457990
अलीराजपुर में बैंक में 25 लाख की धोखाधड़ी के चलते कर्मचारियों को किया गया निलंबित
Jobat, Madhya Pradesh:अलीराजपुर जिला सहकारी बैंक के सभी कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। एक कंप्यूटर ऑपरेटर ने पासवर्ड और आईडी का दुरुपयोग करके 25 लाख 27 हजार रुपए निकाल लिए। उसने अपनी मां के नाम से 13 लाख की एफडी भी करवाई। आरोपी ने निष्क्रिय खाते को सक्रिय किया, उस पर एटीएम जारी किया और धीरे-धीरे पैसे निकाले। बैंक मैनेजर ने ऑडिट के आदेश दिए हैं, जिसके बाद दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राजस्थान: गंभीर रोगी महिला कैदी के पैरोल नियमों की न्यायिक समीक्षा शुरू
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने गंभीर रूप से बीमार महिला कैदी को आपातकालीन पैरोल नहीं मिलने और जेल में ही उसकी मृत्यु हो जाने के मामले को गंभीर मानते हुए राज्य के पैरोल नियमों की न्यायिक समीक्षा शुरू कर दी है। कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश संजीव प्रकाश शर्मा और न्यायाधीश संजीत पुरोहित की खंडपीठ ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लेने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया संबंधित जिला मजिस्ट्रेट की असंवेदनशीलता और पैरोल नियमों की संकीर्ण व्याख्या के कारण एक गंभीर रूप से बीमार कैदी को राहत नहीं मिल सकी। बीकानेर केंद्रीय कारागार में बंद 57 वर्षीय मंजू देवी ने अपने पुत्र रविकांत स्वामी के माध्यम से 40 दिन की आपातकालीन पैरोल के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका में बताया गया था कि वह हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारी और मधुमेह सहित कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित थीं तथा आईसीयू में भर्ती रह चुकी थीं। जिला मजिस्ट्रेट, बीकानेर ने 16 जून 2026 को उनका पैरोल आवेदन खारिज कर दिया था। सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि मंजू देवी का बीमारी के कारण जेल में ही निधन हो चुका है। इस पर खंडपीठ ने पैरोल याचिका को समाप्त मानते हुए निस्तारित कर दिया, लेकिन आदेश में कहा कि यह मामला राजस्थान प्रिजनर्स रिलीज ऑन पैरोल रूल्स, 2021 की समीक्षा की मांग करता है। अदालत ने विशेष रूप से नियम 11(1)(i) पर विचार करने के लिए स्वत: संज्ञान याचिका दर्ज करने के निर्देश दिए, क्योंकि वर्तमान नियम निकट संबंधी की गंभीर बीमारी पर पैरोल का प्रावधान तो करता है, लेकिन स्वयं कैदी की गंभीर बीमारी के मामले में स्पष्ट व्यवस्था नहीं है। हाईकोर्ट ने अधिवक्ता संभावी मरर्डिया को न्याय मित्र (एमिकस क्यूरी) नियुक्त किया है। याचिका पर अगली सुनवाई 19 अगस्त 2026 को होगी。0
0
Report
राजस्थान हाईकोर्ट ने 17 अप्रैल 2025 के आदेश पर रोक लगाई
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर( राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के 17 अप्रैल 2025 के उस आदेश के प्रभाव और संचालन पर अंतरिम रोक लगा दी है, जिसके तहत राज्य के नाम दर्ज विभिन्न प्रकार की भूमि को नगर निकायों के नाम दर्ज कर उन्हें गैर मुमकिन आबादी के रूप में दर्ज किए जाने का प्रावधान किया गया था। कोर्ट ने माना कि प्रथम दृष्टया इस आदेश से कई कानूनी और प्रशासनिक जटिलताएं उत्पन्न हो सकती हैं। