465441
आगर मालवा में मुस्लिम कलाकार बना रहे रावण, भाईचारे की मिसाल
Agar, Madhya Pradesh:राजस्थान के बुंदी के मुस्लिम कलाकार पीढ़ी दर पीढ़ी रावण का पुतला बनाकर भाईचारे की मिसाल पेश कर रहे हैं। विजय दशमी पर असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक के रूप में रावण के पुतले का दहन करने की परंपरा है। आगर मालवा में पिछले कई वर्षों से बुंदी के कलाकार रावण का पुतला बनाते आ रहे हैं। इस साल भी करीब डेढ़ दर्जन मुस्लिम कलाकार रावण का पुतला बना रहे हैं। इनके साथ अरमान और उनका परिवार, साथ ही कुछ हिंदू कलाकार भी काम कर रहे हैं जो सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल पेश कर रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बक्सा टाइगर जंगल में ही, 28 मील तक घूमा, फिर भी असम नहीं छोड़ा
Noida, Uttar Pradesh:बक्सा टाइगर अभी भी बक्सा में ही है - वन मंत्री का दावा अलीपुरद्वार "मैं चार दीवारों के भीतर कैद नहीं रहूँगी; मैं बाहर निकलकर दुनिया देखूँगी।" 29 सितंबर को, बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व से एक तीन साल की बाघिन को बक्सा के जंगल में लाया गया था। यहाँ आने के बाद, उसे बक्सा के जंगल में 25 मील के दायरे वाले एक बाड़े में रखा गया था। 2 अक्टूबर को, राज्य के मुख्यमंत्री ने उसे जंगल में आज़ाद कर दिया; लेकिन दो दिन बाद—4 अक्टूबर को—बाघिन ने खुद ही बाड़े से बाहर निकलने का फैसला किया और लगभग 20 दिन तक बक्सा के जंगल में घूमती रही। इसके बाद, वह असम की ओर बढ़ने लगी। 24 अक्टूबर को, उसे असम के कचुगांव डिविजन में स्थित रायमोना नेशनल पार्क के जंगलों में देखा गया। लगभग आठ दिन बाद, 3 नवंबर को, उसे बेहोश करके वापस बक्सा लाया गया। उसे फिर से एक बाड़े में रखा गया—जहाँ से उसने बाहर निकलने की लगातार कोशिशें कीं। आखिरकार, उसने लगभग ढाई फीट गहरा गड्ढा खोद लिया और एक रास्ता बना लिया, जिसके ज़रिए वह फिर से जंगल में निकल गई। कल रात से उसके रेडियो कॉलर से कोई सिग्नल नहीं मिल रहा था, जिससे यह माना जाने लगा कि वह शायद फिर से असम भाग गई है। राज्य के वन मंत्री मनोज ओरांव खुद बक्सा के जंगल में स्थिति का जायज़ा लेने पहुँचे। बाद में, उसके रेडियो कॉलर से मिले सिग्नलों से पता चला कि बाघिन कहीं भागी नहीं है—वह बस 25 मील के दायरे से आगे बढ़कर 28 मील के निशान तक पहुँच गई थी और उसने सफलताप्रव शिकार भी कर लिया था। उस पर निगर रखने के लिए तीन प्रशिक्षित हाथियों और सौ से ज़्यादा वन कर्मियों को तैनात किया गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वह दोबारा असम न भाग जाए।0
0
Report
जमशेदपुर में गोबर्धन पूजा, गौ माता की पूजा से झारखण्ड में खुशहाली की कामना
Jamshedpur, Jharkhand:आज गोबर्धन पूजा है जिसको लेकर जमशेदपुर में पूजा की धूम देखने को मिल रही है. इस मौके पर झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गोबर्धन पूजा के मौके पर गौ माता की पूजा की. इस मौके पर उनकी पुत्र वधु सह विधायक पूर्णिमा दास साहू, पत्नी रुक्मणि देवी और पुत्र ललित दास पूजा में शामिल हुए; सभी ने पूरे विधिविधान के साथ गौ माता की पूजा अर्चना की. इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि यह पूजा गौ माता को संगतक्षण करने का भी होता है, उन्होंने गौ माता का संग्रक्षण करने को लेकर भी लोगों से अपील की, साथ ही भगवान कृष्ण से कामना की कि सभी के घरों में सुख शांति और समृद्धि लाए. वही विधायक पूर्णिमा दास साहू ने कहा कि भगवान कृष्ण और गौ माता पूरे झारखण्ड वासियों के जीवन में खुशहाली लाए, उन्होंने कहा कि गौ माता की आज पूजा अर्चना पूरे परिवार के साथ किया, गौ माता सभी के जीवन में खुशियाँ लाए यही कामना करते है।0
0
Report
आशा लकड़ा ने लोहरदगा में जनजातीय समुदायों से मिलने का आह्वान किया
