icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

एसीबी ने बीईओ चंद्र कुमार यारदा को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

Sukma, Chhattisgarh:जिले के कोंटा विकासखंड में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) जगदलपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) चंद्र कुमार यारदा को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बीईओ पर एक महिला अधीक्षिका के लंबित एरियर्स भुगतान के एवज में कुल राशि का पांच प्रतिशत यानी 80 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है । जानकारी के अनुसार, मिसमा निवासी कवासी मंगल राम ने एसीबी जगदलपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनकी पत्नी कवासी सुशीला कन्या आश्रम डूब्बाटोटा में अधीक्षिका के पद पर पदस्थ हैं। वेतनमान निर्धारण के बाद उन्हें करीब 16 लाख रुपये की एरियर्स राशि का भुगतान होना था। आरोप है कि एरियर्स राशि का भुगतान करवाने के एवज में कोंटा बीईओ चंद्र कुमार यारदा ने कुल एरियर्स राशि का पांच प्रतिशत, 80 हजार रुपये रिश्वत की मांग की । शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था और आरोपी को रंगे हाथों पकड़वाने के लिए एसीबी से शिकायत की। शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपी ने पहली किश्त के रूप में 10 हजार रुपये लेने पर सहमति जताई। इसके बाद एसीबी जगदलपुर की टीम ने बुधवार को ट्रेप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान चंद्र कुमार यारदा को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

बीजापुर में मोबाइल दुकानों व गैरेज चोरी का खुलासा, 5 लाख माल बरामद

Vijayapura, Karnataka:मोबाइल दुकान व गैरेज चोरी का खुलासा, 5 लाख का माल बरामद बीजापुर। पुलिस ने मोबाइल दुकान और मोटर गैरेज से चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी के 9 मोबाइल फोन और बजाज पल्सर मोटरसाइकिल सहित करीब 5 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार साइबर सेल की मदद से तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लखन समतुल (23), निवासी कोटेर डोंगरीपारा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है।
0
0
Report

बीजापुर जंगल में हथियारों का डंप मिला; 12 बोर कट्टा व गोला-बारूद बरामद

Vijayapura, Karnataka:बीजापुर। नक्सल विरोधी अभियान के तहत बीजापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। भोपालपटनम थाना क्षेत्र के नीलमडगु के जंगलों में नदी किनारे सुरक्षा बलों ने एक पेड़ के खोखर में छिपाकर रखा हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है。 पुलिस के मुताबिक, 1 सितंबर को थाना भोपालपटनम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम नीलमडगु के जंगल में नदी किनारे संदिग्ध सामग्री छिपाकर रखी गई है। सूचना के आधार पर संयुक्त सुरक्षा दल को तत्काल मौके पर रवाना किया गया。 सर्चिंग के दौरान नदी किनारे एक कटे हुए पेड़ के खोखर के भीतर लावारिस हालत में हथियार और गोला-बारूद का डंप मिला। सुरक्षा बलों ने बरामद सामग्री को विधिवत जब्त कर सुरक्षित कब्जे में लिया。 ये सामान हुआ बरामद * 12 बोर देशी कट्टा – 01 नग * टूटी हुई BGL राइफल – 01 नग * BGL सेल – 08 नग * 12 बोर देशी कट्टा के जिंदा राउंड – 10 नग * देशी कट्टा सेल कैप – 03 नग * पेंचिस – 01 नग * पिट्ठू बैग – 01 नग पुलिस का कहना है कि यह बरामदगी नक्सल विरोधी अभियान के लिहाज से महत्वपूर्ण है। बरामद हथियार और विस्फोटक सामग्री को कब्जे में लेकर मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है。
0
0
Report

