465441
आगर-मालवा में आरक्षण के समर्थन में निकाली गई रैली
Agar, Madhya Pradesh:आगर-मालवा में अनुसूचित जाति, जनजाति और बहुजन समाज पार्टी ने आरक्षण को बचाने के लिए रैली निकाली और नगर बंद का आह्वान किया। रैली के दौरान पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाजजन ने बाजारों में जाकर दुकानों को बंद करने की अपील की और जमकर नारेबाजी की। शांति बनाए रखने के लिए तहसीलदार आलोक वर्मा और कोतवाली थाना प्रभारी अनिल मालवीय सहित पुलिस बल तैनात रहा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हुड्डा का तेज हमला: एसआईआर-चुनाव आयोग के खिलाफ, हरियाणा में कानून-व्यवस्था पर सवाल
Nuh, Haryana:Story :- एसआईआर और चुनाव आयोग को लेकर कांग्रेस नेता का हमला, भाजपा पर भी साधा निशाना कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एसआईआर और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला। नूंह की पटेल वाटिका में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए हुड्डा ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग सरकार की कठपुतली बनकर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश में निष्पक्ष चुनाव के लिए चुनाव आयोग का स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रहना जरूरी है। हुड्डा ने कहा कि एसआईआर में बेटा-बेटी से संबंधित शर्त को लेकर चुनाव आयोग ने अब कदम पीछे खींचे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक चुनाव आयोग में सुधार नहीं होता और जिम्मेदार लोग इस्तीफा नहीं देते, तब तक कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर अपना संघर्ष जारी रखेगी। हालांकि, चुनाव आयोग ने हाल में एसआईआर से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं को लेकर कई फैसले किए हैं और अपने 26 सितंबर के बयान मेंएसआईआर संबंधी निर्णयों को सर्वसम्मत बताया है। उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों को मताधिकार लंबे संघर्ष और कुर्बानियों के बाद मिला है तथा संविधान ने प्रत्येक पात्र नागरिक को यह अधिकार दिया है। इसमें किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वोट काटने वाली पार्टियों पर भी निशाना कांग्रेस नेता ने भाजपा की कथित बी-टीम के रूप में काम करने वाले दलों पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दलों का उद्देश्य चुनाव जीतना नहीं, बल्कि विपक्ष के वोटों को बांटना और वोट काटना है। उन्होंने कहा कि ऐसे दलों की भूमिका भाजपा को हराने के बजाय वोटों का विभाजन करने तक सीमित रहती है। हरियाणा की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल हुड्डा ने हरियाणा की कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर सवाल खड़े किए। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में करीब 60 आपराधिक गिरोह सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा उनका अपना नहीं, बल्कि सरकार की ओर से सामने आए आंकड़ों पर आधारित है। उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई सहित विभिन्न गिरोहों का जिक्र करते हुए प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। साथ ही एक सरकारी सूचकांक का हवाला देते हुए हरियाणा की कानून व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताई। हुड्डा द्वारा प्रदेश में 60 आपराधिक गिरोह सक्रिय होने का दावा हालिया सार्वजनिक बयानों में भी सामने आया है। मेवात में बूचड़खाने की जगह विश्वविद्यालय बनाने की मांग मेवात में बूचड़खाने के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि क्षेत्र में बूचड़खाना बनाने की बजाय विश्वविद्यालय बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मौका मिलने पर क्षेत्र के बच्चों की शिक्षा और विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा तथा विश्वविद्यालय स्थापित करने की दिशा में काम किया जाएगा। उनका कहना था कि शिक्षा के माध्यम से मेवात के बच्चों को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराए जाने चाहिए। दिल्ली में विपक्षी दलों की बैठक पर बयान एसआईआर को लेकर दिल्ली में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक के संबंध में हुड्डा ने कहा कि केवल राजनीतिक दल ही नहीं, बल्कि देश की जनता भी चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रही है। उन्होंने कहा कि संविधान ने चुनाव आयोग को स्वतंत्र संस्था के रूप में स्थापित किया है, ताकि देश में निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित