465441
गणेश चतुर्थी के मौके पर नलखेड़ा में प्रभातफेरी
Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा के नलखेड़ा नगर में श्रीराम संकीर्तन यात्रा के तहत गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रभातफेरी निकाली गई। यात्रा में शामिल भक्तों ने सुमधुर ढोलक वादन और गणेश भजनों के साथ शहर में भ्रमण किया। इस दौरान भक्त नाचते-झूमते हुए धर्म जागरण का संदेश देते रहे। प्रभातफेरी से नगर में गणेश चतुर्थी का उत्सव भव्य तरीके से शुरू हो गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज अदालत में आपराधिक परिवाद, नोटिस जारी
Prayagraj, Uttar Pradesh:निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की बढ़ी मुश्किलें, प्रयागराज के एसीजेएम कोर्ट में दर्ज हुआ अपराधिक परिवाद, एसीजेएम कोर्ट ने पप्पू यादव को नोटिस जारी कर मांगा जवाब, अयोध्या चढ़ावा प्रकरण में संसद के बाहर किए गए प्रदर्शन को लेकर दाखिल हुआ है परिवाद।0
0
Report
गोंडा में यूरिया खाद के लिए बारिश में किसानों की लंबी कतारें, तस्वीरें वायरल
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले में यूरिया खाद के लिए साधन सहकारी समितियों पर किसानों की लंबी कतारें लग रही हैं। यूपी कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के गोंडा में 4 दिन पहले हुई छापेमारी के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं है। जिला कृषि विभाग द्वारा पर्याप्त खाद उपलब्ध होने का दावा किए जाने के باوجود, किसान सुबह से शाम तक लाइनों में खड़े रहने को मजबूर हैं। कृषि विभाग का कहना है कि बरसात होने के चलते एक साथ लोग खाद लेने पहुंच जाते हैं जिसके चलते लाइन लग रही है। आज मंगलवार सुबह की भी कुछ तस्वीर निकाल कर सामने आई हैं जहाँ साधन सहकारी समिति माधवगंज में बरसात के बीच भी लोग भीगते हुए यूरिया खाद के लिए लाइन में लगे हुए हैं। कल सोमवार को भी मुजेहना विकास खंड के रेतवागाड़ा साधन सहकारी समिति में ऐसी ही तस्वीरें सामने आईं थीं जहाँ भारी बारिश के बीच भी किसान खाद के लिए डटे रहे। कल सोमवार को दोपहर 2 बजे रेतवागाड़ा समिति पर यूरिया खाद पाने के लिए महिला और पुरुष किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। देर शाम तक महिलाएं लाइन में लगी रहीं, इसी दौरान मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। महिलाएं छाते और घर से लाई गई पन्नियों का सहारा लेकर खुद को बारिश से बचाती दिखीं। कल कई महिलाएं सावन का पहला सोमवार व्रत रखते हुए भी खाद के लिए कतार में खड़ी थीं। हालांकि कल देर शाम तक लाइन में लगने के बावजूद कई महिलाओं को यूरिया खाद नहीं मिल पाई और उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा था। भीगते हुए किसानों के वीडियो वायरल होने को लेकर के गोंडा जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि गोंडा में वर्तमान समय में 17000 मीट्रिक यूरिया खाद हमारे यहां उपलब्ध है। कल कुछ बरसात की हल्की फुहार पड़ी थी, कुछ लोग लाइन में लगे हुए थे उनके ऊपर जिसे लोगों ने बरसात में भीगते हुए चला दिया है। कहीं भी यूरिया खाद की कोई समस्या नहीं है, पर्याप्त मात्रा में हमारे यहां खाद उपलब्ध है। प्राकृतिक बरसात को हम लोग रोक नहीं सकते हैं इसीलिए कुछ किसान बरसात होने के कारण देखते हुए नजर आए हैं। वह भी बरसात पानी की हल्की फुहार पड़ रही थी। भीड़ इसलिए लग रही है क्योंकि जैसे ही बरसात होती है लोग एक साथ खाद लेने के लिए साधन सहकारी समितियां पर निकल जाते हैं। जहां पर महिलाओं के भीगते हुए वीडियो वायरल हो रहा है, वहां पर अब तक 4000 बोरी यूरिया खाद का वितरण हो चुका है; कल उस समय का वीडियो था 1000 बोरी खाद का वितरण हुआ था।0
0
Report
फरार आरोपी के गांव में ढोल बजाकर मुनादी, कोर्ट आदेश से जानकारी दी गई
