icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इंदौर हाई कोर्ट भोजशाला मामले में सुनवाई पूरी, आदेश जारी संभव

Noida, Uttar Pradesh:इंदौर /धार। आज 12 मई 2026, मंगलवार को इंदौर में भोजशाला प्रकरण की सुनवाई उच्च न्यायालय में पूरी हुई। विदित हो कि वर्ष 2022 में हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट रंजनाजी अग्निहोत्री एवं उनके साथियों द्वारा उच्च न्यायालय इंदौर में भोजशाला का धार्मिक स्वरूप तय कर हिंदू समाज के पूर्ण आधिपत्य के लिए याचिका क्रमांक 10497/ 2022 लगाई गई थी। इसी प्रकरण में आगे चलकर वर्ष 2024 में भोजशाला में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा 98 दिन तक वैज्ञानिक सर्वेक्षण किया गया। तत्पश्चात वर्ष 2026 में 23 जनवरी, शुक्रवार वसंत पंचमी के अवसर पर दिनभर अबाधित पूजा अर्चना हेतु सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आदेश इसी प्रकरण में दिया गया था। इसी तारतम्य में भोजशाला प्रकरण की सुनवाई 6 अप्रैल 2026 से हाईकोर्ट में निरंतर जारी थी। दिनांक 6 अप्रैल 2026 से 9 अप्रैल 2026 तक हिंदू पक्ष की ओर से श्री विष्णुशंकर जी जैन तथा विनय जोशी एडवोकेट तथा मुख्य याचिकाकर्ता आशीष गोयल ने भोजशाला के मंदिर होने के तर्क रखे थे। इसके पश्चात मुस्लिम पक्ष एवं अन्य पक्षों द्वारा घोर आपत्ति ली गई थी। इस मुख्य याचिका के साथ ही चार अन्य याचिका और एक अपील भी क्लब थी जिनकी भी सुनवाई पूरी हो गई हैं हिन्दू फ्रंट फॉर जस्टिस की याचिका के प्रमुख बिंदु: 1. हिंदू समाज को भोजशाला में पूजा का अधिकार मिले तथा मुस्लिम समाज को भोजशाला परिसर में किसी भी धार्मिक गतिविधि की अनुमति नहीं दी जावे। 2. केंद्र सरकार को आदेशित किया जावे कि भोजशाला हेतु एक ट्रस्ट बनाया जावे जिससे कि भोजशाला का संचालन एवं प्रबंध किया जा सके। 3. इसी ट्रस्ट को यह आदेशित किया जावे कि माँ सरस्वती की प्रतिमा की पूजा एवं अर्चना निर्बाध रूप से कराई जावे। 4. भोजशाला परिसर में मुस्लिम समाज द्वारा की जा रही नमाज बंद हो। 5. भारतीय पुरातत्व संरक्षण विभाग के 7 अप्रैल 2003 के आदेश को निरस्त किया जावे एवं हिंदू समाज को नियमित प्रतिदिन पूजा करने का अधिकार मिले। 6. ब्रिटिश म्यूजियम में रखी माँ वाग्देवी की प्रतिमा को पुनः वापस लाया जावे एवं भोजशाला धार में स्थापित किया जावे। आशीष गोयल मुख्य याचिकाकर्ता
0
0
Report

रामगंजमंडी में कांग्रेस अध्यक्ष का दौरा: भाजपा सरकार पर जमकर निशाना

Kota, Rajasthan:रामगंजमंडी, कोटा प्रदेश अध्यक्ष का रामगंजमंडी दौरा एंकर...रामगंजमंडी में प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एमडी चौपदार ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। झालावाड़ के डग दौरे पर जाते समय नगर कांग्रेस कार्यालय पहुंचे चौपदार ने घाटखेड़ा घटना को लेकर सरकार को घेरा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जनसंवाद कार्यक्रम भी आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक ब्लॉक अध्यक्ष अदनान अली और अब्दुल इस्लाम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का 21 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। बाइट -एमडी चौपदार, प्रदेश अध्यक्ष
0
0
Report
Advertisement

