icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

जबलपुर के कुआंखेड़ा में मटकी फोड़ प्रतियोगिता: नशे से दूर रहते Youth का प्रदर्शन

Jabalpur, Madhya Pradesh:एंकर जबलपुर के कुआंखेड़ा गांव में अनूठी तरीके से मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन होता है यहां तालाब के दो छोरे पर लगभग 120 फीट लंबा रस्सा बांधा जाता है और उसमें लगभग 40 फीट ऊंची मटकी को प्रतियोगियों को रास्ते से लटक कर मटकी तक जाना होता है और इसके बाद उन्हें मटकी फोड़ना पड़ता है लगभग 10 साल पहले यह अनूठी प्रतियोगिता चालू हुई थी जिसमें की जबलपुर और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में युवा पहुंचते हैं और मटकी फोड़ने की कोशिश करते हैं खास बात यह है कि यदि कोई व्यक्ति शराब या कोई अन्य नशा किया रहता है तो उसको मटकी नहीं फोड़ने दी जाती कुआंखेड़ा गांव में यह परंपरा चल रही है साथ ऐसी युवकों को यहां पर मटकी फोड़ने के लिए भेजा जाता है जो की तैराक होते हैं यही नहीं यदि कोई युवा तालाब में गिरता है और किसी की तरह की अनहोनी की संभावना दिखती है तो रेस्क्यू के लिए यहां पर टीम भी तैनात रहती है जन्माष्टमी को भी यहां पर अनूठी मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने मटकी फोड़ने की कोशिश की कई बार तो यह प्रतियोगिता दो से तीन दिन तक भी चलती है आयोजकों का कहना है कि लोग नशे से दूर रहें और अपना दमखम बनाएं इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है हर साल यहां पर प्रतिभागियों की संख्या बढ़ रही है और देखने वाली भी दूर-दूर से मटकी फोड़ प्रतियोगिता को देखने आते हैं बाइट अभिषेक बाथरे स्थानीय युवा बाइट रामेश्वर पचौरी आयोजक वॉक थ्रू कुलदीप बबेले जबलपुर
0
0
Report
Advertisement

अनिल जोशी की राज्यपाल से मुलाकात से प्रवासी प्रकोष्ठ को मिली नई जिम्मेदारी

Bikaner, Rajasthan:बीजेपी प्रवासी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनिल जोशी की राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े से मुलाकात राज्यपाल से अनिल जोशी की हुई आत्मीय मुलाकात, भगवान गणेश की स्मृति भेंट की मुलाकात के दौरान सामाजिक सरोकार से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा हाल ही में बीजेपी ने अनिल जोशी को प्रवासी प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अनिल जोशी लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं प्रवासी समाज से जुड़े मुद्दों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर कर रहे हैं लगातार संवाद
0
0
Report
Advertisement

चित्तौड़गढ़ के सांवलिया मंदिर में जन्माष्टमी उत्साह: 5 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

Begun, Rajasthan:मेवाड़ के आराध्य देव भगवान श्री सांवलिया सेठ के मंदिर में आज कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर को फूलों और आकर्षक विद्युत सजावट से भव्य रूप दिया गया है। मंदिर मंडल अध्यक्ष के अनुसार, जन्माष्टमी पर करीब 5 लाख से अधिक श्रद्धालु मंडफिया पहुंचे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रशासन और मंदिर मंडल की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। दूर पार्किंग स्थल से मंदिर तक पहुंचाने के लिए विशेष बसों की व्यवस्था की गई, वहीं श्रद्धालुओं को व्यवस्थित कतार के जरिए दर्शन करवाए जा रहे हैं। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा और विशेष आरती का आयोजन होगा। इसके बाद भगवान को माखन-मिश्री और करीब 11 क्विंटल पंजेरी का भोग लगाया जाएगा, जिसे बाद में श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा।
0
0
Report

बिहार में बाढ़ की स्थिति: मुख्यमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण के बाद राहत समीक्षा की

