icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बिहार में सोन-फल्गु जोड़ योजना से जल संसाधन और पर्यटन में बड़ा परिवर्तन

Patna, Bihar:गया जिला अंतर्गत विष्णु पद मंदिर परिक्षेत्र काशी विश्वनाथ कॉरिडोर वाराणसी के तर्ज पर समग्र विकास हेतु 25,20,00,00, 000 एवं सन फल्गु नदी जोड़ योजना के निर्माण के लिए 9,96, 05,00,000 यानी कुल 35,16,05, 00,000 राशि की स्वीकृति प्रदान की गई बिहार आकस्मिकता निधि फंड से अग्रिम के रूप में जल संसाधन विभाग के अंतर्गत कुल 1000 करोड रुपए की राशि ली गई है इस फंड का उपयोग भारत प्रभावित क्षेत्रों में एवं जल जीवन हरियाली अभियान के तहत उपयोग किया जाएगा 2026 27 में मखाना विकास योजना के लिए कुल 8979 करोड़ की राशि की निकासी की स्वीकृति, सचिव, जल संसाधन विभाग, बिहार, पटना के पत्रांक - 2159 दिनांक - 09.09.2026 द्वारा सोन-फल्गु नदी जोड़ योजना का निर्माण कार्य, प्राक्कलित राशि 9,96,05,00,000/- (नौ सौ छियानवे करोड़ पाँच लाख) रूपये मात्र का प्राक्कलन पर्यटन विभाग को उपलब्ध कराया गया है। प्राक्कलन पर मुख्य अभियंता, जल संसाधन विभाग द्वारा dayांक- 08.09.2026 को तकनीकी अनुमोदन प्रदान किया गया है। इस योजना के अन्तर्गत इन्द्रपुरी बैराज से लगभग 23 कि०मी० अपस्ट्रीम में एक इनटेक वेल का निर्माण प्रस्तावित है। इनटेक वेल के माध्यम से सोन नद से आवश्यक मात्रा में जल का उद्वह कर 11 कि०मी० लंबी पाइप लाइन के माध्यम से उत्तर कोयल मुख्य नहर के लगभग 32.77 कि०मी० बिन्दु पर जल को प्रवाहित किया जायेगा। तत्पश्चात सोन नद का पानी उत्तर कोयल दाया ं मुख्य नहर के माध्यम से स्वतः प्रवाहित होते हुए टेल एंड (अंतिम छोर) तक जायेगा। उत्तर कोयल मुख्य नहर के टेल एंड (अंतिम छोर) से अतिरिक्त जल को मोरहर नदी में एस्केप चौनल के माध्यम से छोड़ा जाएगा। मोरहर नदी पर लगभग 10 मिलियन घन मीटर (10 MCM) क्षमता का एक कृत्रिम जलाशय (Artificial Reservoir) का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। संचित जल को आवश्यकतानुसार लिफ्ट करते हुए लगभग 22 कि०मी० लम्बी पाईप लाईन के माध्यम से बोध गया के अप-स्ट्रीम में फल्गु नदी (निरंजना) मे ं डाला जाएगा। योजना का कार्य को 36 माह मे पूर्ण सोन नदी और फल्गु जोड़ने पर कैबिनेट की स्वीकृति,उड़ान योजना के तहत नागर विमानन मंत्राकाय भारत सरकार और बिहार सरकार के बीच mou समझौते की मिली स्वीकृति, बिहार के विभिन्न हवाई अड्डो का विकास चैलेंज मोड में किया जाएगा, छोटे शहरों को भी हवाई संपर्क होगा और पर्यटन बढ़ेगा
0
0
Report

किशाऊ बांध परियोजना से छह राज्यों में सिंचन, पेयजल और यमुना की स्वच्छता मजबूत

Noida, Uttar Pradesh:आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में जल संसाधनों के समुचित उपयोग और भावी पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण संकल्प साकार हुआ है. माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी की अध्यक्षता एवं माननीय केंद्रीय मंत्री श्री CRPaatil जी की गरिमामयी उपस्थिति में आज नई दिल्ली में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के मध्य 'किशाऊ बहुउद्देिशीय बांध परियोजना' से संबंधित MoU पर हस्ताक्षर 'सहयोग से समाधान' और सहकारी संघवाद की भावना की सशक्त अभिव्यक्ति है. परियोजना के साकार होने से उत्तर प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से अन्नदाताओं को संबल, पेयजल की उपलब्धता को मजबूती और यमुना की अविरलता एवं निर्मलता को नई शक्ति मिलेगी. पूर्ण विश्वास है कि राज्यों का यह साझा संकल्प जल सुरक्षा और कृषि समृद्धि के नए द्वार खोलते हुए 'विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित भारत' के निर्माण को नई गति प्रदान करेगा।
0
0
Report

