465441
सुसनेर कॉलेज में सौर ऊर्जा पर कार्यशाला हुई आयोजित
Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा जिले के सुसनेर स्थित शासकीय स्वामी विवेकानंद कॉलेज में सौर ऊर्जा पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। ओटो पावर कम्पनी के विशेषज्ञों ने छात्रों को सूर्य ऊर्जा से बिजली उत्पादन की जानकारी दी। इस कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी रघुनंदन पाटीदार, सुरक्षा अधिकारी दिवाकर पराशर और संचालनकर्ता भारतन पीवी ने भाग लिया। कॉलेज के स्टाफ और छात्र भी इस कार्यशाला में उपस्थित रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोंडा: भाजपा विधायक बावन सिंह ने अखिलेश यादव पर कसा तीखा हमला, मथुरा कार सेवा पर तंज
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले के कटरा बाजार से भाजपा विधायक बावन सिंह आज बुधवार को कर्नलगंज तहसील पहुंचे जहां उन्होंने अधिवक्ताओं से और आम लोगों से मुलाकात करके उनका हाल-चाल जाना है। तो वही मीडिया से बात करते हुए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है और मथुरा कृष्ण मंदिर निर्माण को लेकर के कार सेवा के ऐलान पर भी बड़ा बयान दिया है। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे द्वारा सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर टिन्नू यादव से बात करने को लेकर लगाए गए आरोप पर भाजपा विधायक बावन सिंह ने कहा कि टीनू यादव की तो 982 बार अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री बात की है। पवन पांडे जो विधायक हैं वहां के वो लेकर के गए हैं और टीनू यादव को मिलवाए हैं। ये सारा खेल उनकी साज़िश है कि चुनाव आने वाला है और कोई मुद्दा नहीं है, सरकार को बदनाम करके दूध का दूध, पानी का पानी एसआईटी जांच कर रही है और मुख्यमंत्री जी किसी को बख्शने वाले नहीं हैं। वहीं 9 अगस्त को मथुरा में कार सेवा ऐलान और संतों द्वारा अखिलेश यादव के समर्थन को लेकर किए गए आवाहन को लेकर भाजपा विधायक बामन सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव जी की हैसियत नहीं है कि मथुरा पे कुछ बोलें। जो केवल मुस्लिम तुष्टिकरण के बल पर उनकी पार्टी ज़िंदा है, वो कुछ नहीं मथुरा के बारे में कुछ नहीं बोल सकते, उनकी हैसियत नहीं है। जिस दिन मुसलमान उनसे हट जाएगा वो कौड़ी के तीन हो जाएंगे।0
0
Report
जालौन में बच्चा चोर गिरोह का बच्चा बरामद, इलाके में हड़कंप
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में बच्चा चोर गिरोह से एक बच्चा हुआ बरामद, CWC हमीरपुर से अचानक गायब हुआ बच्चा कुठौंद क्षेत्र में हुआ बरामद, कुठौंद पुलिस के साथ मिलकर बच्चे को उरई पुलिस ने सकुशल किया बरामद, नहर कोठी के पीछे रह रहे बंजारा आदिवासी के लोगों के पास मिला बच्चा, बच्चे चोरी की सूचना पर क्षेत्र में मचा हड़कंप, पुलिस की टीम आते देख कई बंजारा भागने में हुए कामयाब, एक को पकड़ा, पकड़े गए बंजारे से पुलिस कर रही पूछताछ, जालौन जिले के कुठौंद क्षेत्र का मामला।0
0
Report
बोकारो सेक्टर-6 में सीढ़ी गिरने से 12 लोग फंसे; बीएसएल प्रबंधन पर सवाल
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के सेक्टर 6 में बड़ा हादसा टला। BSL क्वार्टर की सीढ़ी भरभरा कर गिरी। बाल-बाल बचे लोग, लेकिन अब 12 लोग तीसरी मंजिल पर फंस गए हैं। आरोप: BSL प्रबंधन लापता। बिल्डिंग के ऊपरी तल्ले में फंसे है दो परिवार के 12 लोग। नीचे से कनेक्शन कट गया है। मामला बोकारो के सेक्टर 6 थाना क्षेत्र के सेक्टर 6 D का है। पूरे मामले को लेकर बताते चले कि बोकारो के सेक्टर 6 D जो तीन मंजिला बिल्डिंग है जिसमें करीब 9 क्वार्टर है जहां क्वार्टर संख्या 2358 से 2366 का ऊपरी तल्ले का सीढ़ी जर्जर अवस्था में रहने के कारण भरभराकर गिर गया और