हो सकें। उन्होंने कहा कि यदि चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं तो यह लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है। हरियाणा चुनाव में वोटों के आंकड़ों में अंतर का आरोप हुड्डा ने एडीआर की रिपोर्ट का हवाला देते हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान वोटों के आंकड़ों में अंतर का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन शाम तक दर्ज वोटों और बाद में सामने आए आंकड़ों में अंतर दिखाई दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि मतदान समाप्त होने के बाद वोटों की संख्या में इतनी बढ़ोतरी कैसे हुई। उन्होंने चुनाव आयोग से इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। हरियाणा के हिस्से का पानी लेने की मांग हरियाणा के पानी के मुद्दे पर भी हुड्डा ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब में जाकर चुनाव प्रचार करते हैं और लोगों से वोट मांगते हैं, लेकिन हरियाणा के हिस्से का पानी लेने के मुद्दे पर पर्याप्त आवाज नहीं उठाई जा रही है। उन्होंने दावा किया कि उनके कार्यकाल के दौरान नहरों में पानी की उपलब्धता बेहतर थी, जबकि वर्तमान में स्थिति अलग है। उन्होंने यह भी दावा किया कि वर्ष 2022 से सिंचाई से जुड़े बोर्ड में हरियाणा के सदस्य का पद खाली है। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि इस पद को भरने तथा हरियाणा के किसानों को उनके हिस्से का पानी दिलाने के लिए क्या कार्रवाई की जा रही है। निलंबित नेता की गतिविधियों पर भी प्रतिक्रिया पार्टी से निलंबित नेता की गतिविधियों को लेकर पूछे गए सवाल पर हुड्डा ने कहा कि इसी तरह की गतिविधियों के कारण संबंधित नेता को पार्टी से निलंबित किया गया है। उन्होंने कार्रवाई के लिए प्रत्यक्ष प्रमाण की आवश्यकता को लेकर भी सवाल उठाया। Byte :- भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री।0
0
Report
रेंजर हत्याकांड: अवैध ठिकानों पर बुलडोजर, मुख्य आरोपी का मकान ध्वस्त
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी में रेंजर प्रतापसिंह चुण्डावत हत्याकांड के बाद पुलिस और वन विभाग ने आरोपियों के अवैध ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। 21 सितंबर को अवैध खनन रोकने के दौरान डंपर की चपेट में आने से रेंजर की मौत के मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संपत्तियों की जानकारी जुटाने के बाद बुधवार को संयुक्त टीम ने सरकारी, वन और बेनामी भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाए। कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी कन्हैयालाल उर्फ कान्हा के आबादी क्षेत्र में बेनामी भूमि पर बने मकान को ध्वस्त किया गया। वहीं फरार आरोपी लालु मोग्या के वन भूमि पर बने कच्चे मकान को भी बुलडोजर से हटाया गया और अवैध विद्युत कनेक्शन काटा गया। जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ विशाल जांगिड़ के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदेव सियाग और वृत्ताधिकारी छोटीसादड़ी रामेश्वरलाल के मार्गदर्शन में थानाधिकारी छोटीसादड़ी कैलाशचन्द्र के नेतृत्व में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। अधिकारियों के अनुसार आरोपियों की ओर से सरकारी, वन और बेनामी भूमि पर किए गए अतिक्रमण की जानकारी जुटाने के बाद यह कार्रवाई की गई। मामला 21 सितंबर की रात का है। वनखंड सुक्कड़ मोहनपुरा तलाई के पास अवैध खनन की सूचना पर रेंजर प्रतापसिंह चुण्डावत वन विभाग के जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे थे। मौके पर जेसीबी, ट्रैक्टर और डंपर से अवैध खनन किए जाने की बात सामने आई। वन विभाग की टीम ने वाहनों को रुकवाया तो खनन में शामिल लोगों पर गाली-गलौच, धक्का-मुक्की और राजकार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप है। इसी दौरान मिट्टी से भरा डंपर चालक डंपर लेकर मौके से भाग गया। रेंजर प्रतापसिंह चुण्डावत ने उसका पीछा किया। घाटी वाले बालाजी मंदिर रोड पर डंपर को रोकने दौरान चालक ने कथित तौर पर रेंजर के ऊपर डंपर चढा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी कन्हैयालाल उर्फ कान्हा पिता चांदमल बावरी, निवासी धामनिया रोड सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में प्रकाश धाकड़, हरिश धाकड़, विक्रम मोग्या, दिनेश मोग्या और नारायण मीणा शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान दिनेश मोग्या की ओर से सरकारी और बेनामी भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाए