465441
कुंडालिया बांध के दो गेट खोले, निचले इलाकों में अलर्ट जारी
Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा और नलखेड़ा तहसील क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण कुंडालिया बांध का जलस्तर बढ़ गया है। शनिवार को बांध के दो गेट 1.20 मीटर तक खोले गए, जिससे कालीसिंध नदी के निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। बांध अपनी क्षमता का करीब 93.91% भर चुका है और 400 क्यूमेक पानी की निकासी की जा रही है। क्षेत्र में बारिश का दौर जारी है और संभावित अनहोनी से बचाव के लिए सतर्कता बरती जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
देवघर में पुलिस ने 20.76 किग्रा गांजा बरामद कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया
Deoghar, Jharkhand:देवघर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में गठित टीम ने जसीडीह थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पीछे चटर्जी बागान एवं कुंडा थाना क्षेत्र के बैगनाडीह मैदान स्थित झाड़ियों में छापेमारी कर करीब 20.760 किलोग्राम गांजा बरामद किया। मामले में जसीडीह थाना कांड संख्या 172/2026 के तहत NDPS एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें बिहार और झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों के लोग शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन, एक यामाहा एफजेडएस मोटरसाइकिल, 28 हजार 500 रुपये नकद, रेलवे एंट्री परमिट तथा अन्य सामान भी जब्त किया है। बरामद गांजा अलग-अलग पैकेटों में छिपाकर रखा गया था। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
बिजनौर के नुमाइश ग्राउंड पर गोशाला से आवारा पशुओं को मिली राहत
Moradabad, Uttar Pradesh:गो आश्रय केंद्र बिर्ज़नौर के नुमाइश ग्राउंड में नगर पालिका द्वारा गोशाला का संचालन किया जा रहा है। इस गो आश्रय केंद्र में कुल 218 गोवंशो को पाला जा रहा है। गोवंशो को सुबह शाम हरे चारे की व्यवस्था की जा रही है और दोपहर को भूसे की व्यवस्था भी है। गर्मी के मौसम में पशुओं को गर्मी से बचाने के लिए पंखे और कूलर की भी व्यवस्था की गई है। आवारा घूम रहे पशुओं के लिए भी गोशाला में रहने और खाने-पीने की व्यवस्था है। अधिक गर्मी पड़ने पर गायों के लिए कूलर और पंखे की व्यवस्था जारी है। गाय को समय से चारा और अन्य पौषक तत्व दिए जा रहे हैं। स्थानीय लोग कह रहे हैं कि प्रदेश सरकार की पहल पर जनपद के अलग-अलग जगहों पर गोशालाएँ बनाकर आवारा पशुओं को रखने की व्यवस्था की गई है। इन गोशालाओं के बनने से आवारा घूम रही गायों की जान बची है और उनका दूध भी निकाला जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी द्वारा गोवंशों को लेकर चलाई जा रही गो-आश्रय योजना की जिले के लोग तारीफ कर रहे हैं। इस योजना से गोवंशों को काफी लाभ मिल रहा है。0
0
Report
शाहजहांपुर में खन्ना बोले—विपक्ष निराशावाद ही प्रचारित, तेल आयात पर मोदी-योगी ने चेतावनी
Noida, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा, "विपक्ष के पास नकारात्मक सोच के अलावा कुछ नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को आगाह किया है कि जो युद्ध चल रहा है, उसके कारण तेल आयात प्रभावित हुआ है...मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बैठक करके लोगों को निर्देश दिए हैं कि सभी लोग इसमें सहयोग करें ताकि भविष्य में देश के सामने किसी प्रकार का संकट पैदा ना हो..."0
0
Report
Advertisement
कोटपूतली पहुंचे मदन राठौड़, NTA पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरे