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- लोहरदगा परिषदन भवन परिसर में राष्ट्रीय जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा पहुंची। मीडिया कर्मियों से वार्ता के दौरान इन्होंने कहा की निशा भगत की मौत होना काफी गंभीर विषय है। इस मामले को लेकर आयोग भी गंभीर है। इन्होनें कहा की झारखंड में इनका लगातार दौरा चल रहा है। ऐसे में राज्य भर के जनजाति समुदाय के लोगों से मिलने और उनकी स्थिति पर आयोग की नजर होने की बात इन्होंने कही। साथ ही इन्होंने कहा की घाघरा में बड़ा मिलन समारोह का आयोजन किया जायेगा। जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है。0
0
Report
Advertisement
संतोष पांडेय ने राहुल गांधी पर निशाना साधा, संसद में बहस की चुनौती दी
Raipur, Chhattisgarh:सांसद और छत्तीसगढ़ भाजपा मुख्य प्रवक्ता संतोष पांडेय ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, नेहा बोरा को भी घेरा, नक्सली और आतंकियों के समर्थन में खड़ा रहने वाला बताया, राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डिबेट के बजाय संसद में बहस की दी चुनौती0
0
Report
नावाडीह गोलीकांड में कारू महतो गिरफ्तार, देसी कट्टा-दो जिंदा गोली बरामद
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के नावाडीह थाना क्षेत्र में गोलीकांड के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से देसी कट्टा और दो जिंदा गोली भी बरामद हुई है. बताते चले कि बोकारो के नावाडीह थाना क्षेत्र में 7 नवंबर की सुबह करीब साढ़े सात बजे गोली चलने से सनसनी फैल गई थी। आरोप है कि कारू महतो ने कुलदीप कुमार महतो पर जान मारने की नीयत से गोली चला दी। गोली लगने से कुलदीप कुमार महतो बुरी तरह से जख्मी हो गया था। इस मामले में कुलदीप कुमार महतो के लिखित आवेदन पर नावाडीह थाना में कांड संख्या 81/2026 दर्ज किया गया。 मामला गंभीर था, इसलिए बोकारो के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बेरमो तेनुघाट के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया。 अनुसंधान के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि प्राथमिक अभियुक्त कारू महतो नावाडीह थाना क्षेत्र के अहरडीह लंगड़ाटांड़ जंगल में हथियार के साथ फिर किसी घटना को अंजाम देने के लिए घूम रहा है。 सूचना मिलते ही पुलिस ने जंगल में छापामारी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन सशस्त्र बल के सहयोग से पुलिस ने उसे पकड़ लिया。 तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी मेड का लोहे का सिक्सर और दो जिंदा गोली बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम कारू महतो, पिता स्वर्गीय लालजी महतो, ग्राम नावाडीह बताया। पूछताछ में उसने गोली चलाने की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि पैसे के अभाव के कारण उसने कुलदीप कुमार महतो से उधार में पैसा मांगा था। पैसा देने से इनकार करने पर उसने गुस्से में आकर गोली चला दी。 अवैध हथियार रखने के मामले में नावाडीह थाना में दूसरा कांड संख्या 82/2026 भी दर्ज किया गया। बता दें कि गिरफ्तार आरोपी कारू महतो का आपराधिक इतिहास भी लंबा है। उन पर दुमका, बोकारो थर्मल, चंद्रपुरा, डुमरी और नावाडीह थाना में पहले से ही हत्या के प्रयास, लूट और आर्म्स एक्ट जैसे कई कांड दर्ज हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।0
0
Report
जयपुर शराब ठेके पर बदमाशों का जिंदा जलाने का प्रयास, सेल्समैन घायल
Dudu, Rajasthan:रेनवाल (जयपुर) शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने का प्रयास करने का मामला आया सामने। बाइक सवार बदमाशों ने पेट्रोल डालकर सेल्समैन को आग लगाकर जलाने का किया प्रयास। दुकान में रखी शराब की बोतलों में भी लगी आग, शराब ठेके के आसपास मचा हड़कंप। गंभीर झुलसे सेल्समैन कैलाश सिंह को जयपुर किया रेफर, इलाज जारी। वारदात के बाद सभी बदमाश मौके से फरार, प्रथम दृष्टया पुरानी रंजिश बताई जा रही वारदात की वजह रेनवाल थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी, पुलिस ने टीम की गठित।0
0