Patna, Bihar:मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का लिया जायजा, राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिये निर्देश 1. सभी बाढ़ प्रभावित जिले के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जिले में बने रहें। प्रभावित लोगों की सूची तैयार कर तत्काल राहत पहुंचायें। 2. बाढ़ राहत शिविर एवं सामुदायिक रसोई केन्द्र के माध्यम से लोगों को भोजन एवं राहत उपलब्ध कराते रहें, इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं हो। प्रभावित लोगों को राहत सामग्री भी ससमय उपलब्ध करायें। 3. संवेदनशील एवं निचले क्षेत्रों की लगातार निगरानी हो, राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न बरतें। प्रभावित लोगों तक आवश्यक सुविधाएं ससमय पहुंचे। 4. जल संसाधन विभाग बक्सर से भागलपुर तक तटबंधों की सतत् निगरानी कराना सुनिश्चित करे। Anchor मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज बिहार में बाढ़ की वर्तमान स्थिति का हवाई सर्वेक्षण किया। हवाई सर्वेक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने गंगा नदी एवं इसकी सहायक नदियों के जलस्तर, दियारा एवं निचले इलाकों में उत्पन्न स्थिति तथा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। हवाई सर्वेक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर बाढ़ की स्थिति, जलस्तर, तटबंधों की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों तथा प्रभावित क्षेत्रों में किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अविलंब मरम्मती कार्य कराने तथा संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पूरी तत्परता के साथ राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने तथा प्रभावित लोगों तक आवश्यक सहायता शीघ्र पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में बिहार मौसम सेवा केन्द्र के अधिकारी ने बताया कि वर्तमान मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आनेवाले सप्ताह में भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है। जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह ने बताया कि सोन नदी के जलस्तर में आने वाले दिनों में कमी आने की संभावना है। गंगा नदी के जलस्तर में भी आगामी दिनों में कमी का रुझान रहने का अनुमान है। प्रयागराज में गंगा के जलस्तर में कमी का रुझान शुरू हो चुका है, जिसका प्रभाव आगे बिहार में भी देखने को मिलेगा। आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव श्री संतोष कुमार मल्ल ने बतया कि बाढ़ राहत एवं बचाव कार्य प्रभावित क्षेत्रों में पूरी सजगता एवं तत्परता के साथ चलाया जा रहा है। प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ राहत शिविर एवं सामुदायिक रसोई केन्द्र के माध्यम से लोगों को भोजन कराया जा रहा है। एस०ओ०पी० के अनुसार कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित किया जा रहा है। सभी जिलाधिकारी पूरी तरह अलर्ट हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 27 एस०डी०आर०एफ० और 9 एन०डी०आर०एफ० टीमें तैनात की गयी हैं। आवश्यकता के अनुसार एस०डी०आर०एफ० और एन०डी०आर०एफ० टीमों के माध्यम से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और राहत कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा बाढ़ प्रभावित लोगों की पहचान कर उनकी सूची तैयार करें एवं उन्हें तत्काल आवश्यक राहत उपलब्ध कराई जाए। किसी भी प्रभावित परिवार को सहायता के लिए अनावश्यक इंतजार न करना पड़े, यह सुनिश्चित किया जाए। प्रशासन की ऐसी व्यवस्था और सकारात्मक सहयोग रहे कि लोगों में किसी प्रकार का भय और अफरा-तफरी का माहौल न बने। प्रशासन को पूरी संवेदनशीलता के साथ लोगों के बीच रहकर राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता देनी है। प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन, एस०डी०आर०एफ० और एन०डी०आर०एफ० के साथ बेहतर समन्वय बनाकर आवश्यकता के अनुरूप त्वरित कार्रवाई करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बक्सर से लेकर भागलपुर तक गंगा नदी के तटबंधों की सतत निगरानी करते रहें। तटबंधों में किसी भी प्रकार के बड़े कटाव या टूट की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए जल संसाधन विभाग एवं जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहे तथा संवेदनशील स्थलों पर लगातार निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ राहत शिविर एवं सामुदायिक रसोई केन्द्र के माध्यम से लोगों को भोजन एवं राहत उपलब्ध कराते रहें, इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिये। प्रभावित लोगों को ससमय राहत सामग्री उपलब्ध करायें। मुख्यमंत्री ने बाढ़ की स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग के लिए कमांड सेंटर को सीधे CM डैशबोर्ड से लिंक करने का निर्देश दिया, ताकि प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति, राहत-बचाव कार्यों और प्रशासनिक कार्रवाई की नियमित एवं प्रभावी निगरानी मुख्यमंत्री कार्यालय के स्तर से भी की जा सके। उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति में जीवन की सुरक्षा, त्वरित राहत और प्रभावी बचाव कार्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ पूरी मुस्तैदी से कार्य करें और स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखें। किसी भी आपात स्थिति में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी रखी जाएं तथा राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। बाढ़ की स्थिति में प्रभावितों को एस०ओ०पी० के अनुसार पूरी सहायता उपलब्ध कराते रहें। बैठक में उप मुख्यमंत्री सह जल संसाधन मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, आपदा प्रबंधन मंत्री श्री रत्नेश सदा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार, आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव श्री संतोष कुमार मल्ल, कृषि विभाग के प्रधान सचिव श्री नर्मदेश्वर लाल, पथ निर्माण विभाग के secretary पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के secretary लोकेश कुमार सिंह, ग्रामीण कार्य विभाग के secretary अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के secretary संजय कुमार सिंह, जल संसाधन विभाग के secretary डॉ० चन्द्रशेखर सिंह सहित अन्य वरीय अधकारी मौजूद थे। बैठक में 13 जिले-जहानाबाद, अरवल, भोजपुर, नालंदा, रोहतास, औरंगाबाद, मुंगेर, भागलपुर, बेगूसराय, खगड़िया, लखीसराय, कटिहार एवं वैशाली के जिलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुये थे, जबकि पटना के जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के० शर्मा बैठक में शामिल थे।
0
0
Report
Advertisement