गए। प्रकाश धाकड़ और विक्रम धाकड़ के कब्जे वाली भूमि पर किए गए अतिक्रमण भी हटाए गए। वहीं फरार आरोपी लालु मोग्या के वन भूमि पर बने कच्चे मकान को ध्वस्त करने के साथ अवैध विद्युत कनेक्शन काटा गया। मुख्य आरोपी कन्हैयालाल उर्फ कान्हा के आबादी क्षेत्र में बेनामी भूमि पर बने मकान को भी बुलडोजर से गिराया गया। इधर, राजस्थान सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने रेंजर स्वर्गीय प्रताप सिंह चुण्डावत को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने प्रताप सिंह चुण्डावत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा में उनके योगदान को याद किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य वन संरक्षक उदयपुर, उप वन संरक्षक चित्तौड़गढ़, उप वन संरक्षक प्रतापगढ़ और सहायक वन संरक्षक प्रतापगढ़ सहित वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। वन मंत्री संजय शर्मा ने परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी विषम परिस्थितियों में भी वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रताप सिंह चुण्डावत का योगदान और कर्तव्यनिष्ठा वन विभाग के लिए सदैव स्मरणीय रहेगी।0
0
Report
कई दिनों से पानी में डूबी आरसीसी रोड राहगीर परेशान
Basahia Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 6 आजाद नगर तुलसिया टोला में एनएस-730 मार्ग से गांव की ओर जाने वाली आरसीसी रोड बारिश के कारण कई दिनों से जलभराव की चपेट में है। सड़क पर पानी भरा होने से स्थानीय नागरिकों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। वहीं स्कूली बच्चों को भी जलभराव के बीच आवागमन करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित जिम्मेदारों से जलनिकासी की व्यवस्था कर समस्या के समाधान की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
बीकानेर में ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी के सामने लगभग 8.7 करोड़ के नशीले पदार्थ नष्ट
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में जब्त अवैध मादक पदार्थ करवाए गए नष्ट जिलेभर से जब्त करीब 8 करोड़ 70 लाख रुपये कीमत के नशीले पदार्थों का निस्तारण एसपी मृदुल कच्छावा और एडिशनल एसपी चक्रवर्ती राठौड़ रहे मौजूद 15 मामलों में जब्त किए गए अवैध मादक पदार्थों को कमेटी की निगरानी में नष्ट किया गया नष्ट किए गए मादक पदार्थों में 37 किलो डोडा, 2 किलो से अधिक गांजा शामिल 2.37 ग्राम एमडी, 116 ग्राम स्मैक और 12.41 ग्राम एमडीएमए भी किया गया नष्ट पुलिस की कार्रवाई में जब्त मादक पदार्थों के निस्तारण की प्रक्रिया हुई पूरी0
0
Report
बेरमो के चरकपनिया में CISF ने अवैध कोयला बरामद, मास्टरमाइंड की खोज तेज
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के बेरमो के चरकपनिया में CISF की बड़ी कार्रवाई: MMDR एक्ट के तहत अवैध कोयला जप्त, मास्टरमाइंड कौन? खुले में कोयले का काला कारोबार, राजस्व को करोड़ों की चपत - आखिर किसके संरक्षण में चल रहा खेल? भारी मात्रा में कोयला जब्त। बताते चले कि बोकारो के बेरमो अनुमंडल के चरकपनिया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां खुले इलाके में बड़ी संख्या में कोयले से भरे बोरे और जमा किया गया कोयला दिखाई दे रहा है। मामला कथित अवैध कोयला कारोबार और परिवहन से जुड़ा है। सबसे बड़ी बात ये है कि इस काले कारोबार से सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है और कोल प्रबंधन को लाखों-करोड़ों की क्षति पहुंच रही है। इतने बड़े पैमाने पर कोयला जमा करना और परिवहन करना बिना किसी नेटवर्क के संभव नहीं है। सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर ये कोयला आया कहां से? क्या ये CCL की किसी खदान से चोरी किया गया है? किसके संरक्षण में चल रहा खेल?: इस पूरे खेल ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पहला सवाल - आखिर इतने बड़े पैमाने पर कोयला जमा और परिवहन का खेल किसके संरक्षण में चल रहा है? दूसरा सवाल - इस नेटवर्क का मास्टरमाइंड कौन है और कौन-कौन लोग इस पूरे खेल से जुड़े हैं? तीसरा सवाल - क्या स्थानीय स्तर पर किसी की मिलीभगत से यह कारोबार फल-फूल रहा है? इसी बीच CISF ने MMDR एक्ट (खान एवं खनिज अधिनियम) के तहत चरकपनिया इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध कोयला बरामद किया है। CISF की इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा हुआ है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बरामद कोयले के तार कहां तक जुड़े हैं और इस काले कारोबार के पीछे का पूरा नेटवर्क कैसे बेनकाब होता है। बेरमो में कोयले का ये काला खेल नया नहीं है, लेकिन CISF की इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अगर कार्रवाई हो तो इस अवैध कारोबार पर लगाम लग सकती है। अब देखना है कि पुलिस और प्रशासन इस मास्टरमाइंड तक पहुंच पाती है या नहीं।0
