icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जमीन के नाम पर 10 लाख लेकर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक युवक की तेज धारदार हथियार से हत्या कर शव नदी किनारे फेंक दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। मृतक के चाचा ने बताया कि पड़ोस के ही एक युवक ने जमीन लिखवाने के नाम पर उनके भतीजे से करीब 10 लाख रुपये लिए थे। रुपये लेने के बावजूद वह जमीन नहीं लिख रहा था। आरोप है कि कल की शाम वह युवक भतीजे को घर से बुलाकर ले गया और धारदार हथियार से उसकी हत्या कर शव नदी किनारे फेंक दिया। परिजनों के अनुसार मृतक घर वापस नहीं लौटा तो परिवार के लोग उसकी तलाश करने लगे। काफी खोजबीन के बाद जब उसका पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को घर से उठाकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने शव नदी किनारे होने की जानकारी दी। पुलिस आरोपियों की निशानदेही पर घटनास्थल पहुंची, जहां युवक का शव बरामद किया गया। शव पर गले और सिर पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report

फर्रुखाबाद में गैस डिलीवरी बंद, महिलाओं ने सड़क जाम लगाकर प्रशासन से समाधान मांगा

ASARUN SINGHJust now
Farrukhabad, Uttar Pradesh:जिला प्रशासन के दावों की खुली पोल लोगों को नहीं मिल रही गैस अधिकारी बंद कमरों में बैठेकर ऑल इस बेल की फाइलें तैयार कर रहे फर्रूखाबाद के कमालगंज क्षेत्र में गैस संकट ने मचा दिया हाहाकार। तीन दिन से गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी न आने के कारण महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। कमालगंज के मधु गैस सर्विस के ग्राहकों ने सड़क पर सिलेंडर रखकर जाम लगा दिया। महिलाओं में जबरदस्त आक्रोश, मौके पर अफरातफरी मच गई। रसोई का चूल्हा ठंडा पड़ा होने से घर-घर में परेशानी। महिलाओं ने नारेबाजी की और प्रशासन से मांग की तत्काल समाधान की। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाया। लेकिन सवाल वही - गैस संकट कब तक? फर्रुखाबाद जिले के निवासियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। जगह: कमालगंज, फर्रुखाबाद कारण: 3 दिन से गैस डिलीवरी बंद एक्शन: महिलाओं का सड़क जाम, पुलिस ने खोला
0
0
Report
Advertisement

गांदरबल में नशा मुक्त भारत के लिए सोनमर्ग Pony Rally का संयुक्त अभियान

Aram Pora, Ganderbal, In a vibrant display of community resolve against substance abuse, the District Administration Ganderbal, in collaboration with the Sonamarg Development Authority (SDA), organized a massive Pony Rally under the aegis of the Nasha Mukt Abhiyan The event, saw a spirited procession of local pony wallas, other unions and youth traversing the scenic landscapes of Sonamarg to spread the message of a drug-free India. Participants carried national flags and banners with slogans such as "Say No to Drugs," highlighting the collective responsibility of the tourism sector in combating the drug menace. Speaking on the sidelines of the rally, Chief Executive Officer, Sonamarg Development Authority, Bilal Mukhtar Dar, emphasized the importance of involving the local tourism stakeholders in social causes. He said Sonamarg is not just a crown jewel of our tourism industry; it is a community of resilient individuals. By mobilizing our Pony and other unions today, we are sending a loud and clear message from the peaks of Ganderbal that there is no place for drugs in our society. Our goal is to ensure that as we grow as a premier destination, our youth remain healthy, empowered, and focused on a productive future, he remarked. The rally started from the main Sonamarg market and culminated at the Tourist Reception Centre (TRC), where participants took a solemn pledge to keep their families and profession free from the influence of narcotics. The event was attended by senior officials from the District Administration, members of the Sonamarg Development Authority, and representatives of various local trade and tourism unions.
0
0
Report
Advertisement

