465441
आगर मालवा में मां बगलामुखी मंदिर में नवरात्रि पर लाखों भक्तों का आगमन
Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में स्थित मां बगलामुखी का मंदिर भक्तों की आस्था का केंद्र है। यह तांत्रिक स्थली विश्व प्रसिद्ध है, जहां दर्शन मात्र से कष्टों का निवारण माना जाता है। नवरात्रि के दौरान लाखों भक्त यहां दर्शन के लिए आते हैं। देश-विदेश के प्रसिद्ध नेता, अभिनेता और मंत्री भी यहां आते हैं। मान्यता है कि महाभारत काल में पांडवों को यहीं से विजय का वरदान मिला था। भक्तों का विश्वास है कि यहां उनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आईआईटी बॉम्बे आत्महत्या केस: परिसर के बाहर फुटेज से तहलका
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI : IIT BOMBAY SUICIDE CASE/OUTSIDE VISUALS FROM IIT BOMBAY0
0
Report
अलवर में उप महापौर-उपाध्यक्ष पदों के चुनाव आज सुबह 10 बजे से शुरू
Alwar, Rajasthan:अलवर उप महापौर-उपाध्यक्ष पदों के चुनाव आज, सुबह 10 बजे से शुरू होगी प्रक्रिया अलवर। नगरीय निकाय चुनाव के बाद अब उप महापौर एवं उपाध्यक्ष पदों के चुनाव की प्रक्रिया मंगलवार, 22 सितंबर को होगी। इसके लिए नगर निगम सहित संबंधित नगरीय निकायों में निर्वाचन कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बैठक की शुरुआत सुबह 10 बजे होगी। उप महापौर एवं उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र सुबह 11 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे से नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। अभ्यर्थिता वापस लेने का समय दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। यदि एक से अधिक प्रत्याशी मैदान में रहते हैं और मतदान आवश्यक होता है तो दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना शुरू कर दी जाएगी और इसके बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।0
0
Report
कटहरा में अपराधियों ने दुकान और आवास पर बमबारी, 6 लोग बाल-बाल बचे
Hajipur, Bihar:वैशाली के कटहरा में अपराधियों ने एक दुकान सह आवास पर बमबारी कर दी। देर रात हुए इस विस्फोट से इलाके में सनसनी फैल गई, हालांकि परिवार के 6 लोग बाल-बाल बच गया मामला कटहरा थाना क्षेत्र के करहटिया बुजुर्ग गांव का है। देर रात करीब 2:30 बजे रामनाथ राय अपने तीन पोते और एक पोती समेत परिवार के छह सदस्यों के साथ दुकान से सटे चौकी पर सोए हुए थे। तभी तेज धमाके की आवाज से उनकी नींद खुली। देखा तो दुकान से धुआँ उठ रहा था। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने दो बम फेंके थे। एक बम दुकान पर फटा जिससे आग लग गई और सामान जल गया, जबकि दूसरा बम घर के बाहर सो रहे परिवार के पास फेंका गया जो फटा नहीं। पुलिस ने मौके से जिंदा बम बरामद किया जिसे बाद में निष्क्रिय कर दिया गया। दुकान में बिखरे बम के मलबे को जब्त कर लिया गया है। सूचना मिलते ही गश्ती दल में तैनात सब इंस्पेक्टर सुमन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में फोरेंसिक टीम और महुआ अंचल निरीक्षक रणवीर कुमार झा ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। पीड़ित रामनाथ राय ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि घटना से पहले जीविका दीदी के CM से कुछ बिंदुओं को लेकर उनके परिवार की महिलाओं से विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर जीविका दीदी के परिवार के प्रशांत कुमार समेत अन्य लोगों ने गाली-गलौज करते हुए अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। आरोप है कि जान मारने की नियत से सोते अवस्था में बम से हमला किया गया।0
