icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बागपत के बरसिया गांव में घर में घुसे दबंग, चार सदस्य पर मारपीट—वीडियो वायरल

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के बरसिया गांव में घर में घुसे दबंग, चार सदस्य पर मारपीट—तोड़फोड़ और लूटपाट की घटनाओं का आरोप सामने आया है। घटना का वीडियो वायरल होने की बात भी सामने आई है। पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। दरअसल पूरा मामला सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के बरसिया गांव का है। गांव निवासी रविंद्र के मुताबिक, 17 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब ढाई बजे कुछ लोग उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर उनकी मां, पिता, भाई और बहन के साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित ने घर में रखे सामान में तोड़फोड़, लूटपाट और परिवार को धमकी देने के आरोप भी लगाए हैं। महिलाओं के साथ अभद्रता किए जाने का भी दावा किया गया है। पीड़ित का कहना है कि घटना का वीडियो भी मौजूद है, जिसे पुलिस को दिया जा सकता है। सोमवार को एसपी से शिकायत कर निष्पक्ष जांच और आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर पुलिस क्या कार्रवाई करती है।
0
0
Report

रामपुर के अजीमनगर में खेत लौटते लोगों पर हमला: 4 घायल, VIDEO वायरल

Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में खेत से घर लौट रहे लोगों पर दबंगों का हमला,10 से 15 हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से बरपाया कहर, अजीमनगर में खूनी मारपीट से मचा हड़कंप, हमले में चार लोग घायल, किसी के हाथ में फ्रैक्चर तो किसी के सिर में आई गंभीर चोट, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस के सामने भी हमले का दावा, पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की उठाई मांग, एंकर:रामपुर में खेत से काम निपटाकर घर लौट रहे लोगों पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है,आरोप है कि रास्ते में घात लगाए बैठे करीब 10 से 15 लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी,इस हमले में चार लोग घायल हो गए, जिनमें कुछ के हाथों में फ्रैक्चर और सिर में चोट लगने की बात सामने आई है,सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है,वहीं, घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,जिसमें दो पक्षों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है,पूरा मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र का है, वॉयसओवर:तस्वीरें रामपुर के अजीमनगर थाना क्षेत्र की हैं जहां मारपीट की इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया,आरोप है कि खेत में काम करने के बाद कुछ लोग अपने घर लौट रहे थे,तभी रास्ते में पहले से मौजूद करीब 10 से 15 लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी,पीड़ित पक्ष के मुताबिक, हमलावरों ने लाठी-डंडों के साथ धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया,अचानक हुए इस हमले में चार लोग घायल हो गए,घायलों में कुछ के हाथों में फ्रैक्चर होने और सिर में चोट लगने की बात सामने आई है,घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका मेडिकल परीक्षण कर उपचार शुरू किया, पीड़ित पक्ष का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी,इसके बावजूद खेत से घर लौटते समय उन्हें रास्ते में रोककर हमला किया गया,पीड़ितों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है,उनका कहना है कि दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए,ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो,इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,वीडियो में एक पक्ष दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला करता दिखाई दे रहा है, दावा किया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचने के बाद भी मारपीट जारी रही,हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है,ऐसे में वीडियो में दिखाई दे रही घटना और उससे जुड़े दावों की जांच जरूरी है,फिलहाल घटना के बाद इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है, पीड़ित पक्ष आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है, अब इस मामले में पुलिस की जांच,आरोपियों की पहचान और आगे की कार्रवाई को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है, विजुअल:1,2,3 वायरल वीडियो विसुअरल:थाना अज़ीमनागर
0
0
Report
Advertisement

पंचायती राज चुनाव के लिए पुलिस अलर्ट: प्रतापगढ़ के वरमंडल-चनियाखेड़ी में पैदल मार्च

Pratapgarh, Rajasthan:पंचायती राज चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, वरमंडल और चनियाखेड़ी में निकाला पैदल मार्च प्रतापगढ़ जिले में पंचायती राज चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस अलर्ट मोड पर है। जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदेव सियाग के निर्देशन में वरमंडल और चनियाखेड़ी क्षेत्र में पुलिस जाप्ते ने पैदल march निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मार्च में डिप्टी बाबूलाल मुरारिया, कोतवाली के द्वितीय थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह, पुलिस लाइन का जाप्ता और क्यूआरटी टीम शामिल रही। पुलिस ने क्षेत्र में गश्त कर आमजन से संपर्क किया और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया। चुनाव के दौरान मतदाता निर्भीक होकर मतदान कर सकें, इसके लिए संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी और गश्त जारी रहेगी।
0
0
Report

सीकर में विजयदशमी पर RSS का पथ संचलन, पुष्पवर्षा से बना भव्य स्वागत

Sikar, Rajasthan:सीकर में विजयदशमी के अवसर पर सीकर जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की ओर से पथ संचलन निकाला गया। संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित इस पथ संचलन में स्वयंसेवक अनुशासित तरीके से कदमताल करते हुए शामिल हुए। पथ संचलन के दौरान शहर में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत शस्त्र पूजन के साथ हुई। इसके बाद भारत माता के जयघोष और देशभक्ति के नारों के बीच पथ संचलन रवाना हुआ। स्वयंसेवक निर्धारित गणवेश में अनुशासित पंक्तियों में चलते हुए नजर आए। विजयदशमी के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर स्वयंसेवकों में उत्साह देखने को मिला। पथ संचलन शहर के पिपराली रोड स्थित संजय रेस्टोरेंट के पास से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए सत्संग भवन तक निकाला गया। शहर में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया। जगह-जगह हुए स्वागत से माहौल उत्साहपूर्ण नजर आया। लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाकर स्वयंसेवकों का अभिनंदन किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के तहत आयोजित इस पथ संचलन के दौरान अनुशासन, संगठन और राष्ट्रभक्ति का संदेश देखने को मिला। स्वयंसेवकों ने कदम से कदम मिलाकर संचलन किया। मार्ग पर लोगों की मौजूदगी और पुष्पवर्षा के बीच पथ संचलन आगे बढ़ता रहा। विजयदशमी के अवसर पर संघ की ओर से शस्त्र पूजन और पथ संचलन की परंपरा के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में शहर में उत्सव जैसा माहौल रहा। पिपराली रोड से सत्संग भवन तक निकले पथ संचलन के दौरान जगह-जगह हुए स्वागत ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।
0
0
Report