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा और न्यायाधीश संजीत पुरोहित की खंडपीठ ने वन्य जीव जंतु सेवार्थ फाउंडेशन की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को नोटिस जारी किए। याची की ओर से अधिवक्ता मोतीसिंह राजपुरोहित ने पक्ष रखा। राज्य की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता राजेश पंवार ने नोटिस स्वीकार किया। खंडपीठ ने कहा कि 17 अप्रैल 2025 का आदेश प्रथम दृष्टया राज्य के नाम दर्ज किसी भी प्रकृति की भूमि को नगर परिषदों के नाम दर्ज कर उसे गैर मुमकिन आबादी मानने का प्रयास करता है। यदि इसे लागू रहने दिया गया तो भविष्य में जटिल परिस्थितियां पैदा हो सकती हैं, इसलिए मामले की विस्तृत सुनवाई आवश्यक है। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 2 सितंबर 2026 तय करते हुए तब तक 17 अप्रैल 2025 के आदेश के प्रभाव और संचालन पर रोक लगा दी है। साथ ही स्पष्ट किया कि राज्य सरकार चाहे तो अंतरिम आदेश में संशोधन या उसे हटाने के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकती है। प्रदेश में जयपुर,जोधपुर,अजमेर,बीकानेर,कोटा, भरतपुर व उदयपुर विकास प्राधिकरण है। जयपुर प्राधिकरण में करीब 700 गांव,जोधपुर प्राधिकरण में करीब 600 गांव,उदयपुर प्राधिकरण में करीब 500 गांव,अजमेर में 125 गांव,कोटा में 300 गांव,बीकानेर में 200 गांव एवं भरतपुर विकास प्राधिकरण में करीब 210 गांव है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल 10 यूआईटी है जिसमें करीब 150 गांव आते है। राज्य में 310 नगर पालिका,नगर परिषद व नगर निगम में करीब 6000 हजार गांव शामिल है। इस तरह से पूरे प्रदेश में करीब 10 हजार गांव इस क्षेत्राधिकार में शामिल है。0
0
Report
PinewZ पर खबर चलने का बड़ा असर! हाथरस में रोडवेज बस में परिचालक को परेशान करने वाला दरोगा निलंबित
Hathras, Uttar Pradesh:जी मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म PinewZ पर प्रमुखता से खबर दिखाए जाने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया और आखिरकार इस मामले में बड़ा असर देखने को मिला है। रोडवेज बस में वैध पास न होने पर दरोगा जी का टिकट काटने के बाद परिचालक और यात्रियों को बेवजह परेशान करने वाले आरोपी दरोगा पर गाज गिर गई है। जैसी ही यह खबर और वीडियो PinewZ पर प्रसारित हुई, सोशल मीडिया से लेकर प्रशासनिक गलियारों तक हलचल तेज हो गई। खबर के संज्ञान में आते ही पुलिस प्रशासन ने त्वरित और सख्त एक्शन लेते हुए आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया है। आगरा से हाथरस आ रही रोडवेज बस में एक दरोगा जी ने ऐसा पास दिखाया जो बसों में वैध नहीं था। नियम के तहत जब परिचालक लोकेंद्र कुमार ने दरोगा जी का टिकट काट दिया, तो गुस्साए दरोगा ने अपनी धौंस जमाते हुए बस को सासनी थाने और हनुमान चौकी पर जबरन रुकवाकर आधे घंटे तक चेकिंग के नाम पर यात्रियों को परेशान किया था। इस पूरी घटना का बस में बैठे एक यात्री ने वीडियो बना लिया था, जो PinewZ पर प्रमुखता से उठाया गया। पुलिस ने बताया कि PinewZ व सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए, बस परिचालक को परेशान करने और बस रुकवाने के मामले में प्रथमदृष्टया दोषी पाए जाने पर रेडियो शाखा में नियुक्त उप निरीक्षक (दरोगा) राजेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। ओर इस मामले में आगे की विभागीय जांच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
हरसिद्धि मंदिर में 16 लाख दान से टीन शेड और बैरिकेडिंग से दर्शन सुगम