Report
Advertisement
हजरतगंज के पॉश चौराहे पर डेड बॉडी मिलने से इलाके में हड़कंप
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ हजरतगंज जैसे पॉश चौराहे पर मिली डेड बॉडी ट्रैफिक बूथ के पीछे मिली डेड बॉडी डेड बॉडी मिलने से इलाके में मचा हड़कंप डेड बॉडी की सूचना पर पहुंची पुलिस शव की अभी तक नहीं हो सकी शिनाख्त पुलिस बॉडी को लेकर सिविल अस्पताल गई जहां डाक्टरों ने किया मृत घोषित0
0
Report
24 घंटे में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
Moradabad, Uttar Pradesh:ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का 24 घंटे में खुलासा: एक आरोपी गिरफ्तार. बिजनौर के किरतपुर थाना इलाके में 4-5 नवंबर की रात नया गांव के निवासी जयप्रकाश की ट्रॉली चोरी हो गई थी. पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही योगेश उर्फ रितिक, हनी और मनीष के नाम से आरोपियों की पहचान की. योगेश उर्फ रितिक को गिरफ्तार किया गया. उसकी निशानदेही पर मोतीचूर के पास एक ईंट भट्ठे के निकट कबाड़ी के गोदाम के पास छिपाकर रखा गया जॉन डिजायर ट्रैक्टर और चोरी की गई ट्रॉली बरामद. आरोपी अपने साथियों के साथ ट्रॉली बेचने की फिराक में था. फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. पकड़ा गया आरोपी योगेश उर्फ ऋतिक नेवी मे नौकरी करता है.0
0
Report
खंडार उपखंड में गोवर्धन पूजा की धूम, महिलाएं परिक्रमा से मांगें खुशहाली
खंडार उपखंड क्षेत्र में गोवर्धन पूजा की धूम, महिलाओं ने गोवर्धन पूजा विधि-विधान से की और परिक्रमा लगाकर मांगी खुशियों की मनोकामना। गांव-गांव में गोवर्धन पूजा की परंपरा श्रद्धा के साथ निभाई गई; महिलाएं गोबर से गोवर्धन महाराज की आकृति बनाकर पूजा-अर्चना करतीं और परिवार में सुख-समृद्धि, खुशहाली की कामना करतीं। उपखंड क्षेत्र के प्रमुख गांवों में गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाई गई; महिलाओं ने पूजा की थाली सजाकर परिक्रमा की और परिवार की सुख-शांति की मन्नतें मांगीं। क्षेत्र में पुरुषों द्वारा भी गोवर्धन पूजन किया गया। शाम ढलने के साथ गोवर्धन पूजा स्थलों पर वाहन पूजन और भव्य आतिशबाजी होने की संभावना भी जताई गई।0
0
Report
Advertisement
ग्राइंडर डेटिंग एप से युवक का अपहरण, जैसलमेर पुलिस ने छह आरोपी दबोचे
Jaisalmer, Rajasthan:ग्राइंडर डेटिंग ऐप पर दोस्ती, मिलने के बहाने युवक का अपहरण और लूट जैसलमेर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, महज दो घंटे में छह आरोपी गिरफ्तार; डेढ़ लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी की राशि पर लगवाया होल्ड स्वर्णनगरी जैसलमेर में ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती कर युवक को मिलने के बहाने बुलाने, अपहरण करने, मारपीट और करीब डेढ़ लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने ग्राइंडर डेटिंग ऐप के माध्यम से युवक से संपर्क किया और उसे गीता आश्रम के पास मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद उसे क्रेटा कार में बैठाकर रामगढ़ बाइपास की ओर ले गए। रास्ते में तीन अन्य युवक भी कार में सवार हो गए। आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट कर जबरन करीब डेढ़ लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। वारदात की सूचना मिलते ही जैसलमेर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज दो घंटे के भीतर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़ित से ट्रांसफर करवाई गई राशि पर भी होल्ड लगवा दिया है। जवाबी बयान: सोमवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस को अपहरण, मारपीट और ऑनलाइन रुपए ट्रांसफर करवाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपियों के फोटो और वाहन नंबर जुटाए। इसके बाद सीएलजी सदस्यों, मीडिया प्रतिनिधियों, होटल व्यवसायियों, टूर एंड ट्रैवल्स संचालकों और रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न