icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रक्षाबंधन की रात जालौन में लाठी-डंडों की भीषण भिड़ंत, CCTV में कैद पूरी घटना

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरिपुरा में रक्षाबंधन की रात दो पक्षों के बीच विवाद के बाद लठ युद्ध शुरू हो गया और मारपीट हुई। पीड़ित पक्ष ने लाठी-डंडों और सरिया से हमला करने का आरोप लगाया है। कई लोग घायल बताए गए हैं और पास में लगे CCTV कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को शिकायत देकर मामले की जांच की मांग की है। आरोप है कि रक्षाबंधन के मौके पर घर के बाहर बेटियां खड़ी थीं, तभी दबंग मनीष परिहार, खेमू परिहार, सौरभ परिहार आदि पहुंचे और जातिसूचक गाली-गलौज किया गया। विवाद बढ़ने पर लाठी-डंडों और सरिया से हमला किया गया, जिससे सुरेंद्र कुशवाहा, आकाश कुशवाहा और दीपू कुशवाहा घायल हुए। नीतू कुशवाहा ने भी बीच-बचाव के दौरान अभद्रता और बाल पकड़कर खींचने का आरोप लगाया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया।
0
0
Report
Advertisement

ऋषिकेश के भद्रकाली मार्ग पर बस पलटी, 2 युवकों की मौत, 13 घायल

Rishikesh, Uttarakhand:ब्रेकिंग ऋषिकेश: भद्रकाली मार्ग पर पलटी पर्यटकों से भरी बस, 2 युवकों की दर्दनाक मौत बड़ा हादसा : नीलकंठ दर्शन से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस भद्रकाली मार्ग पर बेकाबू होकर पलटी चपेट में आई स्कूटी。 दो युवकों की मौत : ऋषिकेश (गणेश विहार, गंगानगर) के रहने वाले शुभम बिष्ट (24 वर्ष) और ऋषभ बिष्ट (32 वर्ष) की मौके पर ही दर्दनाक मौत。 13 यात्री घायल: एसडीआरएफ और पुलिस ने रेस्क्यू कर 13 घायलों को ऋषिकेश सरकारी अस्पताल भेजा。 हादसे का कारण: भद्रकाली ढलान पर राजस्थान नंबर की बस का अचानक ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है。 यातायात स्थिति: मौके पर लगा जाम; पुलिस क्रेन की मदद से बस हटाकर ट्रैफिक बहाल करने में जुटी।
0
0
Report
Advertisement

मुजफ्फरपुर के महावीरी मेले में छात्र की मौत, हत्या की आशंका से हड़कंप

Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur के मटिहानी पूर्वी टोला में महावीरी झंडा मेले देखने निकले 16 वर्षीय छात्र मुन्ना कुमार (बाल्मीकि राय के पुत्र) का शव धान के खेत में मिला है. अर्द्धनग्न हालत में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. परिजनों ने मारपीट कर हत्या किए जाने की आशंका जताई है. स्थानीय लोगों के अनुसार वह मेला परिसर में देखा गया था, इसके बाद वह अचानक लापता हो गया. रात में घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, किन्तु सुराग नहीं मिला. शव मिलने के बाद क्षेत्र के लोगों ने थाना-प्रभारी और पुलिस की टीम को सूचना दी. मौके पर पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया गया. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच में जुटी है. पिता बाल्मीकि राय ने बेटे की पीट-पीटकर हत्या किए जाने की बात कही है, पर कारण पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट होगा. SDPO अभिजीत कौर ने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है.
0
0
Report

खपरगंज विवाद: दो पक्षों के पथराव से तनाव, पुलिस ने स्थिति काबू में ली

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। खपरगंज इलाके में दो पक्षों के बीच विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया। मारपीट और गाली-गलौज के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर पथराव हुआ। घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। पथराव और नारेबाजी के बाद इलाके में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खपरगंज में देर रात दो पक्षों के बीच विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि एक पक्ष के युवक ने दूसरे पक्ष के युवक के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। गाली-गलौज के बाद दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। अचानक हुए पथराव से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। समुदाय विशेष के लोगों द्वारा सड़क पर खड़ी कार और गाड़ियों को भी तोड़ दिया गया और लोगों के घरो पर पथराव किया। घटना में कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। पूरी सड़क पत्थरों से पड़ गई जहां देखो चारों तरफ पत्थर ही पत्थर नजर आ रहे हैं। विवाद के बाद दोनों पक्षों की ओर से नारेबाजी भी की गई, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस समेत जिले के अन्य थानों से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर बुलाया गया। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया और इलाके में सुरक्षा घेरा मजबूत किया। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए खपरगंज और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। जांच मेंघटना की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर एसएसपी और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली। पुलिस अब सभी पहलुओं की जानकारी जुटा रही है तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की बात कही गई है।
0
0
Report
Advertisement

मधुबनी पेंटिंग कलाकारों ने CM सम्राट चौधरी को राखी बांधी

Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी पेंटिंग कलाकारों ने सूबे के मुखिया सम्राट चौधरी को बांधी राखी। पटना में मधुबनी पेंटिंग की कलाकार विनीता झा और निशा ने मखाना और मधुबनी पेंटिंग से तैयार राखी से मिथिला की परंपरागत दोपटा के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान कलाकार निशा झा ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी; वहीं विनीता झा ने उन्हें अपनी बनाई हुई आकर्षक मधुबनी पेंटिंग और पेंटिंग की पुस्तक भेंट की, साथ ही मिथिला की परंपरागत सम्मान मधुबनी पेंटिंग से बने दोपटा पहनाकर सीएम को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कलाकारों के इस स्नेह और उपहार के लिए आभार जताया। इस मौके पर मधुबनी कला और बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को लेकर भी चर्चा हुई। मधुबनी के रामनगर गांव निवासी विनीता झा और उनकी पुत्री निशा झा मधुबनी पेंटिंग के क्षेत्र में राष्ट्रीय और राज्य पुरस्कारों से सम्मानित हो चुकी हैं।
0
0
Report

नेपाल में आपदा के बीच बिहार में हाई अलर्ट, वाल्मीकिनगर बैराज पर सतर्कता बढ़ी

Patna, Bihar:नेपाल में फ्लैश फ्लड की आशंका के बीच बिहार में भी खतरे की घंटी बज गई है। नारायणी नदी और वाल्मीकिनगर गंडक बैराज को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिम चंपारण जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है इसी बीच बिहार सरकार के पशुपालन मंत्री नंदकिशोर राम वाल्मीकिनगर गंडक बैराज पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि नेपाल ने जिस भीषण त्रासदी को झेला है, वह बेहद दुखद है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान ऐसी त्रासदी बिहार के लोगों को कभी न दिखाएं।मंत्री ने कहा, भगवान ना करें कि हमें ऐसी त्रासदी झेलनी पड़े भगवान महादेव से हम विनती करते हैं कि बिहारी लोगों पर ऐसी कोई त्रासदी न आए। हालांकि बिहार सरकार पूरी तरह तैयार है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top