क्रूरता की पराकाष्ठा: सांप पर जूते से कुचला, वीडियो वायरल

Bhind, Madhya Pradesh:क्रूरता की पराकाष्ठा! बेजुबान सांप को पैरों तले रौंदा, फिर वीडियो बनाकर मनाया मौत का जश्न, वीडियो बना कर दिखाया टशन! एंकर-आज हम आपको चंबल इलाके के भिण्ड जिले से बहादुरी नहीं, बल्कि उस 'कायरता' की तस्वीर दिखाने जा रहे हैं जिसे देखकर आपका खून खौल उठेगा। क्या कोई इंसान इतना गिर सकता है कि एक बेजुबान जीव की तड़प देखकर उसे मजा आने लगे? भिंड के अटेर में एक शख्स ने न सिर्फ वन्य जीव कानून की धज्जियां उड़ाईं, बल्कि इंसानियत को भी पैरों तले कुचल दिया। देखिए, कैसे एक सांप की मौत का 'लाइव शो' बनाया गया! शर्मनाक... और विचलित करने वाला! इन तस्वीरों को जरा गौर से देखिए। ये भिंड का 'सोनेलाल का पूरा' गांव से आई है। शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं, तभी वहां एक सांप निकला। वो बेजुबान शायद रास्ता भटक गया था, लेकिन उसे क्या पता था कि उसका सामना इंसानी भेड़ियों से होने वाला है। आरोपी भीम आर्मी नेता देशराज धारिया ने उस नन्हे जीव को संभलने का मौका तक नहीं दिया और अपने भारी जूतों से उसे तब तक रौंदा, जब तक उसकी हड्डियां नहीं टूट गईं और उसकी सांसें नहीं थम गईं। हैरानी तो तब होती है जब मौत के इस तांडव के बाद आरोपी कैमरे के सामने हाथ में लाश लेकर वीडियो बनवाया और सोशल मीडिया पर वायरल किया जैसे उसने कोई जंग जीत ली हो! सोशल मीडिया पर लाइक और कमेंट्स बटोरने की भूख ने एक इंसान को इतना अंधा कर दिया कि उसे कानून का रत्ती भर भी खौफ नहीं रहा। ये वीडियो खुद आरोपी ने अपनी शान में वायरल किया, जो अब उसके गले की फांस बन चुका है। वीडियो के वायरल होते ही वन्य जीव प्रेमियों विरोध सुरु हो गया और वन विभाग के कान खड़े हो गए। भीम आर्मी नेता देशराज धारिया के खिलाफ घायल पशु पक्षियों की सेवा करने बाला आश्रम इंसानियत ग्रुप के सदस्य अक्षय इंसानियत की शिकायत पर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 02 (उपधारा 16ख), 09, 50 और 51 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है लेकिन सवाल उन लोगों पर भी है जो वहां खड़े होकर हंस रहे थे और वीडियो शूट कर रहे थे। क्या उनका जमीर मर चुका था? वन विभाग अब इस मामले में कड़ी से कड़ी सजा की तैयारी में है ताकि भविष्य में कोई दूसरा 'सोशल मीडिया का शूरवीर' ऐसी घिनौनी हरकत न करे। सांप का निकलना एक प्राकृतिक घटना है, लेकिन उसे तड़पा-तड़पा कर मारना एक 'मानसिक बीमारी' है। वन विभाग ने फाइल तो खोल दी है, लेकिन उम्मीद है कि कार्रवाई ऐसी होगी जो नजीर बने। ताकि अगली बार कोई बेजुबान जीव किसी इंसान की सनक की भेंट न चढ़े। बाइट-अक्षय इंसानियत,इंसानियत आश्रम चलाने बाले सदस्य।
0
0
Report
Advertisement

उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय की नई बिल्डिंग पर धमकी भरे संदेश; सुरक्षा पर सवाल

