Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Agar Malwa465441

मोदी फोटो पिचकारी से Holi पर बच्चों में धूम, हर्बल रंगों की मांग तेज

KYKaniram yadav
Mar 01, 2026 09:06:56
Agar, Madhya Pradesh
रंगों के त्योहार होली को लेकर बाज़ार पूरी तरह सजा हुआ नज़र आ रहा है। मद्यप्रदेश के आगर मालवा में इस बार एक खास ट्रेंड देखने को मिल रहा है—प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो वाली पिचकारी की जबरदस्त डिमांड है। बच्चे इसे खूब पसंद कर रहे हैं और दुकानों पर इसकी बिक्री लगातार बढ़ रही है। इसके साथ ही हनुमान जी के सोटे वाला खास डिज़ाइन भी लोगों को खूब भा रहा है और बाजारों में इसकी भी अच्छी खासी मांग देखी जा रही है। वहीं, इस बार रंगों की खरीद में एक सकारात्मक बदलाव भी दिख रहा है। केमिकल वाले रंगों की तुलना में लोग हर्बल गुलाल और हर्बल रंग अधिक खरीद रहे हैं। दुकानदारों के मुताबिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इनकी बिक्री तेजी से बढ़ रही है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VKVishal Kumar
Mar 01, 2026 10:21:32
Saharsa, Bihar:बिहार के सहरसा जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र के पिपराही गांव से 27 फरवरी को रहस्यमय तरीके से लापता हुई 5 नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने ढूंढ निकाला है. पुलिस की टीम ने रेल पुलिस की सहायता से इन बच्चियों को यूपी के ऐशबाग रेलवे स्टेशन से बरामद किया है. आपको बता दें कि 27 फरवरी को नवहट्टा के पिपराही गांव की रहने वाली पाँच बच्चियाँ घास काटने के लिए गांव के बहियार गई हुई थीं और इसी दौरान पाँचों बच्चियाँ अचानक लापता हो गईं जिसके बाद पूरे गांव में हलचल मच गई. वहीं बच्चियों के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस की टीम लगातार तलाश में जुटी थी. इधर स्थानीय पुलिस ने बिहार सहित यूपी के रेलवे पुलिस को भी फोटो भेजकर तलाश की रणनीति बनायी थी. इसी कड़ी में पुलिस टीम ने सभी बच्चियों को यूपी के लखनऊ के ऐशबाग रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया. इसके बाद सभी बच्चियों को सहरसा लाने की तैयारी की जा रही है. सहरसा मुख्यालय डीएसपी कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि 27 फरवरी को नवहट्टा के पिपराही गांव से पाँच नाबालिग बच्चियाँ लापता हो गई थीं. सभी बच्चियों को सकुशल बरामद कर लिया गया है, फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि बच्चियाँ आखिर यूपी तक कैसे पहुंची.
0
comment0
Report
DVDinesh Vishwakarma
Mar 01, 2026 10:21:20
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Mar 01, 2026 10:20:28
0
comment0
Report
HSHarish Sharma2
Mar 01, 2026 10:20:00
Palwal, Haryana:पलवल की अनाज मंडी में आयोजित होली मिलन समारोह में हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम और पृथला से कांग्रेस विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया एक ही मंच पर नजर आए। यह कार्यक्रम पलवल अनाज मंडी एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में दोनों नेताओं का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष विपिन बैसला, मार्केट कमेटी के अध्यक्ष पंकज विरमानी तथा पंकित सिंगला सहित कई स्थानीय पदाधिकारी मौजूद रहे। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि होली का पर्व भाईचारे और सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने अनाज मंडी एसोसिएशन द्वारा इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करने पर सराहना करते हुए क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है और समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने का काम करती है। वहीं कांग्रेस विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया ने कहा कि इस कार्यक्रम में उन्हें और मंत्री गौरव गौतम को राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर भाईचारे के संदेश के लिए आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम और सद्भाव बढ़ाने का अवसर है तथा सभी को मिलजुलकर इसे मनाना चाहिए। उन्होंने क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं भी दीं। यह कार्यक्रम पलवल में सामाजिक एकता और राजनीतिक सौहार्द का संदेश देता नजर आया, जहां कांग्रेस और भाजपा के नेता एक मंच पर दिखाई दिए।
0
comment0
Report
DVDinesh Vishwakarma
Mar 01, 2026 10:18:56