उपरी मंजिल में करीब 12 लोग फंस गए जिसमें छोटे छोटे बच्चे भी है। परिजन का पूरी तरह से संपर्क टूट गया है और उपरी तल्ले में दो परिवार के 12 लोग फंसे हुए है। सबसे ताज्जुब की बात है कि ये क्वार्टर बीएसएल का है जहां सूचना देने के बाद भी बोकारो स्टील प्लांट के प्रबंधन के लोग अबतक नहीं पहुंचा है। उपरी तल्ले में फंसे लोगों का कहना है कि अचानक तेज आवाज के साथ सीढ़ी भरभरा कर गिर गया। गनीमत रही कि उस वक्त कोई आवाजाही नहीं कर रहा था नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी। सीढ़ी के साथ साथ रेलिंग भी पूरी तरह से टूट गया है। उपरी तल्ले में फंसे लोग में एक परिवार पुलिस विभाग में बताया जा रहा है वही दूसरा परिवार कोर्ट में काम करते है। फंसे हुए महिलाओं ने कहा कि डर का माहौल बना हुआ है। मौके का जायजा लिया हमारे बोकारो संवाददाता मृत्युंजय मिश्रा ने0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में खड़गे से मुलाकात: झारखंड मंत्री का सार्थक द्विपक्षीय चर्चा
Ranchi, Jharkhand:झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से शिष्टाचार मुलाकात किया। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए राधा कृष्ण किशोर ने लिखा इस दौरान विभिन्न समसामयिक एवं संगठनात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। उनका मार्गदर्शन एवं स्नेह सदैव प्रेरणादायी रहा है।0
0
Report
विदिशा में ढाई हजार रुपये के बदले खाते लेकर धोखाधड़ी, धमकी
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा में महज ढाई हजार रुपये के बदले बैंक खाते लेने और उनके दुरुपयोग की आशंका का मामला सामने आया है। पीतल मिल क्षेत्र के दो युवक एसपी कार्यालय पहुंचे और लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया कि परिचित दो भाइयों ने उनके बैंक खाते, पासबुक और एटीएम कार्ड लेकर अब उन्हें वापस नहीं किए। इतना ही नहीं, खाते वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। फरियादी सूर्यांश राजपूत और शुभम विश्वकर्मा के मुताबिक करीब डेढ़ से दो महीने पहले विनय माथुर और निखिल माथुर ने किसी काम का हवाला देकर उनके बैंक खाते, पासबुक और एटीएम कार्ड ले लिए। बदले में दोनों युवकों को करीब ढाई हजार रुपये दिए गए। उस समय उन्हें किसी तरह की आशंका नहीं थी। हाल ही में सोशल मीडिया पर बैंक खातों के जरिए साइबर ठगी और फर्जी लेन-देन से जुड़ी खबरें देखने के बाद दोनों युवकों को शक हुआ कि कहीं उनके खातों का इस्तेमाल भी किसी अवैध गतिविधि में तो नहीं हो रहा। जब उन्होंने अपने खाते और दस्तावेज वापस मांगे तो आरोप है कि उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है। सूर्यांश राजपूत, फरियादी शुभम विश्वकर्मा, फरियादी डरे-सहमें दोनों युवक एसपी कार्यालय पहुंचे और पूरे मामले की लिखित शिकायत सौंपते हुए निष्पक्ष जांच, अपने बैंक खाते वापस दिलाने और सुरक्षा की मांग की। मामले में एसपी ने जांच के बाद उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। SP विदिशा रोहित काशवानी फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। जांच के बाद ही साफ होगा कि इन बैंक खातों का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया गया और क्या इसके पीछे किसी बड़े साइबर या वित्तीय गिरोह का हाथ है।0
0
Report
विदिशा: जमीन कब्जे के विरोध में महिला पेट के बल घिसटते हुए प्रदर्शन