Ujjain, Madhya Pradesh:हरसिद्धि मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ी, लगभग 16 लाख रुपए के दान से लगे टीन शेड और स्टील बैरिकेड्स 51 शक्तिपीठों में शामिल माँ हरसिद्धि के दरबार में अब गर्मी और बारिश से मिलेगी राहत, दर्शन व्यवस्था हुई अधिक सुगम उज्जैन। देश के 51 शक्तिपीठों में शामिल और सम्राट विक्रमादित्य की कुलदेवी माँ हरसिद्धि मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण व्यवस्थाएं की गई हैं। अब दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को तेज धूप और बारिश से राहत मिलेगी। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के गुप्त दान से जनसहयोग के माध्यम से लगभग 16 लाख रुपए की लागत से तीन टीन शेड और स्टील की जिग-जैग बैरिकेडिंग स्थापित की गई है। कलेक्टर के निर्देश तथा मंदिर के सहायक प्रशासक इंद्रेश लोधी के मार्गदर्शन में यह कार्य कराया गया। मंदिर प्रबंधन के अनुसार, श्रद्धालुओं को धूप और बारिश से बचाने के लिए करीब 7 से 8 लाख रुपए की लागत से तीन टीन शेड लगाए गए हैं। वहीं, दर्शन व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित बनाने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए करीब 8 से 9 लाख रुपए की लागत से स्टील की जिग-जैग बैरिकेडिंग तैयार की गई है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद श्रद्धालु अब कतारबद्ध और व्यवस्थित तरीके से दर्शन कर पा रहे हैं। इससे धक्का-मुक्की की स्थिति भी काफी हद तक कम हुई है और दर्शन प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सहज हो गई है। प्रतिदिन माँ हरसिद्धि के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं ने नई व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। उनका कहना है कि पहले खुले परिसर में बारिश के दौरान भीगना पड़ता था और गर्मी में तेज धूप के कारण काफी परेशानी होती थी। अब टीन शेड और नई बैरिकेडिंग लगने से दर्शन करना पहले से अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित हो गया है।0
0
Report
सोनीपत के वृद्धाश्रम के 72 वर्षीय निवासी की अंतिम संस्कार वीडियो कॉल से परिवार ने देखा
Noida, Uttar Pradesh:SONIPAT (HARYANA): 72 YEARS OLD RESIDENT OF AN OLD AGE HOME CREMATED BY MANAGEMENT AND LOCAL SOCIAL WORKERS AFTER HIS DAUGHTERS UNABLE TO ATTEND THE FUNERAL, LAST RITES WITNESSED BY FAMILY MEMBERS THROUGH VIDEO CALL/ VISUALS/ ANAND KUMAR (OLD AGE HOME, MANAGER) S/B & REAX (EDITOR’S NOTE: CREMATION VISUALS DATED ON 02/08/26)0
0
Report
राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर बात कर मुद्दों के समाधान का भरोसा जताया
Noida, Uttar Pradesh:रांची ज़िला कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार राजा कहते हैं, "राहुल गांधी ने आज सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया और हम सभी से कहा कि हम उन छात्रों के साथ खड़े हैं जो विरोध कर रहे हैं। उनके समर्थन में खड़े होना और उनकी मांगों को सही मंच पर रखना हमारा कर्तव्य है। वह उनसे बात करना चाहते थे और उन्हें बताना चाहते थे कि उन्हें उनकी समस्याओं के बारे में पता है। हम रविवार को भी यहां आए थे और उनसे कहा था कि हम जल्द ही सरकार के सामने यह मुद्दा उठाएंगे। हमने मुख्यमंत्री से बात की और मामले पर गंभीरता से और सकारात्मक रूप से चर्चा हुई। छात्रों ने अपना प्रतिनिधिमंडल चुन लिया है। बस कुछ ऐसे लोगों से बचने की ज़ूरत है जो अजीब हरकतें कर रहे हैं, जो दूसरी पार्टियों के लोग हैं। नतीजे अच्छे होंगे। छात्रों ने उनसे बात की और उन्हें अपनी समस्याओं के बारे में बताया़। हम सरकार के साथ सकारात्मक बातचीत कर रहे हैं और नतीजे अच्छे होंगे। एक अच्छी व्यवस्था बनाई जाएगी ताकि आने वाले समय में ऐसी समस्याएं न हों..."0