श्रीमाधोपुर में बुजुर्ग पर कुल्हाड़ी हमला, आरोपी लालू यादव गिरफ्तार

Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर. सोते हुए बुजुर्ग पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, इलाज के दौरान मौत, मजदूरी पर रखने से किया मना तो भड़का पूर्व मजदूर, बुजुर्ग की हत्या। पहले दिनभर की रैकी, फिर अलसुबह 3 बजे घर में घुसकर बुजुर्ग पर कुल्हाड़ी से हमला, बाबूलाल गठाला हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा। आरोपी छपरा बिहार निवासी लालू यादव गिरफ्तार, अनंतपुरा-जैतपुरा के पास से पुलिस ने दबोचा, चोरी का मोबाइल तथा कुल्हाड़ी बरामद। थानाधिकारी दिनेश कुमार मीणा ने दी जानकारी। पुलिस के अनुसार आरोपी करीब एक साल पहले बाबूलाल की डेयरी पर पशुओं की देखभाल और मजदूरी का काम करता था. नवंबर 2025 में दीपावली के बाद काम छोड़कर चला गया था. आरोपी मृतक के घर और परिवार की गतिविधियों से अच्छी तरह परिचित था. 8 सितंबर 2026 को लालू यादव ने बाबूलाल के बेटे सुभाष को चौमूं बाईपास से फोन कर दोबारा मजदूरी पर रखने की बात कही. सुभाष ने उसे काम पर रखने से मना कर दिया. इससे नाराज होकर आरोपी ने कथित तौर पर बाबूलाल की हत्या की योजना बना ली. पुलिस ने बताया आरोपी ने वारदात से पहले दिनभर मृतक के घर के आसपास छिपकर रैकी की. सूर्यास्त के बाद अंधेरा होने पर वह घर के पीछे से छत पर चढ़कर छिप गया और परिवार के सदस्यों की गतिविधियों पर नजर रखता रहा. उसने बाबूलाल को रसोई के पास टीनशेड के नीचे सोते हुए देख लिया और अन्य परिजनों के सोने का इंतजार किया. रात करीब 3 बजे आरोपी छत से पेड़ के सहारे नीचे उतरा और पशुओं के नोहरे से कुल्हाड़ी उठाकर सो रहे बाबूलाल के सिर पर 3-4 वार कर दिए. इसके बाद बाबूलाल को मृत समझकर आरोपी उनका मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गया. घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की. पुलिस ने आरोपी को अनंतपुरा-जैतपुरा के पास से गिरफ्तार किया. उसके कब्जे से मृतक का चोरी किया गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली.
0
0
Report
Advertisement

बीकानेर में अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई; ट्रक से 65 लाख शराब बरामद

Noida, Uttar Pradesh:Story - लूणकरणसर/बीकानेर शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, सहजरासर के पास आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 730 पेटी अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा, करीब 65 लाख रुपए की शराब बरामद, अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस हाईवे पर कार्रवाई, पंजाब नम्बर के ट्रक से शराब बरामद, गुप्त केबिन बनाकर छिपाई गई थी शराब, ऊपर बोरियों में बबूल-कीकर व जीरे का कचरा भरकर किया था छिपाने का प्रयास, पटियाला पंजाब से गुजरात ले जाई जा रही थी शराब, रॉयल चैलेंज, रॉयल चैलेंज क्वार्टर और ऑल सीजन की पेटियां बरामद, आबकारी ने ट्रक चालक जयराम को किया गिरफ्तार, आबकारी विभाग ने ट्रक व शराब जब्त कर शुरू की आगे की कार्रवाई।
0
0
Report