जोधपुर रेलवे सामुदायिक भवन में बाबा भक्ति सत्संग, मूर्ति प्रतिष्ठा और भंडारे शुरू

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। शहर के रेलवे सामुदायिक भवन में मंगलवार को अमर पट्टा धारी बाबा भक्ति बाल योगी बाल ब्रह्मचारी रसिया महाराज के प्रथम विशाल सत्संग, मूर्ति प्रतिष्ठा एवं भंडारा समारोह का आयोजन किया जा रहा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगा। समारोह में संत-महात्माओं के साथ कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भाग ले रहे। आयोजन में सैनाचारी अचलानंद गिरी जी महाराज, महामंडलेश्वर सोमेश गिरी जी महाराज, शेर विधायक अतुल भंसाली, संत किरण दास जी हंस साहब तथा कबीर मूल ज्ञान समिति के अध्यक्ष नंदकिशोर दादोरिया सहित कई अतिथि मौजूद रहेंगे। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम के दौरान सत्संग और भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें विभिन्न स्थानों से आने वाली भजन मंडलियां प्रस्तुति देंगी। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की भी व्यवस्था की गई है। बाल किशन जी महाराज ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की
0
0
Report

मोदी की अपील के बाद दिल्ली सरकार की सलाह: पेट्रोल-डीजल बचाने को मेट्रो का इस्तेमाल

Delhi, Delhi:देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की के द्वारा की गई अपील के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री ने भी दिल्ली वासियों से अपील की है कि वह पेट्रोल डीजल बचाने के लिए मेट्रो या सार्वजनिक वाहनों का प्रयोग करें इस पर हमने लोगों से बातचीत करी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा की गई अपील और दिल्ली के मुख्यमंत्री के द्वारा दी गई सलाह के बाद बहुत से लोग इस बात से सहमत नजर आए लेकिन वही कुछ लोग इस सलाह से नाइतफाकी नजर आये बहुत से लोगों का कहना है कि इस समय वैश्विक संकट है हम सहमत है कि हमें पेट्रोल डीजल की खपत कम करनी चाही सोना चांदी काम खरीदना चाहिए हम मोदी जी के और मुख्यमंत्री के इस बयान से इत्तेफाक रखते हैं वहीं कुछ लोग इस अपील पर तंज कसते नजर आए
0
0
Report
Advertisement

चरक अस्पताल में बार-बार बिजली जाने से बैकअप सिस्टम फेल, लिफ्टें भी प्रभावित

Ujjain, Madhya Pradesh:बार-बार बिजली जाने से डीजी सेट में आई तकनीकी खराबी, चरक अस्पताल में मरीजों की बढ़ी परेशानी उज्जैन के संभागीय स्तर के सबसे बड़े शासकीय चरक भवन अस्पताल में व्यवस्थाएं लगातार सवालों के घेरे में हैं। सोमवार को अस्पताल में करीब एक घंटे तक बिजली गुल रहने के बाद अब लिफ्टों की खराबी ने मरीजों और उनके परिजनों की परेशानियां और बढ़ा दी हैं। अस्पताल में कई लिफ्टें बंद होने से मरीजों को एक मंजिल से दूसरी मंजिल तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार सोमवार को बार-बार बिजली सप्लाई बाधित होने के कारण यह स्थिति बनी। अस्पताल प्रबंधक हिमांगी चौहान ने बताया कि बिजली समस्या को लेकर एमपीबि और अस्पताल की आउटसोर्स विद्युत व्यवस्था संभालने वाली कंपनी से लगातार संपर्क किया गया। उन्होंने कहा कि ग्रिड और जंपर में तकनीकी दिक्कत के कारण बिजली बार-बार जा रही थी। वहीं लगातार वोल्टेज कम-ज्यादा होने से डीजी सेट में भी तकनीकी खराबी आ गई, जिससे बैकअप व्यवस्था प्रभावित हुई। प्रबंधन का कहना है कि सामान्य स्थिति में बिजली जाने के 16 सेकंड के भीतर डीजी सेट चालू हो जाता है, लेकिन इस बार तकनीकी समस्या के कारण समय लगा। अस्पताल प्रशासन ने एमपीब को पत्र लिखकर यह भी कहा है कि अस्पताल इमरजेंसी सेवा से जुड़ा संस्थान है, इसलिए यहां लगातार बिजली सप्लाई बनी रहना जरूरी है। वहीं दूसरी ओर अस्पताल की लिफ्ट व्यवस्था भी पूरी तरह सुचारु नहीं हो सकी है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक लिफ्टों के सुधार का कार्य लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया है। पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों ने अस्पताल पहुंचकर निरीक्षण और ट्रायल किया था, लेकिन इसके बावजूद कुछ लिफ्टों में दोबारा खराबी आ गई। अस्पताल के पीछे की चार लिफ्टें फिलहाल चालू बताई जा रही हैं, जबकि सामने की तीन लिफ्टें अभी भी बंद हैं और उन पर सुधार कार्य जारी है। हालांकि सभी लिफ्टें पूरी तरह कब तक शुरू होंगी, इसे लेकर अस्पताल प्रबंधन ने कोई निश्चित समय नहीं बताया है लगातार सामने आ रही तकनीकी समस्याओं के चलते मरीजों और उनके परिजनों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में बिजली और लिफ्ट जैसी बुनियादी सुविधाओं का प्रभावित होना गंभीर चिंता का विषय है।
0
0
Report

