhand:सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज बटोरने का जुनून युवाओं को किस कदर खतरनाक रास्ते पर ले जा रहा है, इसकी एक तस्वीर चमोली जिले के ज्योतिर्मठ से सामने आई है। यहां स्कूटी से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्कूटी को सीज कर दिया। पुलिस ने युवक को भविष्य में ऐसी हरकत न दोहराने की सख्त हिदायत भी दी है। सोशल मीडिया पर फेमस होने की चाहत और चंद लाइक्स-व्यूज का जुनून...और इसी जुनून में सड़क पर जिंदगी से खिलवाड़! मामला चमोली जिले के ज्योतिर्मठ बाजार का है, जहां स्कूटी से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सामने आया। सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए की गई यह हरकत न सिर्फ यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों की जान के लिए भी खतरा बन सकती है। वीडियो का संज्ञान लेते हुए ज्योतिर्मठ पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने संबंधित स्कूटी को सीज करते हुए मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की। साथ ही युवक को सख्त हिदायत दी कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। युवक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी भी मांगी। चमोली पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए अपनी और दूसरों की जिंदगी खतरे में न डालें। सड़क पर स्टंटबाजी से बचें, यातायात नियमों का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक बनें।0
0
Report
मध्य प्रदेश में EVM-विवाद: कांग्रेस के आरोप, सरकार बनाने का दावा
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल दिल्ली में कांग्रेस के पैदल मार्च पर राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल का बयान केवल और केवल कांग्रेसी विरोध कर रहे हैं कांग्रेसी अपना इमेज बचाने के लिए कर रही है किसी मतदान केंद्र पर evm की गलती नहीं निकली किसी ने ईवीएम में छेड़छाड़ की गलती नहीं बताएं इसी evm से इनके सरकार बनते हैं अगर EVM सेट होता तो भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार होती दमोह में अस्पताल में पोछा लगाने वाली घटना पर कांग्रेस के सवाल पर बोले जीतू पटवारी क्या स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में तथ्यहीन आरोप लगाते हैं प्रदेश की जनता सब भली भांति जानती आपकी सरकार ने क्या किया ये सब जानते हैं ख़ाने में छिपकली वाली घटना पर कांग्रेस के आरोपों पर बोले कांग्रेसी भी इसी मध्य प्रदेश में रहते हैं अगर किसी जगह पर लापरवाही होती है तो करवाई होती है उच्च अधिकारियों को संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए0
0
Report
सुप्रीम कोर्ट ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन की इजाज़त दी: MP में स्वास्थ्य संकट पर बहस
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल कांग्रेस के पैदल मार्च पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का बयान सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने दीजिए बीजेपी की सरकार डरी हुई है ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा तक प्रदर्शन करेंगे आने वाले समय पीएम मोदी का भी इस्तीफा होगा दमोह में पोछा लगाने वाले मामले पर बोले मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य की स्थिति खराब है सागर बालाघाट जैसी जगह पर बच्चों की जान गई गरीब मां को पोछा लगाना पड़ा अपने परिजन के लिए राजधानी के स्कूल में छिपकली मिलने वाले मामले पर बोले मध्य प्रदेश में दवा, दारू और भोजन सब जहरीले है छात्रावास में प्रशासन सजग नहीं है हर जगह सब कुछ प्रदूषित है0
0
Report
Advertisement
बाराबंकी में पांच बच्चों के पिता की मौत, आम के पेड़ पर शव मिला
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, आम के पेड़ से लटका मिला शव, पत्नी और का रो-रोकर बुरा हाल बाराबंकी में पांच बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया और एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के रोटी गांव में करीब 42 वर्षीय बदलू गौतम का शव घर से कुछ दूरी पर आम के पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, रोटी गांव निवासी बदलू गौतम पुत्र तिलक अपने परिवार के साथ रहते थे। उनका शव घर के पास स्थित आम के पेड़ से कंबल के कपड़े के सहारे लटका मिला। घटना की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिवार में अचानक मातम छा गया और परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। बताया जा रहा है कि बदलू गौतम की तबीयत अक्सर खराब रहती थी और उनकी दवा भी चल रही थी। हालांकि, उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। बदलू गौतम अपने पीछे पत्नी नीलम देवी और पांच बच्चों को छोड़ गए हैं। उनके परिवार में 19 वर्षीय शिवा, 17 वर्षीय सत्यम, एक अन्य बेटा प्रभाकर, 12 वर्षीय बेटी अंकिता और महज पांच साल की मासूम आशा है। पिता की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पांच बच्चों की परवरिश और भविष्य को लेकर परिवार के सामने अब बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर जहांगीराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही बदलू गौतम की मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