टीकमगढ़ फैमली कोर्ट परिसर में दामाद- ससुर के बीच हाथापाई, वीडियो वायरल

Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ जिले में न्यायालय परिसर में दामाद और ससुर के बीच जमकर हुई हाथापाई, दोनों की हाथापाई में दामाद के फटे कपड़े, मौके पर उपस्थित लोग दोनों के बीच मारपीट रोकने की बजाए घटना का बनाते रहे वीडियो, दरअसल यह पूरा मामला टीकमगढ़ फैमली कोर्ट परिसर के बाहर का है, जहां पति और पत्नी के बीच तलाक का मुकदमा चल रहा है और आज उस मामले की पेशी थी, पेशी पर पहुंचे दोनों परिवार के लोग जब न्यायालय के अंदर बहस करने लगे तो गार्ड ने उन्हें बाहर कर दिया, बाहर निकलते ही एक बार फिर पति पत्नी में जमकर बहस होने लगी और फिर जब पति सास ससुर से उनकी बेटी को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगा, जिसके बाद बात इतनी बढ़ गई की ससुर और दामाद के बीच हाथापाई की स्थिती निर्मित हो गई, घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
0
0
Report
Advertisement

हुड्डा: सरकार के पास सवालों के जवाब नहीं, अवैध कॉलोनियों पर हमला

Karnal, Haryana:करनाल पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा, विधानसभा हंगामे पर सरकार को घेरा: बोले- हमारे सवालों का सरकार के पास कोई जवाब नहीं था, अवैध कॉलोनियों से जनता परेशान, अभय चौटाला के बयान पर हुड्डा का पलटवार व कुलदीप शर्मा से नाराजगी के सवाल पर दो टूक जवाब । करनाल पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधानसभा के हालिया घटनाक्रम को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। हुड्डा ने कहा कि सदन में जो कुछ हुआ, वह सबके सामने है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस तरह का माहौल बनाया गया, उसके पीछे सरकार की भूमिका रही। विपक्ष ने सदन में कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए, लेकिन सरकार के पास उन सवालों का कोई ठोस जवाब नहीं था। गेट पर रोकने का आरोप, जांच कमेटी की मांग भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि उन्हें विधानसभा के गेट के अंदर जाने तक नहीं दिया गया। इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने विरोध जताया। हुड्डा ने कहा कि पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए जांच कमेटी गठित करने की मांग की गई है। उन्होंने दावा किया कि जांच के बाद पूरा मामला साफ हो जाएगा और सच्चाई सामने आ जाएगी। अवैध कॉलोनियों को लेकर सरकार पर निशाना हुड्डा ने हरियाणा सरकार पर अवैध कॉलोनियों को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह ऐसी सरकार है, जिसके कार्यकाल में बड़ी संख्या में अवैध कॉलोनियां काटी जा रही हैं। खासकर गुरुग्राम के हालात का जिक्र करते हुए हुड्डा ने कहा कि वहां की जनता किन परेशानियों से जूझ रही है, यह किसी से छिपा नहीं है。 बारिश में खुल जाती है सरकारी व्यवस्था की पोल पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कॉलोनियों में न तो सीवरेज की उचित व्यवस्था की गई और न ही पानी की निकासी का पर्याप्त इंतजाम है। यही वजह है कि बारिश होते ही लोगों की परेशानियां बढ़ जाती हैं। हुड्डा ने कहा कि बारिश के बाद सामने आने वाली तस्वीरें खुद बता देती हैं कि सरकार की व्यवस्थाएं किस हालत में हैं。 अभय चौटाला के बयान पर हुड्डा का पलटवार विधानसभा सत्र को लेकर अभय चौटाला के बयान पर भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अभय चौटाला फिलहाल विधानसभा के सदस्य नहीं हैं। हुड्डा ने आरोप लगाया कि उनकी राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है और अब वह अपनी राजनीति के लिए जमीन तलाश रहे हैं。 कुलदीप शर्मा के पत्र पर बोले हुड्डा सज्जन सिंह मामले में कुलदीप शर्मा द्वारा दीपेंद्र हुड्डा के खिलाफ लिखे गए पत्र को लेकर पूछे गए सवाल पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कुलदीप शर्मा का स्पष्टीकरण सामने आ चुका है। हुड्डा ने दावा किया कि उन्होंने ऐसी कोई बात नहीं कही है। उन्होंने कहा कि किसी के निधन के बाद श्रद्धांजलि देने के लिए अलग-अलग दलों के नेता जाते हैं, भाजपा के सांसद और विधायक भी वहां गए थे और कांग्रेस के भी कई नेता मौजूद थे। कुलदीप शर्मा से नाराजगी के सवाल पर दो टूक जवाब कुलदीप शर्मा से नाराजगी के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि उनकी किसी से कोई नाराजगी नहीं है और वह किसी से द्वेष नहीं रखते। जब उनसे पूछा गया कि फिर वह कुलदीप शर्मा के घर क्यों नहीं जाते, तो हुड्डा ने कहा कि वे उन्हें बुलाते ही नहीं हैं。 किसानों की मांगों को हुड्डा ने बताया जायज किसानों की मांगों पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि किसानों की मांगें जायज हैं, लेकिन सरकार उन्हें मानना नहीं चाहती। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसल का उचित दाम मिलना चाहिए और कानूनी तौर पर MSP को लागू किया जाना चाहिए。 सफाई कर्मचारियों के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा सफाई कर्मचारियों के आंदोलन और विधानसभा में इस मुद्दे पर हुए घटनाक्रम को लेकर भी हुड्डा ने सरकार पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के समय सफाई कर्मचारियों और कर्मचारियों के हितों को लेकर सरकार की अलग नीति और संवेदनशील रवैया था। उन्होंने मौजूदा सरकार से कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की बात कही。
0
0
Report