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ आज कोटपूतली पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। वे शहर के एक निजी होटल परिसर में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुरेश बादलीवाल, जिला प्रमुख रमा चौपड़ा सहित कई विधायक, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत करते हुए मदन राठौड़ ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बयान पर पलटवार किया कि NTA को भाजपा और RSS की एजेंसी बताया जाना गलत है। NTA परीक्षा कराने वाली एजेंसी है। पहले उनके शासनकाल को देखना चाहिए कि कितने पेपर लीक हुए। NTA ने परीक्षा रद्द कर दिया। Gehlot सरकार के समय इंस्पेक्टर भर्ती मामले में चयनित अभ्यर्थियों को दो साल नौकरी के बाद घर भेज दिया गया था, जिससे उनका अभ्यास और भविष्य प्रभावित हुए। जबकि NTA ने तत्काल कार्रवाई कर परीक्षा रद्द की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचाने वाले बयान पर विपक्ष द्वारा उठाए जाने वाले सवालों पर भी राठौड़ ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस वाले पानी बचाओ और बिजली बचाओ कहते थे तब हमने उसका स्वागत किया था। अब प्रधानमंत्री ने ईंधन बचाने की बात कही है तो इसमें गलत क्या है? मितव्ययी बनना और संसाधनों की बचत करना जरूरी है। इसमें राजनीति करना गलत है। NEET पेपर लीक मामले में आरोपी दिनेश बिवाल द्वारा बड़ी मछलियों को बचाने के बयान पर राठौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार की नीति जीरो टॉलरेंस की है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, हमारे समय में कोई नहीं बचेगा। जो भी अपराधी होगा उसे दंड मिलेगा। बड़ी मछलियां भी पकड़ी जा रही हैं। गहलोत साहब के राइट हैंड और तत्कालीन RPSC अध्यक्ष महेश जोशी जैसे बड़े नेताओं की गिरफ्तारी इसका उदाहरण है। राठौड़ ने दावा किया कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, हम ठोक कर कह रहे हैं कि हमारी सरकार में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। जो मामला सामने आया है, उसकी जड़ें केरल से जुड़ी हुई हैं। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के हालिया बयान को लेकर पूछे गए सवाल पर राठौड़ ने कहा कि उन्हें उस बयान का पूरा संदर्भ नहीं पता, लेकिन NTA द्वारा परीक्षा तत्काल रद्द करना सही कदम था, क्योंकि देरी होती तो छात्रों की तैयारी और मानसिक स्थिति पर असर पड़ता।0
0
Report
मुरैना में लावारिस डेड बॉडी मिलने से सनसनी, नाले में मिली अज्ञात शव
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना – मुरैना में लावारिस डेड बॉडी मिलने से फैली सनसनी, अज्ञात व्यक्ति की डेड बॉडी नाले में मिली, नाले में तैर रही डेड बॉडी को देखकर इलाके में मचा हड़कंप, लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची, मृतक की डेड बॉडी को निकाल कर भेजा गया पीएम हाउस, पुलिस अज्ञात डेड बॉडी की परिजनों की कर रही तलाश सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के आमपुरा इलाके का मामला0
0
Report
CM विष्णुदेव साय का कोसला ग्राम में दौरा, लोगों ने सेल्फी लेकर उत्साह जताया
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर चांपा माता कौशल्या की जन्म भूमि कोसला में पहुंचे सीएम साय सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का औचक निरीक्षण,,, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अचानक पहुंचे जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम कोसला,, मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर से ग्राम कोसला में उतरते ही प्रशासनिक अमले में हलचल, ग्रामीणों में दिखा उत्साह और उल्लास,, मुख्यमंत्री के अचानक पहुंचने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आत्मीय स्वागत किया,, जिले के अधिकांश अधिकारी शिविर से नदारत पूर्व से तैयारी को लेकर प्रशाशन का दिखा लापरवाही,,, लोग सीएम से सेल्फी लेते दिखे,,0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर: बच्चे के जन्म पर हर्ष फायरिंग, वायरल वीडियो पर पुलिस एक्शन
