465441
आगर मालवा में चोरों ने किराना और मेडिकल दुकान को बनाया निशाना, 85 हजार की चोरी
Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा के सराफा बाजार में चोरों ने एक किराना दुकान और एक मेडिकल स्टोर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया, जिसमें करीब 85 हजार रुपये की नकदी चुराई गई। चोर दुकान के पिछले हिस्से से छत के रास्ते अंदर घुसे। किराना दुकान से 20 हजार और मेडिकल स्टोर से 65 हजार रुपये चुराए गए। दुकानदार को चोरी की जानकारी तब मिली जब उसने सुबह अपनी दुकान खोली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बिहार के कल्याण पदाधिकारियों ने 7 सूत्री मांगों के लिए एक दिवसीय धरना किया
Patna, Bihar:बिहार के कल्याण पदाधिकारी बैठे एक दिवसीय धरना पर बिहार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण पदाधिकारी 7 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। बिहार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण पदाधिकारी संघ का कहना है पूरे बिहार में 433 पदाधिकारी कार्यरत हैं बिहार के विभिन प्रखंड में जिसमें 388 पदाधिकारी पर सरकार ने कार्रवाई की है छोटी - छोटी समस्याओं को लेकर। दूसरी तरफ हम पदाधिकारी को सरकार ने ना गाड़ी दी है ना ऑफिस है, ना ही कोई सहयोगी है हम लोगों को काम करने में बहुत समस्याएं होती हैं काम करने में।0
0
Report
मुजफ्फरपुर में विकसित भारत संकल्प सभा के तहत सेवा ज्योति यात्रा का मशाल जुलूस
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के मरीन ड्राइव स्थित कम्युनिटी हॉल में आज 'विकसित भारत संकल्प सभा' एवं 'सेवा ज्योति यात्रा' का गरिमामय आयोजन किया गया. इसमें राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह जिला के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल शामिल हुए, जहाँ वे भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का संबोधन सुना. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री श्री दिलीप जायसवाल सहित संगठन के कई वरिष्ठ नेता मुख्य रूप से उपस्थित रहे. सभा को संबोधित करते हुए बिहार सरकार मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की निष्काम सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की यात्रा हर भारतीय नागरिक के लिए अत्यंत प्रेरणादायी है. उन्होंने कहा कि 'सेवा ज्योति यात्रा' के माध्यम से जनभागीदारी के इस पावन संकल्प को घर-घर तक पहुँचाने का यह प्रयास विकसित भारत के निर्माण को एक नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा. कार्यक्रम के बाद भव्य मशाल जुलूस भी निकाला गया है और सेवा और समर्पण का संदेश के साथ निकाला गया विशाल मशाल जुलूस मरीन ड्राइव से प्रारंभ होकर जिलाधिकारी (DM) आवास के आगे स्थित चौक तक पहुँची, जहाँ इस जुलूस का समापन हुआ. उसके बाद इस ऐतिहासिक अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने सर्वसम्मति से उस चौक का नाम 'सेवा ज्योति चौक' रखा और वहाँ मशाल को स्थापित किया. मीडिया को संबोधित करते हुए राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 140 करोड़ जनता को संदेश दिया कि हम किसी भी परिस्थिति में 2047 के पहले भारत को विकसित देश बनाएंगे और भारत को पूरे दुनिया के सामने चाहे वह टेक्नोलॉजी हो चाहे वह हमारा संस्कार हो, जो स्वामी विवेकानंद का संदेश था कि पूरे दुनिया में हम विश्व गुरु बनेंगे उस संदेश को हम आगे बढ़ाएंगे.0
0
Report
कार रेस में हादसा, रेस रोकी गई
Noida, Uttar Pradesh:CAR RACE GO WRONG0
0
Report
Advertisement
बलरामपुर में वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च: आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