मंडला में विजयादशमी पर शस्त्र पूजन से शक्ति और समर्पण की परंपरा उजागर

Mandla, Madhya Pradesh:मंडला में विजयादशमी पर शक्ति, शौर्य और परंपरा का संगम देखने को मिला। पुलिस लाइन में पूरे विधि-विधान के साथ शस्त्र पूजन संपन्न हुआ। इस दौरान अस्त्र-शस्त्रों के साथ पुलिस वाहनों की भी पूजा-अर्चना की गई। आयोजन में कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और जवान मौजूद रहे। विजयादशमी के पावन पर्व पर मंडला पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन की परंपरा पूरे विधि-विधान के साथ निभाई गई। वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच अस्त्र-शस्त्रों और पुलिस वाहनों का पूजन किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी विशेष रूप से मौजूद रहे। वहीं, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और जवानों ने भी पूजन में सहभागिता की। विजयादशमी पर शस्त्र पूजन केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि शक्ति, साहस और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश देता है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए मंडला पुलिस ने शस्त्रों और वाहनों का पूजन किया। यह आयोजन सुरक्षा, सेवा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संकल्प को भी रेखांकित करता है.
0
0
Report
Advertisement

अचनारा के हिंगलाज माता धाम में नवरात्रि पर अंगारों पर चलने की परंपरा जारी

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के अचनारा गांव स्थित हिंगलाज माता धाम पर नवरात्रि के दौरान धधकते अंगारों पर चलने की वर्षों पुरानी परंपरा निभाई गई। अनुष्ठान में पुजारी मुकेश सबसे पहले नंगे पांव अंगारों पर चले, इसके बाद श्रद्धालुओं ने माता के जयकारों और ढोल-नगाड़ों के बीच अंगारों पर चलकर आस्था प्रकट की। करीब नौ हाथ लंबी अग्नि की चूल पर आयोजित इस अनुष्ठान को देखने दूर-दराज से भी भक्त पहुंचे। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल रहा। श्रद्धालु इस परंपरा को माता के प्रति अटूट आस्था और मनोकामनाओं से जोड़कर देखते हैं。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

जम्मू-कश्मीर के तुलसी बाग में कोकून ऑक्शन मार्केट से रेशम किसानों को लाभ

Srinagar, Uttarakhand:Cocoon Auction Market Organised at Tulsi Bagh to Boost Sericulture in J&K Srinagar: The Directorate of Sericulture Development Department, Jammu and Kashmir, organised a Cocoon Auction Market at the Sericulture Complex, Tulsi Bagh, Srinagar, to support silkworm rearers, promote fair trade practices and strengthen the sericulture sector in the Union Territory. The auction witnessed the participation of silkworm rearers and buyers from across the Kashmir Division, other parts of Jammu and Kashmir and beyond. The initiative provided a transparent platform for the sale and purchase of cocoons, enabling silkworm rearers to connect directly with buyers and access better marketing opportunities for their produce. The department said the initiative aimed to promote fair prices, enhance farmers’ income and encourage greater participation in cocoon production and marketing. It also sought to build confidence among stakeholders by ensuring a more organised and efficient auction process. The event highlighted the department’s efforts to improve market access for silkworm rearers and strengthen the livelihoods of people associated with sericulture, an important sector contributing to rural employment and economic development in Jammu and Kashmir. Officials emphasised the importance of collective efforts to expand sericulture activities, promote sustainable livelihoods and unlock the sector’s potential. The Cocoon Auction Market reaffirmed the department’s vision of “Sericulture for a Better Tomorrow,” with a focus on empowering silkworm rearers, strengthening the rural economy and promoting a prosperous, silk-rich Jammu and Kashmir.
0
0
Report

कुलथाना में गरबा महोत्सव का समापन, बालिकाओं को तलवारें भेंट

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के कुलथाना गांव स्थित शिखर वाले बालाजी मंदिर परिसर में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर बालाजी गरबा मंडल की ओर से आयोजित नौ दिवसीय गरबा महोत्सव का नवमी पूजन के साथ समापन हुआ। इस दौरान दोपहर में ग्रामवासियों ने हवन-पूजन और महाआरती की, वहीं रात में पारंपरिक वेशभूषा में माता रानी के गरबे प्रस्तुत किए गए। आयोजन में ग्रामीणों और युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। महोत्सव के दौरान नौ दिनों तक नवदुर्गा के नौ स्वरूप धारण कर गरबा प्रस्तुत करने वाली बालिकाओं का सम्मान किया गया। विश्व हिंदू परिषद के जिला धर्म प्रचार प्रमुख एवं बागेश्वर धाम सेवा समिति के जिला प्रभारी आनंद कुमावत और उनकी टीम ने बालिकाओं को तलवारें भेंट कीं। इस अवसर पर बालिकाओं ने देश की रक्षा और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top