Back
सुसनेर एसडीएम के विरोध में वकीलों ने ज्ञापन देकर अदालत बहिष्कार का आह्वान किया
KYKaniram yadav
Feb 24, 2026 13:47:53
Agar, Madhya Pradesh
आगर मालवा जिले में सुसनेर अधिवक्ता संघ ने कलेक्टोरेट पहुंचकर सुसनेर एसडीएम के खिलाफ ज्ञापन सौंपा है। अधिवक्ताओं ने एसडीएम की कार्यशैली से त्रस्त होने को लेकर यह कदम उठाना बताया है। सुसनेर और नलखेड़ा अधिवक्ता संघ ने करीब एक सप्ताह से अधिक समय से सुसनेर एसडीएम कोर्ट में लंबित मामलों में पैरवी नहीं कर एसडीएम की अदालत का बहिष्कार कर रखा है।
अधिवक्ताओं का आरोप है कि एसडीएम सर्वेश यादव का व्यवहार न्यायालयीन कार्यवाही के दौरान उचित नहीं है, जिससे वकीलों में असंतोष व्याप्त है। संघ का कहना है कि इस संबंध में पूर्व में भी शिकायतें की गईं, लेकिन समाधान नहीं निकला। इसी के चलते अधिवक्ताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए मामले में हस्तक्षेप करने और एसडीएम को हटाने की मांग की है। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
भूपेंद्र सिंह चौहान, अध्यक्ष अभिभाषक संघ सुसनेर
बताया जा रहा है कि इससे पहले भी एसडीएम की कार्यशैली को लेकर विवाद सामने आ चुके हैं। कुछ समय पूर्व मां बगलामुखी मंदिर के पंडितों ने इनके व्यवहार को लेकर विरोध किया था, यहां तक कि मंदिर प्रबंधन से संबंधित जिम्मेदारी से उन्हें हटाया गया था।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 24, 2026 14:49:320
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 24, 2026 14:49:150
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 24, 2026 14:48:500
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 24, 2026 14:48:330
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowFeb 24, 2026 14:48:140
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 24, 2026 14:47:580
Report
BSBhanu Sharma
FollowFeb 24, 2026 14:47:470
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 24, 2026 14:47:300
Report
0
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 24, 2026 14:47:120
Report
PSPramod Sinha
FollowFeb 24, 2026 14:46:520
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowFeb 24, 2026 14:46:260
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowFeb 24, 2026 14:46:110
Report