465441
आगर मालवा के नलखेड़ा में स्कूल वाहन दुर्घटनाग्रस्त, बड़ा हादसा टला
Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में एक निजी स्कूल का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्कूल की छुट्टी के बाद यह वाहन बच्चों को उनके गांव छोड़ने जा रहा था। नलखेड़ा-छापीहेड़ा मार्ग पर ओवरटेक करने के प्रयास में वाहन पलट गया। इस दुर्घटना में बस में सवार दो बच्चों को चोटें आईं। हालांकि एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया क्योंकि दुर्घटनास्थल के पास ही एक बड़ी विद्युत लाइन गुजर रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने जिवेतसल-चוגלामसर में गौतम बुद्ध के पवित्र अवशेष प्रदर्शनी का अवलोकन किया
Aram Pora, Ganderbal, Leh, 05 May 2026: Union Minister Kiren Rijiju visited Jivetsal, Choglamsar today to witness the ongoing exposition of the Holy Relics of Gautama Buddha. During his visit, the Minister paid homage to the sacred relics and offered prayers, highlighting the spiritual and cultural significance of the exposition. The exposition continues to serve as a profound spiritual occasion, promoting peace, harmony, and the teachings of the Buddha.0
0
Report
पुंछ के बनपत गांव में चीते के दिखे जाने से दहशत फैल गई
Chikri Ban, पुंछ के बनपत गांव में पिछले कई दिनों से एक चीता (तेंदुआ) देखे जाने के बाद लोगों की नींद उड़ा दी है। लोग डर के साये में जी रहे हैं। बनपत में इन दिनों दहशत का माहौल बना हुआ है। गांव में पिछले कई दिनों से एक चीता (तेंदुआ) देखे जाने की खबरों ने लोगों की नींद उड़ा दी है। बताया जा रहा है कि यह जंगली जानवर लगातार गांव में घुसकर मवेशियों पर हमला कर रहा है और उन्हें मार रहा है। बीती रात गांव के प्राइमरी स्कूल और उसके साथ बने एक घर के पास लगे CCTV कैमरों में चीते की तस्वीरें कैद हो गईं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद गांव वालों में डर और भी बढ़ गया है। खासकर स्कूल प्रशासन और बच्चों के अभिभावक काफी चिंतित हैं। डर का आलम यह है कि आज स्कूल में बच्चों की संख्या भी काफी कम रही। अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और उन्हें स्कूल भेजने से हिचक रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द इस जंगली जानवर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाए, ताकि गांव में फैले डर के माहौल को खत्म किया जा सके। फिलहाल गांव बनपत में लोग दहशत के साये में जीने को मजबूर हैं और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद लगाए बैठे हैं0
0
Report
रेलवे स्टेशन पर पानी की यह सरल सेवा मानवीयता की मिसाल बनी
Noida, Uttar Pradesh:At a crowded railway station, a simple selfless service of water becomes an act of pure humanity.0
0
Report
Advertisement
कार वॉशिंग वायरल: देखिए क्या यह ट्रेंड बन गया
Noida, Uttar Pradesh:CAR WASHING VIRAL0
0
Report
आरा व्यवहार न्यायालय में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत; तैयारी तेज
Mumbai, Maharashtra:आगामी 9 मई आरा के व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होना है जिसको ले जिले में व्यापक तरीके से तैयारी की जा रही है।विभिन्न विभागों और बैंकों के मामलों का निष्पादन इस राष्ट्रीय लोक अदालत में होना है जिसको ले आज आरा व्यवहार न्यायालय से प्रचार प्रसार के लिए एक जागरूकता रथ रवाना किया गया जो जिले के गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक करने का काम करेगा।राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मई को आरा व्यवहार न्यायालय में सुबह 9:45 से प्रारंभ होगा।इस लोक अदालत का आयोजन जिला विधिक प्राधिकार के द्वारा किया जा रहा है।इस लोक अदालत में प्रत्येक बेंच पर दो मजिस्ट्रेट लगाए जा रहे हैं जो वादों का निष्पादन करेंगे।बाइट/ दिवाकर कुमार(सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर)0