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर ब्रेकिंग घर में बच्चा पैदा होने की खुशी में हर्ष फायरिंग सोशल मीडिया पर दो बंदूकों से गोली चलाते हुए युवकों के वीडियो वायरल वीडियो में दो युवक बंदूकों से गोली चलाते दिख रहे गोली चलाने का एंगल भी सीधा आसमान की ओर होने के बजाय खतरनाक युवकों को गोली चलाते हुए एक बच्चा भी देख रहा युवकों की खुशी का कारण बच्चा पैदा होने की खुशी बताई गई बंदूक से गोली चलाने वाले युवकों की उम्र भी कम झांसी रोड थाना क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र का बताया गया है वीडियो पुलिस द्वारा की जा रही वायरल वीडियो की पड़ताल0
0
Report
सहरसा के गांव में प्रेमी-प्रेमिका की शादी, ग्रामीणों ने जूते माला पहनाकर कराया वायरल
Saharsa, Bihar:खबर सहरसा से है जहाँ इन दिनों सोनवर्षा राज प्रखंड क्षेत्र में सोशल मिडिया पर एक विडियो तेजी से वायरल हो रहा है वायरल विडियो में एक महिला को उसके प्रेमी से ग्रामीणों द्वारा जबरन शादी कराई जा रही है, ग्रामिणों द्वारा प्रेमी को जूते का माला भी पहनाया गया है, साथ ही प्रेमी के सहयोगी को मवेशी को बांधने वाले खुंटे से बांध दिया गया. वायरल विडियो खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के गोंगी गांव का बताया जा रहा है हालांकि वीडियो में दिख रहा प्रेमी सोनवर्षा राज प्रखंड क्षेत्र के फतेहपुर का रहने वाला है जबकि महिला सहरसा के सौरबाजार थाना क्षेत्र कांप गांव की रहने वाली बताई जा रही है,घटना के बाबत मिली जानकारी अनुसार फतेहपुर निवासी प्रेमी अपने ही बहन के शादीशुदा ननद से मोहब्बत करता था जो दो बच्चों की मां थी तथा उसकी शादी बेलदौर थाना क्षेत्र के गोगी गांव में हुई थी प्रेमी रौशन बार बार अपनी प्रेमिका से मिलने गोंगी जाते रहता था जिससे ग्रामीण व महिला के पति परेशान थे दो तीन दिन पुर्व प्रेमी, और उसके एक सहयोगी एवं प्रेमिका को रंगे हाथ ग्रामीणों द्वारा पकडकर जूते का माला पहनाकर शादी कर दिया गया साथ ही उसके सहयोगी को मवेशी के खूंटे से बांधकर रखा गया. हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि ZEE मीडिया नही करता है.0
0
Report
इंदौर के वीडियो में दिग्विजय-उषा ठाकुर: सनातन धर्म पर बहस वायरल
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर ब्रेकिंग Exclusive कांग्रेस के दिग्ग्ज नेता ओर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व मंत्री ओर वर्तमान बीजेपी विधायक उषा ठाकुर का एक वीडियो आया सामने सोशल मीडिया पर चल रहा वीडियो जिसमें दिग्विजय सिंह बोले मैं घोर सनातन धर्म को मानने वाला हु वीडियो में दिग्विजय सिंह ऊषा ठाकुर से बोले मेरे बोलने के बाद अपने सनातन धर्म को स्वीकार किया पहले आप हिंदू हिंदू बोलती थी उषा ठाकुर बोली हम तो अनादि काल से सनातनी है और वेदों के पुजारी है वहीं दिग्विजय सिंह बोलते नजर आ रहे हैं कि हम क्या दुश्मन है उसके में जितना सनातनी हु उन्होंने कहा कि मैं तो सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर रहा हूं वीडियो में उषा ठाकुर बोलते हुए नजर आ रही कि आपको हाई कोर्ट के निर्णय का भी सम्मान करना चाहिए दिग्विजय बोले आपने कैसे मान लिया कि मैंने विरोध किया कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह और पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक उषा ठाकुर की बातचीत का वीडियो आया सामने यह वीडियो इंदौर स्थित रेसिडेन्सी कोठी का बताया जा रहा0
0
Report
Advertisement
तेलंगाना के ईनामी माओवादी पसुनूरी नरहरि का स्वास्थ्य कारणों से आत्मसमर्पण; 20 लाख इनामी
Jagdalpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जगदलपुर माओवादी संगठन को लगा तगड़ा झटका, तेलंगाना में केंद्रीय समिति सदस्य पसुनूरी नरहरि के आत्म समर्पण की खबर, 20 लाख रुपए ईनामी माओवादी पसुनूरी नरहरि उर्फ संतोष तेलंगाना के हनमकोंडा का निवासी, लंबे अरसे से माओवादियों की झारखंड इकाई में था सक्रिय, खराब स्वास्थ्य के कारण तेलंगाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया, बिहार-झारखंड विशेष क्षेत्र समिति और पूर्वी क्षेत्रीय ब्यूरो (ERB) में थी नरहरी की सक्रियता, जानकारी के अनुसार नरहरि ने अपनी पत्नी क्षेत्रीय समिति सदस्य जोबा उर्फ पूनम के साथआत्म समर्पण कर दिया।0
0
Report
भोजशाला फैसले के बाद उज्जैन में जश्न, प्रतिमा लाने की मांग तेज
Ujjain, Madhya Pradesh:भोशशाला मामले में हाई कोर्ट के फैसले पर उज्जैन में जश्न, आतिशबाजी कर बांटी मिठाई\nमोहन नगर चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने मनाई खुशी, मां वाग्देवी की प्रतिमा भारत लाने की उठी मांग\nउज्जैन। धार स्थित भोजशाला मामले में हाई कोर्ट का फैसला पक्ष में आने के बाद उज्जैन में खुशी का माहौल देखने को मिला। शहर के मोहन नगर चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने आतिशबाजी कर एवं मिठाई बांटकर फैसले का स्वागत किया। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इसे सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत की जीत बताया।\nकार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। इस दौरान एमआईसी सदस्य शिवेन्द्र तिवारी ने कहा कि भोजशाला को लेकर वर्षों से संघर्ष किया गया है और अब न्यायालय के फैसले से समाज में खुशी का वातावरण है।\nउन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करते हुए कहा कि लंदन के म्यूजियम में रखी मां वाग्देवी की प्रतिमा को भारत वापस लाया जाए। साथ ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से आग्रह किया कि प्रतिमा को भोजशाला में स्थापित कराया जाए, जिससे भोजशाला का प्राचीन वैभव पुनः लौट सके।\nकार्यक्रम के दौरान मोहन नगर चौराहे पर उत्साह का माहौल बना रहा। उपस्थित लोगों ने आतिशबाजी कर हाई कोर्ट के फैसले का स्वागत किया और इसे धार्मिक आस्था एवं सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा ऐतिहासिक निर्णय बताया。0
0
Report
शादी में डीजे पर डांस के दौरान फायरिंग से युवक की मौत, आरोपी गिरफ्तार
Dholpur, Rajasthan:शादी में डीजे पर डांस के दौरान फायरिंग कर युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार धौलपुर की दिहौली थाना पुलिस ने 9 मई को शादी में डीजे पर डांस के दौरान फायरिंग में राहुल की हुई मौत की घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फायरिंग के आरोपी सचिन को न्यू कठूमरी रोड से पकड़ा गया है। मामला दरअसल ये था कि 8 मई 2026 को रात 8 बजे राहुल सोनपाल के साथ घुरैयाखेड़ा गांव में शादी समारोह में गया था। दर्ज fir अनुसार वहां रात करीब 1 बजे सचिन पुत्र प्रताप सिंह निवासी घुरैयाखेड़ा और अन्य लोगों के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद सचिन ने राहुल को जान से मारने की नीयत से गर्दन में कट्टे से गोली मार दी। राहुल को सोनपाल व मलखान गाड़ी से जिला अस्पताल धौलपुर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के सुपरवीजन में थानाधिकारी दिहौली सुखराम विश्नोई व पुलिस टीम ने फायरिंग आरोपी सचिन गुर्जर को न्यू कठूमरी रोड से गिरफ्तार किया है। घटना के आरोपी सचिन पुत्र प्रताप सिंह उम्र 22 साल जाति गुर्जर निवासी घुरैयाखेड़ा थाना दिहौली जिला धौलपुर को गिरफ्तार किया गया थानाधिकारी द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है। घटनास्थल का एफएसएल टीम व अन्य द्वारा निरीक्षण करवाया गया घटना में प्रयुक्त हथियार के बारे में पूछताछ व अनुसंधान जारी है।0
0
Report
Advertisement