बीकानेर महापौर नामांकन आज से शुरू, कांग्रेस चेहरों पर मंथन जारी

Bikaner, Rajasthan:महापौर पद के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है 15 सितंबर से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया की अंतिम तारीख 16 सितंबर निर्धारित की गई है मंगलवार दोपहर 2 बजे तक महापौर पद के लिए एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ हालांकि नामांकन प्रक्रिया के बीच सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं और प्रमुख दलों में महापौर पद के संभावित चेहरे को लेकर मंथन जारी है जिला प्रशासन ने महापौर चुनाव की पूरी प्रक्रिया को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं एडीएम सिटी रीना ने बताया कि 15 और 16 सितंबर को नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे 17 सितंबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी, जबकि 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे 19 सितंबर को चुनाव चिन्ह आवंटित होंगे और 21 सितंबर को महापौर पद के लिए मतदान होगा। बीकानेर नगर निगम में 10 साल बाद कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला है ऐसे में अब कांग्रेस के सामने अगली बड़ी चुनौती महापौर पद के लिए एक नाम पर सहमति बनाने की है बहुमत मिलने के बाद पार्टी के भीतर मेयर पद के संभावित दावेदारों को लेकर मंथन का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस की ओर से अपने पार्षदों की बाड़ेबंदी भी की गई है वहीं इस चुनाव में कांग्रेस के कई दिग्गज चेहरे पार्षद बनकर सामने आए हैं ऐसे में महापौर पद के लिए दावेदारों की संख्या और राजनीतिक समीकरण पार्टी के लिए चुनौती बन सकते हैं एक नाम पर सहमति बनाने के लिए पार्टी को सभी पक्षों के बीच संतुलन साधना होगा फिलहाल महापौर पद के लिए किसी नाम पर आधिकारिक तस्वीर सामने नहीं आई है नामांकन की अंतिम तारीख 16 सितंबर है, इसके बाद 17 सितंबर को संवीक्षा और 18 सितंबर को नाम वापसी होगी 19 सितंबर को चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद 21 सितंबर को मतदान होगा अब नजरें इस बात पर हैं कि कांग्रेस अपने बहुमत को महापौर पद की कुर्सी तक कैसे पहुंचाती है और आखिर किस चेहरे पर सहमति बनती है
0
0
Report

ANTF सूचना पर भीम पुलिस ने करकला खेत से 107.4 किग्रा गांजा बरामद

Rajsamand, Rajasthan:भीम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध गांजे की खेती का पर्दाफाश, ANTF की सूचना पर पुलिस का एक्शन, 107 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद राजसमंद राजसमंद जिले की भीम पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजे की खेती का पर्दाफाश किया है। ANTF उदयपुर से मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की विशेष टीम ने करकला क्षेत्र के मियाला खेत में दबिश दी। मौके पर मक्का की फसल के बीच अवैध रूप से गांजे के पौधे उगाए गए थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खेत से 460 गांजे केहरे पौधे उखाड़कर जब्त किए हैं, जिनका कुल वजन 107 किलो 400 ग्राम पाया गया है। पुलिस ने आरोपी चेतन सिंह के खिलाफ धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम सघन तलाश कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

खैरी चंदन पुरवा में पुलिया नहीं, बरसात में जीवन जोखिम बन गया

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के राजनगर तहसील क्षेत्र से सिस्टम के दावों को आईना दिखाती तस्वीरें सामने आई हैं। ग्राम पंचायत खैरी के चंदन पुरवा में रहने वाले 60 से ज्यादा ग्रामीण आज भी एक सुरक्षित रास्ते के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं।,ये तस्वीरें ग्राम पंचायत खैरी के चंदन पुरवा की हैं। तस्वीरें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां रहने वाले ग्रामीण किस तरह जिंदगी जीने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस पुरवा तक पहुंचने के लिए कोई पक्का रास्ता नहीं है। ग्रामीण खेतों की पगडंडी से होकर आते-जाते हैं और रास्ते में पड़ने वाले नाले को पार करना उनकी मजबूरी है। बरसात में जब नाले में पानी बढ़ जाता है तो मुश्किल कई गुना बढ़ जाती है।,ग्रामीणों ने देसी जुगाड़ का सहारा लिया है। नाले के दोनों तरफ रस्सी बांधी गई है और लकड़ी के सहारे लोग एक तरफ से दूसरी तरफ पहुंचते हैं। सबसे ज्यादा चिंता बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की है, क्योंकि रोजमर्रा की जरूरतों के लिए इन्हें इसी खतरनाक रास्ते से गुजरना पड़ता है।,रास्ता नहीं होने का असर सिर्फ आवाजाही पर नहीं, बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ रहा है। किसानों को खेतों तक पहुंचने में परेशानी होती है और किसी आपात स्थिति में मरीज या गर्भवती महिला को बाहर ले जाना भी बड़ी चुनौती बन सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले वर्ष सीईओ भी चंदन पुरवा पहुंचे थे और पुलिया निर्माण का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।,लंबे समय से समाधान नहीं होने के बाद ग्रामीण अपनी मांग को लेकर जनसुनवाई में पहुंचे। लिखित आवेदन सौंपकर जल्द से जल्द पुलिया निर्माण की मांग रखी। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात में नाला भरने के बाद किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है।
0
0
Report