0
Report
झारखंड में बयानबाजी तेज, भाजपा-झामुमो- कांग्रेस के बीच तकरार बढ़ी
Ranchi, Jharkhand:बीजेपी नेता अजय आलोक के जेएमएम और झारखंड को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट के बाद झारखंड में बयानबाजी बढ़ गई है。 इस बयान पर झामुमो कोटे के मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, झारखंड के बांध का मेढ़, या झारखंड स्वरुप बांध का मेढ़ इतना कमजोर नहीं कि टूट जाएगा, मजबूत है, ताकत भी लगाएगा तो टूटने वाला नहीं है। कांग्रेस के चलते हमको नुकसान हुआ, मेरे चलते कांग्रेस को नुकसान हुआ मतदाता निर्णय करता है। कांग्रेस बंगाल में चुनाव लड़ी परिमाण सामने है। मतदाता विवेक से निर्णय लेता है वही आसाम में हुआ है। इतने दिन तक चाय बागान मजदूर जो ठगे जा रहे थे उनका स्वाभिमान जागा है。 बीजेपी ने कहा पांच राज्यों के चुनाव में जनता का जो समर्थन हमें मिला, बंगाल की जीत ऐसी जीत जिसकी गूंज पूरे देश में सुनाई दी। बीजेपी का मानना है कि बीच में सिर्फ झारखंड ही रह जाता है हमें प्रयास करना है अगली बार यहां भी सरकार बन जाए ताकि बीच में भी केसरिया रंग ही दिखे कोई दूसरा रंग न हो बाइट... प्रदीप सिन्हा, प्रदेश प्रवक्ता, बीजेपी कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंहा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, कौन किसके लंग में आग लगाई सीखने की आवश्यकता नहीं। झारखंड वो टापू है जिसपर कीचड़ फैलने नहीं देंगे और कमल खिलने नहीं देंगे। बाइट ...राकेश सिंहा, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस0
0
Report
Advertisement
डोटासरा बोले: पश्चिम बंगाल में वोट चोरी, राजस्थान में इसे रोकेंगे
Jaipur, Rajasthan:पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने बीजेपी पर बड़े आरोप लगाते हुए कहा कि SIR के जरिए पश्चिम बंगाल में वोटों की चोरी की गई, लेकिन राजस्थान में ऐसा नहीं होने दिया जाएगा。 5 राज्यों के चुनाव परिणामों को लेकर डोटासरा ने कहा कि केरल में कांग्रेस गठबंधन को बहुमत के साथ सत्ता मिली है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे और राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने वहां मेहनत की। राजस्थान से सचिन पायलट को विशेष ऑब्जर्वर बनाया गया था और सभी नेताओं ने मिलकर काम किया। उन्होंने कहा कि 10 साल बाद केरल में कांग्रेस की सत्ता में वापसी लोकतंत्र की जीत है。 डोटासरा ने आरोप लगाया कि सरकार SIR के माध्यम से वोट चोरी कर रही है और ED, CBI जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टियों को तोड़ा जा रहा है और धनबल का इस्तेमाल किया जा रहा है। यहां तक कि इलेक्शन कमीशन पर भी सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि इसके बावजूद केरल में कांग्रेस की जीत लोकतंत्र की मजबूती का संकेत है。 पश्चिम बंगाल के चुनाव को लेकर डोटासरा ने कहा कि वहां कांग्रेस भले ही मजबूत नहीं थी, लेकिन जो घटनाएं सामने आई हैं, उन पर चर्चा जरूरी है। उन्होंने कहा कि सत्ता के दुरुपयोग से लोकतंत्र को कमजोर किया गया। लोगों को अपील का समय नहीं दिया गया और उन्हें निर्णयाधीन श्रेणी में डाल दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या ऐसे लोगों को दोबारा वोट देने का अवसर मिलेगा। साथ ही आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान अधिकारियों के तबादले किए गए, वोटों की चोरी हुई और सत्ता का दुरुपयोग किया गया。 