465441
आगर मालवा में पूर्व शिक्षामंत्री हरिभाऊ जोशी की प्रतिमा को कचरे में फेंका गया
Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा में सड़क निर्माण कंपनी ने मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय हरिभाऊ जोशी की प्रतिमा को लावारिस हालत में कचरे में छोड़ दिया है। यह प्रतिमा सुसनेर विधानसभा से भाजपा के पूर्व विधायक मुरलीधर पाटीदार द्वारा आमला चौराहे पर स्थापित की गई थी। सड़क निर्माण के दौरान जीएचवी कंपनी द्वारा प्रतिमा को हटाया गया था और पुनः लगाई जानी थी। लेकिन सड़क निर्माण के महीनों बाद भी प्रतिमा को नहीं लगाया गया है। अब यह प्रतिमा निर्माण स्थल पर पड़ी हुई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मीरजापुर में नो व्हीकल डे का असर: सार्वजनिक परिवहन और साइकिल को प्रोत्साहन
Ukhdand, Uttar Pradesh:मीरजापुर Date: 15.5.2026 Report: राजेश मिश्र Anchor : प्रदेश में सप्ताह में एक दिन “नो व्हीकल डे” मनाने के मुख्यमंत्री के आह्वान का असर जिले में दिखाई पड़ा। उप निदेशक उद्यान मेवा राम शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय करीब 2 किलोमीटर का साइकिल से सफर कर पहुंचे। उन्होंने विभागीय कार्मिकों से भी साइकिल अथवा सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की अपील की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर पेट्रोलियम पदार्थों की बचत एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर जनपद प्रशासन ने भी प्रयास तेज कर दिए हैं। अधिकारियों द्वारा अब संयुक्त रूप से एक ही वाहन से निरीक्षण और क्षेत्र भ्रमण करने की योजना बनाई जा रही है। पवन कुमार गंगवार ने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में विभिन्न बैठकों, निरीक्षणों और क्षेत्र भ्रमण के दौरान अधिकारी अलग-अलग वाहनों का उपयोग करते हैं, जबकि आपसी समन्वय बनाकर एक साथ यात्रा की जा सकती है। इससे न केवल पेट्रोलियम पदार्थों की बचत होगी, बल्कि समय और संसाधनों का भी बेहतर उपयोग सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस, थाना दिवस, किसान दिवस, मासिक समीक्षा बैठक एवं अन्य सरकारी कार्यक्रमों में अधिकारी साझा वाहन का उपयोग कर सकते हैं। साथ ही जिलाधिकारी ने आम जनमानस से भी सार्वजनिक परिवहन के उपयोग और इस अभियान में सहभागिता की अपील की। उप निदेशक उद्यान मेवा राम ने कहा कि साइकिल चलाने जैसी पहल से स्वास्थ्य लाभ के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी समाज तक पहुंचता है। उन्होंने कहा कि यदि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ेंगे तो इससे ईंधन की बचत के साथ समाज में जागरूकता भी बढ़ेगी।0
0
Report
NIA ने कंबोडिया मानव तस्करी मामले में 5 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया
Noida, Uttar Pradesh:राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को कंबोडिया में मानव तस्करी और साइबर गुलामी के एक मामले में फरार मुख्य आरोपी आनंद कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। आनंद और उसके चार सह-आरोपियों पर पटना (बिहार) स्थित एनआईए विशेष न्यायालय में दायर आरोपपत्र में संबंधित धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। आरोपपत्र में शामिल तीन सह-आरोपियों - उत्तर प्रदेश के अभय नाथ दुबे, बिहार के अभिरंजन कुमार और उत्तर प्रदेश के रोहित यादव - को इस साल फरवरी में कंबोडिया से पटना पहुंचने पर गिरफ्तार किया गया था। पांचवें आरोपी, जिसकी पहचान प्रहलाद कुमार सिंह के रूप में हुई है, को जमानत पर रिहा कर दिया गया है: एनआईए0
0
Report
