पिपलोनकलां में हजरत इमाम हुसैन की याद में मोहर्रम का चालीसवां, धूमधाम से निकला ताजिए का जुलूस
Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा जिले के पिपलोनकलां नगर में हजरत इमाम हुसैन की याद में मोहर्रम के चालीसवें दिन बड़े इमाम बाड़े से ताजिए के जुलूस की शुरुआत हुई। समाजजनों ने ढोल-नगाड़े बजाकर इस जुलूस को बड़ी धूमधाम से निकाला। बड़ के पेड़ के पास अखाड़े के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब भी दिखाए। बता दें कि यहां हर साल मोहर्रम पर्व के 40 दिन बाद इमाम हुसैन की याद में ताजिए बनाए जाते हैं और धूमधाम से जुलूस निकाला जाता है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली के प्रोटेस्ट में राहुल गांधी के नेतृत्व, कांग्रेस डेमोक्रेसी बचाने का दावा
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ, UP: UP कांग्रेस चीफ आराधना मिश्रा-मोना ने कहा, "हमने देखा है कि दिल्ली की सड़कों पर SIR के खिलाफ हुए अलग-अलग प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस ने कैसा बर्ताव किया, जिसकी लीडरशिप राहुल गांधी और INDIA अलायंस में हमारे साथियों ने की थी। हमने देखा कि उन्होंने हमारी पार्टी के वर्कर्स, मेंबर्स ऑफ पार्लियामेंट्स—जिसमें महिला MPs भी शामिल थीं—और आम लोगों के साथ कैसा बर्ताव किया। हमने यह भी देखा कि कैसे कुछ खास लोगों को इन प्रोटेस्ट में खास तौर पर उनकी इमेज खराब करने के लिए प्लांट किया गया था। राहुल गांधी की लीडरशिप में चल रहा यह मूवमेंट हमारी आइडियोलॉजी—महात्मा गांधी की आइडियोलॉजी—पर टिका रहेगा और पूरी तरह से शांति से चलाया जाएगा। हालांकि, मुझे एक बात बिल्कुल साफ कर देनी चाहिए: इस डेमोक्रेसी में, हमारी सबसे बड़ी ताकत वोट की ताकत है। हम BJP—या किसी भी एंटिटी—को वह मैंडेट चुराने नहीं देंगे। हम इस देश की डेमोक्रेसी और कॉन्स्टिट्यूशन को बचाने के लिए जितना ज़रूरी होगा, उतना लड़ने को तैयार हैं।डिंडोरी करंजिया वन परिक्षेत्र अधिकारी पर वन समितियाँ ने लाभांश घोटाले के आरोप लगाए
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडोरी करंजिया वन परिक्षेत्र अधिकारी पर वन समितियाँ ने लाभांश घोटाले के आरोप लगाए। वन परिक्षेत्र अधिकारी कौशाम्बी झा पर आरोप लगाए गये कि उन्होंने वन समिति की राशि तीन लाख चवालीस हजार रुपये अपने मातहत कर्मचारी के माध्यम से ले लिए हैं। करीब 8 गांवों की वन समितियों के सदस्यों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर वन विभाग के डीएफओ को शिकायत दर्ज कराई है। वन समितियाँ का आरोप है कि वन विभाग के अधिकारी समिति अध्यक्षों और सचिवों पर दबाव बनाकर निर्माण कार्यों के लिए आवंटित राशि का दुरुपयोग कर रहे हैं। मामले में सदस्यों ने जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं डीएफओ ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा वन समितियों को किया है।युवती को भगाने के मामले में आरोपित युवक गिरफ्तार, युवती बरामद
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में युवती को भगाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने युवती को भी सकुशल बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान जितेंद्र साहनी (20) पुत्र राकेश साहनी, निवासी नटवा जंगल के टोला भरटोलिया, थाना श्यामदेउरवा, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में श्यामदेउरवा थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 240/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 351(3), 352 व 131 में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी थी।इसी क्रम में बुधवार, 14 अक्टूबर को उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गोधवल तिराहे से आरोपित जितेंद्र साहनी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवती को भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपित के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह, कांस्टेबल अभिषेक शुक्ला, महिला कांस्टेबल रागिनी यादव तथा महिला कांस्टेबल पुष्पा शामिल रहीं।रावतसर में प्राचार्यों को नोटिस पर आपत्ति, प्रशासन से संवेदनशीलता की मांग