बीजेपी नेताओं के झालमुड़ी खाने पर तंज कसते हुए डोटासरा ने कहा कि इनका कोई योगदान नहीं था, फिर भी ऐसे जश्न मना रहे हैं जैसे खुद चुनाव जीत लिया हो। उन्होंने कहा कि राजस्थान में सरकार निकाय और पंचायत चुनाव तक नहीं करा पा रही है और सिर्फ दिखावे के लिए नेता एकजुट होकर फोटो खिंचवा रहे हैं。 कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए डोटासरा ने कहा कि टोंक में बजरी माफियाओं ने पुलिस जवान को गोली मार दी, जिससे प्रदेश की खराब स्थिति सामने आती है। उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ पेपर लीक मामलों में कार्रवाई की बात करती है, लेकिन नई भर्तियों पर कोई ठोस फैसला नहीं ले रही。 उन्होंने सरकार से सवाल किया कि यह 15 वर्षीय योजना है या पंचवर्षीय योजना, जबकि ऐसे काम 4-5 महीनों में पूरे होने चाहिए थे। SI भर्ती को लेकर भी उन्होंने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए。 डोटासरा ने कहा कि जरूरत पड़ी तो जान भी दे देंगे, लेकिन लोगों को वोट का अधिकार दिलाकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी यह न समझे कि राजस्थान में भी पश्चिम बंगाल जैसी स्थिति बनने दी जाएगी。 उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले कान खोलकर सुन लें, हम बाबा साहब के संविधान पर आंच नहीं आने देंगे और राजस्थान में वोट के अधिकार पर कोई चोट नहीं होने देंगे。 डोटासरा ने कहा कि पहले भी एजेंसियां यहां आई थीं, दोबारा आ जाएं तो भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस 2028 का चुनाव जीतेगी।0
0
Report
मधुपुर पुलिस ने मिसरना डकैती केस के दो फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया
Deoghar, Jharkhand:देवघर जिले के मधुपुर अनुमंडल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मिसरना डकैती कांड में पिछले एक वर्ष से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे थे। मामले की जानकारी देते हुए मधुपुर थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में कांड का मुख्य इन्फॉर्मर दशरथ दास और मुख्य अभियुक्त रहमत अंसारी शामिल हैं। पुलिस ने दशरथ दास को मिसरना गांव से जबकि रहमत अंसारी को गांगोमरनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। दोनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। बताया जाता है कि पिछले वर्ष 17 अक्टूबर की रात मिसरना गांव निवासी सीताराम मंडल के घर पर एक दर्जन से अधिक अपराधियों ने धावा बोल दिया था। अपराधियों ने हथियार के बल पर घर के लोगों को बंधक बनाकर करीब साढ़े बारह लाख रुपये नकद के साथ लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए थे। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। डकैती की इस बड़ी वारदात के बाद पुलिस लगातार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही थी। अब तक इस मामले में पुलिस पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं दो और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को मामले में अहम सफलता मिली है। पुलिस का कहना है कि इस कांड में शामिल अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.0
0
Report
ASI का मेगा अंडरवाटर उत्खनन: द्वारका में प्राचीन समुद्री व्यापार के संकेत मिले
Noida, Uttar Pradesh:एंकर: बेट द्वारका के समुद्र में ASI का मेगा सर्च ऑपरेशन.. पहले चरण का उत्खनन संपन्न.. प्राचीन सभ्यता के कई महत्वपूर्ण प्रमाण मिले। VO 01: भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की ''अंडरवाटर आर्कियोलॉजी विंग'' (UAW) द्वारा द्वारका और बेट द्वारका के समुद्री क्षेत्रों में चलाए जा रहे ऐतिहासिक उत्खनन का पहला चरण सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। दिसंबर 2025 से शुरू हुए इस मिशन के तहत अरब सागर की गहराई और तटीय इलाकों में सघन तलाशी ली गई। इस प्रोजेक्ट के निरीक्षण के लिए विशेष रूप से पधारे पुरातत्व विभाग के महानिदेशक (DG) यदुबीर सिंह