स्थानों पर आरोपियों की तस्वीरें प्रसारित की गईं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय और पुलिस उपाधीक्षक जैसलमेर के मार्गदर्शन में शहर कोतवाल प्रेमराम सहित पुलिस की कई टीमों को आरोपियों की तलाश में लगाया गया। पुलिस टीमों ने फील्ड में उतरकर आरोपियों के वाहन का पीछा किया और करीब दो घंटे में छह आरोपियों को पकड़ लिया। एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि परिवादी दुलेन्द्र भाटिया ने घटना वाले दिन सुबह करीब 10 बजे ग्राइंडर डेटिंग ऐप के माध्यम से दक्ष नामक युवक से संपर्क किया था। दोनों के बीच बातचीत के दौरान परिवादी ने अपनी लोकेशन साझा की। इसके बाद आरोपी दक्ष उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर से संबंधित अपने साथियों के साथ बीकानेर से किराये पर ली गई क्रेटा कार में गीता आश्रम के पास पहुंचा और परिवादी को कार में बैठाकर रामगढ़ बाइपास की ओर ले गया। रास्ते में तीन अन्य युवक भी कार में सवार हो गए और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी पक्ष वारदात से दो दिन पहले ही जैसलमेर पहुंच गया था। प्रारंभिक अनुसंधान में यह भी सामने आया है कि परिवादी पहले भी इस डेटिंग ऐप का इस्तेमाल करता रहा है। एसपी अभिषेक शिवहरे ने बताया कि गिरफ्तार छह आरोपियों में अधिकांश उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रहे है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपियों ने डेटिंग ऐप के जरिए इसी तरह अन्य लोगों को भी अपना शिकार बनाया है या नहीं। पुलिस ने ऑनलाइन ट्रांसफर की गई राशि पर होल्ड लगवा दिया है। मामले में आगे का अनुसंधान जारी है। बाइट : अभिषेक शिवहरे, पुलिस अधीक्षक, जैसलमेर0
0
Report
मुंगेर में मां काली की विदाई पर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल
Munger, Bihar:मां काली की विदाई में उमड़ा आस्था का सैलाब, बरदह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, Hasanpur से सीताकुंड तक जयकारों से गूंजा इलाका, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गुलाब देकर किया श्रद्धालुओं का स्वागत। मुंगेर : मां काली की विदाई को लेकर मंगलवार को हसनपुर से सीताकुंड तक आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मां के दर्शन और आरती के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। जय मां काली के जयघोष से पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा। सीताकुंड में विधि-विधान के साथ मां की आरती की गई। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक विदाई गीत गाकर नम आंखों से मां को विदाई दी। वहीं, धार्मिक आस्था के बीच सामाजिक सौहार्द की अनूठी तस्वीर भी देखने को मिली। बरदह गांव में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिंदू श्रद्धालुओं का गुलाब का फूल देकर स्वागत किया। इस पहल ने आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की। मां काली की आरती और प्रतिमा विसर्जन यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। शीतलपुर से सीताकुंड तक दंडाधिकारियों के नेतृत्व में करीब 500 पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, जबकि ड्रोन के माध्यम से भीड़ और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। कल्याणचक तीन बटिया, कल्याणचक गांव और बरदह सीमा पर बैरियर लगाकर आवागमन नियंत्रित किया गया था। बिना पास के किसी को भी बरदह की ओर जाने की अनुमति नहीं थी। डीएम-एसपी समेत एक दर्जन से अधिक अधिकारी रहे मुस्तैद सुरक्षा व्यवस्था की कमान डीएम निखिल धनराज, एसपी सैयद इमरान मसूद और डीडीसी अजीत कुमार सिंह ने संभाली। डीआरडीए निदेशक अमरेश कुमार सिंह, अंजनी सिंह, डीएसपी अभिषेक आनंद, यातायात डीएसपी प्रभात रंजन, सदर बीडीओ विश्वजीत कुमार तिवारी और सीओ अंजली कुमारी सहित एक दर्जन से अधिक अधिकारी मौके पर मुस्तैद रहे। अधिकारियों की निगरानी में पुलिस बल लगातार भीड़ और