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh के रावतसर ब्लॉक में शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, इस पर आपत्ति जताई गई। ज्ञापन के अनुसार, CEO रावतसर ने 14 अक्टूबर 2026 तक 12 अक्टूबर तक समय-सीमा दी थी ताकि एमडीडी किड्स केयर स्कूल के संबद्धता प्रमाण पत्र लायें। आरोप है कि समय-सीमा पूरी होने से पहले ही नोटिस जारी कर दी गई। ज्ञापन में कहा गया कि दोनों स्कूल ब्लॉक कार्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर हैं; स्थानीय कर्मचारियों की मदद लेकर समय और संसाधन बचाये जा सकते थे। प्राचार्यों ने फोन पर अपनी परेशानी बताई, पर नोटिस जारी रहा। ज्ञापन में कहा गया कि प्राचार्यों पर पढ़ाई समेत कई जिम्मेदारियां है; बिना पूरी जांच और परिस्थिति समझे नोटिस देने से तनाव बढ़ रहा है; संवेदनशीलता से काम लेने की मांग की गई।संतोष पांडेय बोले भूपेश बघेल के शराब घोटाले में कार्रवाई तेज करिए
Raipur, Chhattisgarh:राजनांदगांव सांसद और प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता संतोष पांडेय की पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार के दौरान हुए कथित शराब घोटाला मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- भूपेश बघेल सरकार में लूट मचाई गई, छत्तीसगढ़ को बदनाम किया गया. 3200 करोड़ से ज्यादा के शराब घोटाले में कार्रवाई की जा रही है. कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल का भी नाम है. पार्ट बी शराब बिक्री कर सिंडिकेट चलाया गया. अलीबाबा चालीस चोर की तरह भूपेश बघेल के साथ अन्य कांग्रेस नेता इसमें शामिल है संतोष पांडेय की मांग- प्रदेश के सभी कांग्रेस कार्यालयों को राजसात किया जाए. घोटालेबाज नेताओं पर कांग्रेस पार्टी कार्रवाई करे और प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन के दस्तावेज सामने लाये, ये कार्यालय भी अपवित्र और काला धन से बना हैएसपी ने पंचायती राज चुनाव में अपराध समीक्षा बैठक में असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले में पंचायती राज चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार की अध्यक्षता में पुलिस लाइन स्थित सभागार में एक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के समस्त वृत्ताधिकारी एवं थानाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में एसपी मनीष कुमार ने जिले के अति-संवेदनशील एवं संवेदनशील मतदान क्षेत्रों की गहन बिंदुवार समीक्षा की। जिन क्षेत्रों में पूर्व में चुनावों के दौरान विवाद, चुनावी रंजिश, गुटबाजी या कानून-व्यवस्था बिगड़ने का इतिहास रहा है, उन्हें विशेष रूप से चिन्हित किया गया है। संबंधित वृत्ताधिकारियों और थानाधिकारियों को ऐसे स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने तथा विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों, आदतन अपराधियों और हिस्ट्रीशीटर्स पर कड़ी नजर रखते हुए आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। बैठक में एसपी ने अंतर-जिला व थाना सीमाओं पर चौबीस घंटे प्रभावी नाकाबंदी स्थापित कर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन चेकिंग के निर्देश दिए। इसके साथ ही सभी थानाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में CLG सदस्यों, शांति समितियों, प्रबुद्ध नागरिकों और जनप्रतिनिधियों के साथ निरंतर बैठकें करने तथा आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए जन-सहयोग प्राप्त करने पर विशेष जोर देने को कहा गया। वही बैठक में एसपी ने साफ कहा के चुनाव प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कानूनी दायरे में रहते कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।