रतलाम के जंगल में युवक-युवती के शव: आत्महत्या या हत्या की नई तस्वीर?

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम के रावटी थाना क्षेत्र के जंगल में झाड़ियों से मिले युवक-युवती के शवों की गुत्थी अब भी उलझी हुई है। पुलिस ने घटनास्थल का कोना-कोना खंगाला, वहीं एफएसएल टीम ने भी मौके पर बारीकी से जांच की, लेकिन फिलहाल कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। मामला इसलिए भी संदिग्ध है, क्योंकि दोनों शवों के पास जहरीली दवा मिली, जबकि दोनों फंदे पर थे। इनमें से एक का फंदा टूटने से शव नीचे गिर गया था। दोनों मृतक कई दिनों से लापता थे। नाबालिग मृतिका युवती का शव तो काँकाल मे तब्दील होने लग गया था युवती को लेकर दोनों परिवारों के बीच पहले समझौते की बात भी सामने आई है। वहीं पोस्टमार्टम के दौरान दोनों पक्षों में विवाद और पथराव तक हुआ। ऐसे में सवाल यही है—अगर आत्महत्या की, तो जहर और फांसी दोनों का सहारा क्यों? या फिर कहानी में कोई और राज छिपा है? पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

ANTF ने कश्मीर से चरस तस्कर शबीर अहमद खान उर्फ हाजी को दबोचा

Noida, Uttar Pradesh:ANTF का ऑपरेशन विषधरासीम 17 साल से फरार चरस तस्कर शबीर अहमद खान उर्फ हाजी गिरफ्तार ANTF ने इस इनामी तaskar को कश्मीर के अनंतनाग से दबोचा आरोपी पर GRP joधपुर ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था वर्ष 2009 में दिल्ली-अहमदाबाद जा रही ट्रेन में पकड़ी गई थी चरस की बड़ी खेप जांच में सामने आया था कश्मीर से गुजरात तक फैले चरस नेटवर्क का कनेक्शन ANTF आईजी के अनुसार नेटवर्क का मुख्य सूत्रधार था शबीर अहमद उर्फ हाजी आरोपी अनंतनाग और आसपास के इलाकों में लगातारठिकाने बदलकर फरारी काटता रहा ANTF टीम ने कश्मीर पहुंचकर लंबे समय तक गोपनीय तरीके से जुटाई जानकारी टीम ने बाइक राइडर और स्थानीय मजदूरों के रूप में भी की आरोपी की तलाश ग्रे रंग की 800 कार बनी आरोपी तक पहुंचने की अहम कड़ी तीन दिन निगरानी के बाद कार का पीछा करते हुए आरोपी के घर तक पहुंची टीम जम्मू-कश्मीर पुलिस के सहयोग से घर पर दबिश देकर हाजी को दबोचा गया पूछताछ में चरस तस्करी के पुराने नेटवर्क और बाहरी राज्यों में सप्लाई से जुड़े अहम खुलासे IGP ANTF विकास कुमार ने कार्रवाई में शामिल टीम को सम्मानित करने की घोषणा की
0
0
Report