चारधाम यात्रा: गंगोत्री-यमुनोत्री में 4 लाख 64 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:चारधाम यात्रा में गंगोत्री यमुनोत्री में 4 लाख 64 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए; प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं. उत्तरकाशी जनपद के गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में महज 28 दिन की यात्रा में 4 लाख 64 हजार 872 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए. गंगोत्री धाम में 232255 और यमुनोत्री धाम में 232617 तीर्थ यात्री पहुंचे. प्रतिदिन दोनों धाम गंगोत्री और यमुनोत्री में 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं. तीर्थ यात्रियों के अनुसार शासन प्रशासन की व्यवस्थाएं अच्छी हैं और कहीं दिक्कत नहीं आ रही है. जिलाधिकारी का कहना है कि चारधाम यात्रा सरलता और सुगमता से चल रही है. इस बार सड़क मार्ग और ट्रैफिक प्लान व्यवस्थित होने के कारण यात्रा संचालन में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आ रही है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में पहुंच रहे हैं.0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास, खेल मानचित्र में नई पहचान
Gorakhpur, Uttar Pradesh:16-05-2026 गोरखपुर पूर्वांचल के खेल प्रेमियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का भूमि पूजन और शिलान्यास करेंगे। करीब 393 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह स्टेडियम मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में शामिल है। ताल नदोर में गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी और प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चन्द्र यादव मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि यह स्टेडियम गोरखपुर को राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगा। गोरखपुर में बनने वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम 46 एकड़ क्षेत्रफल में तैयार किया जाएगा। करीब 30 हजार दर्शक क्षमता वाले इस स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार सुविधाएं विकसित की जाएंगी। मुख्य मैदान में सात प्लेइंग पिच और चार प्रैक्टिस पिच बनाई जाएंगी। स्टेडियम के ईस्ट और वेस्ट स्टैंड में लगभग 14 हजार से अधिक दर्शकों के बैठने की व्यवस्था होगी, जबकि नॉर्थ और साउथ पैवेलियन में वीआईपी, वीवीआईपी और मीडिया के लिए विशेष सुविधाएं रहेंगी। इसके साथ ही रात्रिकालीन मैचों के आयोजन के लिए चार हाईमास्ट लाइट भी लगाई जाएंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद इस परियोजना पर 24 दिसंबर 2025 से काम शुरू हो चुका है। सरकार द्वारा जारी पहली किस्त 63 करोड़ 39 लाख रुपये से निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी के अनुसार अब तक करीब सात प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है और दिसंबर 2027 तक स्टेडियम का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। गोरखपुर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह ने इसे गोरखपुर के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। उनका कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनने से पूर्वांचल में खेल प्रतिभाओं को बड़ा मंच मिलेगा और गोरखपुर भविष्य में अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों का केंद्र बन सकेगा। गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन से जुड़ा यह स्थान एयरपोर्ट से लगभग 24 किलोमीटर और रेलवे स्टेशन से करीब 20 किलोमीटर दूर है, जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों को यहां पहुंचने में आसानी होगी। स्टेडियम निर्माण में देश की प्रमुख पेट्रोलियम कंपनियां भी सहयोग कर रही हैं। सीएसआर फंड के तहत इंडियन ऑयल कारपोरेशन 60 करोड़ रुपये, भारत पेट्रोलियम 30 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान पेट्रोलियम 10 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देंगी। गोरखपुर में बन रहा यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम सिर्फ एक खेल परिसर नहीं बल्कि पूर्वांचल के खेल और विकास की नई पहचान बनने जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के बड़े मुकाबले आयोजित होंगे, जिससे गोरखपुर की पहचान वैश्विक स्तर पर और मजबूत होगी.0