निवाई नगरपालिका की पहली बैठक: सीवरेज लाइन और दशहरा मेले पर जोर
Tonk, Rajasthan:टोंक के निवाई से खबर… निवाई नगर पालिका बोर्ड की पहली बैठक में शहर के विकास और जनसमस्याओं को लेकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुआ। विधायक रामसहाय वर्मा की अध्यक्षता में नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष जितेंद्र जैन चवरिया और अधिशासी अधिकारी नवरतन शर्मा की मौजूदगी में आयोजित इस बैठक में शहर की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और विकास कार्यों को गति देने पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता विधायक रामसहाय वर्मा ने की। बैठक के दौरान अधिशासी अधिकारी नवरतन शर्मा ने एजेंडा पढ़कर सुनाया, वहीं नवनिर्वाचित पार्षदों का राजस्थानी परंपरा के अनुसार साफा और शॉल पहनाकर स्वागत किया गया। सदन में अल्लाह रखा देशवाली को नेता प्रतिपक्ष और रामावतार सैनी को उपनेता प्रतिपक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में शहर के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सामने आए। विधायक रामसहाय वर्मा ने 139 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज लाइन के प्रस्ताव को लेकर जानकारी दी। वहीं, 80 लाख रुपये की लागत से विशाल दशहरा मेले के आयोजन को लेकर भी चर्चा हुई। शहर में बिजली, पानी और सड़कों की समस्याओं को लेकर पक्ष और विपक्ष के पार्षदों ने अपनी बात रखी। नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा और उपाध्यक्ष जितेंद्र जैन चवरिया ने शहरवासियों की मूलभूत समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही आवारा पशुधन को पकड़कर गौशाला में छोड़ने का प्रस्ताव भी पारित किया गया, ताकि आमजन को होने वाली परेशानियों से राहत मिल सके。जीण माता में नवरात्रि: पांचवें दिन स्कंदमाता के स्वरूप में पूजा, सुरक्षा सतर्क
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले की प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जीण माता नवरात्रि में लेकर आज पांचवा दिन स्कंदमाता स्वरूप में मां की पूजा. सीकर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थ स्थल जीण माता में नौ दिवसीय नवरात्रि मेला पूरे परवान पर है मेले में लगातार श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है आज पांचवें दिन विशेष फूलों से श्रृंगार कर माता की पूजा अर्चना की गई मेले में लगातार देश प्रदेश से श्रद्धालु आ रहे हैं और बच्चों के मुंडन और नव विवाहित जोड़े दुख लगाकर मन्नत मांग रहे हैं पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की इंतजाम कर रखे हैं मंदिर कमेटी ने अपने निजी सुरक्षा गार्ड जगह जगह तैनात कर रखे हैं मेडिकल सुविधा के लिए चिकित्सा विभाग ने टीम तैनात कर रखी है मेले की संपूर्ण व्यवस्था दातारामगढ़ उपखंड अधिकारी अमृता खंडेलवाल ने संभाल रखी हैउन्नाव में पूर्वी देवी मंदिर पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह, चुनाव लड़ने की अटकलों पर दिया जवाब
