icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बरसात में जैजैपुर अस्पताल के वार्डों में पानी घुसा, स्वास्थ्य विभाग पर सवाल

Sakti, मरीज अस्पतालों में इलाज करने आते हैं जहां उनके हाइजीन एवं संक्रमण रहित इलाज का पूरा ख्याल रखा जाता है. सक्ती जिले में जैजैपुर अस्पताल सभी सरकारी दावों को पोल खोल रहा है जहां बरसात के कारण अस्पताल के मैटरनिटी तथा ऑपरेशन वार्ड तक में भी पानी घुस गया था. सरकार स्वास्थ्य विभाग को लेकर अपने कई दावों, योजनाओं और आंकड़ों के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा की डींगे हांकता है. जमीनी स्तर में स्वास्थ्य सुविधाएं किस तरह से बदहाल है इसका हाले सूरत जैजैपुर हॉस्पिटल में देख सकते हैं. ननगरीय निकाय के लापरवाही के कारण नाले का गंदा पानी अस्पताल में घुसा. वहीं अस्पताल परिसर नीचा होने के कारण और अन्य स्रोत से पानी आने का कारण इलाज के दौरान वार्डों में पानी भर गया था. साफ सफाई कर पानी निकाला गया है लेकिन आने वाले बरसात में क्या यही हाल रहेगा, इसकी कोई कार्ययोजना जिला स्वास्थ्य विभाग एवं स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं दिख रहा है. अधिकारी का कहना है प्रत्येक वर्ष यही हालात रहते हैं. इसका साफ संकेत है कि विभाग इसके उपाय को लेकर संजीदा नहीं है, लोग सरकारी सिस्टम में भरोसा करना चाहते हैं पर जिम्मेदारों की लापरहवी इनके भरोसे को तोड़ देता है.
0
0
Report

FORTI और सूडान के बीच 482 करोड़ के MOU से द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने पर समझौता

Jaipur, Rajasthan:FORTI और सूडान के बीच 482 करोड़ के एमओयू,फोर्टी और सूडान का द्विपक्षीय व्‍यापार वृद्धि पर समझौता, सूडान सरकार का प्रतिनिधिमंडल जयपुर पहुंचा, UK- INDIA, FTA पर की गई चर्चा, फोर्टी मार्ट और फूड एक्सपो की दी गई जानकारी, इसके लिए सूडान सरकार का प्रतिनिधिमंडल जयपुर पहुंचा, यहां फेडरेशन ऑफ राजस्थाण ट्रेड एंड इंडस्‍ट्री (फोर्टी) और सूडान सरकार के प्रतिनिधियों के बीच द्विपक्षीय वृद्धि बढ़ाने के लिए विशेष वार्ता हुई, इसमें सूडान की ओर से कृषि मंत्री डॉ खिदिर रमादान सादिक मोहम्मद और ट्रेड एंड इंडस्‍ट्री मिनिस्टर हिंद मुस्तफा अली अब्दुल्ला के साथ 13 प्रतिनिधि शामिल हुए, फोर्टी की ओर से अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, मुख्‍य संरक्षक सुरजाराम मील के साथ जयपुर के प्रमुख उद्योगपतियों ने भाग लिया, इस अवसर पर राजस्थाण के उद्योगपतियों ने सूडान में व्यापार के लिए 482 करोड़ के एमओयू साइन किए, कार्यक्रम में एसोचैम राजस्‍थान के चेयरमेन हिमांशु गोयल ने हाल ही में भारत और यूके के बीच हुए फोरन ट्रेड एग्रीमेंट की जानकारी दी, बाइट-नीलम मित्‍तल, अध्‍यक्ष फोर्टी वुमन विंग
0
0
Report
Advertisement

Chenab Valley में भारी बारिश, NH-44 बन्द; प्रशासन ने एडवायरी जारी की

Bhaderwah, IMD के अनुसार Chenab Valley में भारी बरसात जारी है, जिसमें Ramban, Doda और Kishtwar जिलों में मलबा-भूस्खलन और चट्टान गिरने की घटनाएं हो रही हैं। इसके चलते Jammu-Srinagar National Highway (NH-44) बंद कर दिया गया है और यातायात दोनों दिशाओं के लिए रोक दिया गया है; NHAI को सूचना दी गई है और मौसम ठीक होने पर मार्ग को फिर से सुरक्षित घोषित कर पुनः शुरू किया जाएगा। जिला प्रशासन ने जनता से यात्रा से बचने, भूस्खलन और flash flood-prone क्षेत्रों से दूर रहने की एडवायरी जारी की है। कंट्रोल रूम जिला मुख्यालय, उप-विभागीय स्तर और अस्पतालों में स्थापित हैं। उच्च जोखिम के लिए चेतावनी जारी है और लोगों से नदियों, नालों और पहाड़ी ढलानों से दूर रहने को कहा गया है। BMO Bhaderwah डॉ. Varsha Sharma ने कहा कि मौजूदा आपातकालीन स्थिति में SDH Bhaderwah में 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित है ताकि किसी भी चिकित्सा आपातकाल में त्वरित मदद मिल सके। नदी Chenab का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है जिससे क्षेत्र में हालात पर नजर रखी जा रही है और अधिकारी सरकारी advisories का पालन करने की अपील कर रहे हैं।
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ का निधन: शव के फंदे से लटका मिला, जांच जारी