0
Report
वट सावित्री के व्रत: विवाहित महिलाएं बरगद के पेड़ के पास पति की दीर्घायु के लिए पूजा
Noida, Uttar Pradesh:वट सावित्री हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसे विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए रखती हैं। इस दिन महिलाएं सुबह-सुबह सोलह श्रृंगार कर थाली में फूल, मौली, फल और अक्षत लेकर बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं। मान्यता है कि बरगद के पेड़ की जड़ में ब्रह्मा जी, तने में विष्णु जी और शाखाओं में शिव जी का वास होता है। महिलाएं पेड़ के चारों ओर धागा बांधकर अपने पति की रक्षा और सुखी जीवन की कामना करती हैं0
0
Report
अनियंत्रित हाईवा घर में घुसा; मकान ढहा गया, परिवार बाल-बाल बचा
Ansar Nagar, Jharkhand:अनियंत्रित हाईवा घर में घुसा, मकान पूरी तरह ध्वस्त बाल-बाल बचे घर में सो रहे परिवार के सदस्य चतरा : जिले के जोरी थाना क्षेत्र के घंघरी देवी मंडप के समीप शनिवार तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब तेज रफ्तार और अनियंत्रित हाईवा सीधे एक घर में जा घुसा। हादसे में मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन घर में सो रहे लोग बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, श्रवण गोस्वामी अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। शनिवार सुबह करीब 4 बजे अचानक तेज आवाज के साथ एक अनियंत्रित हाईवा उनके घर में घुस गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पूरा घर ध्वस्त हो गया। बताया जा रहा है कि घर के बाहर संजीत साहू नामक व्यक्ति का सात हजार ईंट जमकर रखा हुआ था। हाईवा पहले उसी से टकराया, जिससे उसकी रफ्तार कुछ कम हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बाहर ईंट का ढेर नहीं होता, तो हादसा और भी भयावह हो सकता था तथा कई लोगों की जान जा सकती थी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने राहत की सांस ली कि परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। वहीं, हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। बाइट 1 : श्रवण सोनी,पीड़ित। बाइट 2 : अजित साहू, ग्रामीण।0
0
Report
Advertisement
जामताड़ा में सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री व्रत से पति की दीर्घायु की कामना
Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा जिले में शनिवार को सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर वट सावित्री व्रत श्रद्धा और भक्ति के साथ किया। सुबह से ही महिलाएं पारंपरिक परिधान और सोलह श्रृंगार में सजकर बरगद के पेड़ के नीचे पहुंचीं, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा करते हुए कच्चा सूत बांधा और सावित्री-सत्यवान की कथा का श्रवण किया। इस दौरान महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु और परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिरों और पूजा स्थलों पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही。0
0
Report
ग्वालियर में स्क्रब टाइफस मामला, डॉक्टरों ने चेतावनी दी, मरीज स्वस्थ होकर घर लौटा