रावत ने प्राप्त अवशेषों का बारीकी से निरीक्षण किया। WKT EXCLUSIVE VO 02: शोध के दौरान ऐसे प्रमाण मिले हैं जिनसे पता चलता है कि प्राचीन काल में बेट द्वारका, रोमन साम्राज्य सहित अन्य विदेशी देशों के साथ समुद्री व्यापार का एक प्रमुख केंद्र था। ऐतिहासिक ग्रंथों में इस द्वीप का उल्लेख ''अंतर्द्वीप'' के रूप में मिलता है, जबकि ग्रीक ग्रंथ ''पेरप्लस ऑफ द एरीथ्रियन सी'' में इसे ''बाराका'' कहा गया है। अपनी रणनीतिक भौगोलिक स्थिति के कारण यह क्षेत्र विश्व व्यापार के मानचित्र पर महत्वपूर्ण स्थान रखता था, यह अब सिद्ध हो चुका है। बाइट: यदुबीर सिंह रावत, महानिदेशक, ASI VO 03: घनी वनस्पति और वन्यजीवों की मौजूदगी के बीच, अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में किए गए इस उत्खनन में महत्वपूर्ण सांस्कृतिक कड़ियाँ हाथ लगी हैं, जिनमें शामिल हैं:ज़मीन के भीतर पत्थरों से निर्मित प्राचीन संरचनाओं के नमूने।विदेशी मिट्टी के बर्तन, सिक्के और लोहे की वस्तुएं।कांच के मनके और शंख की चूड़ियों जैसी कलात्मक चीजें。 बाइट: आलोक त्रिपाठी, अतिरिक्त महानिदेशक, ASI VO 04: पुरातत्व विभाग के अनुसार, बेट द्वारका के दक्षिण-पूर्वी तट पर मिले अवशेष संकेत देते हैं कि यहाँ ''प्रोटो-हिस्टोरिक'' (आद्य-ऐतिहासिक) काल से ही निरंतर मानव बस्ती अस्तित्व में थी। इस सर्वेक्षण से भारत की समृद्ध समुद्री विरासत और प्राचीन विश्व के साथ उसके गहरे संबंधों के बारे में अधिक विस्तृत और वैज्ञानिक जानकारी मिलने की उम्मीद है। स्टोरी: जयदीप लखाणी, ZEE MEDIA , देवभूमि द्वारका0
0
Report
Advertisement
भीषण गर्मी से मिली राहत, झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना कुछ स्थानों पर जलभराव की स्थिति
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोज़ाबाद।जनपद मेंभीषण गर्मी के बीच आज अचानक मौसम ने करवट ली और झमाझम व तेज बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी। कई दिनों से तपती धूप और उमस से परेशान लोगों ने बारिश होते ही राहत की सांस ली। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। सड़कों पर पानी भर गया और बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने बारिश का आनंद लिया। वहीं किसानों के चेहरों पर भी खुशी देखने को मिली, क्योंकि यह बारिश फसलों के लिए लाभदायक मानी जा रही है। हालांकि कुछ स्थानों पर जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली, जिससे आवागमन में हल्की परेशानी हुई। लेकिन गर्मी से मिली राहत ने लोगों को काफी सुकून दिया।0
0
Report
पंजाब में बीजेपी के पक्ष में भारी समर्थन, मानों ममता बनर्जी को दिया जवाब
Delhi, Delhi:कैबिनेट मंत्री पंकज सिंह बिल्कुल परचम लहराया भी गया है और उसमें हमारे प्रधानमंत्री जी की जो वहां की जनता ने प्रधानमंत्री जी पर विश्वास दिखाया है कि यह उसकी जीत है हमारे गृहमंत्री अमित शाह जी की जो मेहनत है जो लगन से वहां की संगठन को मजबूत करके काम करवाया है यह उनकी भी जीत है और संगठन की जीत है वहां की जनता ने सिद्ध कर दिया है कि ममता जी ने वेस्ट बंगाल की स्थिति बहुत खराब कर रखी थी वहां की जनता ने इसका अच्छा जवाब देते हुए भारतीय जनता पार्टी को जीतू आया है और अपना विश्वास दिखाया एक हमारे यहां कहावत है खिसियानी बिल्ली खम्मा नाचे देखिए ऐसा है जब वह जीत जाते हैं तब ना evm पर सवाल उठाए जाते हैं ना इलेक्शन कमीशन पर जब हार जाते हैं तो उनके पास एक ही बहाना होता है evm पर सवाल उठाने इलेक्शन कमीशन पर सवाल उठाने इस लोकतंत्र में चुनाव हुआ और वहां की जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर हमारे प्रधानमंत्री जी पर पूर्णता विश्वास जताया किसी की जीत है वहां की जनता को हम सर झुका के नमन करते हैं धन्यवाद करते हैं मुझे पूर्णता उम्मीद है कि पंजाब की जनता जो वर्तमान की सरकार आम आदमी पार्टी है उसकी पूर्णता जवाब देगी और वहां पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी भगवान जी क्या बोलते हैं कब बोलते हैं भूल जाते हैं वह वही जाने 6 7 दिन पहले भी उन्होंने क्या बोला था कि हालत में बोला था वह जाने भगवंत मान जी के बारे में वहां की जनता सही समय पर जवाब जरूर देगी मुझे पूरी उम्मीद है0