Unnao, Uttar Pradesh:भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह गुरुवार को उन्नाव पहुंचे। पुरवा विधानसभा के असोहा थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध आदि शक्ति पीठ मां पूर्वी देवी मंदिर दर्शन-पूजन करने पहुंचे थे। मंदिर परिसर में आयोजक सतीश त्रिपाठी ने उनका स्वागत किया। बृजभूषण शरण सिंह के साथ गोल्डी सिंह भी हेलीकॉप्टर से उन्नाव पहुंचे। दर्शन के बाद उन्होंने स्थानीय जनता और मीडिया से खुलकर संवाद किया और अपने इस दौरे को पूरी तरह गैर-राजनीतिक करार दिया। VO: मीडिया से बातचीत में बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि वह किसी राजनीतिक मकसद से यहां नहीं आए हैं, बल्कि अपनी जड़ों और पुरखों के इतिहास की खोज में पहुंचे हैं। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, मुझे यह कहते हुए गर्व है कि मैं किसी राजा-महाराजा का बेटा नहीं हूं। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौर में अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष के कारण हमारे पूर्वज पुरवा तहसील के रंजीत पूर्वा गांव से गोंडा चले गए थे। उन्होंने आगे बताया कि गोंडा स्थित उनके आवास के ठाकुरद्वारे के जीर्णोद्धार के दौरान भी इन ऐतिहासिक तथ्यों के प्रमाण मिले हैं। बृजभूषण ने कहा कि पीढ़ियां बीत जाने के बाद भी अपनी मूल माटी से जुड़ने की इच्छा बनी रहती है और वह यहां के लोगों से आत्मीय व पारिवारिक रिश्ता कायम रखना चाहते हैं। उन्नाव से आगामी चुनाव लड़ने की राजनीतिक अटकलों पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि इसका कोई सवाल ही नहीं उठता। उनका मकसद केवल मां पूर्वी देवी के दर्शन करना और पुरखों की स्मृतियों को संजोना है। वहीं, स्थानीय विधायक अनिल सिंह द्वारा उनकी उम्र को लेकर की गई टिप्पणी, सपा मुखिया अखिलेश यादव के बयानों और गोंडा के भवानी भीख के सपा में जाने के सवाल पर उन्होंने पूरी तरह चुप्पी साधते हुए 'नो कमेंट' कहकर किनारा कर लिया। वहीं बृजभूषण शरण सिंह ने स्थानीय जनता को अपनी आगामी 'राष्ट्रकथा' में शामिल होने का खुला निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा, अमीर हो या गरीब, हर व्यक्ति इस कथा में सादर आमंत्रित है। चाहे 10 हजार लोग आएं या 20 हजार, सभी के ठहरने और भोजन की पूरी व्यवस्था मेरी तरफ से कराई जाएगी। VO: CEC विवाद और दिल्ली आंदोलन पर साधा निशाना राष्ट्रीय मुद्दों पर बात करते हुए उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को गलत ठहराया। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पदों की नियुक्ति एक तय कानूनी प्रक्रिया के तहत होती है, इसलिए विपक्ष को बार-बार इस्तीफा मांगने के बजाय जनता के बीच जाना चाहिए और चुनाव जीतकर कानून बदलना चाहिए। वहीं दिल्ली में जारी विरोध-प्रदर्शनों को लेकर उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ विदेशी कारोबारी अपनी शर्तों पर भारत में काम करना चाहते हैं और यह आंदोलन विदेशी ताकतों के इशारे पर रचा गया षड्यंत्र है। प्रदेश में स्कूल बंदी के सवाल पर उन्होंने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि वह अब न तो सांसद हैं और न ही विधायक, इसलिए सरकार की दिन-प्रतिदिन की नीतियों की सीधी जानकारी उनके पास नहीं रहती है।झूलते तारों से ट्रैक्टर-ट्रॉली में आग, चालक की जान बच गई