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में अब एक और खतरनाक बीमारी ने दस्तक दे दी है। स्क्रब टाइफस जैसी जानलेवा बीमारी का पहला मामला सामने आने से स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर आ गया है। जिला अस्पताल मुरार में भर्ती एक 22 वर्षीय युवक में इस बीमारी की पुष्टि हुई, जिसकी हालत गंभीर होने पर उसे आईसीयू में भर्ती करना पड़ा। हालांकि समय रहते इलाज मिलने से युवक अब पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट चुका है। लेकिन डॉक्टरों ने साफ चेतावनी दी है कि लापरवाही भारी पड़ सकती है। ग्वालियर के मुरार स्थित तिकोनिया इलाके में रहने वाले 22 वर्षीय तालिब को कई दिनों से तेज बुखार और गंभीर शारीरिक परेशानी हो रही थी। हालत बिगड़ने पर परिजन पहले उसे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन जब स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ तो युवक को जिला अस्पताल मुरार रेफर किया गया। यहाँ डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि युवक स्क्रब टाइफस नाम की गंभीर बीमारी से संक्रमित है। मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. मुकेश तोमर की निगरानी में युवक को तुरंत आईसीयू में भर्ती किया गया और इलाज शुरू किया गया। लगातार मॉनिटरिंग और समय पर उपचार के चलते मरीज की हालत में सुधार हुआ और अब उसे पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक स्क्रब टाइफस एक गंभीर संक्रामक बीमारी है, जो घास, झाड़ियों और खेतों में पाए जाने वाले बेहद सूक्ष्म लाल रंग के कीड़ों के काटने से फैलती है। ये कीड़े लार्वा अवस्था में इंसानों को संक्रमित करते हैं। बीमारी के लक्षणों में तेज बुखार, सिर दर्द, मांसपेशियों में दर्द, शरीर पर लाल दाने और त्वचा पर काले निशान शामिल हैं। अगर समय रहते इलाज न मिले तो मरीज को पीलिया, लीवर और किडनी फेलियर जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं, जो आगे चलकर मल्टी ऑर्गन फेलियर का कारण भी बन सकती हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अगर किसी व्यक्ति को लगातार तेज बुखार, शरीर में दर्द या त्वचा पर काले निशान दिखाई दें तो बिना देरी किए डॉक्टर से संपर्क करें। खासकर खेतों, घास और झाड़ियों वाले इलाकों में जाते समय पूरी सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।0
0
Report
शनि जयंती और शनि अमावास्या एकत्र आने का योग, भक्त शनिशिंगणापूर पहुँचे
Ahilyanagar, Maharashtra:शनी जयंती और शनी अमावास्या एकत्र येण्याचा योग हा 13 वर्षांनंतर पहिल्यांदाच आल्याने आज देशभरातून लाखो भाविक शनिशिंगणापूर येथे दाखल झालेत... आजच्या दिवशी शनिदेवाला तैलाभिषेक केल्याने आपल्या राशीतील शनिदशा, साडेसाती दूर होते अशी भाविकांमध्ये श्रद्धा असल्याने भाविक मोठ्या संख्येने याठिकाणी दर्शनासाठी येतात...दरम्यान आजच्या दिवसाचे महत्वाबाबत शनिमंदिरातील पुजाऱ्यांशी चर्चा झाली.0
0
Report
Advertisement
बूंदी भाजपा नेता अनिल जैन तालेड़ा का फिट इंडिया संदेश युवाओं के लिए प्रेरक
Noida, Uttar Pradesh:बून्दी भाजपा नेता अनिल जैन तालेड़ा दे रहे युवाओं को फिटनेस का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिट इंडिया फिट इंडिया अभियान के तहत दिया संदेश जैन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से रोज रनिंग और एक्सरसाइज कर दे रहे युवाओं को फिटनेस का सन्देश भाजपा बूंदी पूर्व जिला प्रवक्ता एडवोकेट अनिल जैन तालेड़ा प्रतिदिन अपनी टीम के साथ दौड़कर और एक्सरसाइज कर युवाओं को फिट रहने का संदेश दिया । जैन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिट इंडिया फिट इंडिया अभियान के अनुसरण में पिछले पंद्रह महीने से लगातार दौड़ और एक्सरसाइज कर रहे है। जिसके चलते शनिवार भी को टीम के साथ दौड़कर कर युवाओं को फिट रहने का संदेश दिया है जैन ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी पेट्रोल डीजल का उपयोग कम करने की सलाह दे रहे हैं उसी के क्रम में हम रोज अधिक से अधिक पैदल चलकर माननीय प्रधानमंत्री जी के संदेश का पालन कर रहे हैं0
0
Report
बोकारो पुलिस ने रात्री गश्ती में जवानों की सतर्कता जाँच कर सुरक्षा निर्देश दिए