आरजीएचएस में इलाज बंद होने के विरोध में कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधान सभा डूंगरपुर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) की जिला इकाई ने राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) के तहत निजी अस्पतालों में बंद हुए इलाज और योजना को इंश्योरेंस मोड पर ले जाने के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा गया। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के जिला अध्यक्ष हेमंत खराडी के नेतृत्व में सरकारी कार्मिक कलेक्ट्रेट पर एकत्रित हुए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष हेमंत खराडी ने कहा कि 25 मार्च से निजी संस्थानों द्वारा दवाइयां बंद कर दी गई थीं और 14 अप्रैल से चिकित्सा सुविधाएं पूरी तरह ठप हैं। योजना बंद होने से हजारों कर्मचारी और पेंशनभोगी इलाज के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं और उन्हें अपनी जेब से भारी खर्च करना पड़ रहा है। महासंघ ने सरकार द्वारा इस योजना को इंश्योरेंस मोड पर ले जाने के किसी भी प्रयास का कड़ा विरोध किया है। महासंघ ने चेतावनी दी है कि यदि योजना को उसके मूल स्वरूप में बहाल नहीं किया गया, तो प्रदेश के 8 लाख कर्मचारी चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेंगे, जिसके तहत आज कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया है। वही 15 से 25 मई तक राजधानी जयपुर में चिकित्सा मंत्री का घेराव और विशाल प्रदर्शन किया जाएगा और 28 मई को जयपुर में महापड़ाव और व्यापक विरोध की चेतावनी दी है।
0
0
Report
Advertisement

बड़वानी में तापमान 45°C, भीषण गर्मी से लोग नदी किनारे पसीना बहाने मजबूर

Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-45 डिग्री के आसपास पंहुचा तापमान चिलचिलाती धूप से लोग बेहाल दोपहर में छा जाता सड़को पर सन्नाटा राहत पाने के लिए नर्मदा नदी का रुख कर रहे है लोग भीषण गर्मी और तेज तपन ने बड़वानी जिले में लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं सुबह से ही तेज धूप लोगों को झुलसा रही है, जबकि दोपहर होते-होते हालात और ज्यादा खराब हो जाते हैं। गर्म हवाओं के चलते लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं शहर की मुख्य सड़कों पर भी ट्रैफिक सामान्य दिनों की तुलना में कम नजर आ रहा है कॉलोनियों और मोहल्लों में दोपहर के समय सन्नाटा पसरा दिखाई दे रहा है बाजार में भी भीड़ कम ही नजर आ रही गर्मी के कारण लोग घरों में ही रहने को मजबूर हैं वही गृह निर्माण में भी मजदूरों की कमी देखने में मिली क्योंकि गृह निर्माण के चलते लोहा का और गिट्टी का इस्तेमाल ज्यादा ہوتا है जो इस वक्त बड़वानी के तापमान के चलते सरिए के ज्यादा तपने की वजह से मजदूरों को भी काम करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा है नर्मदा नदी की बात-बात करें तो गर्मी के तेवर देख घाट पर लोगों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है गर्मी से राहत पाने के लिए इन दिनों बड़ी संख्या में लोग नर्मदा नदी में स्नान कर राहत पा रहे है वनाही गर्मी से बचाव के लिए डॉक्टर बताते है कि ज्यादा से ज्यादा धूप में निकलने से बचे पानी ज्यादा पिए फल फ्रूट का ज्यादा सेवन करें ठंडाई का इस्तेमाल करें जिससे लू से बचा जा सके
0
0
Report