Tonk, Rajasthan:दूनी टोंक चांदसिंहपुरा में चारे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगी आग, झूलते बिजली के तारों से हादसा ग्रामीणों की सूझबूझ से बची चालक की जान, चारा जलकर राख ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की चांदसिंहपुरा गांव के रैगर मोहल्ले में खेत से चारा लेकर आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली झूलते बिजली के तारों की चपेट में आ गई। इससे ट्रॉली में भरे चारे में आग लग गई। आग लगने से चारा जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि ग्रामीणों की मदद से चालक ने समय रहते ट्रैक्टर को ट्रैक्टर-ट्रॉली से अलग कर लिया, जिससे उसकी जान बच गई। जानकारी के अनुसार, किसान खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली में चारा भरकर ला रहा था। इसी दौरान रास्ते में झूलते बिजली के तारों की चपेट में आने से चारे में आग लग गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर को ट्रॉली से अलग किया और निजी संसाधनों से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग को घटना की सूचना देने के बावजूद घंटों तक कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। उन्होंने बिजली विभाग से झूलते तारों को दुरुस्त करवाने तथा आगजनी से नुकसान झेलने वाले किसान को उचित मुआवजा देने की मांग की है।पटना अपहरण केस: भागलपुर से आठ गिरफ्तारी, करोड़ों रुपए धोखाधड़ी का खुलासा
Patna, Bihar:पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र के मौर्या लोक परिसर से 12 अक्टूबर को कौशलेंद्र कुमार के अपहरण का मामला सामने आया था। उसकी पत्नी ने कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कई लोगों को नामजद किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान, मोबाइल लोकेशन और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भागलपुर से कौशलेंद्र कुमार समेत कुल आठ लोगों को बरामद किया। इनमें सात लोग दूसरे पक्ष के बताए जा रहे हैं, जबकि एक व्यक्ति कौशलेंद्र कुमार हैं। विधि-व्यवस्था एएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि पूरा मामला पैसों के लेन-देन और धोखाधड़ी से जुड़ा है। रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले कौशलेंद्र कुमार पर नौकरी और जमीन दिलाने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये लेने और वापस नहीं करने का आरोप है। परिजनों के अनुसार, कौशलेंद्र को मौर्या लोक परिसर के पास से गाड़ी में बैठाकर ले जाया गया था। जो परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। पुलिस ने 12 अक्टूबर को मामला दर्ज किया और अगले दिन 13 अक्टूबर को भागलपुर से सभी आठ लोगों को बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ और अनुसंधान के बाद संबंधित लोगों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की है। मामले में आगे की जांच जारी है。हरियाणा के ग्रुप-डी कर्मचारियों के कैडर परिवर्तन से वरिष्ठता पर असर?
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा में ग्रुप-डी कर्मचारियों को कैडर बदलने का विकल्प दिए जाने के बाद कर्मचारियों के बीच वरिष्ठता और सेवा संबंधी लाभों को लेकर असमंजस बना हुआ है। कर्मचारियों की सबसे बड़ी चिंता यह है कि कैडर बदलने का विकल्प चुनने पर उनकी पुरानी वरिष्ठता बरकरार रहेगी या उन्हें वरिष्ठता सूची में नीचे जाना पड़ सकता है। वहीं, नौकरी की सुरक्षा और भविष्य में पदोन्नति पर पड़ने वाले असर को लेकर भी कर्मचारी स्थिति स्पष्ट करना चाहते हैं। नियमों के अनुसार, कैडर बदलने से प्रत्येक कर्मचारी की वरिष्ठता स्वतः समाप्त हो जाएगी, ऐसा नहीं कहा जा सकता। हालांकि, कॉमन कैडर से बाहर निकलकर वर्तमान विभाग में बने रहने का विकल्प चुनने वाले कर्मचारियों की वरिष्ठता प्रभावित हो सकती है। ऐसे में कर्मचारियों को विकल्प चुनने से पहले लागू सरकारी आदेश और सेवा नियमों को समझना जरूरी है。 