हरियाणा: सफाई कर्मियों को 60 वर्ष तक सुरक्षा के साथ वेतन में 15% बढ़ोतरी

Chandigarh, Chandigarh:शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि “सरकार ने सफाई कर्मियों की लगभग सभी मांगों पर सहमति देते हुए समाधान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पालिका रोल पर कार्यरत सफाई कर्मियों को 60 वर्ष की आयु तक सेवा सुरक्षा के साथ वेतन वृद्धि व अन्य लाभ भी मिलेंगे। सभी सफाई कर्मी भाई-बहनों से अपील है कि वे काम पर लौटें और प्रदेश की स्वच्छता व्यवस्था को पुनः गति दें। सरकार आपके सम्मान और सुरक्षित भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है。” वर्तमान में पालिका रोल के साफ़ाई कर्मचारियों को कुल ₹20,590 /- मासिक राशि (₹ 19,000 / - वेतन एवं ₹ 1,590 / -भत्ते ) दी जा रही है सरकार इन कर्मचारियों को हरियाणा संविदात्मक कर्मचारी (सेवा की सुनिश्चितता) अधिनियम, 2024 के दायरे में लाने के लिए तैयार है ताकि इन कर्मचारियों को भी नियमित कर्मचारियों के लगभग समान लाभ प्रदान किए जा सके। इससे इन कर्मचारियों को 60 वर्ष तक सेवा की भी सुनिश्चितता हो जाएगी। इसके अतिरिक्त, इन कर्मचारियों को ₹ 2,000/-मासिक जोखिम भत्ता भी देने को तैयार है。 सरकार एक कदम और आगे बढ़ाते हुए इनकी मासिक सैलेरी में उक्त अधिनियम, 2024 के अंतर्गत पात्रता के अलावा 15 प्रतिशत अधिक राशि भी देने को तैयार है । उक्त अधिनियम, 2024 के तहत इन कर्मचारियों को अन्य लाभ जैसे कि वार्षिक महंगाई भत्ता, डैथ - कम - रिटायरमेंट ग्रेच्यूटी, मातृत्व अवकाश सुविधा तथा एच०के०आर०एन०एल० के अंतर्गत मिलने वाली एक्स- ग्रेसिया वित्तीय सहायता राशि एवं एक्स-ग्रेसिया नियुक्ति इत्यादि भी मिलेंगे । अतः उपरोक्त अनुसार, पालिका रोल पर 10 वर्षों से अधिक समयावधि तक कार्यरत सफाई कर्मचारियों की मासिक देय राशि ₹ 25,560/- (₹21,970 /- वेतन, ₹2,000 / - जोखिम भत्ता एवं ₹ 1,590 /- अन्य भत्ते) हो जाएगी。
0
0
Report
Advertisement

मण्डला के अतिथि शिक्षक हलषष्ठी पूजन के साथ प्रदर्शन; सरकार कब देगी ठोस निर्णय?