0
Report
सिसवां मुंशी चौराहे का हाईमास्ट महीनों से खराब, शाम होते ही छाया रहता है अंधेरा
Basahia Buzurg, Uttar Pradesh:महराजगंज। पनियरा विधानसभा क्षेत्र के सिसवां मुंशी मुख्य चौराहे पर लगा हाईमास्ट लाइट कई महीनों से खराब पड़ा है। शाम ढलते ही पूरा चौराहा अंधेरे में डूब जाता है, जिससे दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाईमास्ट खराब होने से चौराहे पर प्रकाश व्यवस्था पूरी तरह ठप है। दिन में तो स्थिति सामान्य रहती है, लेकिन शाम होते ही अंधेरा छा जाने से व्यापार पर असर पड़ रहा है। देर शाम दुकानदारी करना मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासियों ने कई बार प्रशासन से इसकी शिकायत की है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। डॉक्टर गिरिजा शंकर सिंह ने बताया कि शिकायत के बाद भी मरम्मत नहीं कराई गई। परदेशी विसार्या, सरफराज, अरसद, कुनाल, मनोज, अजमल, अख्तर खान और प्रमोद गुप्ता समेत अन्य ग्रामीणों ने जल्द से जल्द हाईमास्ट ठीक कराने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
8.86 एकड़ जमीन मामले में هेमन्त सोरेन पर ट्रायल तय
Ranchi, Jharkhand:बड़गाईं अंचल के 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े जमीन फर्जीवाड़ा मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अब ट्रायल का सामना करना पड़ेगा।दरअसल रांची स्थित विशेष पीएमएलए कोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर आरोप गठित कर दिए हैं। अदालत की इस कार्रवाई के दौरान मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में उपस्थित रहे। आरोप तय होने के बाद अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस पूरे मामले में कानूनी ट्रायल का सामना करना पड़ेगा। पीएमएलए की विशेष अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए 30 नवंबर की तारीख निर्धारित की है।0
0
Report
मेरट पीटीसी में बड़ा बदलाव, जानिए कब और कैसे
Noida, Uttar Pradesh:मेरट पीटीसी0
0
Report
इंदौर के छोटा बांगड़दा में टैंकर टक्कर से बीटेक छात्रा की मौत, भाई घायल
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के छोटा बांगड़दा में दर्दनाक सड़क हादसा नगर निगम के पानी के टैंकर ने दोपहिया वाहन को मारी टक्कर हादसे में बीटेक छात्रा अर्चिता झार की मौके पर मौत भाई के साथ दोपहिया वाहन से जा रही थी छात्रा हादसे में छात्रा का भाई प्रणय मामूली घायल हादसे के बाद टैंकर लेकर भाग रहा था चालक राहगीरों ने पीछा कर चालक को पकड़ा, पुलिस के हवाले किया पुलिस ने टैंकर चालक शुभम उर्फ सोहन चौकसे को हिरासत में लिया वेदांत स्कूल के पास बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे हुआ हादसा सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी से बीटेक की पढ़ाई कर रही थी छात्रा पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की हादसे की जांच0
0
Report
Advertisement
सीएम भजनलाल शर्मा का शेखावाटी दौरा: खाटूश्यामजी में बाबा श्याम के दर्शन
Sikar, Rajasthan:खाटू श्याम जी सीकर सीएम भजनलाल शर्मा कल शेखावाटी दौरे पर रहेंगे। प्रस्तावित दौरे के दौरान मुख्यमंत्री खाटूश्यामजी पहुंचकर बाबा श्याम के दर्शन करेंगे। इसके बाद वे फतेहपुर के लिए रवाना होंगे जहां जनसंवाद एवं लाभार्थी सम्मेलन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर खाटूश्यामजी में प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दांतारामगढ़ रोड पर स्थित जालुण्ड ग्राम में बनाए गए हेलीपैड को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से हेलीपैड की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने जिला कलेक्टर आशीष मोदी एवं पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने जालुण्ड स्थित हेलीपैड का दौरा किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीएम के दौरे को देखते हुए खाटूश्यामजी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। मंदिर परिसर से लेकर हेलीपैड और प्रस्तावित रूट तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। जिले के आला अधिकारी भी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी कर रहे हैं。0
