आगर मालवा में कलेक्टर ने शासकीय स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
Agar, Madhya Pradesh:कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने जिले के चांदनगांव और बटावदा में शासकीय स्कूलों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले बटावदा के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। कक्षाओं में जाकर कलेक्टर ने बच्चों से पहाड़े बुलवाए और गणित के सवाल हल करवाकर शिक्षा की गुणवत्ता की जांच की। इसके साथ ही बच्चों की कॉपियां भी चेक की गईं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखनऊ: एमएलसी चुनाव में प्रत्याशी कांति सिंह ने किया प्रथम मतदान, पुलिस पर वोटरों को डराने का आरोप
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ: एमएलसी प्रत्याशी कांति सिंह ने अपना पहला वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस मतदाताओं को डराने का काम कर रही है। कांति सिंह के मुताबिक, रात से ही उनके पास फोन आ रहे हैं और उन्हें थाने आने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में एक बड़ी साजिश की जा रही है, जिसका मकसद उनके समर्थक वोटरों को मतदान करने से रोकना है। कांति सिंह ने यह भी आशंका जताई कि कई जिलों में चुनाव के दौरान गड़बड़ी हो सकती है। विओ अब देखना होगा कि इन आरोपों पर प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है और मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाए रखने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
बाइट - एमएलसी प्रत्याशी कांति सिंह
