icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बिलासपुर में मलेरिया से पहली मौत, रोकथाम योजनाओं पर उठे सवाल

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले में मलेरिया से बचाव और रोकथाम के स्वास्थ्य विभाग के दावों के बीच अब पहली मौत का मामला सामने आया है। कोटा क्षेत्र के औरापानी गांव की रहने वाली 37 वर्षीय रेखा बैगा ने सिम्स बिलासपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को गनियारी पीएचसी लेकर किया गया था, जहां जांच के दौरान मलेरिया की पुष्टि हुई। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए सिम्स रेफर किया गया, जहां करीब दो दिनों तक उनका इलाज चला, लेकिन गुरुवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जिले में मलेरिया से यह पहली मौत बताई जा रही है। इधर, कोटा क्षेत्र में लगातार मलेरिया के मामले सामने आने से चिंता बढ़ गई है। अब तक जिले में 50 से ज्यादा मरीजों की पहचान हो चुकी है, जबकि फिलहाल 11 एक्टिव केस बताए जा रहे हैं। ऐसे में एक ओर जहां स्वास्थ्य विभाग मलेरिया की रोकथाम और प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी को लेकर लगातार प्रयासों की बात करता रहा है, वहीं बीमारी से हुई मौत ने इन व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर आदिवासी और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाली आबादी तक समय पर जांच, उपचार और बचाव के उपाय पहुंचाना बड़ी चुनौती है। अब इस मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग के सामने कोटा सहित प्रभावित इलाकों में मलेरिया की रोकथाम के लिए निगरानी और उपचार व्यवस्था को और मजबूत करने की चुनौती है।
0
0
Report
Advertisement

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार के लिए मधेपुरा में भव्य सोलर मेला

Madanpur, Bihar:प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार को लेकर मधेपुरा विद्युत आपूर्ति प्रमंडल परिसर में भव्य सोलर मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त अनिल बसाक ने किया। मेले में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर सोलर पैनल, इन्वर्टर और अन्य सौर उपकरणों की जानकारी ली। डीडीसी ने अधिकारियों और वेंडरों को निर्देश दिया कि 200 यूनिट से अधिक बिजली खपत वाले उपभोक्ताओं को चिन्हित कर सोलर योजना से जोड़ा जाए। साथ ही बैंकों को सोलर लोन जल्द स्वीकृत करने के निर्देश दिए। बिजली विभाग ने बताया कि योजना के तहत आकर्षक सब्सिडी, आसान ऑनलाइन आवेदन और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। मेले में कई उपभोक्ताओं को ऋण भी स्वीकृत किया गया। अधिकारियों ने लोगों से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाकर स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा अपनाने की अपील की।
0
0
Report

कटिहार में बस-बाइक टक्कर: एक की मौत, दो घायल

Katihar, Bihar:कटिहार ब्रेकिंग — राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर कुर्सेला देवीपुर के समीप बस और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर में एक की मौत, दो घायल। घटनास्थल पर ही एक युवक की मौत हो गई और दो घायल हो गए। देवीपुर चौक के समीप शुक्रवार दोपहर यात्रियों से भरी शोभा ट्रेवल्स बस और तीन युवकों से सवार बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। बाइक के परखच्चे उड़ गए। अस्पताल में मृतक की पहचान जितेंद्र साह के रूप में की गई है; घायल रौशन कुमार साह और सूरज कुमार को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। मृतक और घायल सभी समेली प्रखंड के वार्ड नं 13 के निवासी हैं। राहत की बात यह रही कि बस में सवार यात्रियों को हताहत नहीं हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है。
0
0
Report
Advertisement

