icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
465441
Kaniram YadavKaniram YadavFollow31 Jul 2024, 07:32 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement

पिथौरागढ़ में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, DM आशीष भटगाईं ने कमान संभाली

Pithoragarh, Uttarakhand:2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटा पिथौरागढ़ प्रशासन, डीएम आशीष भटगाईं ने संभाली कमान! जिलाधिकारी आशीष भटगाईं ने बताया कि निर्वाचन की तैयारियों के तहत जिले के सभी पोलिंग बूथों की व्यवस्थाओं का आकलन किया जा रहा है। जहां नेटवर्क की समस्या है, कहीं पहुंच मार्ग की दिक्कत है या किसी मतदान केंद्र पर अन्य कोई परेशानी सामने आ रही है, उन सभी समस्याओं को चिह्नित कर उनके शीघ्र समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बैठकों का मुख्य उद्देश्य यही है कि वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं। बूथ स्तर से लेकर अन्य सभी व्यवस्थाओं में जो भी कमियां या समस्याएं हैं, उनका समाधान अभी से सुनिश्चित किया सके, ताकि निर्वाचन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। जिला प्रशासन की सक्रियता को देखते हुए साफ है कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां अभी से युद्धस्तर पर शुरू कर दी गई हैं। प्रशासन का जोर निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू, व्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने पर है。 बाइट आशीष भटगांई जिला अधकारी
0
0
Report

धनतेरस पर औरैया पुलिस ने 111 मोबाइल लौटाकर मालिकों के चेहरों पर मुस्कान

Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया: धनतेरस पर औरैया पुलिस ने लौटाई 111 चेहरों पर मुस्कान, 25 लाख के 111 मोबाइल बरामद.. औरैया से इस धनतेरस पर पुलिस की एक अच्छी पहल सामने आई है, जहां औरैया पुलिस ने 111 लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी है।दरअसल आज 6 नवंबर 2026, धनतेरस के पावन दिन पर औरैया साइबर थाने की टीम ने खोए हुए 111 मोबाइल फोन रिकवर कर उनके असली मालिकों को लौटाए हैं。 औरैया SP अभिषेक भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाने की टीम द्वारा पिछले कुछ महीनों में गुम हुए 111 मोबाइल फोन को रिकवर किया गया था, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये है। आज पुलिस लाइन में एक वितरण कार्यक्रम आयोजित कर सभी मोबाइल उनके मालिकों को सुपुर्द किए गए।मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। लोगों ने औरैया पुलिस और साइबर सेल की टीम का आभार जताया है। पुलिस ने बताया कि आगे भी खोए हुए मोबाइलों की बरामदगी का अभियान जारी रहेगा。 बाइट: अभिषेक भारती एसपी औरैया
0
0
Report
Advertisement

उन्नाव में सास के साथ दामाद के भागने पर जेवरात चोरी मामला: सनसनीखेज पुलिस शिकायत

Unnao, Uttar Pradesh:स्लग- दामाद के साथ भागी सास, आभूषण भी ले गई। उन्नाव से एक हैरान कर देने वाला पारिवारिक मामला सामने आया है, जहाँ पत्नी, बीमार पति को छोड़कर दामाद के साथ लाखों के जेवर लेकर फरार हो गई है। बेटे ने अपनी ही माँ पर लाखों के जेवर लेकर जीजा के साथ भागने का गंभीर आरोप लगाया है। थाना अजगैन क्षेत्र का रहने वाला विंदालाल ने प्रशासन से गुहार लगाई है। आरोप है कि उसकी माँ चंदावती लगभग 10 लाख रुपये के जेवर लेकर दामाद के साथ भाग गई हैं। उन्नाव में यह घटना चर्चा का केंद्र बनी हुई है। पीड़ित के मुताबिक, उसकी माँ ने घर में बने तीन गड्ढों में छिपाकर रखे गए जेवरों को खोदकर निकाला। 2 तारीख को सुबह के समय वो जेवर खोदकर ले गईं, फिर बाद में दोबारा आकर शाम को 7 बजे के बाद बाकी बचा जेवर जमीन से खोदकर कब्जे में लेकर फरार हो गईं। विंदालाल ने बताया कि इस समय उसकी माँ थाना सोहरामऊ क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में मिश्रीलाल के घर पर रह रही हैं। आरोपी मिश्रीलाल महिला का रिश्ते में दामाद है। महिला 2 किलोग्राम चांदी, 80 ग्राम सोना लेकर फरार हो गई है। विंदालाल का आरोप है कि प्रशासन से यही मांग है कि मेरी माँ को गिरफ्तार किया जाए और मेरी ज्वैलरी वापस दिलाई जाए। बेटे का आरोप है कि मां ने बहन के बेटे के नाम पर दो माह पहले जमीन भी कर दी है। मेरे पिता बीमार हैं और मुझे इंसाफ चाहिए। फिलहाल पीड़ित के मुताबिक अजगैन पुलिस व SSP उन्नाव को शिकायत पत्र दिया गया है मगर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अजगैन थाना प्रभारी सुरेश सिंह बोले कि मेरी जानकारी में ऐसा कोई मामला नहीं है। पीड़ित के अनुसार 2 नवंबर को अजगैन पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। 5 नवंबर को SSP उन्नाव से न्याय की गुहार लगाई है। बाइट - विंदालाल, पीड़ित।
0
0
Report