Mandla, Madhya Pradesh:अतिथि शिक्षकों का अनोखा प्रदर्शन हल षष्ठी की पूजा कर सरकार का कराया ध्यानाकर्षण एंकर - मण्डला में अपनी मांगों को लेकर अतिथि शिक्षकों ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। नियमितीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर जिलेभर से पहुंचे अतिथि शिक्षक और शिक्षिकाओं ने आवाज बुलंद की। वीओ - मण्डला में अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन उस वक्त अनोखा नजर आया, जब महिला शिक्षिकाओं ने हल षष्ठी का पूजन कर अपनी मांगों की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। अतिथि शिक्षकों ने नियमितीकरण सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और शासन-प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की। प्रदर्शन में जिलेभर से बड़ी संख्या में अतिथि शिक्षक और शिक्षिकाएं शामिल हुईं। प्रदर्शन के बाद अतिथि शिक्षकों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। बाईट - रेखा तिवारी - अतिथि शिक्षक बाईट - पीड़ी खरवार - अध्यक्ष - अतिथि शिक्षक संघ । एंकर - अतिथि शिक्षकों का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगें लंबित हैं। अब उन्होंने सरकार से जल्द ठोस निर्णय लेकर राहत देने की मांग की है।
0
0
Report

कानपुर में UPDIC के विकास पर जोर: रक्षा कॉरिडोर में निवेश-इननोवेशन पर चर्चा

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर में उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर यानी UPDIC को लेकर अहम मंथन किया गया। ORF की ओर से ‘Strategic Uttar Pradesh’ कार्यक्रम के तहत कानपुर रीजनल डिफेंस वर्कशॉप का आयोजन किया गया है। इसमें डिफेंस इंडस्ट्री, MSME, रिसर्च संस्थानों, सरकारी अधिकारियों, सैन्य प्रतिष्ठानों, शिक्षाविदों और विशेषज्ञों समेत विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि शामिल रहे। वर्कशॉप में यूपी में डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग की संभावनाओं, निवेश, इनोवेशन और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के सामने मौजूद चुनौतियों पर चर्चा हुई। भारत में पिछले एक दशक में डिफेंस सेक्टर में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। आत्मनिर्भर भारत के तहत देश में रक्षा उपकरणों के घरेलू उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है। भारत अब डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग के साथ-साथ रक्षा उत्पादों के एक्सपोर्ट के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को महत्वपूर्ण परियोजना के तौर पर विकसित किया जा रहा है। वर्ष 2018-19 के केंद्रीय बजट में इसकी घोषणा की गई थी। UPDIC का लक्ष्य उत्तर प्रदेश को एयरोस्पेस, डिफेंस और सैन्य उपकरणों के उत्पादन का प्रमुख केंद्र बनाना है। UPDIC के तहत प्रदेश में छह रणनीतिक नोड बनाए गए हैं, जिनमें लखनऊ, कानपुर, अलीगढ़, आगरा, झांसी और चित्रकूट शामिल हैं। कॉरिडोर के विकास और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की जिम्मेदारी UPEIDA के पास है। इसी दिशा में ORF की ओर से ‘Strategic Uttar Pradesh’ कार्यक्रम के तहत अलग-अलग शहरों में डिफेंस सेक्टर से जुड़े हितधारकों के साथ संवाद किया गया। कानपुर के बाद अक्टूबर में झांसी और दिसंबर में लखनऊ में भी डिफेंस से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। कानपुर की वर्कशॉप में स्थानीय उद्योगों और MSME, डिफेंस पब्लिक सेक्टर यूनिट्स, R&D संस्थानों, इंडस्ट्री एसोसिएशन, रक्षा मंत्रालय, स्थानीय प्रशासन, सैन्य अधिकारियों, शिक्षाविदों और थिंक टैंक से जुड़े प्रतिनिधि शामिल रहे। वर्कशॉप का उद्देश्य UPDIC की विकास यात्रा, निवेश और इनोवेशन की संभावनाओं और डिफेंस इंडस्ट्रियल क्षमता विकसित करने की चुनौतियों पर मंथन करना है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top