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा: न्याय की गुहार, कलेक्ट्रेट के रास्ते पर घिसटता परिवार! विदिशा: ज़मीन के लिए सड़क पर घिसटा परिवार, 3 साल से काट रही चक्कर, नहीं हुई सुनवाई। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाली तस्वीर सामने आई है। जहाँ लटेरी तहसील के ग्राम महोटी से आया एक आदिवासी परिवार न्याय न मिलने से इस कदर लाचार हो गया कि उसने कलेक्ट्रेट के गेट से लेकर जनसुनवाई कक्ष तक की सड़क पर 'पिंड भरकर' (पेट के बल घिसटते हुए) विरोध प्रदर्शन किया। यह बेबस मां और उसके तीन मासूम बच्चों को इस हाल में देखकर कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप मच गया। कलेक्ट्रेट रोड पर एक महिला और उसके तीन छोटे बच्चे पेट के बल घिसटते (पिंड भरते) हुए आगे बढ़ रहे हैं। आस-पास खड़े पुलिसकर्मी और लोग उन्हें देख रहे हैं। पुलिसकर्मी तुरंत दौड़कर आते हैं, उन्हें रोकते हैं और सांत्वना देकर खड़ा करते हैं। प्रशासनिक दावों की पोल खोलती ये तस्वीरें विदिशा कलेक्ट्रेट परिसर की हैं। हर मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में जहाँ लोग अपनी समस्याएं लेकर आते हैं, वहीं लटेरी तहसील की इस बेबस महिला को अपनी 13 बीघा ज़मीन को दबंगों से मुक्त कराने के लिए यह खौफनाक कदम उठाना पड़ा। कलेक्ट्रेट के तपते कंक्रीट रोड पर जब एक मां अपने तीन मासूम बच्चों के साथ पेट के बल घिसटने लगी, तो सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए इस परिवार को आगे पिंड भरने से रोका और उनकी फरियाद को अधिकारियों तक पहुँचाया। पीड़िता श्री बाई सहरिया द्वारा दिए गए शिकायती पत्र के मुताबिक, वह एक गरीब आदिवासी और विधवा महिला है। उनकी भूमि खसरा नंबर 76 (रकबा 3.237 हेक्टेयर) ग्राम महोटी में स्थित है, जिस पर गाँव के ही कुछ रसूखदार दबंगों ने जबरन कब्ज़ा कर रखा है और उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने से भी रोक रहे हैं। हालांकि, इस पूरे मामले पर कलेक्ट्रेट में मौजूद अधिकारियों ने अब कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है और मामले को जांच में लिया है। बड़े सवाल यह उठता है कि क्या एक गरीब को अपनी ही ज़मीन पाने के लिए प्रशासनिक चौखट पर इस कदर तड़पना पड़ेगा?0
0
Report
Advertisement
बूंदी में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हेलीकॉप्टर से हेलीपैड पहुँचे, सुरक्षा कड़े इंतजाम
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को हेलीकॉप्टर से बूंदी जिले के लबान स्थित दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के समीप बनाए गए हेलीपैड पर पहुंचे। उनके पहुंचते ही कार्यक्रम स्थल पर हलचल तेज हो गई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला तथा जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, पूर्व मंत्री बाबूलाल वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष रामेश्वर मीणा सहित कई जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। वीवीआईपी दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए तथा अंतिम तैयारियों को पूरा किया गया।0
0
Report
करेली की पीएम कन्या शाला में 22 लाख से बना टीन शेड उद्घाटन, छात्राओं को साइकिल वितरित
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर... नरसिंहपुर जिले के करेली स्थित पीएम श्री कन्या शाला में आज विकास और शिक्षा को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां विधायक निधि से स्वीकृत 22 लाख रुपये की लागत से बने टीन शेड का लोकार्पण पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल ने किया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सुशीला मामार, जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं। इस दौरान प्रधानमंत्री की छात्र हितैषी योजनाओं के तहत छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया, वहीं शिक्षा, खेल और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि पिछले चार वर्षों से बोर्ड परीक्षाओं में नरसिंहपुर जिला मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर रहा है, जो शिक्षकों और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सर्वांगीण विकास के लिए बच्चों के बीच आना हमेशा प्रेरणादायक और सुखद अनुभव होता है。0