जामताड़ा मंत्री इरफान अंसारी ने SIR पर आरोप, अल्पसंख्यक-आदिवासी नाम कटने का दावा

Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा राज्य के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने SIR को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि साजिश के तहत अल्पसंख्यक और आदिवासियों को टारगेट किया जा रहा है और मतदाता सूची से उनके नाम काटे जा रहे हैं। मंत्री ने दावा किया कि मुस्लिम बहुल गांवों में ऐसी स्थिति देखने को मिल रही है। इरफान अंसारी ने कहा कि इस पूरे मामले को लेकर वह चुनाव आयोग में शिकायत करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिम होने की वजह से उन्हें भी टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को SIR से जुड़े नोटिस काफी देर से दिए गए हैं, जिससे उन्हें अपनी आपत्ति दर्ज कराने में परेशानी हो रही है। मंत्री ने चुनाव आयोग से SIR की निर्धारित तिथि को आगे बढ़ाने की मांग की, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं कटे और सभी लोगों को अपनी बात रखने का पर्याप्त अवसर मिल सके।
0
0
Report

ग्वालियर: बाइक सवार से बैग छीनने वाले चार गिरफ्तार; कौशल गुर्जर हुआ फरार

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में बाइक सवार युवक से बैग झपटने के मामले में उटीला थाना पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा है। इनमें दो बालिग और दो नाबालिग हैं। वारदात के बाद बदमाश भिंड के गोहद में छिपे हुए थे। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा है. आरोपियों की निशानदेही पर लूटा गया बैग बरामद कर लिया गया है। पुलिस अब वारदात में इस्तेमाल कार और एक फरार आरोपी कौशल गुर्जर की तलाश कर रही है। फरियादी राजीव यादव 24 अगस्त की रात, बाइक से मुरार से अपने गांव लौट रहा था। मुरार-बेहट रोड पर लंगड़ा बाबा मंदिर के मोड़ के पास पहुंचते ही सामने से ग्रे रंग की कार आकर रुकी। कार से 3-4 मुंह बांधे बदमाश उतरे और उसके हाथ से लेदर का बैग झपट लिया। इसके बाद सभी कार में बैठकर मुरार हाईवे की ओर भाग गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जब जांच पड़ताल की तो सूचना मिली कि आरोपी वारदात के बाद गोहद में छिपे हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चार संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथी कौशल गुर्जर के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया। पकड़े गए आरोपीयों की पहचान 18 वर्षीय बॉबी जाटव और 19 वर्षीय ओमकार के रूप में हुई है। दो अन्य आरोपी नाबालिग हैं, जिन्हें पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है। पुलिस को आशंका है कि पकड़े गए आरोपी झपटमारी की अन्य वारदातों में भी शामिल हो सकते हैं। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस कार और फरार साथी कौशल गुर्जर की तलाश में जुटी है.
0
0
Report
Advertisement

बरजी गांव में तीज रात पति पर जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप, जांच जारी

Katni, Madhya Pradesh:कटनी के रीठी थाना क्षेत्र के ग्राम बरजी में हरतालिका तीज की रात एक महिला ने अपने पति पर जबरन जहरीला पदार्थ पिलाने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उसे रीठी के शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल कटनी रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर रीठी पुलिस अस्पताल पहुंची, लेकिन तब तक महिला को जिला अस्पताल भेजा जा चुका था। फिलहाल महिला के आरोपों के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारण और पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल महिला के आरोपों की जांच जारी है।
0
0
Report

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया गिरफ्तार, बंडा शराब कांड के विरोध में

Sagar, Madhya Pradesh:सागर में युवा कांग्रेस अध्यक्ष को किया गया गिरफ्तार, प्रदर्शन के दौरान हुईं गिरफ्तारी.. एंकर/ सागर से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनके साथ करीब दो दर्जन युवा कांग्रेसियों की भी गिरफ्तारी हुई है। दरअसल युवा कांग्रेस ने आज बंडा जहरीली शराब कांड के बाद विरोध जाहिर करते हुए जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जा रहा था और इसे लेकर युवा कांग्रेसी अपने प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट का घेराव करने पहुंचे थे। बड़ी संख्या में जमा हुए युवा कांग्रेसियों को कलेक्टर आफिस के अंदर जाने से रोकने के लिए पुलिस ने बेरीगेट्स लगाए थे और बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात था लेकिन युवा कांग्रेसी गुस्से में थे और उनका प्रदर्शन उग्र हो गया और युवाओं ने बेरीगेट्स तोड़ने की कोशिश की जिस पर पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और हल्का बल प्रयोग भी किया उसके बाद हालातों को काबू करने के लिए युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया के साथ युवा कांग्रेसियों की गिरफ्तार किया गया है जिन्हें लेकर पुलिस थाने गई है। इस घटनाक्रम के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top