Balrampur, Uttar Pradesh:वोट बचाओ देश बचाओ मार्च में बलरामपुर कांग्रेस का प्रदर्शन, Haupt चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग बलरामपुर जनपद में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से ‘वोट बचाओ देश बचाओ मार्च’ निकाला गया। जिला अध्यक्ष शिवलाल कोरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता अंबेडकर तिराहे पर जुटे। यहां से मार्च वीर विनय चौराहे होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की。 प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता ‘‘लोकतंत्र के हत्यारे ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’’ के नारे लगाते रहे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ भी नारेबाजी की गई। जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना देकर चुनाव व्यवस्था और मतदाता सूची को लेकर सवाल उठाए। जिला अध्यक्ष शिवलाल कोरी ने कहा कि देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है और संवैधानिक संस्थाओं पर सत्ता का दबाव है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त निष्पक्ष चुनाव कराने में विफल रहे हैं। कांग्रेस उनके इस्तीफे की मांग करती है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र और पारदर्शी चुनाव व्यवस्था बहाल होने तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदेश महासचिव और पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने कहा कि लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काटकर उन्हें मताधिकार से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी गरीबों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और छात्रों के वोट के अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं। यह लड़ाई संविधान और देश की विविधता को बचाने की भी है。 एआईसीसी सदस्य और पूर्व ब्लॉक प्रमुख राज बहादुर यादव ने कहा कि जनता अपने सबसे बड़े लोकतांत्रिक अधिकार वोट की ताकत को बचाने के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर है। उन्होंने आरोप लगाया कि संवैधानिक संस्थाओं का राजनीतिकरण कर जनता की आवाज दबाई जा रही है。 पूर्व जिला अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर भाजपा के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने महाराष्ट्र, हरियाणा, बंगाल और बिहार के चुनावों का जिक्र करते हुए चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पिछले दो वर्षों से वोट चोरी की बात उठा रहे हैं। उन्होंने बंगाल में 37 लाख वोटरों को होल्ड पर रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि कोर्ट से वोट डालने की अनुमति मिलने तक चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में आ चुका था。 प्रत प्रदर्शन में विनय मिश्रा, अवधेश पाल सिंह, डॉ. इश्तियाक अहमद खान, उमाशंकर तिवारी, राम बहादुर दुबे, केदार पांडेय, दिलशाद खान, सुशील शुक्ला, डॉ. खली उल्लाह, राजेश पांडेय, अखिलेश मिश्रा, आसिफ खान, विजय उपाध्याय, अफरोज खान, इबरार खान और मीडिया प्रभारी बृजेश चौहान समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगीत गाया और प्रदर्शन का शांतिपूर्ण समापन किया。 बयान - पूर्व जिलाअध्यक्ष अनुज सिंह0
0
Report
कुशीनगर में अजगर ने नीलगाय को बनाया शिकार; वीडियो वायरल
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - गन्ने के खेत में अजगर ने नीलगाय को बनाया शिकार - नीलगाय को जकड़े अजगर को देख ग्रामीणों में मचा हड़कंप - अजगर के कब्जे में नीलगाय को देख ग्रामीणों ने मचाया शोर - मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बनाया वीडियो - सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अजगर और नीलगाय का वीडियो - रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर-13 भठही खुर्द का मामला0
0
Report
जालौन में सब्जी दुकान चोरी: आलू, बैंगन, टमाटर के साथ नकद चोरी
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में सब्जियों की चोरी का अनोखा मामला आया सामने, चोरों ने देर रात सब्जी की दुकान को बनाया निशाना की चोरी, छप्परनुमा दुकान से आलू-बैगन और टमाटर भर ले गए चोर, करीब साढ़े चार हजार रुपए की सब्जियां और गुल्लक में रखे 500 रुपए कैश चोरी कर ले गए चोर, सुबह दुकान मालिक के दुकान पर पहुंचने पर हुई चोरी की जानकारी, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस सब्जी चोरों की तलाश में जुटी, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के कैलिया रोड का मामला।0
0
Report
Advertisement
शाकुंभरी देवी मेले की सुरक्षा: तीन कंट्रोल रूम, अस्थायी थाना और CCTV का बड़ा इंतजाम