0
Report
Advertisement
यूपी कांग्रेस ने 6 नए सचिवों की नियुक्ति की घोषणा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ कांग्रेस ने यूपी में पदाधिकारी की तैनाती की यूपी कांग्रेस में 6 नए सचिवों की तैनाती अभिषेक दत्त, कुणाल चौधरी, जगदीश चंद्र, संजीव आर्य, वरुण चौधरी, अब्दुल हन्नान0
0
Report
Broad Peak हिमस्खलन में मरे नेपाली पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव Kathmandu वापस लाया गया
Noida, Uttar Pradesh:KATHMANDU (NEPAL): BODY OF THE NEPALI CLIMBER NIRMAL PURJA WHO DIED IN BROAD PEAK AVALANCHE HAS BEEN FLOWN BACK TO KATHMANDU0
0
Report
नायब सिंह सैनी का गुप्ती धाम दौरा, गुरुदेव से आशीर्वाद मिला
Noida, Uttar Pradesh:SONIPAT (HARYANA): CHIEF MINISTER NAYAB SINGH SAINI VISITS GUPTI DHAM IN GANAUR, SEEKS BLESSINGS FROM UPADHYAY SHRI GUPTISAGAR JI GURUDEV. सोनीपत। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गन्नौर में गुप्ती धाम का दौरा किया और उपाध्याय श्री गुप्ति सागर जी गुरुदेव से आशीर्वाद लिया。0
0
Report
Advertisement
बिहार स्वास्थ्य मंत्री ने IGIMS में 500 CCTV और CCM उद्घाटन की घोषणा की
Noida, Uttar Pradesh:पटना। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा, "अभी हमने IGIMS में 500 नए CCTV कैमरे लगाए हैं जिससे कोई भी आपदा की स्थिति हो या फिर कोई संदिग्ध गतिविधि हो तो उसे हम मॉनिटर कर सकेंगे। वो कंट्रोल एंड कमांड रूम से जुड़ा रहेगा। कोई भी ऐसी स्थिति होगी तो हमें पता चल जाएगा और उसमें जो भी वीडियो रिकॉर्डिंग होगा, वो सुरक्षित और संग्रहित रहेगा। हम जब चाहे उसका इस्तेमाल कर सकते हैं।" उन्होंने CCM को लेकर कहा, "अभी हमने CCM का उद्घाटन किया है। जब 1 अंग काम करना बंद करता है तो उसे ICU में ले जाते हैं मगर जब कई सारे अंग काम करना बंद करता है तो उसे CCM में ले जाते हैं। यहाँ पर नेफ्रोलोजी, गैस्ट्रोएंटरोलोजी और सेंट्रल नर्वस सिस्टम, इससे जुड़ी बीमारियां ठीक होती हैं... इससे मरीजों को बहुत सुविधा मिलेगा। अभी 20 बिस्तरों का CCM शुरू हुआ है तो जो भी गंभीर रूप से बीमार हैं, वो CCM में आएंगे।"0
0
Report
ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र: राखी और मिट्टी से जवानों को संदेश पहुंचा रहा है
Khairgarh, Uttar Pradesh:रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भारतीय सैनिकों के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे 'ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र' अभियान के तहत इस वर्ष भी बच्चों और महिलाओं द्वारा तैयार किए गए रक्षा सूत्र, राखी, छत्तीसगढ़ की पवित्र मिट्टी और सैनिकों के नाम लिखे गए पत्र देश की सीमाओं पर तैनात जवानों तक पहुंचाए जाएंगे। अभियान के संयोजक एवं पूर्व सैनिक महासभा के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह राणा ने बताया कि यह इस अभियान का चौथा वर्ष है। अब तक छत्तीसगढ़ की मिट्टी से लगभग 27 लाख 92 हजार भारतीय सैनिकों का तिलक किया जा चुका है। बताया कि बच्चे और महिलाएं किसी भी कागज से लिफाफा बनाकर उसमें एक चुटकी छत्तीसगढ़ की मिट्टी, राखी और सैनिकों के नाम एक भावनात्मक पत्र रखते हैं। इससे देश के नागरिकों और सीमाओं पर तैनात सैनिकों के बीच भावनात्मक जुड़ाव और मजबूत होता है। उन्होंने बताया कि रक्षा सूत्रों को हर वर्ष सड़क मार्ग से दिल्ली ले जाया जाता है। इसके बाद रक्षा सूत्रों को विभिन्न सैन्य कोर और इकाइयों में वितरित किया जाता है। जिले से भी स्कूली छात्राओं, स्काउट गाइड और महिलाओं ने लगभग 8 हजार राखियाँ सौपी है। जहाँ जिला शिक्षा अधिकारी मुकुल साव सहित प्रभारी मौजूद रहे。0