दिल्ली में भाजपा महिला मोर्चा के प्रदर्शन ने राजनीतिक बयानबाजी तेज कर दी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में भाजपा महिला मोर्चा के प्रदर्शन के बारे में जानकारी दी गई। मेघा कुलकर्णी, सांसद और सहप्रभारी यूपी; तरुण चुग, भाजपा सांसद; रिपोर्टर नीरज पांडे0
0
Report
जालौन के नवरात्र सुरक्षा: 389 मार्गों पर 24x CCTV, ड्रोन और डॉग स्क्वॉड तैनाती
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में नवरात्रि पर सुरक्षा का हाई अलर्ट, 389 मार्गों और प्रमुख देवी मंदिरों पर 24 घंटे CCTV से निगरानी, मिशन शक्ति व महिला सशक्तिकरण के तहत महिला पुलिस की रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना, एएसपी डॉ. ईशान सोनी ने बताया- सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस और पीएसी तैनात, जालौन में 389 मार्गों और प्रमुख देवी मंदिरों पर सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी, संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से रखी जा रही नजर, देवी मंदिरों और दुर्गा पूजा पंडालों में महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती, सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी मुस्तैद, डॉग स्क्वॉड, फायर सर्विस, क्राइम ब्रांच और ड्रोन यूनिट को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया, पुलिसकर्मी बॉडी-वॉर्न कैमरों के साथ तैनात, 6 राजपत्रित अधिकारी, 1,500 अराजपत्रित पुलिसकर्मी और पीएसी की तैनाती की जानकारी, थानों में शांति समिति की बैठकें कर धर्मगुरुओं और पूजा समितियों से संवाद, सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए साइबर सेल सक्रिय, अफवाह फैलाने और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी, एएसपी का संदेश: त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं, अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें0
0
Report
Advertisement
बिकाश भट्टाचार्य की जल्द गिरफ्तारी की मांग, अरुण सिंह का कठोर रुख
Barrackpore, West Bengal:বিকাশ ভট্টাচার্য কে জেলে ভরতে হবে!!উনি হিন্দু বিরোধী!! অভিষেক ও মমতা বন্দ্যোপাধ্যায় এর জেল হবে!! ককরোচ পার্টি কে আর মায়া না দেখাতে প্রধানমন্ত্রী কে অনুরোধ জানালেন পরিবহন মন্ত্রী অর্জুন সিং বিকাশ ভট্টাচার্য কে অতিশীঘ্রই গ্রেফতার করা উচিত।ওনাকে জেলে ভরা উচিত। হিন্দু বিরোধী কাজ করছেন বিকাশ ভট্টাচার্য। উনি খেলেন কিন্ত শুয়োর খেলেন না কেন?? প্রধানমন্ত্রী কে অনুরোধ ককরোচদের জন্য আর মায়া দেখানো উচিত হবে না!! দেশদ্রোহীদের জন্য কঠোর শাস্তির প্রয়োজন!! লাল হীট দরকার ককরোচদের জন্য।লালহীট ছাড়া কাজ হবে না!! মমতা বন্দ্যোপাধ্যায় অভিষেক বন্দ্যোপাধ্যায় যা অপরাধ করেছে তার জন্য জেলে যেতে হবেই। আজ ব্যারাকপুর সুকান্ত সদনএই কথা জানালেন পরিবহন মন্ত্রী অর্জুন সিং। বাইটঃ- অর্জুন সিং( পরিবহন মন্ত্রী)0
0
Report
इंडिया ब्लॉक के लीडर सुप्रीम कोर्ट की तरफ बसों से मार्च करेंगे
Noida, Uttar Pradesh:इंडिया ब्लॉक की टॉप लीडरशिप दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब से बसों में सवार होकर सुप्रीम कोर्ट की तरफ मार्च करेंगे वहीं कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं को बाराखंबा रोड से सुप्रीम कोर्ट की तरफ march करने को कहा है। पुलिस ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं इंडिया ब्लॉक के टॉप लीडरशिप जिन बसों में जाएगी वह रफी मार्ग रायसिना रोड होटल ली मेरीडियन सर्कल फिरोजशाह रोड से होते हुए भगवान दास रोड का इस्तेमाल करते हुए सीधा सुप्रीम कोर्ट की तरफ जाएगी लेकिन पुलिस इन तमाम बसों को पहले ही रास्ते में रोक देगी। बसों को दिखाते हुए डिटेल में वॉकथ्रू किया है और विजुअल है।0
0
Report
बिजनौर में मिशन शक्ति फेज 5 का शानदार आगाज, महिला सुरक्षा जागरूकता रैली
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर मे मिशन शक्ति के फेज 5 सेकंड चरण का हुआ शानदार आगाज।महिला सुरक्षा,सम्मान एवं सशक्तीकरण के लिए जागरूकता रैली की गयी आयोजित। इस रैली को पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर नगर मे किया गया रवाना। बिजनौर के मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह,पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी सिटी कृष्ण गोपाल सिंह, एसपी देहात गौतम राय ने दिखाई हरी झंडी। इस दौरान ADM प्रशासन अंशिका दीक्षित, नगर पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह,मेडिकल कालेज की प्राचार्य डॉक्टर अनीता चौधरी और महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन अग्रवाल रही मौजूद। साथ ही साथ इस कार्यक्रम मे स्कूली बच्चो ने भी लिया भाग।0
0
Report
Advertisement