2024 में तबादला पाने वाले कर्मचारियों की स्थिति अहम इस पूरे मामले में उन ग्रुप-डी कर्मचारियों की स्थिति महत्वपूर्ण है, जिनका वर्ष 2024 में सामान्य तबादला अभियान के दौरान एक विभाग से दूसरे विभाग में तबादला हुआ था। यदि ऐसे कर्मचारी कॉमन कैडर से बाहर निकलकर अपने वर्तमान विभाग में ही रहने का विकल्प चुनते हैं, तो उनकी वरिष्ठता पर असर पड़ सकता है। उन्हें संबंधित विभाग की वरिष्ठता सूची में पहले से कार्यरत कर्मचारियों के नीचे स्थान दिए जाने की आशंका है। इससे भविष्य में पदोन्नति के अवसर भी प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि, कैडर बदलने के कारण कर्मचारियों की नौकरी अपने आप समाप्त नहीं होती। वरिष्ठता, पदोन्नति और अन्य सेवा लाभों की स्थिति संबंधित सरकारी आदेशों और लागू सेवा नियमों के आधार पर तय होगी। ऐसे में कर्मचारियों के लिए जरूरी है कि वे कैडर बदलने का विकल्प चुनने से पहले अपनी सेवा स्थिति और वरिष्ठता पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव की स्पष्ट जानकारी हासिल करें।सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आरक्षण पर भाजपा प्रवक्ता की चौंकाने वाली टिप्पणी
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: प्रवक्ता भाजपा राकेश त्रिपाठी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ पर कहा, "जो भी आरक्षण की बात करते हैं, उन्हें संविधान सभा की उस बहस को पढ़ना चाहिए कि भारत में संविधान में आरक्षण की व्यवस्था, आरक्षण का प्रावधान कैसे आया? इसका जो आधार था वो छुआछूत था। जब लोगों के साथ एक दुर्व्यवहार होता था, उसके आधार पर आरक्षण की व्यवस्था आई। जब आपने मजहब परिवर्तन कर लिया, तो इस प्रकार के दुर्व्यवहार और छुआछूत की बातें पूरी तरह से समाप्त हो जाती हैं। लेकिन कुछ लोग केवल वोट बैंक पॉलिटिक्स के आधार पर, जानबूझकर धर्मांतरण के बावजूद भी इस तरह के आरक्षण को जारी रखने के पक्षधर हैं..."धनगर समाज ने एसटी आरक्षण के लिए धुले में भव्य मोर्चा निकाला
Dhule, Maharashtra:धनगर समाजाला अनुसूचित जमाती (एसटी) प्रवर्गातून आरक्षण मिळावे, या मागणीसाठी आज धुळे शहरात धनगर समाजाच्या वतीने भव्य मोर्चा काढण्यात आला. आरक्षणाच्या मागणीसाठी वारंवार आंदोलने आणि उपोषणे करूनही सरकारकडून ठोस निर्णय घेतला जात नसल्याने समाजबांधवांनी तीव्र नाराजी व्यक्त केली. धनगर समाजाचे नेते दिपक बोराडे यांच्या नेतृत्वाखाली धुळे शहरातील छत्रपती शिवाजी महाराज यांच्या पुतळ्यापासून क्युमाईन क्लबपर्यंत हा मोर्चा काढण्यात आला. मोर्चात हजारोंच्या संख्येने धनगर समाजबांधव सहभागी झाले होते. महिला आणि तरुणींची लक्षणीय उपस्थिती हे मोर्चाचे विशेष आकर्षण ठरले.हमीरपुर: टोना-टोटका और बच्चों पर मुसीबत आने का डर दिखाकर ठगी करने वालों को पीड़िता ने चप्पलों से पीटा
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:हमीरपुर में टोना-टोटका और बच्चों पर मुसीबत आने का डर दिखाकर ठगी का मामला सामने आया है। ठग महिला को साड़ी में रुपये बंधवाने का झांसा देकर असली रकम लेकर फरार हो गए। ठगी का पता चला तो परिवार ने आरोपियों की तलाश की और चप्पलों से पिटाई कर दी। पीड़ित परिवार ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
मामला सदर कोतवाली हमीरपुर का है, जहां पीड़िता अनीता के मुताबिक, ठगों ने उनकी मां को झांसे में लेकर साड़ी में रुपये बांधने को कहा। दावा किया कि साड़ी तीन दिन तक नहीं खोलने पर सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। आरोप है कि इसी दौरान ठगों ने असली रकम पार कर दी। ठगी का एहसास होने पर परिवार ने आरोपियों की तलाश की। इस दौरान मिले संदिग्धों की चप्पलों से पिटाई किए जाने का आरोप है।
बुधवार को पीड़ित परिवार ने कोतवाली नगर पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर जांच शुरू कर दी है।