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के बड़ौत कस्बे में त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग धनकड़ का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम संस्कार में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण, राज्यमंत्री केपी मलिक, विधायक अजय तोमर सहित कई जनप्रतिनिधि, पूर्व सांसद, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। त्रिपुरा पुलिस ने दिवंगत डीजीपी को गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी। इस दौरान पूरे माहौल में गम और श्रद्धा का वातावरण रहा। त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ का पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, जहां जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारियों और सैकड़ों लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद पार्थिव शरीर को बड़ौत के श्मशान घाट ले जाया गया, जहां त्रिपुरा पुलिस ने राजकीय सम्मान और गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके उपरांत परिवार के सदस्य ने उन्हें मुखाग्नि दी और नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। त्रिपुरा आईजी का बयान... इस मौके पर बागपत पहुंचे त्रिपुरा के आईजी लॉ एंड ऑर्डर ने बताया कि डीजीपी अनुराग धनकड़ का शव उनके सरकारी आवास के बाथरूम में फंदे से लटका मिला था। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट या अन्य सुराग बरामद नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि अनुराग धनकड़ बेहद सकारात्मक और अच्छे स्वभाव के अधिकारी थे। त्रिपुरा सरकार ने उनके निधन पर राज्य में शोक घोषित किया है और मामले की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। यूपी के राज्यमंत्री असीम अरुण का बयान। उधर, उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री असीम अरुण ने भी दिवंगत डीजीपी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि अनुराग धनकड़ एक ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और बेहतरीन अधिकारी थे। सीबीआई में उनके उत्कृष्ट कार्यों के कारण सुप्रीम कोर्ट ने कई मामलों में उन्हें नामित कर जांच की जिम्मेदारी सौंपी थी। असीम अरुण ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है और उन्हें विश्वास है कि त्रिपुरा सरकार निष्पक्ष व गहन जांच कर सच्चाई सामने लाएगी।
0
0
Report

हनुमानगढ़ के पीएम श्री स्कूल में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारी तेज

Hanumangarh, Rajasthan:जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारियां तेज हैं। hanumangarh (rajasthan) में जोडकिया स्थित राजकीय पीएम श्री स्कूल में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने और उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने का उद्देश्य रखा गया है। स्कूल परिसर में प्रतिदिन वुशू, हॉकी सहित विभिन्न खेलों का नियमित अभ्यास कराया जा रहा है। प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थी पूरे उत्साह के साथ अभ्यास कर रहे हैं। खेल गतिविधियों के जरिए बच्चों में अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और फिटनेस विकसित करने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। विद्यालय प्रशासन का कहना है कि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को तकनीकी प्रशिक्षण के साथ आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। स्कूल प्रबंधन को उम्मीद है कि विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
0
0
Report
Advertisement

SC ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार किया; प्रदर्शन के वीडियो पर स्थिति टिकी

Noida, Uttar Pradesh:हमारा वक्त बर्बाद मत कीजिए, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर दायर याचिका पर SC ने तत्काल सुनवाई से इंकार कर दिया। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर बर्बर कार्रवाई का आरोप लगाने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इंकार कर दिया। वकील ने जब सबूत के तौर पर वीडियो पेश करने का आग्रह किया तो चीफ जस्टिस ने इससे इंकार कर दिया। चीफ जस्टिस ने कहा कि हमारा वक्त बर्बाद मत कीजिए। अदालत के पास वीडियो को देखने के लिए टाइम नहीं है। वकील ने CJI के सामने मामला रखा। वकील नरेंद्र मिश्रा ने चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने मामला रखा और तत्काल सुनवाई की मांग की। वकील ने कहा कि छात्र नीट पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। वो परीक्षा को आयोजित कराने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी में सुधार की मांग कर रहे हैं। उन पर पुलिस ने बर्बर कार्रवाई की है। वकील ने कहा कि उसके पास वीडियो भी है वो चाहे तो कोर्ट में रख सकता है। चीफ जस्टिस ने इससे इंकार करते हुए वकील से कहा कि हमारा वक्त बर्बाद मत कीजिए। हमारी कोई दिलचस्पी उन वीडियो में नहीं है। कोर्ट के पास वीडियो देखने के लिए टाइम नहीं है। HC में आज सुनवाई संभव। इसके पहले मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने भी प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर दायर याचिका पर तुरंत सुनवाई से इंकार कर दिया था। हाई कोर्ट ने टिप्पणी की थी कि अदालत को इन विवाद में मत घसीटिए। हालांकि उम्मीद है कि आज हाई कोर्ट इससे जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई कर सकता है।
0
0
Report