बैतूल: छात्रावास अधीक्षक पर प्रताड़ना के आरोप, कलेक्ट्रेट में हंगामा

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले में एक बार फिर छात्रावास अधीक्षक पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाते हुए कॉलेज छात्रों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर जमकर हंगामा किया। कॉलेज के छात्रों ने छात्रावास अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते नारेबाजी की और धरने पर बैठ गए। हंगामा बढ़ता देख सहायक आयुक्त मौके पर पहुंचे और छात्रों को कार्यवाही का आश्वासन दिया। छात्राओं ने बताया कि वे आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से हैं और हमलापुर स्थित पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास में रहकर कॉलेज की पढ़ाई कर रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि छात्रावास में उन्हें कई बार पेट भर भोजन नहीं दिया जाता है, बल्कि पुरानी रंजिश के चलते अधीक्षक द्वारा बार-बार प्रताड़ित किया जा रहा है। इतना ही नहीं छात्र विवेक सूर्यवंशी और विक्की सूर्यवंशी ने आरोप लगाया कि अधीक्षक कमलेश रॉक्से ने उन्हें खाना नहीं दिया इसी बात का विरोध किया तो बिना किसी लिखित नोटिस के छात्रावास से दो छात्रों को निकाल दिया और धमकी दी कि उनका करियर खराब कर देंगे। छात्रों ने खाने की गुणवत्ता को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए है वहीं भर पेट खाना भी नहीं दिया जा रहा है। छात्रों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच कर अधीक्षक को हटाने और छात्रावास में रहने की अनुमति देने की मांग की है। सहायक आयुक्त विवेक पांडे ने इस मामले में बताया कि छात्रावास अधीक्षक ने छात्रों की शिकायत सुबह ही की थी,वहीं अब छात्र अधीक्षक पर आरोप लगा रहे है,इस मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

पटना में जेंडर वायलेंस वर्कशाला: DG ने दूसरी शादी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

Patna, Bihar:एकदिवसीय कार्यशाला में बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने पुलिसकर्मियों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि जो पुलिसकर्मी शादी के बाद पहली पत्नी को छोड़कर दूसरी शादी करते हैं, उन्हें पुलिस सेवा में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी ने कहा कि बिहार पुलिस के कुछ जवान दहेज, घरेलू हिंसा और महिलाओं के उत्पीड़न जैसे मामलों में भी शामिल पाए गए हैं। अब तक ऐसे एक हजार से अधिक पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। उन्होंने साफ कहा कि जो लोग नशा और अन्य सामाजिक बुराइयों में शामिल हैं, उन्हें पुलिस सेवा से स्वतः अलग हो जाना चाहिए। कार्यशाला के दौरान डीजीपी ने महिला थाना पुलिस को विशेष निर्देश देते हुए कहा कि वे केवल थाना स्तर तक सीमित न रहें, बल्कि पंचायत स्तर तक जागरूकता अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि जेंडर बेस्ड वायलेंस सिर्फ कानून-व्यवस्था का विषय नहीं, बल्कि समाज की सोच से जुड़ा गंभीर मुद्दा है, जिसे सामूहिक जागरूकता और संवेदनशीलता से खत्म किया जा सकता है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top