0
Report
विजय कलंत्री का तर्क: जंतर-Mंतर घटना टली हो सकती थी, सरकार को टास्क फोर्स बनानी चाहिए
Noida, Uttar Pradesh:ANI EVE R43.....ANI MUM VIJAY KALANTRI BYT MUMBAI (MAHARASHTRA): VIJAY KALANTRI (CHAIRMAN WORLD TRADE CENTRE) & JACKKY BHAGNANI (ACTOR) ON RSS CHIEF MOHAN BHAGWAT INTERACTION WITH GEN Z & GEN ALPHA मुंबई, महाराष्ट्र: 'इंडियाज़ इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस' इवेंट में RSS प्रमुख मोहन भागवत की बातचीत पर वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के चेयरमैन विजय कलंत्री कहते हैं, "जंतर-मंतर पर जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय था—ऐसा नहीं होना चाहिए था। कई लोगों का कहना है कि अगर पहले बातचीत हुई होती, तो शायद इसे टाला जा सकता था। मुझे लगता कि इसमें कुछ सच्चाई है... सरकार को एक टास्क फोर्स बनानी चाहिए थी और शुरुआत में ही बातचीत शुरू कर देनी चाहिए थी... देरी के कारण राजनीतिक या असामाजिक तत्व आंदोलन में घुस गए, जिससे बाद में अफरा-तफरी मची; वरना कोई दंगा नहीं होता। आज सही सुझाव दिया गया कि सरकार को NEET मुद्दे से प्रभावित लोगों से सीधे बात करनी चाहिए..." PM मोदी का वीडियो अस्थायी रूप से हटाए जाने पर वे कहते हैं, "यह वाकई दुर्भाग्यपूर्ण था; ऐसा नहीं होना चाहिए था। हालांकि, अच्छी बात यह है कि मार्क जुकरबर्ग ने आज माफी मांगी है। आप विदेश से आकर किसी देश में काम करते हैं और वहां मिलने वाले सभी फायदों का लाभ उठाते हैं, फिर भी आप उस देश के प्रधानमंत्री का वीडियो हटा देते हैं। पहले भी ऐसे मामले सामने आए हैं—जैसे टिकटॉक और अन्य प्लेटफॉर्म पर—जहां गलत कंटेंट फैलाया गया। सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल होना चाहिए, गलत नहीं; सोशल मीडिया का मौजूदा गलत इस्तेमाल सही नहीं है।" एक्टर जैकी भगनानी कहते हैं, "...उन्होंने सभी सवालों के जवाब मुस्कुराते हुए दिए... कुछ जवाब सुनने के बाद तो मुझे यह भी लगा कि वे सही थे..."0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में छहवें सांसद बैडमिंटन चैंपियनशिप का उद्घाटन; ठाकुर ने स्वस्थ रहने की अपील
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: 6TH NATIONAL PARLIAMENTARIANS BADMINTON CHAMPIONSHIP/ ANURAG THAKUR (BJP MP) & KD SINGH (FORMER MP, TMC) S/B & REAX दिल्ली: बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "आज कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया की ओर से छठा सांसद बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित किया गया। देश के लोगों से मेरी बस एक ही अपील है कि आप चाहे कितने भी व्यस्त क्यों न हों, स्वस्थ और फिट रहने के लिए रोज़ाना अपने लिए 30 मिनट ज़रूर निकालें।"0
0
Report
गोपालगंज में निजी अस्पताल के इलाज लापरवाही पर युवक की मौत, प्रदर्शन जारी