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर के चर्चित सोशल मीडिया प्रकरण में फरार आरोपी की तलाश तेज हो गई है। महिला और कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया दोनों की शिकायत पर दर्ज मुकदमों में नामजद आरोपी के खिलाफ अब पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर उसके गांव में ढोल बजाकर मुनादी कराई है। युवक जग्गा गोस्वामी के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर उद्घोषणा की कार्रवाई की। आरोपी महिला और कपकोट विधायक से जुड़े सोशल मीडिया प्रकरण में दर्ज अलग-अलग मामलों में नामजद है और 30 जुलाई से फरार चल रहा है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद गैर-जमानती वारंट और उद्घोषणा के आदेश मिलने पर पुलिस ने आरोपी के गांव में ढोल बजाकर मुनादी कराई और ग्रामीणों को कोर्ट के आदेश की जानकारी दी।0
0
Report
Advertisement
Mevat ignored: Aftab Ahmed questions BJP's claims
Nuh, Haryana:नूंह से कांग्रेस विधायक चौधरी आफताब अहमद ने अपने कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा सरकार और पार्टी संगठन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में घोषित भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में एक बार फिर मेवात क्षेत्र की पूरी तरह अनदेखी की गई है। आफताब अहमद ने कहा कि नई प्रदेश कार्यकारिणी में मेवात के एक भी नेता को जिम्मेदारी नहीं दी गई, जबकि पिछले कुछ वर्षों में कांग्रेस के कई विधायक, पूर्व विधायक और क्षेत्र के कई प्रमुख राजनीतिक चेहरे भाजपा में शामिल हुए हैं। इसके बावजूद उन्हें संगठन में उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे देश में "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास" का नारा देती है, लेकिन प्रदेश कार्यकारिणी की सूची इस दावे की वास्तविकता को उजागर करती है। उनका आरोप था कि सूची में एक भी मुस्लिम नेता को स्थान नहीं दिया गया, जिससे भाजपा की कथनी और करनी का अंतर साफ दिखाई देता है। कांग्रेस विधायक ने कहा कि भाजपा में शामिल हुए नेताओं को उम्मीद थी कि पार्टी उनकी राजनीतिक क्षमता और जनाधार का सम्मान करेगी, लेकिन प्रदेश कार्यकारिणी में उन्हें कोई जिम्मेदारी नहीं मिली। इससे यह स्पष्ट होता है कि भाजपा या तो अपने नेताओं की क्षमता पर भरोसा नहीं करती या फिर उन्हें केवल चुनावी लाभ के लिए इस्तेमाल करती है। आफताब अहमद ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी में कुछ नेता केवल "मलाई खाने" के लिए शीर्ष पदों पर बैठे हैं, जबकि वर्षों से जनता के बीच सक्रिय रहने वाले नेताओं और मेवात जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र की लगातार उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है, वह करती नहीं है और प्रदेश कार्यकारिणी में मेवात को प्रतिनिधित्व न मिलना इसका ताजा उदाहरण है।0
0
Report
जेपीएससी-जेएसएससी-सीजीएल अनियमितताओं के विरोध में छात्र अनिश्चितकालीन सत्याग्रह जारी
Ranchi, Jharkhand:जेपीएससी, जेएसएससी और सीजीएल परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्र आज 11वें दिन भी राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनिश्चितकालीन सत्याग्रह आंदोलन पर डटे हुए हैं। पिछले दिनों की तुलना में आज आंदोलन में छात्रों की संख्या भी बढ़ी ہوئی नजर आई। आज झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय शिबू सोरेन की पुण्यतिथि के अवसर पर आंदोलनरत छात्रों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। छात्रों का कहना है कि जिस तरह शिबू सोरेन ने अपनी मांगों को लेकर लंबे समय तक संघर्ष किया, अलग झारखंड राज्य के आंदोलन का नेतृत्व किया और महाजनों के खिलाफ भी आंदोलन चलाया, उसी तरह वे भी अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से संघर्ष जारी रखेंगे। छात्रों ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि उनकी लड़ाई भी सफल होगी और सरकार को उनकी मांगें सुननी होंगी। जब तक उनकी मांगों पर उचित निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका अनिश्चितकालीन सत्याग्रह आंदोलन जारी रहेगा।0
0
Report
बांका निगरानी ने रिश्वत के आरोप में इंजीनियर समेत दो कर्मियों को गिरफ्तार किया