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बोकारो पुलिस अधीक्षक खुद कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सड़क पर उतरे जहां रात्री गस्ती में तैनात पेट्रोलिंग पार्टी एवं रक्षक राइडर के जवानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जवानों की सतर्कता, ड्यूटी निष्पादन एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही सभी पदाधिकारियों एवं जवानों को रात्रि गश्ती के दौरान विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश एवं हिदायत दी गई।0
0
Report
रांची के पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़, पावर फ्यूल ने तेल दाम बढ़ाए
Ranchi, Jharkhand:सुबह होते ही कतार में रांची वासी अपने वाहनों में फ्यूल लेने के लिए पेट्रोल पंप पर लगी है लंबी कतार शहर की ज्यादातर पेट्रोल पंप ड्राई जो पंप खुले वाहन लिमिट में मिल रहे हैं फ्यूल बाइक के लिए ₹200 और कार के लिए ₹1000 का ही दिया जा रहा तेल पेट्रोल की अव्यवस्था पर स्थानीय लोगों का आरोप आपदा में अवसर ढूंढ रहे हैं पेट्रोल पंप संचालक कई पेट्रोल पंपों में सामान्य की जगह मिल रहा है पावर फ्यूल बड़ी कीमत की वजह से 103 रुपए प्रति लीटर लेकिन पावर फ्यूल की कीमत 110 रुपए प्रति लीटर0
0
Report
Advertisement
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायपुर पहुँचकर डायल 112 के नये वाहनों का शुभारम्भ करेंगे
Raipur, Chhattisgarh:कल रात करीब 08:30 बजे रायपुर पहुँचेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह. रायपुर एयरपोर्ट से नवा रायपुर स्थित होटल जाएंगे शाह, करेंगे रात्रि विश्राम. 18 मई की सुबह 10:30 बजे राजधानी के पुलिस परेड ग्राउंड में डायल 112 के नये वाहनों को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना. इसके बाद एयरपोर्ट पहुँचकर जगदलपुर होंगे रवाना. 12:20 में जगदलपुर पहुँचकर नेटनार में जनसुविधा केंद्र का करेंगे शुभारंभ. शाम को जगदलपुर में ही पुलिस की ओर से आयोजित लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में होंगे शामिल होंगे और रात्रि भोजन करेंगे. 18 मई को रात्रि विश्राम जगदलपुर में करेंगे शाह. 19 मई को सुबह 11 बजे से मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होंगे गृहमंत्री शाह. बैठक के बाद गृहमंत्री शाह की प्रेस कॉन्फ्रेंस भी प्रस्तावित. दोपहर करीब 03:40 बजे गृहमंत्री शाह जगदलपुर से दिल्ली रवाना होंगे0
0
Report
नमाना कस्बे में पत्थरों से भरा ट्रॉला फँसने से सड़क जाम, घंटों यातायात प्रभावित
Noida, Uttar Pradesh:लोकेशन बूंदी नमाना कस्बे में सड़क के बीचों-बीच फंसा पत्थरों से भरा ट्रोला गरडदा की खान से मूर्ति निर्माण का बड़ा पत्थर भरकर जयपुर जा रहा था ट्रोला पावर हाउस के पास गड्ढों भरी सड़क में शुक्रवार रात करीब 8 बजे फंसा ट्रोला 12 से 13 घंटे बाद भी सड़क से नहीं हट पाया ट्रेलर मुख्य मार्ग पर हजारों वाहनों की आवाजाही हुई प्रभावित फोर व्हीलर वाहन मुश्किल से साइड से निकल रहे, बड़े वाहन रास्ते में जगह-जगह खड़े पीछे लंबी कतार में फंसे रहे भारी वाहन ड्राइवरों ने ढाबे और सुविधाएं नहीं होने से चाय-बिस्किट खाकर बिताई रात ट्रोला निकालने के लिए दो जेसीबी लगाई गई, फिर भी नहीं मिली सफलता गड्ढों भरी सड़क को लेकर लोगों में नाराजगी0
0
Report
अलीगढ़ में PAC कर्मियों और युवकों के बीच मारपीट का CCTV वीडियो वायरल
Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अपडेट अलीगढ़। कल हुई PAC कर्मियों और युवकों के बीच मारपीट का सीसीटीवी वीडियो वायरल, रिश्तेदारी में जाने के लिए मिठाई लेने गए युवकों को PAC कर्मियों ने पीटा, PAC कर्मियों द्वारा मारपीट के दौरान खोलता तेल युवकों पर उड़ेला गया, पहले PAC कर्मियों ने पीटा, फिर युवकों के समर्थकों ने PAC कर्मी को पकड़ कर धुन डाला, सूचना पर पहुँची पुलिस ने मारपीट में घायल व तेल झूलसे युवकों को भेजा अस्पताल, दोनों पक्षो के बीच मारपीट का करीब 12.1 मिनट ड्यूरेशन का वीडियो वायरल, महुआखेड़ा थाना इलाके के PAC के पास की घटना.0
0
Report
Advertisement