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में सरकारी डॉक्टर के निजी अस्पताल में इलाज में लापरवाही के कारण एक युवक की मौत हो गई थी जिसके बाद परिजनों ने करवाई को लेकर प्रदर्शन किया था वही आज गुरुवार देर शाम पूरे शहर में कैंडिल मार्च निकाला गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए व दोषी डॉ संजीव कुमार झा के विरुद्ध करवाई की मांग की सदर अस्पताल के डॉक्टर कैप्टन संजीव झा ने अपने निजी अस्पताल में नगर थाना क्षेत्र निवासी अनूप मिश्रा का पैर के अंगुली का सर्जरी किया था जिसके बाद अनूप को होश नही आया डॉक्टर ने आनन फानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया जहाँ से डॉक्टर ने गोरखपुर रेफर कर दिया जहाँ उसकी मौत हो गई प्रदर्शनकारी ने बताया कि डॉ संजीव झा बीस वर्ष से सदर अस्पताल में कार्यरत है व अपना निजी अस्पताल चलाते हैं उसके ईलाज में लापरवाही के कारण अनूप मिश्रा की जान चली गई पुलिस ने बताया कि एफआईआर की गई है लेकिन अबतक एफआईआर नहीं हुआ है जिला प्रशासन डॉक्टर की मदद कर रहा है जिसको लेकर आज कैंडिल मार्च निकला गया है दोषी डॉक्टर पट करवाई नहीं हुई तो हमलोग धरने पर बैठ जायेंगे बाइट-प्रदर्शनकारी0
0
Report
धनबाद के जालान अस्पताल में मरीज की मौत पर परिजनों ने हंगामा
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के जालान अस्पताल में भर्ती एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया।परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने और समय पर रेफर नहीं करने का आरोप लगाया।मृतक क सुसनीलेवा निवासी 48 वर्षीय एजाज अहमद नया बाजार का रहने वाला था। वह जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसइ) कार्यालय में सीनियर क्लर्क के पद पर कार्यरत थे। उनकी मौत की सूचना मिलते ही परिजन और परिचित बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। इसके बाद अस्पताल परिसर में कुछ देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।सूचना पर पहुंची धनबाद पुलिस ने मामला शांत कराया।मृतक के परिजन इम्तियाज हमीद ने बताया कि एजाज अहमद को तीन अगस्त को तेज बुखार आने के बाद इलाज के लिए जालान अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुरुआत में चिकित्सकों द्वारा इलाज किया गया, लेकिन बुधवार रात अस्पताल से फोन कर बताया गया कि उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई है।इसके बाद परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि गुरुवार सुबह से ही अस्पताल के चिकित्सक मरीज को दूसरे अस्पताल रेफर कर ले जाने का दबाव बनाने लगे, लेकिन रेफरल की प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं की गई। उनका कहना है कि गुरुवार रात रेफर का कागजात उपलब्ध कराया गया। इसके बाद जब वे मरीज को दूसरे अस्पताल ले जाने के लिए निकले, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। जालान अस्पताल प्रबंधक ने कहा कि परिजनों का आरोप गलत है।इलाज में कोई लापरवाही नही बरती गई।परीजन खुद अपने मरीज को रेफर कर ले गए थे।रेफर के बाद रास्ते मे मरीज की मौत हुई है।इलाज के समय ही मरीज की स्थिति गम्भीर थी। उनका प्रारंभिक इलाज किसी अन्य अस्पताल में किया गया था और जालान अस्पताल पहुंचने तक वह तेज बुखार के साथ एक्यूट किडनी इंजरी जैसी गंभीर समस्या से जूझ रहे थे। चिकित्सकों ने पूरी गंभीरता के साथ इलाज किया और आवश्यकता पड़ने पर रेफर करने की प्रक्रिया भी अपनाई। उन्होंने कहा कि अस्पताल पर इलाज में लापरवाही और रेफर में देरी के लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह निराधार है。0
0
Report
Advertisement