0
Report
हिस्ट्रीशीटर के घर से पैंथर खाल बरामद, लैब जाँच के लिए भेजी
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के मांडवा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर के घर पैंथर की खाल बरामद की। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि पैंथर की खाल करीब 6 महीने पुरानी है। जो पूरी तरह से सूखी हुई है। जिसे जांच के लिए देहरादून स्थित लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा। जिसके बाद पता चलेगा की पैंथर मौत कैसे और किन कारणों से हुई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हिस्ट्रीशीटर सविया के आमलीघाटी स्थित घर पर दबिश दी थी। दबिश के वक्त घर पर कोई नहीं मिला। घर में तलाशी के दौरान पैंथर की खाल पड़ी मिली। पुलिस ने वन विभाग के अधिकारियों को भी मौके पर बुला अग्रिम कार्रवाई की। आरोपी हिस्ट्रीशीटर पर वन्यजीव संरक्षण का ये पहला मुकदमा है। इससे पहले उस पर मारपीट, आर्म्स एक्ट, झगड़े आदि के एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे कार्रवाई शुरू कर दी है। हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने के लिए टीमें लगा दी हैं। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही पता लगेगा कि आखिर ये लेपर्ड की खाल उसके पास कहां से आई। लेपर्ड का शिकार हुआ है या फिर अन्य कारणों से मौत हुई है। इसका पता लगेगा।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में पेयजल संकट से निपटने के लिए एक्शन मोड, टैंकर-ट्यूबवेल बढ़े
Delhi, Delhi:दिल्ली में पानी की कमी से निपटने के लिए दिल्ली की रेखा सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. दिल्ली में अब पानी के टैंकरों की ट्रैकिंग के लिए ऐप बनेगा. पानी ले जा रहे टैंकर को अब ट्रैक किया जाएगा ताकि पानी की चोरी ना हो सके और सही समय पर सही जगह पानी पहुंच सके. इसी के साथ-साथ अब दिल्ली की सरकार ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग (बारिश का पानी जमा करना) को भी अनिवार्य कर दिया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गर्मियों में पानी की सप्लाई सुधारने के लिए टैंकरों की संख्या बढ़ाने, नए ट्यूबवेल लगाने के निर्देश भी दे दिए हैं. दिल्ली सचिवालय में पानी के प्रबंधन को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की गई. बैठक में पानी से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा और चर्चा की गई। बैठक में जल मंत्री श्री प्रवेश साहिब सिंह, मुख्य सचिव श्री राजीव वर्मा सहित दिल्ली जल बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे. इस समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि गर्मियों के दौरान राजधानी में जल प्रबंधन को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और हर शिकायत का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए, केवल तात्कालिक राहत तक सीमित नहीं है, बल्कि दीर्घकालिक समाधान पर भी समान रूप से कार्य किया जाए ताकि भविष्य में राजधानी को पेयजल संकट से पूरी तरह मुक्त किया जा सके। लापरवाही बरतने वाले अफसरों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी. भीषण गर्मी के बीच राजधानी में नागरिकों को पानी के संकट से बचाने के लिए सरकार पेयजल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दे रही है. जल आपूर्ति को सुचारु और संतुलित बनाए रखने के लिए