Ujjain, Madhya Pradesh:17 करोड़ की नई यूनिवर्सिटी बिल्डिंग पर धमकी भरी लिखावट, गेट पर मिला संदिग्ध सामान कृषिई अध्ययनशाला परिसर में “तुम सब मरोगे” लिखकर मचाई दहशत, छात्रों-स्टाफ में भय का माहौल उज्जैन उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय में स्थित कृषि अध्ययनशाला की नई बिल्डिंग में अज्ञात शरारती तत्वों की हरकत सामने आई है। करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस इमारत के मुख्य द्वार पर धमकी भरे शब्द लिखे मिले, जिससे परिसर में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, बिल्डिंग के गेट पर लाल रंग से “तुम सब मरोगे” लिखा गया था। इसके साथ ही गेट के पास मटकी, लाल कपड़ा और अन्य सामग्री भी रखी मिली, जिसे देखकर तंत्र क्रिया जैसी आशंका जताई जा रही है। घटना का पता चलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन हरकत में आया और मौके से सामान हटाकर दीवार पर लिखे शब्दों को मिटा दिया गया। विभागाध्यक्ष ने इसे असामाजिक तत्वों की करतूत बताते हुए मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी है। इस घटना के बाद अध्ययनशाला में पढ़ने वाले करीब 1100 छात्रों और स्टाफ के बीच डर का माहौल बन गया है। खास बात यह है कि हाल ही में इस नई बिल्डिंग में कक्षाओं का संचालन शुरू हुआ है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि परिसर के इस हिस्से में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगा है。
0
0
Report
Advertisement

सेना के जवान बर्फ हटाकर Hemkund Sahib यात्रा मार्ग सुचारु करने में जुटे

Karnaprayag, Uttarakhand:चमोली जिले के उच्च हिमालई लोकपाल घाटी में सप्त श्रृंग हिम शिखरों के मध्य स्थित श्री हेमकुंड साहिब धाम के कपाट आगामी 23 मई को खुलने जा रहे हैं, ऐसे में हेमकुंड साहिब यात्रा रूट पर जमी बर्फ को हटाने के लिए भारतीय सेना के जाबांज जवानों के साथ गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादार बड़ी शिद्दत के साथ जुटे हुए हैं, श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सीनियर मैनेजर सरदार सेवा सिंह ने बताया कि 16अप्रैल को गोविंद घाट गुरुद्वारे से सेना के 22 जाबांज जवानों की टुकड़ी गुरु गोविंद धाम और महाराज जी के धाम को रवाना हो गई थी, जो लगातार श्री हेमकुंड साहिब आस्था पथ पर बर्फ को काट कर यात्रा मार्ग को सुचारु करने में लगी हुई है, फिलहाल छोटा अटलाकोटी से बड़ा अटल कोटी तक रूट में पसरी बर्फ को हटा कर 3 किलोमीटर का रूट क्लेयर कर दिया गया है, यहां से श्री हेमकुंड साहिब धाम तक 3किलोमीटर का मार्ग बर्फ से लबालब है जिसमें करीब 3से 5फीट बर्फ जमी हुई है सेवा कह कि सेना के जवानों के उत्साह और गुरु महाराज के प्रति अगाध सेवा भाव का ही नतीजा है कि इस बार भी यात्रा की तिथि से पूर्व श्री हेमकुंड साहिब धाम के आस्था पथ से बर्फ हटाकर श्रद्धालुओं की आवाजाही हेतु यात्रा मार्ग सुचारु कर दिया जाएगा ।
0
0
Report

गर्भपात के बाद मौत: 60 हजार के लेन-देन के आरोप से हंगामा

Budaun, Uttar Pradesh:इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत, परिजनों का हंगामा! इस्लामनगर के 'मौर्य हेल्थ केयर सेंटर' में गर्भपात के बाद महिला की बिगड़ी हालत, हुई मौत। आरोप: 60 हजार रुपये में हुआ था सौदा, पेमेंट मिलते ही महिला को बाहर निकाला। परिजनों का दावा: डॉक्टर ने अधूरा गर्भपात कर निजी अस्पताल भेजा और खुद फरार हो गई। डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड में बच्चे को खराब बताने का किया दावा! फिर किया गर्भपात–परिजन इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव नगला बारह के रहने वाले है पीड़ित इस्लामनगर के टंकी मोहल्ला में बने मौर्य हेल्थ केयर सेंटर का पूरा मामला
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top