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। आगामी 11 अक्टूबर से माता शाकुंभरी देवी मंदिर परिसर में लगने वाले मेلے की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन की अध्यक्षता में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद अधिकारियों ने मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि मेले में पुलिस अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य विभागों के कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे। मेले को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं 9 अक्टूबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र की CCTV कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए तीन कंट्रोल रूम बनाए गए हैं और एक अस्थायी थाना स्थापित किया गया है। मंदिर परिसर में पानी आने की समस्या के समाधान के लिए विशेष प्लान तैयार किया गया है। इसके साथ ही आपदा से संबंधित कोई भी सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई के लिए QRT टीम गठित की गई है। डीएम ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को प्राथमिकता देते हुए भीड़ नियंत्रण, यातायात, पार्किंग, बैरिकेडिंग, पेयजल समेत सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूरा कराया जा रहा है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार समन्वय बनाकर मेले की व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे, ताकि मेला शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जा सके।0
0
Report
पटना के गोवा सिटी प्रोजेक्ट पूजा पर 25% डिस्काउंट, शानदार मौका
Patna, Bihar:पटना में पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन के खास प्रोजेक्ट गोवा सिटी पूजा के मौके पर 25 फीसदी डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है. पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी संजीव श्रीवास्तव के अनुसार यह प्रोजेक्ट पूरी तरह फर्निश करके दिया जा रहा है; फ्लैट्स सिर्फ घर नहीं, अंदर सभी सुविधाएं और इंटीरियर के साथ उपलब्ध होंगे. दिसंबर 2026 से फ्लैट्स रेडी टू मूव होंगे और कुल 84 लक्जरी फ्लैट्स सामान्य कीमत पर 25 फीसदी डिस्काउंट पर मिल रहे हैं. परियोजना में स्विमिंग पूल, वाटर फाउंटेन, किड्स प्ले एरिया, ओपन जिम, मॉड्यूलर किचेन, मॉड्यूलर बाथरूम, ऑटोमैटिक लिफ्ट, वीडियो कॉलिंग डोर, कार पार्किंग, और पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे हैं; फ्लैट्स के अंदर पूर्ण फर्निश के साथ उपलब्ध हैं. गोवा सिटी शगुना मोड से डेढ़ किलोमीटर दूर प्राइम लोकेशन पर स्थित है.0
0
Report
पिता और बेटे के खेल पर नई बहस शुरू
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
SIR अभ्यास पर Ravindran: साफ मतदाता सूची के लिए चुनाव आयोग का दायित्व मजबूत
Noida, Uttar Pradesh:Delhi | On the SIR exercise, Former judge of the Kerala High Court, Justice P.N. Ravindran, says, "Special Intensive Revision is the ninth edition of the SIR. It has happened earlier—eight times it has happened. Even when the Congress Party was in power, it happened. Doesn't mean that the Congress Party controlled the Election Commission. No. It is an exercise that has taken place over several years...The whole idea is to have a clean electoral roll. which is a significant requirement: a valid electoral roll. It's a significant need for an election. So, the duty lies with the Election Commission. It's an insulated body; the government doesn't control it. The charter was written several decades ago when the Constitution was framed...If I am a voter and my name is deleted, it is for me to work out my remedies. I don't go to the streets and fight. I go to the authority, namely the courts, and seek redressal of my grievances. There are other authorities also set up..."0
0
Report
सचिन पायलट बोले– पंचायत चुनावों में कांग्रेस रिकॉर्ड बहुमत बनाएगी