हर स्तर पर निगरानी बढ़ाई जा रही है. मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार दिल्ली के सभी जल शोधन संयंत्रों- सोनिया विहार, भागीरथी, चंद्रावल, वजीराबाद, हैदरपुर, नांगलोई, ओखला, बावाना और द्वारका से अधिकतम उत्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है। साथ ही, हरियाणा के साथ समन्वय स्थापित कर कच्चे पानी में अमोनिया स्तर की लगातार निगरानी की जा रही है ताकि जल संयंत्रों के संचालन में किसी प्रकार की बाधा न आए. साथ ही, उन इलाकों की पहचान की गई है जहां जल अभाव है, वहां जल आपूर्ति के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं. गर्मियों में कार्यरत ट्यूबवेल की संख्या 5834 से बढ़ाकर 6200 कर दी गई है, टैंकरों की संख्या 1166 से बढ़ाकर 1210 की गई है, फिक्स्ड सप्लाई पॉइंट्स 8700 से बढ़ाकर 13000 किए गए हैं और फिलिंग हाइड्रेंट्स की संख्या 198 से बढ़ाकर 202 कर दी गई है। 1210 टैंकर की तैनाती के बाद जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल के लिए अतिरिक्त 100 टैंकर भी तैयार रखे गए हैं. अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में टैंकरों की तैनाती उनकी जरूरत के हिसाब से की गई है। संगम विहार, मटियाला, छतरपुर, देवली, तुगलकाबाद, पालम, बिजवासन और बावाना जैसे पानी की ज्यादा जरूरत वाले क्षेत्रों में विशेष रूप से अधिक टैंकर लगाए गए हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारियां, कॉलोनीवार जल आपूर्ति का समय, टैंकरों का रूट प्लान और संसाधनों आदि की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शिकायत निवारण प्रणाली को मजबूत करते हुए 24x7 हेल्पलाइन (1916 और 1800117118) संचालित की जा रही है। दर्ज शिकायतें सीधे संबंधित जूनियर इंजीनियर को भेजी जाती हैं। सभी शिकायतों का 100 प्रतिशत फीडबैक लिया जाता है। इसके अलावा, सेंट्रल कंट्रोल रूम और चैटबॉट आधारित प्रणाली भी शुरू की गई है। विभिन्न क्षेत्रों में पीपीपी मोड पर विशेष कॉल सेंटर भी संचालित किए जा रहे हैं। पूरे शहर में 28 जल आपातकालीन केंद्र स्थापित किए गए हैं, जो रणनीतिक स्थानों पर स्थित हैं और 24 घंटे कार्यरत रहते हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि पानी की सप्लाई बढ़ाने के काम को तेज किया जाए और द्वारका में बन रहे दूसरे 50 एमजीडी के जल शोधन संयंत्र को जल्द शुरू किया जाए। साथ ही, बवाना के जल शोधन संयंत्र में 2 एमजीडी क्षमता वाले रीसाइक्लिंग प्लांट को जल्दी चालू करने की तैयारी चल रही है.0
0
Report
पुल निर्माण में देरी पर विधायक अरविंद पांडे ने ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए
Jaspur, Uttarakhand:पुल निर्माण में देरी पर भड़के विधायक अरविंद पांडे का गुस्सा फूट पड़ा। विधायक ने एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा और लोनिवि के जेई राजीव गौड़ के साथ मौके पर पहुंचकर बाजपुर-बेरिया रोड पर बन रहे पुल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुल निर्माण की सुस्त गति पर विधायक ने नाराजगी जताई और ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए। साथ ही लापरवाह लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा। विधायक अरविंद पांडे ने आम जनता की परेशानी को देखते हुए आवागमन सुचारू बनाए रखने के लिए तत्काल तीन वैली पुल लगाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।0
0
Report
पटना में CM हाउस के लिए 5 देशरत्न मार्ग का विस्तारीकरण शुरू
Patna, Bihar:5 देशरत्न मार्ग अब CM हाउस का विस्तारित अंश होगा.. भवन निर्माण विभाग ने पत्र के जरिय कराया अवगत.. अस्थाई रूप 1 अणे मार्ग का विस्तारित अंश होगा 5 देशरत्न मार्ग.. अभी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इसमें रहते हैं..0
0
Report
Advertisement