0
Report
कानपुर: चाचा-भतीजे ने भंडारे के नाम पर 8-10 लाख का भगोना घोटाला
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर SLUG-न पूरी छनी, न आई बारात'... कानपुर में चाचा-भतीजे ने 'भंडारे' के नाम पर कर दिया 10 लाख का 'भगोना कांड'! –पहले भरोसा जीता फिर बुना ठगी का जाल –भूसा टोली में बेचा लाखों का माल आरोपी अमित का निकला क्रिमिनल रिकॉर्ड कानपुर। शादी-समारोह और धार्मिक भंडारे के नाम पर टेंट कारोबारियों के साथ लाखों रुपये की ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। शहर के करीब 5 किलोमीटर के इलाके में सक्रिय चाचा-भतीजे की एक शातिर जोड़ी ने 10 से 12 टेंट हाउस मालिकों को निशाना बनाते हुए करीब 8 से 10 लाख रुपये के बर्तन और टेंट सामग्री पार कर दी। आरोपियों ने बड़ी ही चालाकी से कारोबारियों का विश्वास जीतकर किराए पर सामान उठाया और फिर उसे कबाड़ में बेच दिया। इस बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी आनंद ओझा ने बताया कि सीसामऊ थाने में पीड़ित टेंट व्यापारियों ने शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की पहचान कौशलपुरी निवासी अमित लखमानी और सीसामऊ निवासी सुमित पासवान के रूप में की। दोनों ने मिलकर सीसामऊ, बजरिया, चमनगंज, काकादेव और कर्नलगंज समेत कई थाना क्षेत्रों के टेंट व्यवसायियों से भंडारे के नाम पर बर्तन लिए और वापस नहीं किए। एसीपी ओझा के मुताबिक, आरोपी अमित लखमानी का पुराना आपराधिक इतिहास है और उसके खिलाफ नजीराबाद थाने में पूर्व से धारा 406 का मुकदमा दर्ज है, जबकि सुमित पासवान का कोई पिछला रिकॉर्ड नहीं है। पुलिस फिलहाल कारोबारियों के नुकसान का सही आकलन कर रही है और बर्तनों का ब्योरा विवेचना में शामिल कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। ठगी का शिकार हुए एक पीड़ित टेंट कारोबारी ने बताया कि इन दोनों युवकों ने भंडारे का झांसा देकर दुकानदारों से सामान हासिल किया था। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने 10 से 12 दुकानदारों से भगोने, परात, भगोना कवर और कड़ाही जैसे महंगे बर्तन लिए। इसके बाद इन्होंने इस पूरे माल को भूसा टोली स्थित अशोका मेटल्स में ले जाकर कबाड़ के भाव बेच दिया। पीड़ित कारोबारी का कहना है कि सभी दुकानदारों का मिलाकर करीब 8 से 10 लाख रुपये का सामान गायब हुआ है। व्यापारियों ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उनका माल बरामد कराया जाए, क्योंकि वही बर्तन उनकी रोज़ी-रोटी की मुख्य पूंजी हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी बेहद शातिर तरीके से अलग-अलग टेंट हाउस पहुंचकर थोड़ी पेशगी रकम जमा कर देते थे, जिससे कारोबारियों का विश्वास आसानी से जीत सकें। इसके बाद वे शादी या भंडारे के नाम पर लाखों का सामान उठाकर रफूचक्कर हो जाते थे। जब कई दिनों तक बर्तन वापस नहीं आए और व्यापारियों को हिसाब-किताब में गड़बड़ी समझ आई, तब पूरी ठगी का राज खुला। पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस खेल में उनके साथ और कौन-कौन शामिल था। बाइट-पीड़ित व्यापारी बाइट -आंनद ओझा-ACP सीसामऊ0
0
Report
वाहन चेकिंग में कई वाहनों के चालान, नियम तोड़ने वालों पर कसा शिकंजा
Basahia Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल, महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल में बुधवार को पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान तीन सवारी बैठाकर चलने, तेज रफ्तार, बिना हेलमेट तथा बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने वाले समेत अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहनों का चालान किया गया। परतावल चौकी पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनकर वाहन चलाने और आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की हिदायत दी। पुलिस की कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही। चेकिंग अभियान में एसआई अंकित श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र यादव, कांस्टेबल राजू यादव, सिद्धार्थ, कविन्द्र , सूर्यप्रताप सिंह समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