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर, राजस्थान : कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, \"प्रदेश में जो हाल हैं, वो देश से अलग नहीं हैं। कल हमने बहुत विचलित करने वाली तस्वीरें देखीं। इस देश में जिस संस्था को हमारे लोकतंत्र को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी दी गई है, उस संस्था के मुखिया को लेकर ये सरेआम स्थापित हो चुका है कि उन्होंने गैर-संवैधानिक तरीके से SIR किया। अपने ही निर्वाचन आयोग के सदस्यों की अवहेलना करते हुए कानून बनाए। उसके खिलाफ जब पूरा विपक्ष सड़कों पर उतरा और जिस प्रकार का व्यवहार नेता प्रतिपक्ष के साथ किया गया, मुझे नहीं लगता पहले कभी किया गया होगा... ये निंदनीय है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने केवल सड़कों पर आकर इतना कहा कि वे मुख्य निर्वाचन आयुक्त से मिलना चाहते हैं। सांसदों को बसों में भरकर पुलिस थाने भेजा गया और आज उनके खिलाफ FIR की गई है…" उन्होंने आगे कहा, \"...हम चुनाव आयोग से सवाल पूछते हैं और जवाब भाजपा के प्रवक्ता जवाब देते हैं। मुझे कहने में कोई संकोच नहीं है कि राजस्थान में जो नगर निकाय के चुनाव हुए हैं, उनमें भाजपा जीतकर भी हार गई और हम हार कर भी जीते हैं क्योंकि हमारा मत प्रतिशत ज्यादा है... आने वाले पंचायत चुनाव में हम लोग प्रचंड बहुमत लेकर इस बार रिकॉर्ड बनाएंगे...पूरी पार्टी ने निर्णय लिया है कि हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे... अच्छे परिणाम आएंगे। देश देख रहा है कि भाजपा ने ठान लिया है कि किसी न किसी तरह से उन्हें सत्ता में काबिज रहना है...ऐसा पहले किसी सरकार ने नहीं किया... पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी को एकतरफा जीत मिलेगी..."0
0
Report
सोने पर कला: सोने पर कलाकृतियाँ बनाने की नई धारा
Noida, Uttar Pradesh:CREATING ART ON GOLD0
0
Report
Advertisement
बूंदी: मोहम्मद यकीन हत्याकांड का नया मोड़, कब्र से शव मिला
Jaipur, Rajasthan:बूंदी-मोहम्मद यकीन हत्याकांड में आया नया मोड़ बोरखेड़ा कब्रिस्तान में कब्र से निकाला गया मोहम्मद यकीन का शव तालेड़ा पुलिस की मौजूदगी में FSL टीम ने लिए सैंपल 29 सितंबर को शंभूपुरा एयरपोर्ट के पास कार में गोली लगा मिला था शव ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाने में जुटी तालेड़ा पुलिस0
0
Report
आरा में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, एक महिला समेत दो घायल
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई है जबकि इस घटना में एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। बताया जा रहा है कि तीनों अपने धान के खेत में मेडी बांधने गए थे इस दौरान आकाशीय बिजली गिर गई जिसमें दो पुरुष सहित एक महिला जख्मी हो गए वही बताया जा रहा है कि एक शक्श की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। जिसमें एक महिला और एक पुरुष की इलाज स्थानीय सदन अस्पताल में इलाज किया। जा रहा है।बताया जा रहा ही कि ये पूरा वाक्या संदेश थाना के कोरन डिहरा गांव का है।इस प्राकृतिक आपदा में गंभीर रूप से घायलों में राम गति सिंह उम्र लगभग 30 वर्ष पिता स्वर्गीय राम मोहन सिंह घर कोरन डिहरी थाना संदेश।जबकि दूसरी जख्मी महिला में मंजू देवी उम्र 45 वर्ष पति विजय कुमार सिंह हैं।वहीं विजय कुमार सिंह उम्र 41 वर्ष पिता राम अयोध्या सिंह हैं।फिलहाल मृतक का पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में करवाया गया है जबकि दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।0
0
Report
लखीमपुर-खीरी सीएचसी मितौली में हेल्दी बेबी प्रतियोगिता आयोजित, विजेता बच्चों को मिला सम्मान।
Pipra Jhala, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मितौली में बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 को हेल्दी बेबी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित श्री रमेश शुक्ला रहे। प्रतियोगिता में बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं समग्र विकास का मूल्यांकन किया गया। स्वस्थ एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही उनकी माताओं को भी सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार बेबी इवान, द्वितीय पुरस्कार अब्दुल हादी तथा तृतीय पुरस्कार बेबी मोनू को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में आईसीडीएस सुपरवाइजर प्रीति यादव, ज्योतिका शुक्ला, पम्मी राज, बीपीएम मोहम्मद तैयब सिद्दीकी, ब्लॉक लेखा प्रबंधक अमित सक्सेना, एचबी आभा शुक्ला, शिवेंद्र सिंह तथा संयोजिका उर्मिला देवी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