त्योहारी मौसम में NF रेलवे ने कटिहार से मुंबई के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनों की सेवाएं बढ़ाईं

Katihar, Bihar:एनएफआर ने त्यौहारी मौसम में यात्रियों के लिए कटिहार या कटिहार होकर सुलभ आवागमन के लिए 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की सेवा बढ़ाई विस्तारित सेवाओं में -- ट्रेन संख्या 09189 कटिहार – मुंबई सेंट्रल के लिए ट्रेन 05 एवं 12 सितंबर, 17, 24 एवं 31 अक्टूबर और 7 एवं 14 नवंबर 2026 को 7 अतिरिक्त फेरों के लिए चलेगी 09190, मुंबई सेंट्रल - कटिहार, पूजा स्पेशल 8 एवं 15 सितंबर, 20 एवं 27 अक्टूबर और 3, 10 एवं 17 नवंबर 2026 को 7 अतिरिक्त फेरों के लिए चलेगी ट्रेन संख्या 04127 कानपुर सेंट्रल - गुवाहाटी, स्पेशल भाया कटिहार 10 सितंबर से 10 दिसंबर 2026 तक 14 अतिरिक्त फेरों के लिए चलेगी ट्रेन संख्या 04128 गुवाहाटी – कानपुर सेंट्रल स्पेशल भाया कटिहार 11 सितंबर से 11 दिसंबर 2026 तक 14 अतिरिक्त फेरों के लिए चलेगी ये सेवाएं त्यौहारों के मौसम में यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए बढ़ाई गई हैं। ट्रेनें अपने मौजूदा सेवा अनुसूची, समय, कोच की संख्या और ठहराव के अनुसार चलेगी। इन स्पेशल ट्रेनों के चलने और सेवा बढ़ने से यात्रियों को यात्रा के और अधिक विकल्प मिलेंगे और व्यस्त रूट पर भीड़ कम होगी, जिससे उन्हें काफी लाभ होगा। एनएफआर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि यात्रा शुरू करने से पहले जानकारी की पुष्टि कर लें।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top