Banka, Bihar:बांका: निगरानी विभाग ने जिला परिषद के संवेदक अवध बिहारी द्वारा रिश्वत मांगे जाने के आरोप में जिला परिषद कार्यालय के कर्मी जागेश्वर मण्डल और इंजिनियर ओमप्रकाश मण्डल को एक लाख 26 हजार रुपये रिश्वत के साथ गिरफ्तार कर लिया है. निगरानी विभाग की टीम ने जिला परिषद अध्यक्ष राजेंद्र यादव से भी पूछताछ की. डीएसपी सत्येंद्र राम ने बताया कि पूर्व में इसी मामले में राजेंद्र यादव, जेई सुधीर कुमार और अन्य कर्मियों के विरुद्ध मामला दर्ज हुआ था, जिसकी सत्यापन के बाद आज छपेमरी कर गिरफ्तार किया गया.0
0
Report
Advertisement
छिंदवाड़ा में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से राजस्व सेवाएं प्रभावित, आम लोग परेशान
Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा में भी पटवारी संघ की हड़ताल का असर 550 पटवारी बैठे अनिश्चिकालीन हड़ताल पर छिंदवाड़ा के 550 पटवारियों सहित प्रदेशभर के पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए. पांच सूत्रीय मांगों का निराकरण नहीं होने पर मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने चरणबद्ध आंदोलन के अंतिम चरण में काम बंद करने का निर्णय लिया है. इसके तहत पटवारियों ने अपने-अपने तहसीलदारों को बस्ते और राजस्व अभिलेख सौंपकर कार्य का बहिष्कार कर दिया. संघ ने सभी जिला एवं तहसील इकाइयों को आंदोलन का प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही जिला अध्यक्षों से आंदोलन की जानकारी प्रदेश नेतृत्व को उपलब्ध कराने के लिए भी कहा गया है. पटवारी संघ का कहना है कि पदोन्नति, कैडर रिव्यू, वेतनमान सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर लंबे समय से शासन का ध्यान आकर्षित किया जा रहा है कई चरणों में आंदोलन करने के बावजूद मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया. इसके विरोध में अब अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की गई है. पटवारियों की हड़ताल का सीधा असर राजस्व विभाग के कामकाज पर पड़ने की संभावना है. नामांतरण, सीमांकन, भूमि अभिलेखों से जुड़े कार्य, फसल गिरदावरी सहित अन्य राजस्व सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं. जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.0
0
Report
ढाई वर्षीय बालक के डंपर द्वारा कुचले जाने पर गांव में मातम, चालक हिरासत
Jaipur, Rajasthan:घर के बाहर खेल रहे ढाई वर्षीय बालक को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भागा, ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ा; पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर डंपर किया जब्त जालोर-बागोड़ा। थाना क्षेत्र के छाजाला गांव में मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में घर के बाहर खेल रहे ढाई वर्षीय बालक की डंपर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने करीब एक किलोमीटर तक पीछा कर डंपर को रुकवाया और चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर डंपर जब्त कर लिया। जानकारी के अनुसार छाजाला निवासी बिलाल खान का करीब ढाई वर्षीय पुत्र मोहम्मद मंगलवार सुबह घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रहे डंपर ने बालक को अपनी चपेट में ले लिया। डंपर का पहिया बालक के ऊपर से निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भागा हादसे के बाद डंपर चालक मौके पर रुकने के बजाय वाहन लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने डंपर का पीछा किया और करीब एक किलोमीटर दूर उसे पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर चालक को हिरासत में लेकर वाहन को जब्त कर लिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल घटना के बाद बालक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में भी हादसे के बाद शोक का माहौल है। सरपंच शरीफ खान की ओर से पुलिस को रिपोर्ट पेश की गई। रिपोर्ट में बताया गया कि उसका भांजा मोहम्मद पुत्र बिलाल खान, उम्र करीब दो वर्ष, घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान तेज गति और लापरवाही से चलाए जा रहे डंपर ने बालक को कुचल दिया。 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने डंपर जब्त कर चालक को हिरासत में लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। तेज रफ्तार डंपरों पर कार्रवाई की मांग ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बजरी सहित अन्य सामग्री का परिवहन करने वाले डंपर तेज गति से दौड़ते हैं। ग्रामीणों के अनुसार कार्रवाई से बचने के डर से कई चालक तेज गति से वाहन चलाते हैं, जिससे सड़क पर हादसे की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन और पुलिस से ऐसे वाहनों की गति पर अंकुश लगाने तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