0
Report
900 मीटर सड़क बदहाली पर कांग्रेस का प्रदर्शन, कीचड़ में धरना देकर सड़क मांग
Satna, Madhya Pradesh:सतना : नागौद तहसील के छुलहा टोला ग्राम में 900 मीटर सड़क बदहाल होने पर आज कांग्रेस नेताओं और ग्रामीणों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। हाल ही में इस कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल जाते बच्चों का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष वरुण गुजर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सड़क पर 'बेशरम' के पौधे रोपे। सड़क निर्माण की मांग को लेकर सभी लोग कीचड़ के बीच धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इस जर्जर मार्ग की सुध नहीं ली गई है, जिससे रोज आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।0
0
Report
Advertisement
इंदौर के रपटों-पुलियों पर तेज बहाव से खतरा; प्रशासन लोगों से दूरी बनाए रखने की अपील
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर जिले में लगातार बारिश के चलते रपटों और पुलियों के ऊपर तेज बहाव बना हुआ है। इसके बावजूद कुछ लोग अपनी जान जोखिम में डालकर इन स्थानों को पार करने की कोशिश कर रहे हैं। इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने लोगों से अपील की है कि तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें। प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी। जिला प्रशासन संवेदनशील स्थानों पर समझाइश दे रहा है और सुरक्षा इंतजामों के बारे में लोगों को अवगत करा रहा है। यदि कोई व्यक्ति लापरवाही बरतते हुए तेज बहाव वाले स्थानों को पार करने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आपदा के समय बच्चों, परिवार के सदस्य और आसपास के लोगों को ऐसे स्थानों से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील की।0
0
Report
बारिश से घर की छप्पर गिरने से ग्राम कोटवार घायल, अस्पताल में इलाज जारी
Damoh, Madhya Pradesh:बारिश से गिरा घर का छप्पर, ग्राम कोटवार घायल, बटियागढ़ अस्पताल में इलाज जारी दमोह जिले में जारी बारिश के बीच अब हादसे भी सामने आ रहे हैं। जिले के मगरोंन थाना क्षेत्र के इटवा मंगोला गांव में बारिश से एक घर का छप्पर गिर गया; छप्पर गिरने से घर के अंदर मौजूद रविकांत अठया घायल हुए, रविकांत गांव के कोटवार हैं। घायल कोटवार को निजी वाहन से इलाज के लिए बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहाँ उनका उपचार जारी है। घायल के मुताबिक वो घर के अंदर खाना खा रहे थे, भारी बारिश हुई जिस कारण मकान का छप्पर गिर गया; घटना की सूचना राजस्व विभाग अधिकारियों को भी दी गई है और जांच की जा रही है बाइट/ रविकांत अठया (घायल कोटवार मंगोला दमोह)0
0
Report
नितिन गडकरी का सवाई माधोपुर दौरा: एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग सवाई माधोपुर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के दौरे से जुड़ी खबर, कुस्तला से कोटा रवाना होने के बाद टी ब्रेक के लिए रुके गडकरी, दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक रेस्टोरेंट में रुके टी ब्रेक पर, टी ब्रेक के साथ ही NHAI के अधिकारियों से कर रहे चर्चा, एक्सप्रेसवे के निर्माण एवं गुणवत्ता की ले रहे जानकारी, इस दौरान सवाई माधोपुर जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद, एसडीएम गौरव मित्तल, एसपी विजय सिंह मीणा भी साथ में मौजूद।0
0
Report
Advertisement
खरगोन में तेज बहाव ने युवक को नदी में डुबो दिया, शव नहीं मिला