बरसात में कांगड़ा-चंबा क्षेत्र की 820 पेयजल योजनाएं प्रभावित; नुकसान 67 करोड़

mathura, Dharamshala, Himachal Pradesh:बरसात में कांगड़ा-चंबा जोन की 820 पेयजल योजनाएं हुईं प्रभावित, 67 करोड़ रुपये का हुआ नुकसान धऱ्मशाला: लगातार हो रही बारिश के दौरान कांगड़ा-चंबा जोन में पेयजल आपूर्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि विभाग ने सभी प्रभावित योजनाओं को बहाल कर लोगों को नियमित पेयजल उपलब्ध करवा दिया है। यह जानकारी धर्मशाला जोन के मुख्य अभियंता दीपक गर्ग ने दी। उन्होंने बताया कि कांगड़ा-चंबा जोन में कुल 1,643 पेयजल योजनाएं हैं, जिनमें से करीब 820 योजनाएं अलग-अलग समय पर बारिश के कारण प्रभावित हुईं। वर्तमान में सभी योजनाएं बहाल कर दी गई हैं। इनमें लगभग 90 प्रतिशत योजनाओं को स्थायी रूप से और शेष 10 प्रतिशत को वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से अस्थायी रूप से चालू किया गया है। मुख्य अभियंता ने बताया कि इस मानसून के दौरान कांगड़ा-चंबा जोन में अब तक लगभग 67 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसमें चंबा जिले में करीब 27 करोड़ रुपये तथा कांगड़ा जिले में लगभग 40 करोड़ रुपये का नुकसान दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र चंबा जिले के सुल्तानपुर, उदयपुर और ओबरी बाग क्षेत्र रहे। इसके अलावा धर्मशाला की गज पेयजल योजना, जयसिंहपुर, थुरल की ब्यास आधारित योजनाएं तथा भरमौर की लगभग 10 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हुई थीं। हालांकि अब सभी योजनाएं बहाल कर दी गई हैं और लोगों को नियमित पेयजल आपूर्ति की जा रही है। बरसात के मौसम में पानी की गुणवत्ता को लेकर लोगों से अपील करते हुए दीपक गर्ग ने कहा कि बारिश के दौरान पानी में सिल्ट आने और जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों को उबालकर पानी पिलाया जाए। उन्होंने बताया कि विभाग नियमित रूप से पानी की गुणवत्ता की जांच कर रहा है। पंचायतों को फील्ड टेस्ट किट उपलब्ध कराई गई हैं तथा विभागीय प्रयोगशालाओं में भी लगातार परीक्षण किए जा रहे हैं। साथ ही पानी के टैंकों की सफाई भी नियमित अंतराल पर करवाई जा रही है। मुख्य अभियंता ने कहा कि बरसात के दौरान खड्डों और नालों पर आधारित पेयजल योजनाओं की मरम्मत सबसे बड़ी चुनौती होती है। विभाग के कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए प्रभावित योजनाओं को जल्द से जल्द बहाल करना प्राथमिकता रहती है। इसके लिए विशेष टीमें गठित की गई थीं तथा आवश्यकता वाले क्षेत्रों में आउटसोर्स आधार पर अतिरिक्त मैनपावर भी तैनात की गई। फिलहाल सभी क्षेत्रों में स्थिति सामान्य है और पेयजल आपूर्ति सुचारु रूप से जारी है।
0
0
Report

कोटकपूरा किसानों का धरना तीसरे दिन जारी: रेलवे ट्रैक और हाईवे जाम की चेतावनी

Kot Kapura, Punjab:कोटकपूरा के गांव संधवां में विधानसभा स्पीकर के निवास के बाहर किसानों का धरना तीसरे दिन भी जारी कोटकपूरा के गांव संधवां में भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के नेतृत्व में विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां के निवास के बाहर लगाया गया पक्का मोर्चा शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। धरने में जिले के इलाकों सहित आसपास के अन्य जिलों से पहुंचे किसानों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। किसानों द्वारा कर्ज माफी, शंभू-खनौरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन के दौरान हुए नुकसान की भरपाई तथा लैंड मॉर्गेज बैंकों द्वारा किसानों के कथित शोषण सहित विभिन्न मांगों को लेकर यह अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया है। किसान संगठन ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं किया जाता, तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। धरने के दौरान किसान नेताओं ने कहा कि कुछ महीने पहले कोटकपूरा के गांव हरिनौ के दो किसान भाइयों ने कर्ज से परेशान होकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में विधानसभा स्पीकर ने पीड़ित परिवार की मदद करवाने का भरोसा दिया था, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि लैंड मॉर्गेज बैंकों द्वारा किसानों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कर्ज देते समय किसानों से लिए गए खाली चेकों का कथित रूप से दुरुपयोग किया जा रहा है और किसानों को जेल तक भिजवाया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके अलावा किसान नेताओं ने कहा कि शंभू-खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन समाप्त करवाए जाने के दौरान किसानों को हुए नुकसान की अभी तक भरपाई नहीं की गई है। उन्होंने सरकार से इस नुकसान का मुआवजा देने की मांग की。 किसान नेता बलदेव सिंह ने कहा कि जब तक किसानों की मांगों का समाधान नहीं होता, वे पक्के मोर्चे में डटे रहेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं की तो किसान रेलवे ट्रैक और नेशनल हाईवे जाम करने जैसे कड़े कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगे。 बाइट बलदेव सिंह किसान नेता
0
0
Report
Advertisement

पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर बोलेरो खाई में गिरा; 5 मौतें, एक घायल

Noida, Uttar Pradesh:थाना देवप्रयाग पर सूचना प्राप्त हुई कि पौड़ी देवप्रयाग मार्ग पर कुंडधार के निकट एक वाहन सड़क से नीचे खाई में गिर गया है। सूचना प्राप्त होते ही थाना देवप्रयाग पुलिस, एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। मौके पर जांच करने पर ज्ञात हुआ कि वाहन संख्या UK08 BL 0387 (बोलेरो) अनियंत्रित होकर लगभग 250 मीटर गहरी खाई में गिर गया था। वाहन में कुल 06 लोग सवार थे जिसमें से 05 लोगों की मृत्यु हो गई है घायल अरमान पुत्र अफजल, निवासी रायपुर जीतपुर, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार का रेस्क्यू कर बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा गया है। मृतक 1. अफजाल पुत्र अकबर सूफी, उम्र 49 वर्ष 2.शब्बो पत्नी अफजाल उम्र 40 वर्ष 3 अन्नाविया पुत्री अफजाल, उम्र 03 वर्ष 4.शादाब पुत्र अफजल उम्र 14 वर्ष 5. गुफरान पुत्र अकबर उम्र 34 वर्ष सभी निवासी रायपुर जीतपुर, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार पुलिस द्वारा मृतकों के शवों को खाई से निकालकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक अफजाल द्वारा पौड़ी में ठेकेदारी का कार्य किया जा रहा था तथा वह अपने परिवार को घुमाने पौड़ी की ओर आ रहे थे और स्वयं गाड़ी चला रहे थे।
0
0
Report

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के दीक्षांत में युवाओं को राष्ट्र निर्माण का आह्वान

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के पोखारी स्थित नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह शुक्रवार को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ. समा रोह के मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों को डिग्रियां और मेधावी छात्रों को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्रदान किए. कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान के साथ दीप प्रज्वलन से हुआ. इसके बाद विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया. समारोह में विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं तथा मेधावी छात्रों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों से सम्मानित किया गया. अपने संबोधन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपनी शिक्षा और डिग्री का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करें. उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया. राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू नई शिक्षा नीति की सराहना करते हुए कहा कि यह छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में सहायक है. उन्होंने युवाओं से केवल नौकरी की तलाश तक सीमित न रहकर रोजगार सृजित करने, नवाचार को बढ़ावा देने तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की. उन्होंने निजी विश्वविद्यालयों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने, नशामुक्त परिसर विकसित करने और शिक्षकों से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि शिक्षित, सक्षम और जिम्मेदार युवा ही विकसित भारत के सपने को साकार कर सकते हैं. समारोह में कुलपति पीके पाणी, रजिस्ट्रार नागेंद्र सिंह सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, छात्र- छात्राएं और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के साथ हुआ.
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