टिहरी: नया दिव्यांग शिविर में प्रमाण पत्र और आधार कैंप एक जगह

New Tehri, Uttarakhand:Tehri Anchor – टिहरी जिले में समाज कल्याण विभाग द्वारा नई टिहरी जिला मुख्यालय PI C मैदान में वृहद दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें दिव्यांग प्रमाण पत्र के साथ ही आधार कैंप भी लगाया गया, लोगों की सुविधा के लिए परिवहन विभाग के सहयोग से सभी ब्लॉक से लोगों के आने जाने के लिए गाड़ियों की भी व्यवस्था की गई है जिसमें भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रेष्ठा भाकुनी का कहना है कि विभाग द्वारा समय समय पर इस तरह के शिविर आयोजित किए जाते हैं जिससे लोगों को एक ही जगह पर सभी सुविधाएं मिल सके और उनकी समस्याओं को भी सुनने के साथ उसका समाधान किया जाता है।
0
0
Report
Advertisement

बाजपुर चीनी मिल में स्क्रैप तौल घोटाला, किसान यूनियन ने किया प्रदर्शन

Jaspur, Uttarakhand:लोकेशन: बाजपुर, ऊधम सिंह नगर बाजपुर चीनी मिल में स्क्रैप बिक्री को लेकर एक बार फिर बड़ा विवाद सामने आया है। स्क्रैप की तौल में भारी घटतौली के आरोप लगने के बाद किसान नेताओं ने चीनी मिल परिसर में जमकर हंगामा किया। आरोप है कि फैक्ट्री से निकल रहे एक ट्रक के वजन में फैक्ट्री और धर्मकांटे की तौल के बीच 133 कुंतल का अंतर मिला। वहीं बिना बिल और दस्तावेजों के दो अन्य ट्रकों के भी बाहर खड़े होने का दावा किया गया। मामले की सूचना पर प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल संबंधित ट्रक पुलिस की निगरानी में है, जबकि किसान यूनियन ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए आंदोलन का ऐलान किया है।
0
0
Report

दमोह पुलिस ने मिशन अस्पताल मामले में जीवन मेसी को गिरफ्तार किया

Damoh, Madhya Pradesh:चर्चित मिशन अस्पताल मामले में 30 हजार का इनामी जीवन मेसी गिरफ्तार... दमोह से बड़ी खबर है यहां चर्चित मिशन अस्पताल मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है और पुलिस के हाथ तीस हजार का इनामी फरार आरोपी जीवन मेसी आ गया है। दरअसल मिशन अस्पताल में फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट डॉ एन जान कैम उर्फ नरेंद्र विक्रमादित्य यादव द्वारा की गई हार्ट सर्जरी के बाद सात मौतों के आरोपों के बाद जहां फर्जी डाक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया तो इस जांच में मिशन अस्पताल के लगे कैथ लैब को भी अनाधिकृत पाया गया था, इस कैथ लैब को जबलपुर के एक हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ अखिलेश दुबे के नाम से लगाया गया था जबकि डॉ दुबे ने जांच के इसे फर्जी तरीके से उनका इस्तेमाल करने की बात कही थी। सात से आठ करोड़ के इस कैथ लैब को सील कर दिया गया था और पुलिस ने इस लैब के फर्जी तरीके से लगाए जाने के मामले में अस्पताल प्रबंधन के दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था जिसमे मिशनरी संचालक और अस्पताल के प्रमुख डॉ अजय लाल उनकी पत्नी इंदू लाल शामिल है। मामले में अब तक सात गिरफ्तारियां हो चुकी थी और अब आठवीं गिरफ्तारी जीवन मेसी के रूप में हुई है, मेसी पर पुलिस ने 30 हजार का इनाम घोषित किया था। सीएसपी एच आर पांडे ने बताया कि जीवन मेसी से पूंछताछ की जा रही है और जल्दी ही बाकी बचे दो आरोपी भी गिरफ्त में होंगे।
0
0
Report

सारंगढ़ कांग्रेस का पीएम पुतला दहन: पुलिस से हल्की झड़प के बीच प्रदर्शन शांत

Saiki, Bihar:सारंगढ़ में जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर गिरफ्तारी की कार्रवाई का विरोध जताया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच पुतला दहन को लेकर हल्की झूमाझपटी भी देखने को मिली। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बुधवार को सारंगढ़ के मेला ग्राउंड में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र होकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस के सांसदों और वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने इसे विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास बताते हुए कार्रवाई की कड़ी निंदा की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छात्र समुदाय के समर्थन में भी अपनी आवाज बुलंद की और केंद्र सरकार से लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान करने की मांग की। इस बीच पुतला दहन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झूमाझपटी भी देखने को मिली, हालांकि स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई। जिलाध्यक्ष ताराचंद देवांगन के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंततः प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top