आवागमन पर नजर बनाए हुए था। सुबह सात बजे निकली प्रतिमा, 11.25 बजे पहुंची सीताकुंड हसनपुर से मां काली की प्रतिमा विसर्जन यात्रा मंगलवार सुबह सात बजे निकाली गई। गांव भ्रमण के बाद प्रतिमा सुबह 10.54 बजे कल्याणचक इमली गाछ तीन बटिया पहुंची। यहां से पास निर्गत श्रद्धालुओं के साथ सुबह 11.25 बजे प्रतिमा सीताकुंड पहुंची। यहां मां की विधिवत आरती की गई। इस दौरान श्रद्धालु जयकारे लगाते रहे और महिलाओं ने पारंपरिक गीतों के माध्यम से मां की आराधना की। भक्तों ने जगह-जगह आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी श्रद्धा प्रकट की। आरती के बाद दोपहर 12 बजे प्रतिमा वापस कल्याणचक तीन बटिया पहुंची। इसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। गुलाब देकर किया स्वागत, पेयजल की भी व्यवस्था ---------------------------------------------------------- बरदह गांव में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिंदू श्रद्धालुओं को गुलाब का फूल देकर स्वागत किया। इस दौरान आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली। सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की पहल के तहत पूर्व जिला पार्षद प्रवेज चांद की ओर से श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी की गई थी। इस अवसर पर विधायक कुमार प्रणय, पूर्व विधायक प्रणव कुमार, पूर्व प्रमुख विभांशु निराला, जिला पार्षद निवास कुमार, पूर्व जिला पार्षद प्रवेज चांद, पूर्व मुखिया कार्तिक प्रसाद यादव, मुखिया प्रतिनिधि मो. फिरोज आलम, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि मो. शहरुद्दीन और प्रमोद कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। बाइट : निखिल धनराज जिलाधिकारी बाइट : सैयद इमरान मसूद एसपी बाइट : मो फिरोज आलम ग्रामीण बाइट : जिआउर रहमान केंद्रीय विसर्जन समिति सदस्य बाइट : राजेश दास केंद्रीय विसर्जन समिति के अध्यक्ष0
0
Report
कैबिनेट मंत्री ने विपक्ष पर मुद्दाविहीन राजनीति का आरोप लगाया
Noida, Uttar Pradesh:एंकर : अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए उसे मुद्दाविहीन बताया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस संवेदनशील मामले पर राजनीति कर रहा है, जबकि हत्याकांड के दोषियों को अदालत से आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। वीओ : रुद्रप्रयाग में प्रेस वार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि मामले में जांच के पहले ही दिन आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई थी। गिरफ्तारी के बाद से आरोपियों को जमानत भी نہیں मिली है और दोषी आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे हैं। मंत्री ने विपक्ष पर इस मामले को राजनीतिक मुद्दा बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पास जनता के बीच उठाने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं है। बाइट : भरत सिंह चौधरी, कैबिनेट मंत्री0
0
Report
Advertisement
युवती की हत्या: शादी का दबाव बनाने वाला प्रेमी गिरफ्तार
Moradabad, Uttar Pradesh:चांदपुर थाना क्षेत्र में लापता युवती राखी की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, युवती की हत्या उसके प्रेमी विकास ने शादी का दबाव बनाने और मुकदमे में फंसाने की धमकी से परेशान होकर की थी। आरोपी ने 28 सितंबर को युवती की गला घोंटकर हत्या की और पहचान छिपाने के लिए चाकू से उसका गला काट दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर जंगल से मृतका की अस्थियां कंकाल और कपड़े समेत अन्य सामान बरामद किया है। पूरे मामले का खुलासा एसपी ग्रामीण गौतम राय ने प्रेस वार्ता कर किया। दरअसल, 8 नवंबर को राखी की मां रेखा देवी ने थाना चांदपुर में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस ने विकास नाम के युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल की। पुलिस के अनुसार, आरोपी विकास पहले कुतुबपुर गांवड़ी में किराये पर रहता था। इसी दौरान उसकी पहचान राखी से हुई थी। आरोपी ने बताया कि 28 सितंबर को वह राखी को मिलने के बहाने ग्राम बवनपुरा के पास नहर किनारे जंगल में ले गया। वहां शराब और कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद शादी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी ने राखी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी और चाकू से उसका गला काट दिया। हत्या के बाद आरोपी ने शव को झाड़ियों में छिपा दिया और चाकू व मोबाइल फोन नहर में फेंक दिए। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतका की अस्थियां, दुपट्टा, चप्पल, फ्रॉक, अंतःवस्त्र और पायल बरामद की हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी विकास को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
नगांव में जमीन विवाद के चलते गोलीबारी, कई घायल
Guwahati, Assam:नगांव के रूपहीहाट के नंबर-1 बरघुली में देर रात सनसनीखेज घटना。 जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना सामने आई है। एक पक्ष पर दूसरे पक्ष के लोगों पर गोली चलाने का आरोप लगा है。 आरोप के मुताबिक, विवादित जमीन पर उफैदुल इस्लाम का परिवार कब्जा करने पहुंचा था। इसी दौरान सफीकुल इस्लाम के परिवार ने कथित तौर पर कुछ बदमाशों को साथ लेकर गोलीबारी की。 बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के बीच जमीन के एक टुकड़े को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके चलते यह हिंसक घटना हुई。 घटना में करीब 20 से 30 लोगों के एक समूह द्वारा हमला किए जाने का आरोप लगाया गया है。 इस हमले में गोली लगने से रुस्तम अली घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए तेजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है。 वहीं, इस घटना में घायल हुए अन्य लोगों की पहचान यूसुफ अली, उफे़दुल इस्लाम, अब्दुल बारेक, अतर अली, मफीजुल इस्लाम और रशीदुल इस्लाम के रूप में हुई है。 घटना की सूचना मिलते ही नगांव जिले के सुलुंग और उलुवनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है。 फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है。0
0
Report
कटनी के बरही में दमकल लापरवाही से 6 लोगों की मौत
Katni, Madhya Pradesh:फायर ब्रिगेड की लापरवाही ने ली 6 लोगों की जान कटनी में आधी भरी दमकल का पाइप फटा था; 6 घंटे में पाया जा سका आग पर काबू इन छह लोगों की बरही नगर पंचायत द्वारा हत्या की गई है। अगर सही समय में फायर ब्रिगेड आ गई होती, तो परिवार के सभी सदस्य जिंदा होते। एंकर ये कहते हुए दुर्गा प्रसाद अग्रवाल का चेहरा गुस्से से लाल हो जाता है। कटनी में बरही के रहने वाले दुर्गा के जीजा पूरन अग्रवाल के तीन मंजिला मकान में दीपावली की रात आग लग गई थी। हादसे में परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महीने का दूधमुंहा मासूम भी शामिल है। जेसीबी से पड़ोसी की दीवार तोड़कर शव निकाले जा सके। आग रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे लगी। घटना का सबसे दुखद पहलू यह है कि सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड की पहली गाड़ी मौके पर पहुंची। बरही नगर परिषद की इस दमकल में पानी कम था। इसका पाइप भी फटा था। ये दमकल आग बुझाने में नाकाम साबित हुई। इसके बाद दूसरी गाड़ी विजयराघवगढ़ नगर परिषद से करीब 2 बजे आई।फिर कैमोर और कटनी नगर निगम की दमकलें पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से सुबह करीब साढ़े 5 बजे लपटों पर काबू पाया जा सका। परिवार में पत्नी चंद्रकला, बड़ी बहू दीपिका, उसकी बेटियां- आर्या (14) और अन्वी (6), छोटा बेटा रितेश, उसकी पत्नी पूनम और दो महीने का बेटा अर्वी हैं। बड़े बेटे शालू अग्रवाल की 2024 में होली के मौके पर एक एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। बाइट दुर्गा प्रसाद अग्रवाल चाचा बाइट प्रमोद अग्रवाल बाइट0
0
Report
Advertisement