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर- नरसिंहपुर जिले में NH 44 पर आज एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। पिकअप वाहन बकरी लोड कर सिवनी जा रहा था, पशुओं से भरी एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर ही करीब 30 से 35 बकरियों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में पिकअप का चालक भी बुरी तरह घायल हुआ है, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन डीजल डालकर रोंग साइज चल रहा था तभी एक अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर जिससे पिकअप वाहन रेलिंग से टकराया और सड़क के बीचों-बीच पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और वाहन में बंधी अधिकांश बकरियां दबने और झटके के कारण मौके पर ही दम तोड़ गईं। ड्राइवर की हालत गंभीर। हादसे के बाद स्थानीय राहगीरों और ग्रामीणों ने तुरंत मदद शुरू की। घायल ड्राइवर को कड़ी मशक्कत के बाद केबिन से बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की मदद से उसे नजदीकी जिला अस्पताल नरसिंहपुर ले जाया गया है, जहाँ उसका उपचार जारी है।
0
comment0
Report
SKSanjay Kumar Verma
Mar 01, 2026 10:18:46
New Delhi, Delhi:होली का त्योहार उत्तर भारत का सबसे बड़ा त्यौहार है ऐसे में लोग दिल्ली में बड़ी संख्या में अन्य राज्यों के लोग यहां काम करते हैं होली का पर्व मनाने के लिए दिल्ली से बड़ी संख्या में लोग अपने घर होली मनाने के लिए अपने घर जाते हैं जिसे देखते हुए रेलवे के द्वारा 700 से अधिक ट्रेन चलाई गई हैं उत्तर रेलवे के द्वारा भी कई विशेष ट्रेनों होली के मद्देनजर चलाई जा रही हैं नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर होली को देखते हुए विशेष व्यवस्था की गई है शनिवार को 25 स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं रविवार को भी 25 से ज्यादा विशेष ट्रेन होली के मद्देनजर चलाई जा रही हैं शनिवार को करीब 3 लाख लोगों को रेलवे के द्वारा अलग-अलग राज्यों में स्पेशल ट्रेनों के द्वारा भेजा गया है नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए टेंट लगाए गए हैं विशेष मिनी कंट्रोल रूम बनाए गए हैं सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाया गया है ताकि बच्चों को कोई असुविधा न हो इसको देखते हुए रेलवे प्रशासन हर कदम अपनी तरफ से उठाए हैं प्लेटफार्म टिकट को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है यात्रियों को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो टिकट के लिए अलग से टिकट काउंटर बनाए गए हैं मोबाइल के जरिए भी लोग अपनी टिकट बुक करके बड़े आराम से जा सकते हैं रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बल को बढ़ाया गया है प्लेटफार्म पर भीड़ ज्यादा न हो इसके लिए कैमरे के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है हालाँकि कुछ यात्रियों को थोड़ी बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लेकिन कई इस व्यवस्था से काफी खुश नजर आए हैं
0
comment0
Report
Mar 01, 2026 10:18:34
Baheri, Uttar Pradesh:थाना बहेड़ी पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और धमकी देने के मामले में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जनपद बरेली में दर्ज मुकदमे के तहत की गई। वादी की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में आरोप था कि उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया और विरोध करने पर गाली-गलौज कर धमकी दी गई। इसी मामले में राजू (21 वर्ष) पुत्र हरचरन निवासी ग्राम पिपरिया रंजीत, थाना बहेड़ी को नामजद किया गया था। पुलिस टीम ने कस्बा क्षेत्र में गश्त के दौरान बस अड्डा बहेड़ी से वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने कृत्य पर गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में वंशराज, यशपाल सिंह और हेड कांस्टेबल विशेष कुमार शामिल
94
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Mar 01, 2026 10:18:05
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर डूंगरपुर जिले में आगामी होली, धुलण्डी के त्योहारों और पंचायत चुनावों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डूंगरपुर पुलिस पूरी तरह से एक्शन मोड में है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के सुपरविजन में रिजर्व पुलिस लाइन डूंगरपुर में बलवा रोधी प्रशिक्षण एवं अभ्यास आयोजित किया गया। इस دوران एसपी सहित पुलिस के जवानो ने फायरिंग का भी अभ्यास किया। बॉडी- जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि होली और आगामी चुनावों के दौरान जिले में भारी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। मेलों और उत्सवों के कारण कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका बनी रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिले के प्रत्येक थाने से 4-4 जवानों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को भीड़ पर प्रभावी नियंत्रण पाने के लिए