आगर मालवा में नवरात्रि के लिए मां बगलामुखी मंदिर में नई व्यवस्थाओं का किया गया निरीक्षण
Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा जिले में नवरात्रि के दौरान दर्शन और हवन व्यवस्थाओं में सुधार के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह और एसपी विनोद कुमार सिंह ने नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर का निरीक्षण किया। इस वर्ष, श्रद्धालुओं को गर्भगृह से दूर लाइन में रहकर दर्शन करने की अनुमति होगी, जिसमें एक समय में 5 से 6 श्रद्धालु शामिल होंगे। इसके अलावा, हवन अनुष्ठान के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी शुरू की गई है। कलेक्टर ने स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर इन निर्णयों की पुष्टि की।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