शाहजहांपुर के बंडा थाने के बाहर महिला ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार शाहजहांपुर शाहजहांपुर के बंडा थाने के बाहर बुधवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने थाने के गेट पर ही जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। चीख-पुकार सुनते ही पुलिस ने उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। महिला का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसके पति और ससुराल वालों की गिरफ्तारी नहीं की। और ना ही कोई ठोस कार्रवाई की। कई बार थाने के चक्कर लगाने के बाद जब उसे न्याय नहीं मिला तो आज उसने जहर खा कर जान देने की कोशिश की है। उसके कथित पति ने पहली शादी की बात छिपाकर उसे धोखे में रखा और प्रताड़ित किया। महिला अपने 3 बच्चों के भरण-पोषण और ससुराल पक्ष पर कार्रवाई की मांग को लेकर भटक रही थी। लोगों द्वारा बताया जा रहा है को आज महिला जब थाने पहुंची तो एक दरोगा ने उसे थाने से भगा दिया और अपशब्द बोले। जिससे आहत होकर उसने थाने के गेट पर जहर से भारी शीशी पीली। हालत बिगड़ने पर उसे आनंद फलन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। फिलहाल घटना के बाद से थाना पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में पुलिस के अधिकारियों द्वारा जांच के आदेश दिए गए हैं।0
0
Report
सूरजपुर में निर्माणाधीन मकान पर 60 वर्षीय सीताराम गोंड की हत्या: किशोरी हिरासत में
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर के महुआपारा इलाके में निर्माणाधीन मकान में 60 वर्षीय सीताराम गोंड की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है... मृतक द्वारा 17 वर्षीय किशोरी के साथ जबरन संबंध बनाए जाने के बाद किशोरी नाराज हो गई और उसने सब्बल से सीताराम के सिर पर वार कर दिया... इसके बाद ब्लेड से उसके गले पर वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई... घटना के बाद मौके से फरार हुई किशोरी को पुलिस ने चंद्रपुर से हिरासत में लिया... पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार की... बाल न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह अंबिकापुर भेज दिया गया है... दरअसल, रविवार रात महुआपारा स्थित कामता प्रसाद साहू के निर्माणाधीन मकान में 60 वर्षीय सीताराम गोंड चौकीदारी कर रहे थे... सीताराम ग्राम पंचायत केतका के रहने वाले थे और लंबे समय से निर्माणाधीन मकान की देखरेख का काम कर रहे थे... सोमवार सुबह मकान का सेंटरिंग खोलने पहुंचे मजदूरों ने सीताराम को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा... उनके सिर और गले पर गंभीर चोट के निशान थे... घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की... मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए... पुलिस की शुरुआती जांच में एक अहम सुराग सामने आया... सुबह आसपास के लोगों और मजदूरों ने एक युवती को निर्माणाधीन मकान से निकलकर भागते हुए देखा था... पुलिस ने इसी जानकारी के आधार पर युवती की तलाश शुरू की और उसे चंद्रपुर से हिरासत में लिया... पूछताछ में किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह सीताराम को बाबा कहकर बुलाती थी और उसके पास आती-जाती रहती थी... शुक्रवार रात भी वह निर्माणाधीन मकान में सीताराम के पास सोई थी... पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान सीताराम ने किशोरी के साथ जबरन संबंध बनाए... इस बात से नाराज किशोरी ने विरोध किया और पास रखे सब्बल से सीताराम के सिर पर वार कर दिया... इसके बाद ब्लेड से उसके गले पर वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई.. घटना के बाद किशोरी वहां से निकलकर फरार हो गई... बाद में पुलिस ने उसे चंद्रपुर से हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद बाल न्यायालय में पेश किया.. जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह अंबिकापुर भेज दिया गया है... वहीं पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है...0
0
Report
अछोटा में सरपंच विवाद, सड़क पर चक्का-जाम; धमतरी-सिहावा मार्ग बाधित
Dhamtari, Chhattisgarh:अछोटा में दो पक्षों का विवाद सड़क पर पहुंच गया। विवाद के चलते एक पक्ष ने सड़क पर चक्का-जाम कर दिया, जिससे धमतरी-सिहावा मार्ग पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। कुछ देर तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर दूसरे पक्ष ने मामले को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक मामला गांव के वर्तमान और पूर्व सरपंच के बीच विवाद से जुड़ा है। बताया जा रहा है गांव की जमीन को निजी व्यक्ति को आवंटित किए जाने को लेकर पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हो चुका है। इस बार भी दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत ले ली है और मामले की जांच की बात कही है.0
0
Report
Advertisement