तेजस्वी के फैसले से पार्टी भंग, बिहार में संगठित ताकतें मजबूत करने की तैयारी

Patna, Bihar:तेजस्वी यादव के द्वारा राष्ट्रीय जनता दल की सभी कमेटी भंग किए जाने पर पार्टी के वरिष्ठ विधायक भाई वीरेंद्र ने दी प्रतिक्रिया RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने की संगठन हर पार्टी का समय आने पर संगठन भंग होता है। फिर नई कमेटी बनती है। और पार्टी को लगा, हमारे नेता को लगा कि संगठन को भंग करके नए सिरे से पूरे बिहार में घूमकर और मजबूत... इससे भी ज्यादा मजबूत संगठन बनावें, इसलिए भंग किया गया है। भाई वीरेंद्र RJD विधायक हर कोई चाहता है कि हमारी पार्टी मजबूत हो। और मजबूत पार्टी को बनाने के लिए निर्णय कड़ा लेना पड़ता है। यह कड़ा निर्णय है और नेता ने बहुत अच्छा फैसला किया है—हमारे नेता तेजस्वी प्रसाद यादव जी ने, आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी ने। और हम मजबूत संगठन को बनाएंगे। लूंज-पूंज संगठन हमारा नहीं रहेगा और इस बार आने वाले दिनों में हमारी सरकार आएगी。 बाइट---- भाई वीरेंद्र RJD विधायक हमारे नेता अब लगातार लोगों से मिल रहे हैं और समस्याओं को सुन रहे हैं। और चाहे वह संगठन का काम हो, व्यक्तिगत किसी का काम हो, हमारे नेता अब लगातार अपने आवास पर मिल रहे हैं। बाइट---- भाई वीरेंद्र RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा की निश्चित रूप से हमारे नेता ने विचार किया है कि वैसे लोग को नहीं रखना है जो... जिनसे पार्टी को नुकसान हो रहा है। वैसे लोगों को निश्चित रूप से बाहर करेंगे, उनको दूसरी जिम्मेवारी दी जाएगी। लेकिन संगठन में वैसे लोग को जिम्मेवारी हम समझते हैं नहीं मिलेगी。 बाइट---- भाई वीरेंद्र RJD विधायक भाई वीरेंद्र कुछ बने या न बने, पार्टी के लिए हम काम करते रहेंगे और हमें जो जिम्मेवारी मिली है, मैं उसको बखूबी निभाता रहा हूँ। और पार्टी ने जाँचा-परखा सब किया है, मैं खरा उतरा हूँ, कहीं बेदाग हूँ मैं。 बाइट---- भाई वीरेंद्र RJD विधायक अब आगे क्या होगा नहीं होगा, मैं नहीं जानता। लेकिन संगठन नया बनेगा तो अच्छे लोग को निश्चित रूप से राय-विचार करके हमारे नेता बनाने का काम करेंगे。 बाइट---- भाई वीरेंद्र RJD विधायक नीतीश कुमार अब फैक्टर नहीं रहे। और न वो समाजवादी हैं। इतिहास भी लिखा जाएगा कि बीजेपी का जड़ किसने जमवाया, उसका नाम है बाबू नीतीश कुमार। कमड़ी ओढ़कर घी पीने वाले लोगों को जनता सब समझती है। और जिनके राज में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर हुआ है और ब्यूरोक्रेसी का राज रहा हो, उसको न समाजवादी कह सकते हैं और न अच्छे लोग कह सकते हैं। जितना भी उनके राज में वो लोग... ब्यूरोक्रेट लोग नाम रखा कि सुशासन बाबू, फलाना... लोग समझ रहा है कि आज भ्रष्टाचार कैसे चरम सीमा पर है। और हमारे नेता आदरणीय लालू प्रसाद यादव जब मुख्यमंत्री बने थे, हमारी... हमारी सरकार थी, तो कैसे सभी जाति-धर्म के लोगों... लोग जाते थे ब्लॉक में और काम कराते थे, एक पैसा नहीं लगता था。 बाइट---- भाई वीरेंद्र RJD विधायक आप लोग तो उस समय होंगे नहीं, इसलिए आपको जानकारी नहीं है, अपने पिताजी से पूछिएगा। और जो बीडीओ या सीओ या कोई भी आदमी अगर रिश्वत की मांग करता हो, तो उस समय कहता था कि ठीक है, हम लोग लालू जी के यहाँ जा रहे हैं। डर से, भय से वो कहता था कि ''लाओ-लाओ-लाओ, तुम्हारा काम कर देते हैं बिना पैसा का''। लेकिन आज तो कहता है कि ''जाओ न, किसके पास जाओगे? मुख्यमंत्री? भाई जाओ न, सबको हम खरीद हुए हैं''। इसलिए आप सारे लोग पत्रकार हैं और आप लोग से भी हमारी उम्मीद है कि आप लोग भी जिस तरह से चलाते हैं सही बात को, सही उसको चलाते रहिएगा तो हम बहुत देश के लिए, बिहार के लिए ये गौरव की बात होगी।
0
0
Report

शिमला में भारी बारिश से लैंडस्लाइड, यातायात बाधित, मलबा हटाने की मांग तेज

Shimla, Himachal Pradesh:शिमला में लगातार हो रही बारिश के बीच क्यार कोटी में लैंडस्लाइड होने से सड़क पर आवाजाही प्रभावित हुई है। बारिश के कारण पहाड़ी से मलबा और पत्थर सड़क पर आ गए, जिससे लोगों और वाहनों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लैंडस्लाइड के चलते सड़क का एक हिस्सा बाधित हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़क से मलबा हटाकर यातायात बहाल करने की मांग की है। बारिश के बीच पहाड़ी क्षेत्रों में लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम में सावधानी बरतने और संवेदनशील क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top