0
Report
Advertisement
सारण के भूमिहीन परिवारों के लिए बसेरा-2: 22–28 सितम्बर को विशेष शिविर
Chapra, Bihar:सारण जिले के भूमिहीन परिवारों के लिए बड़ी पहल की गई है। अभियान बसेरा-2 के तहत जिले की सभी 318 पंचायतों में 22 से 28 सितंबर 2026 तक लगातार सात दिनों तक विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर में पात्र भूमिहीन परिवारों से वास भूमि के पर्चा के लिए आवेदन लिए जाएंगे और आवेदन प्राप्त होते ही नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसको लेकर जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संबंधित जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। डीएम ने शिविरों के सफल संचालन के साथ-साथ अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक इसकी जानकारी पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया। जिले की सभी 318 पंचायतों में विशेष शिविर प्रतिदिन सुबह 6 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगे। पंचायत स्तर पर निर्धारित आवेदन प्रपत्र और पंजी उपलब्ध रहेंगे। आवेदन प्रपत्र में क्यूआर कोड भी अंकित रहेगा। पंचायत स्तर पर प्रतिनियुक्त कर्मी आवेदकों से आवेदन प्राप्त करेंगे। जिन लोगों को आवेदन पत्र भरने में परेशानी होगी, उन्हें सहायता उपलब्ध कराने के लिए पंचायत स्तर पर कर्मी की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। आवेदन भरने के बाद आवेदक को निर्धारित स्थान पर हस्ताक्षर अथवा अंगूठे का निशान करना होगा और आवश्यक दस्तावेज आवेदन के साथ जमा करने होंगे। प्राप्त आवेदनों का पंचायत स्तर पर पंजी में विधिवत संधारण किया जाएगा। आवेदन प्राप्त होने के बाद पात्र मामलों में नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई शुरू की जाएगी। प्रशासन की ओर से आवेदन प्रक्रिया को पंचायत स्तर पर ही सरल और सुगम बनाने की व्यवस्था की गई है, ताकि भूमिहीन परिवारों को आवेदन के लिए किसी अन्य कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े। जिला प्रशासन ने विशेष रूप से महादलित टोलों में अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया है। पंचायत सचिव, विकास मित्र, स्वच्छता कर्मी और स्वच्छता पर्यवेक्षक घर-घर जाकर लोगों को शिविर की जानकारी देंगे। वहीं जीविका के माध्यम से भी संबंधित क्षेत्रों में अभियान का प्रचार किया जाएगा। इसके अलावा फ्लेक्स, होर्डिंग, संध्या चौपाल, व्हाट्सएप ग्रुप और अन्य संचार माध्यमों के जरिए लोगों को शिविर की जानकारी दी जाएगी। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर रिकॉर्डेड संदेश के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार कराया जाएगा। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने सभी प्रखंडों के वरीय एवं प्रभारी पदाधिकारियों को शिविरों की तैयारियों और संचालन की लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया है। प्रत्येक पंचायत में पर्याप्त संख्या में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति, आवेदन प्रपत्र, पंजी और अन्य आवश्यक सामग्री की उपलब्धता पहले से सुनिश्चित करने को कहा गया है। जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी यह भी सुनिश्चित करेंगे कि निर्धारित अवधि में शिविर सुचारू रूप से संचालित हो और पात्र आवेदकों को आवेदन जमा करने में किसी तरह की परेशानी न हो। अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर मीडिया प्रतिनिधियों को विशेष शिविरों की पूरी जानकारी दी। उन्होंने शिविर की व्यवस्था, आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया और आवेदन के बाद की कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। प्रेस प्रतिनिधियों के माध्यम से भी अधिक से अधिक पात्र भूमिहीन परिवारों तक अभियान की सूचना पहुंचाने और उन्हें शिविर में आवेदन करने के लिए प्रेरित करने की अपील की गई। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वास स्थल के लिए भूमि बंदोबस्ती का मामला संबंधित अंचल स्तर से जुड़ा है, लेकिन पात्र परिवारों को आवेदन जमा करने के लिए कहीं और जाने की आवश्यकता नहीं है। उन्हें अपने संबंधित पंचायत में आयोजित विशेष शिविर में ही आवेदन जमा करना है। जिला प्रशासन ने सारण जिले के सभी पात्र भूमिहीन परिवारों से अपील की है कि वे 22 से 28 सितंबर 2026 के बीच अपने संबंधित पंचायत में आयोजित विशेष शिविर में पहुंचकर अभियान बसेरा-2 के तहत वास भूमि के पर्चा के लिए आवेदन जरूर करें। प्रशासन का उद्देश्य पंचायत स्तर पर ही आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाकर अधिक से अधिक पात्र भूमिहीन परिवारों को इसका लाभ पहुंचाना है।0
0
Report
30 साल बाद Yoriko मछली ने डाइवर को पहचान लिया, अनोखी जुगलबंदी
Noida, Uttar Pradesh:More than 30 years ago, a Japanese diver working at an underwater shrine noticed the same wild fish kept coming around. He named her Yoriko. Then something happened that changed their relationship completely. She still lives wild in the ocean. He’s now in his 70s. And somehow, after all these years, she still knows when it’s him.0
0
Report
दिल्ली में अगले महीने 150 ई-बसें लॉन्च, डिपो और चार्जिंग योजनाओं की बड़ी पहल
New Delhi, Delhi:अगले महीने दिल्ली में 150 नई इलेक्ट्रिक बसें होंगी लॉन्च, परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने परिवहन विभाग के साथ समीक्षा बैठक की. दिल्ली में फिलहाल 40 डिपो में 5,088 इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा, 3 और बस डिपो में चार्जर लगाने का काम जारी. NEBP के तहत 5 नए डिपो तैयार किए जा रहे, 768 बसों की क्षमता. PM E-Drive-1 के तहत 16 डिपो, 2,800 ई-बसों की क्षमता. PM E-Drive-2 के तहत 16 डिपो, 2,710 बसों की क्षमता. अगले दो वर्षों में चरणबद्ध तरीके से ई-बसों की डिलीवरी की योजना. दौराला और झुलझुली में 2 नए डिपो, क्रमशः 250 और 500 बसों की क्षमता. ग्रामीण इलाकों के यात्रियों को भी नए डिपो से फायदा होगा. डिपो और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए DDA से 5 जगह जमीन मांगी गई. टिकरी कलां, जौंती, मुंगेशपुर, बक्करवाला और गाजीपुर मंडी में जमीन की मांग. चार्जिंग स्टेशन के लिए DDA, MCD और DMRC से भी जगह मांगी गई. रिठाला डिपो की क्षमता बढ़ाने के लिए DMRC से अतिरिक्त जमीन की मांग. परिवहन मंत्री ने कहा—स्वच्छ और हरित दिल्ली के लिए ई-बस इन्फ्रास्ट्रक्चर को तेजी से विकसित किया जा रहा है0
0
Report
Advertisement
जयपुर पंचायत चुनाव: लॉटरी से तय होगा आरक्षण और सीटों का गणित