उत्तराखंड मंत्री ने स्व-गणना और दस्तावेज रखने पर जागरूकता जताई

Karnaprayag, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री डॉ. संतोष खंडूड़ी ने कर्णप्रयाग में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने आगामी 16 नवंबर से शुरू होने वाली स्व-गणना को लेकर आमजन से बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोग स्व-गणना के दौरान अपनी पूरी और सही जानकारी दर्ज करें, ताकि सरकारी रिकॉर्ड में उनकी जानकारी सही तरीके से दर्ज हो सके। एसआईआर को उन्होंने प्रदेश में रहने का अच्छा प्रमाण बताया । इससे बाहरी लोगों की पहचान हो जाएगी। राज्य मंत्री डॉ. संतोष खंडूड़ी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने से संबंधित जरूरी दस्तावेज भी तैयार रखने चाहिए। उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि अपने व्यक्तिगत और पारिवारिक दस्तावेजों को व्यवस्थित रखना बेहद जरूरी है। इससे भविष्य में व्यक्ति अपनी पहचान, अधिकारों और विभिन्न योजनाओं से संबंधित अपनी दावेदारी को मजबूती से प्रस्तुत कर सकता है। उन्होंने कहा कि लोगों को इस दिशा में समय रहते जागरूक होना चाहिए, जिससे आगे किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रेसवार्ता के दौरान डॉ. संतोष खंडूड़ी ने प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यों की भी जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार बेहतर कार्य कर रही है और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों का लाभ प्रदेश की संपूर्ण जनता को मिल रहा है। उन्होंने भाजपा सरकार की कार्यशैली पर संतोष जताते हुए कहा कि सरकार जनता के हितों को ध्यान में रखकर काम कर रही है। वहीं, कर्णप्रयाग विधानसभा सीट से आगामी चुनाव में अपनी दावेदारी को लेकर पूछे गए सवाल पर राज्य मंत्री डॉ. संतोष खंडूड़ी ने खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी उन पर भरोसा जताती है और उन्हें कर्णप्रयाग विधानसभा से चुनाव लड़ने का अवसर देती है, तो वह इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनके इस बयान के बाद कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में उनकी राजनीतिक दावेदारी को लेकर चर्चाएं तेज होने की संभावना है.
0
0
Report

भारी मात्रा चरस तस्कर गिरफ्तार, यूपी से लाकर ग्रामीणों को बेचने की तैयारी

Dehradun, Uttarakhand:विकासनगर पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को भारी मात्रा में अवैध चरस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने भोजावाला क्षेत्र में खड़ी स्विफ्ट कार की तलाशी ली। तलाशी में स्विफ्ट कार के स्टीयरिंग सीट के नीचे छिपाकर रखी गई 464 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 45 वर्षीय प्रदीप उर्फ सोनू के रूप में हुई है। आरोपी के पास चरस के साथ तस्करी में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार को भी पुलिस ने सीज कर दिया। पूछताछ में तस्कर ने कबूल किया कि वो उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से यह चरस खरीदकर लाया था और ग्रामीण इलाकों व राहगीरों को छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर ऊंचे दामों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया। आरोपी पहले भी एनडीपीएस के मामलों में जेल की हवा खा चुका है।
0
0
Report
Advertisement

अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस के विकास और आपदाओं से निपटने की प्रतिबद्धता दोहराई

Noida, Uttar Pradesh:देहरादून, उत्तराखंड: 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर' पुरस्कार समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "...उत्तराखंड पुलिस के विकास का सफर जिसमें कर्मियों की संख्या 13,000 से बढ़कर 26,000 हो गई है, काफी चुनौतीपूर्ण रहा है। हम सभी जानते हैं कि उत्तराखंड को अक्सर कई तरह की आपदाओं का सामना करना पड़ा है। राज्य को कई बार बड़ी प्राकृतिक आपदाओं से जूझना पड़ा है। फिर भी, चाहे SDRF के रूप में हो या उत्तराखंड पुलिस बल के रूप में, हमारे जवानों ने हर आपात स्थिति में डटकर मुकाबला किया है, चाहे वह जंगलों की आग हो, भूस्खलंन हो, केदारनाथ की भीषण बाढ़ हो, या फिर सुरंगों में फंसे मजदूरों को बचाने का काम हो। उत्तराखंड पुलिस ने ऐसी हर अप्रत्याशित आपदा का सामना अडिग संकल्प के साथ किया है۔
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top