दबंगों ने छत पर चढ़कर दहशत फैलाई, पुलिस जवाब से नाराज परिवार परेशान
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:दबंगों का दुस्साहस, तमंचा और बंदूक लेकर छत पर चढ़े आरोपी कौशाम्बी ज़िले में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। बीती रात कुछ दबंग हथियार लेकर पीड़ित मोहिउद्दीन उर्फ महसर की छत पर चढ़ गए, जिससे पीड़ित परिवार की जान को भारी खतरा पैदा हो गया है। घटना पइंसा थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव। पीड़ित का आरोप है कि घटना की सूचना तुरंत 112 नंबर, चौकी और थाने को दी गई, लेकिन पुलिस करीब एक घंटे की देरी से मौके पर पहुंची। आरोप है कि घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित पक्ष को ही हिदायत दे डाली। पीड़ित का कहना है कि पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं और पुलिस की इस लचर कार्यशैली से उसका पूरा परिवार दहशत में है。0
0
Report
Advertisement
चंदौली में पुलिस टीम पर हमला: दुलहीपुर में 2 आरोपी गिरफ्तार
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली.... - सावन में मीट-मुर्गा दुकानों पर नोटिस तामील के दौरान पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार - 01 अगस्त को दुलहीपुर में सरकारी कार्य में बाधा डालकर पुलिसकर्मियों से मारपीट और जानलेवा हमले का लगा था आरोप - प्रिंस सोनकार उर्फ विराट और अमरजीत सोनकर उर्फ छोटू को मुगलसराय पुलिस ने किया गिरफ्तार - चौकी प्रभारी संजय कुमार सिंह समेत तीन पुलिसकर्मी हुए थे घायल, सिपाही का गला दबाने और वर्दी फाड़ने का भी आरोप - दोनों आरोपियों पर बीएनएस की कई गंभीर धाराओं और सीएलए एक्ट में दर्ज है मुकदमा - अलीनगर रोड स्थित गंजी प्रसाद तिराहे के पास से दबोचकर भेजा गया न्यायालय - मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की लगातार दबिश जारी - मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के दुलहीपुर चौकी का मामला.0
0
Report
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित न करने पर राजकुमार रोत का बयान
Dungarpur, Rajasthan:मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक नहीं घोषित करने के मामले में सांसद राजकुमार रोत का आया बयान लोकसभा में केंद्रीय पर्यटन मंत्री द्वारा बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित नहीं करने के प्रस्ताव के मामले में बांसवाड़ा डूंगरपुर से बीएपी सांसद राजकुमार रोत का बयान सामने आया है। केंद्र सरकार द्वारा मानगढ़ धाम पुरातात्विक विशेषताओं, प्रामाणिकता और अखंडता को बनाए नहीं रखता के लिखित बयान को सांसद ने अंग्रेजी-सामंती व्यवस्था के विरुद्ध शहीद हुए 1,500 से अधिक भील आदिवासियों के बलिदान का अपमान बताया है। साथ ही कहा कि केंद्र सरकार ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में रहने वाले आदिवासी समाज की भावनाओं को भी ठेस पहुँचाई है। उन्होंने कहा कि एक ओर भाजपा सरकार जनजातीय गौरव की बात करती है, वहीं दूसरी ओर मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय पहचान दिलाने से इनकार करती है। इससे पहले भी भाजपा के एक विवादित सांसद के पत्र के बाद राजस्थान की कक्षा 9 की पाठ्यपुस्तक से मानगढ़ के इतिहास को हटाया गया था। मानगढ़ धाम आदिवासी अस्मिता, स्वाधीनता संग्राम और हजारों आदिवासी शहीदों के सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है। यह केवल एक ऐतिहासिक स्थल नहीं, बल्कि देश के आदिवासी समाज की गौरवशाली विरासत और संघर्ष की स्मृति है। केंद्र सरकार से हमारी स्पष्ट मांग है कि वह आदिवासी समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस अपमानजनक निर्णय पर पुनर्विचार करे, आदिवासी समाज से क्षमा मांगे और मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक के रूप में उचित सम्मान प्रदान करे。0