विभिन्न उपकरणों और तकनीकों का अभ्यास कराया गया, जिसमें मुख्य रूप से गैस गन और पंप एक्शन गन का संचालन,  अश्रु गैस और विभिन्न प्रकार के हथगोलों का प्रयोग, केप्सी स्प्रे और डाई मार्कर ग्रेनेड,  कम से कम बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित करने की तकनीक के बारे में बताया गया |  एसपी मनीष कुमार ने बताया कि यह प्रशिक्षण केवल थानों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जिले के उच्चाधिकारियों और विभिन्न कार्यालयों में तैनात पुलिसकर्मियों को भी दिया जाएगा ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति या दंगों को समय रहते रोका जा सके और आम नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 01, 2026 10:17:01
Alwar, Rajasthan:अलवर-दिल्ली हाईवे पर दर्दनाक हादसा: बाइक-सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल अलवर अलवर-दिल्ली हाईवे पर शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रामगढ़ क्षेत्र में बगड़ तिराया थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुधा सागर गोशाला के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार हरवंश पुत्र रामस्वरूप और सरवन लाल पुत्र लक्ष्मण, निवासी नसवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही एएसआई भरत सिंह और एएसआई श्यामलाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को तत्काल एंबुलेंस से अलवर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने हरवंश की हालत नाजुक देखते हुए उसे जयपुर रेफर कर दिया, लेकिन जयपुर ले जाते समय दौसा के पास रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए वापस अलवर जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया। वहीं, घायल सरवन लाल का उपचार अलवर जिला अस्पताल में जारी है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक उद्योग नगर क्षेत्र में एक निजी कंपनी में मजदूरी करते थे और काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक रामगढ़ से अलवर की ओर जा रही थी, जबकि कार अलवर से रामगढ़ की तरफ आ रही थी। गोशाला के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को जब्त कर लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Mar 01, 2026 10:10:45
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में आज कुड़मी अधिकार महारैली का आयोजन किया गया। इस महारैली में झारखंड के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में कुड़मी समाज के लोग शामिल हुए। समाज के लोगों की मुख्य मांग है कि कुड़मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल किया जाए। इसके साथ ही कुड़मी भाषा को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कर उसे आधिकारिक मान्यता देने की भी मांग उठाई गई। कड़कती धूप के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं दिखा। बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और बुजुर्ग इस रैली में शामिल हुए और अपनी मांगों को लेकर एकजुट नजर आए। रैली के माध्यम से समाज ने सरकार से जल्द निर्णय लेने की अपील की है।
0
comment0
Report
RSRajkumar Singh
Mar 01, 2026 10:10:34
Hajipur, Bihar:हाजीपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने ईरान इजरायल के युद्ध पर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि ईरान हमारा पुराना साथी है और इजरायल के साथ भी हमारा संबंध मजबूत हुआ है। ऐसे में वार्ता के जरिए इस समस्या का समाधान होना चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि यह एक अंतरराष्ट्रीय मुद्दा है जिसपर नेताओं को सोच समझ कर बयान देना चाहिए। हालांकि चिराग पासवान ने साफ साफ कहा कि खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों और बिहारीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है लेकिन खाड़ी देशों की फ्लाइट बंद है लिहाजा सरकार भारतीयों को वहाँ से निकालने की वैकल्पिक व्यवस्था पर भी विचार कर रही है। इसके अलावा चिराग ने राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि विपक्ष चाहे जिसे भी सामने कर ले लेकिन आंकड़े हमारे पक्ष में है और सभी पांच सीट पर NDA की ही जीत होगी। आख़िर में चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन की बधाई दिया और मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की। बता दे कि हाजीपुर सर्किट हाउस में चिराग पासवान ने दर्जनों दिव्यांगों के बीच ट्राई साइकिल का वितरण किया जिसके बाद वह अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए निकल गए। इस दौरान चिराग के साथ जिले के तमाम वरिष्ठ अधिकारी और PHED मंत्री संजय सिंह भी मौजूद थे。
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top