Back
SIR अभियान की धीमी रफ्तार: BLO पर ग्रामीण इलाकों में बढ़ता दबाव
KYKaniram yadav
Nov 21, 2025 12:04:39
Agar, Madhya Pradesh
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR का काम पूरे प्रदेश में तेज़ी से चल रहा है। चार नवंबर से चार दिसंबर तक चलने वाली इस प्रक्रिया में जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ रहे हैं, फील्ड में काम कर रहे बूथ लेवल अधिकारियों, यानी BLO पर काम का बोझ और मानसिक दबाव दोनों बढ़ता जा रहा है। आगर मालवा जिले में हालत ये है कि प्रक्रिया शुरू होने के 15 दिनों बाद भी सिर्फ 27.83% फॉर्म ही डिजिटाइज हो पाए हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत ग्रामीण इलाकों में सामने आ रही है। आइए देखते हैं रिपोर्ट। आगर मालवा के कुछ गाँवों में BLO का काम आसान नहीं है। यहाँ के कुछ ग्रामो में घुमक्कड़ और प्रवासी समुदायों की संख्या अधिक है। रोज़गार के लिए कई परिवार दूसरे शहरों या राज्यों में पलायन कर चुके हैं। घर पर या तो बुजुर्ग माता-पिता बचे हैं, या फिर सिर्फ महिलाएँ, और वे भी अधिकतर अनपढ़ या साक्षर नहीं। ऐसे में SIR के तहत ऑफ़लाइन फॉर्म भरना BLO के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। कई महिलाएँ तो फॉर्म भरने से पहले ही BLO को शिकायतें सुनाने लगती हैं — प्रधानमंत्री आवास न मिलने की…लाड़ली बहना योजना में नाम न आने की… या गरीबी रेखा का राशन कार्ड न बनने की। ग्रामीण महिलाएँ जिले में ज्यादातर BLO स्कूली शिक्षक और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं। शिक्षक अपनी क्लासरूम की पढ़ाई दूसरे साथियों पर छोड़कर गाँव-गाँव, घर-घर दस्तक दे रहे हैं। दूसरी तरफ अधिकारियों का दबाव है, काम जल्दी पूरा करने का, लक्ष्य समय पर हासिल करने का, और फॉर्म डिजिटाइजेशन में तेजी लाने का।डिजिटल सिस्टम पर अपलोडिंग में भी कई तकनीकी दिक्कतें सामने आ रही हैं, कभी फॉर्म रिटर्न हो रहा है, कभी दस्तावेज़ मैच नहीं हो रहा, तो कभी ऐप स्लो हो जाता है। शहरी इलाकों में समस्या थोड़ी कम है, लेकिन मतदाताओं के दस्तावेज़ों का मिलान करना अभी भी टेढ़ी खीर बना हुआ है। कई मतदाता पुराने दस्तावेज़ों में जानकारी अपडेट नहीं करा पाए हैं, जिससे डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया और धीमी हो जाती है। एक तरफ तकनीकी और दस्तावेज़ी चुनौतियाँ, दूसरी ओर मतदाताओं की नाराज़गी और समझ की कमी… और ऊपर से शिक्षकों और BLO पर लक्ष्य पूरा करने का भारी दबाव। इन सबके बीच SIR अभियान की रफ्तार अभी धीमी है, और BLO लगातार मेहनत कर रहे हैं कि एक भी योग्य मतदाता मतदाता सूची से बाहर न रह जाए।
94
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ADAjay Dubey
FollowNov 21, 2025 12:50:500
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowNov 21, 2025 12:50:020
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowNov 21, 2025 12:49:2827
Report
PTPremal Trivedi
FollowNov 21, 2025 12:48:5618
Report
ASABDUL SATTAR
FollowNov 21, 2025 12:48:4794
Report
RKRAGHVENDRA KUMAR
FollowNov 21, 2025 12:48:2777
Report
74
Report
ADAnup Das
FollowNov 21, 2025 12:46:3516
Report
58
Report
SKSandeep Kumar
FollowNov 21, 2025 12:45:34103
Report
20
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 21, 2025 12:39:0234
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowNov 21, 2025 12:38:4424
Report
69
Report
PCPranay Chakraborty
FollowNov 21, 2025 12:36:2796
Report