0
Report
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले
Noida, Uttar Pradesh:यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले。 अनिल ढींगरा बने आवास आयुक्त, यूपी आवास एवं विकास परिषद。 इन्द्र विक्रम सिंह को गोरखपुर मंडलायुक्त की जिम्मेदारी。 प्रमुख सचिव कृषि रविन्द्र को राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद का अतिरिक्त प्रभार。 वैभव श्रीवास्तव बने बस्ती के नए मंडलायुक्त。 प्रकाश बिन्दु को पीसीडीएफ का प्रबंध निदेशक बनाया गया。 भूपेंद्र एस. चौधरी बने सचिव, प्रशासनिक सुधार विभाग。 शुभम कुमार को बरेली मंडलायुक्त की जिम्मेदारी。 डॉ. लोकेश एम. बने प्रयागराज के नए मंडलायुक्त。 सोनिया अग्रवाल को श्रमायुक्त, उत्तर प्रदेश नियुक्त किया गया。 संदीप कुमार बने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक。 पुष्प राज सिंह बने नोएडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी。 सतीश पाल को गृह विभाग में विशेष सचिव बनाया गया。 डॉ. बलकार सिंह बने यूपीएसआईडीए (UPSIDA) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी。0
0
Report
Advertisement
बनासकांठा में रींछा हमला: 6 लोग घायल, वन विभाग मौके पर पहुंचा
Palanpur, Gujarat:બનાસકાંઠા.... પાલનપુરના રામપુરા વડલા પાસેના હસનપૂરની સીમમાં રीંછનો હુમલો અચાનક ગામની સીમમાં ઘુસી આવેલ રીંછે ગામલોકો ઉપર કર્યો હુમલો હુમલામાં 6 લોકોને ઇજાઓ પહોંચતા સારવાર માટે પાલનપુર સિવિલ અને ખાનગી હોસ્પિટલમાં ખસેડાયા રીંછના હુમલાને લઈને વન વિભાગની ટિમ પહોંચી ઘટના સ્થળે બાલારામ અભ્યારણ નજીક હોવાથી વારંવાર ગામની સીમમાં રીંછ આવવાની ઘટનાઓને લઈને લોકોમાં ભય ફેલાયો0
0
Report
दुर्ग हत्या केस पर कांग्रेस-भाजपा के बयान, कानून-व्यवस्था पर उठा सवाल
Raipur, Chhattisgarh:दुर्ग में उपसरपंच कांग्रेस नेता के मर्डर के मामले पर कांग्रेस का बयान, कांग्रेस संचार मुख्य सुशील आनंद शुक्ला ने कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बद से बदत्तर है. चाकू से गोद कर कांग्रेस नेता की हत्या कर दी गई. प्रदेश में पुलिस का भय समाप्त हो गया है भाजपा प्रवक्ता राजीव चक्रवर्ती ने पलटवार करते हुए कहा- दुर्ग की घटना दुखद. कांग्रेस की तरह सुनियोजित अपराध पर हमारी सरकार ने लगाया अंकुश. जो छोटे या व्यक्तिगत रंजिश वाले अपराध हैं उसपर भी लगाम लगेगी, पुलिस कमिश्नरेट से लेकर अन्य तमाम व्यवस्थाएं हम कर रहे हैं- राजीव चक्रवर्ती0
0
Report
यूपी मंत्रियों के आरोप: विपक्ष सदन को बाधित कर रहा है, जनता देख रही है
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा, "हमारा सदन प्रदेश की जनता की सेवा के लिए चलता है लेकिन जनता के हितों से समाजवादी पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है, वो चाहते हैं कि सदन ना चले...प्रदेश की जनता इसे देख रही है..." लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "विपक्ष का रवैया नकारात्मक, गैर-जिम्मेदाराना है...उनके पास अगर सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा है तो वो सदन में उसे उठाएं, सरकार हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है लेकिन विपक्ष मुद्दा विहीन है इसलिए हंगामा करके सदन का समय बर्बाद करता है...विपक्ष का प्रयास रहता है कि सदन की कार्यवाही बाधित रहे...सरकार हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है..." लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा, "आज जब सदन की प्रक्रिया चल रही थी, तो समाजवादी पार्टी ने लगातार जिस तरह से सदन की कार्यवाही को बाधित करने का काम किया, यह बहुत दुखद है। सदन के माध्यम से प्रदेश का विकास सुनिश्चित होता है...सदन में सार्थक चर्चा हो, प्रदेश के लोगों के बारे में चर्चा हो, जनकल्याण के बारे में चर्चा हो, उन्नति के बारे में चर्चा हो लेकिन सदन में हंगामा करना, यह समाजवादी पार्टी के असली चेहरे और चरित्र को दर्शाता है...इस बात का जवाब 2027 में समाजवादी पार्टी को प्रदेश की जनता देगी... }0
0
Report
Advertisement