लखनऊ विश्वविद्यालय मामले में ABVP कार्यकर्ता प्रिया सिंह की बाइट वायरल
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ विश्वविद्यालय मामले में एबीवीपी कार्यकर्ता प्रिया सिंह की बाइट0
0
Report
अ Amit शाह के छत्तीसगढ़ दौरे में 33 जिलों के लिए 33 गाड़ियां, फोरेंसिक लैब उद्घाटन
Raipur, Chhattisgarh:डिप्टी सीएम विजय शर्मा बस्तर रवाना. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का कल से छत्तीसगढ़ दौरा. तैयारियों के मद्देनजर पहले से बस्तर गए विजय शर्मा. केंद्रीय गृहमंत्री के दौरे को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बयान, कहा- कल शाम को रायपुर आएंगे गृहमंत्री अमित शाह. डायल 112 की सुविधा अब 16 जिलों में लागू थी अब ये पूरे प्रदेश के 33 जिलों में लागू होगी. 18 मई को सुबह रायपुर पुलिस लाइन से केंद्रीय गृहमंत्री शाह करेंगे शुभारंभ. 400 गाड़िया पूरे प्रदेश के थाने में पहुंचेगी. उसी दिन दूसरी सौगात फोरेंसिक साइंस लैबोरेट्री की मिलेगी. 33 जिलों में 33 सर्वसुविधा युक्त गाड़िया इसके लिए रवाना होगी, जिसे गृहमंत्री अमित शाह हरी झंडी दिखाएंगे. बस्तर के नेतानार पहला पुलिस कैंप है जहां जनसुविधा केंद्र की शुरुआत हो रही है, उसका शुभारंभ गृहमंत्री करेंगे. धीरे-धीरे फिर बाकी कैम्प भी इसीतरह जनसुविधा केंद्र के तौर पर डेवलप होंगे. बस्तर के अलग-अलग समाज प्रमुखों, शहीद परिवारों के लोग, सरेंडर नक्सली, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिकों, पुलिस के जवानों-अधिकारियों के साथ भी कार्यक्रम तय है गृहमंत्री का. बस्तर के डेवलपमेंट और बदलाव को लेकर मुख्य सचिव एक प्रेजेंटेशन भी देंगे. वहीं 19 मई को मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होंगे और प्रेस कॉन्फ्रेंस भी गृहमंत्री अमित शाह करेंगे नीट परीक्षा रद्द होने के मसले को लेकर कांग्रेस के सरकार को घेरने और दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर विजय शर्मा ने कहा- जिसने भी ऐसा किया है बहुत गलत है, पेपर लीक करने वाले को कठोर सजा मिलेगी कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वर्क फ्रॉम होम की मांग को लेकर विजय शर्मा ने कहा- दोनों ही काम हो सकता है, साइकल से आना-जाना भी हो सकता है और वर्क फ्रॉम होम भी हो सकता है, जिस भी निर्णय सरकार का हो राज्यपाल की बैठक और दीपक बैज के आरोप पर कहा- 20 बिंदु राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित हुए हैं, उन 20 बिंदुओं पर ही चर्चा के लिए राज्यपाल बैठक लेते हैं. पूरे देश में ये हो रहा है. पब्लिक सर्विस से जुड़े 20 बिंदु है जिनपर चर्चा होती है, उसकी भी अगर रिपोर्टिंग राज्यपाल के जरिए केंद्र स्तर पर जा रहा है तो इसे बेहतर माना जाना चाहिए, न कि राजनीति करनी चाहिए महंगाई और पेट्रोल डीजल की बढ़ी कीमतों पर कांग्रेस के चरणबद्ध आंदोलन के मसले और दीपक बैज के बयान पर शर्मा ने कहा- वैश्विक संकट को समझना पड़ेगा, ये किसी के गलती से नहीं हो रहा. सबको मिलकर ठीक करने पर सोचना चाहिए बाईट- विजय शर्मा, डिप्टी सीएम, छत्तीसगढ़......0
0
Report
बरेली: कोचिंग के पास पालतू कुत्ते ने 8 वर्षीया छात्रा पर हमला, CCTV में कैद
Bareilly, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग बरेली भाई के साथ कोचिंग पढ़ने जा रही 8 साल की छात्रा पर पालतू कुत्ते ने किया हमला, कोचिंग पढ़ाने वाली मैडम के पालतू कुत्ते ने हमला कर थर्ड क्लास की छात्रा को किया घायल, वक्त रास्ते में मैडम की मां घुमा रही थी पालतू कुत्ते को, कुत्ते के हमले की घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, 7 मई को इज्जत नगर थाना क्षेत्र के आलोक नगर की है घटना, पुलिस ने कोचिंग पढ़ाने वाली मैडम और उनकी मां के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज,0
0
Report
Advertisement