Khargone, Madhya Pradesh:एंकर - खरगोन जिले के झिरनिया में झिरनिया-रतनपुर रोड पर रूपारेल नदी में बहा 33 वर्षीय युवक । अधिक तेज बहाव में काफी दूर तक तैरने की कोशिश के बाद पुलिया के नीचे घुस जाने से डूब गया युवक । आज झिरनिया ने बाजार हाट का दिन होने से काफी लोग नदी किनारे मौजूद थे उन्होंने उसे बचाने की कोशिश की मगर नाकाम रहे। पुलिया में फंसने के बाद रस्सी से निकालने के दौरान रस्सी टूटने से पुल के रपट के नीचे से युवक बह गया। उसका शव बरामद नहीं हो सका। मौके पर SDM ,पटवारी सहित पुलिस टीम पहुंची SDRF की टीम को भी बुलाया। शव को नदी में ढूंढने के प्रयास जारी। अधिक बहाव होने से शव अधिक दूरी तक बह जाने का अंदेशा। युवक का नाम दादू निवासी झिरनिया बताया जा रहा है।0
0
Report
आकाशीय बिजली का कहर, धान रोपाई कर रहे किसान की मौत, एक गंभीर घायल।
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर,तहसील क्षेत्र के गांव वक्तापुर शिवपुरिया में बुधवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 60 वर्षीय किसान गंगाराम की मौके पर मौत हो गई, जबकि 50 वर्षीय गयादीन गंभीर रूप से झुलस गया।जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी गंगाराम पुत्र तोताराम और गयादीन पुत्र नत्थूलाल बुधवार दोपहर करीब 3 बजे अपने खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज बारिश और आंधी शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए दोनों किसान खेत के किनारे लगे पीपल के पेड़ के नीचे बैठ गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ ही देर बाद पेड़ के पास जोरदार आकाशीय बिजली गिरी। बिजली की चपेट में आने से दोनों किसान बुरी तरह झुलस गए और जमीन पर गिर पड़े।घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को तत्काल 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही गंगाराम ने दम तोड़ दिया। वहीं गयादीन का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है। मृतक गंगाराम के घर कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।0
0
Report
योगी ने विंध्याचल धाम में दर्शन के बाद विकास परियोजनाओं की समीक्षा की
Ukhdand, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विंध्याचल धाम में बुधवार को मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन किया। इसके बाद अष्टभुजा गेस्ट हाउस में मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही के जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने विकास परियोजनाओं में तेजी लाने और 15 जुलाई तक सभी प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, ओडीआर, एमओआर, सेतु निर्माण, बाईपास, लॉजिस्टिक रोड और अन्य विकास परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विधायकों को सांसदों से समन्वय स्थापित कर प्रस्ताव तत्काल उपलब्ध कराने तथा जिलाधिकारियों को बिना देरी के उन्हें शासन को भेजने के निर्देश दिए, ताकि 15 जुलाई तक स्वीकृति और 15 अगस्त तक धनराशि जारी की जा सके। मुख्यमंत्री ने मिर्जापुर की आधारभूत समस्याओं पर भी विशेष ध्यान दिया। उन्होंने मतवार रोड सहित पुराने मार्गों की मरम्मत और इंटरलॉकिंग कराने, आवश्यक होने पर वन विभाग से शीघ्र एनओसी जारी कराने तथा नगर की सड़कों को स्वच्छ, सुंदर और स्मार्ट बनाने के निर्देश दिए। साथ ही विंध्याचल, अष्टभुजा और कालीखोह मार्गों के सौंदर्यीकरण पर भी जोर दिया। रेलवे अंडरपास में जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने रेलवे अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर स्थायी समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनसुविधाओं से जुड़े सभी विकास कार्य समयबद्ध ढंग से पूरे किए जाएं और उनकी नियमित समीक्षा होती रहे.0
0
Report
Advertisement