Jaipur, Rajasthan:Anchor-शहरों की सरकार चुनने के बाद अब गांवों की सियासत का मैदान सजने वाला है... जयपुर जिले में पंचायत चुनाव से पहले सबसे अहम आरक्षण की तस्वीर अगले दो दिन में साफ होगी। 23 और 24 सितंबर को होने वाली लॉटरी तय करेगी कि कौनसी सीट सामान्य रहेगी और कौनसी SC-ST, OBC या महिलाओं के खाते में जाएगी। 23 सितंबर को 57 जिला परिषद सदस्य, 22 पंचायत समितियों के प्रधान और 386 पंचायत समिति सदस्यों के पदों का आरक्षण तय होगा... जबकि 24 सितंबर को 597 सरपंच और 5931 वार्ड पंच पदों की लॉटरी निकलेगी। यानी दो दिन की लॉटरी हजारों दावेदारों का चुनावी गणित बनाएगी-बिगाड़ेगी... और आरक्षण का पिटारा खुलते ही गांवों में दावेदारी से लेकर चुनावी जोड़-तोड़ तक तेज हो जाएगी। एक नजर में—जयपुर का ग्रामीण चुनावी आरक्षण। 23.58 लाख — जिला परिषद क्षेत्र की आबादी। 4.01 लाख — SC आबादी, 17.02%。 3.29 लाख — ST आबादी, 13.97%。 57 — जिला परिषद वार्ड। 28 — जिला परिषद में SC+ST+OBC वार्ड। 29 — जिला परिषद में सामान्य वार्ड। 22 — पंचायत समितियां। 386 — पंचायत समिति वार्ड। 166 — SC+ST+OBC पंचायत समिति वार्ड। 220 — सामान्य पंचायत समिति वार्ड। 597- ग्राम पंचायत 5,931-वार्ड पंच। जयपुर जिला परिषद का आरक्षण की तस्वीर श्रेणी::::::कुल वार्ड:::::महिला SC::::::::::10::::::::::::::5 ST::::::::::::8::::::::::::::::4 OBC:::::::::10:::::::::::::::5 सामान्य::::::::29::::::::::::14 कुल::::::::::::::::57::::::::::28 VO-2-वही जयपुर जिले में 22 पंचायत समितियों के 386 वार्ड हैं। इनमें SC के 64, ST के 46 और OBC के 56 वार्ड हैं। तीनों को मिलाएं तो 166 वार्ड, यानी करीब 43% सीटें SC-ST-OBC श्रेणी की हैं। बाकी 220 वार्ड यानी करीब 57% सामान्य श्रेणी के हैं। इन 386 वार्डों में महिलाओं की भागीदारी भी बड़ी होगी। इनमें SC के 64 में से 23, ST के 46 में से 14, OBC के 56 में से 18 और सामान्य वर्ग के 220 में से 127 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे हैं। कुल 182 महिला श्रेणी के वार्ड बनते हैं। उधर जयपुर जिले में पंचायत समिति वार्डों की संख्या हर क्षेत्र में एक जैसी नहीं है। बस्सी और चौमूं में सर्वाधिक 25-25 वार्ड हैं। जमवारामगढ़ में 23 और आमेर में 21 वार्ड हैं। गोविंदगढ़, आंधी, जोबनेर और किशनगढ़-रेनवाल में 19-19 वार्ड हैं। चाकसू, मौजमाबाद और सांभरलेक में 17-17 वार्ड हैं। कई छोटी पंचायत समितियों में 15-15 वार्ड रखे गए हैं। पंचायत समिति के 386 वार्डों का आरक्षण का हिसाब श्रेणी::::::::कुल वार्ड:::::::::महिला आरक्षित SC::::::::::::64:::::::::::::::::::::23 ST:::::::::::::46::::::::::::::::::::14 OBC::::::::::56::::::::::::::::::::18 सामान्य::::::::220::::::::::::::::::::127 कुल::::::::::::386::::::::::::::::::::182 ST आबादी में कोटखावदा सबसे आगे, 36.77% आबादी के आंकड़ों में पंचायत समितियों के बीच बड़ा अंतर दिखाई देता है। कोटखावदा में ST आबादी 36.77% है। इसके बाद बस्सी में 35.26%, तूंगा में 35.60%, आंधी में 31.75% और जमवारामगढ़ में 31.62% ST आबादी दर्ज है। SC आबादी: माधोराजपुरा में सबसे ज्यादा 22.87%, जयपुर जिले में SC आबादी के अनुपात में माधोराजपुरा पंचायत समिति 22.87% के साथ सबसे ऊपर है। कोटखावदा में 22.26%, फागी में 20.72%, चाकसू में 20.42%, दूदू में 20.23%, तूंगा में 20.08% और सांभरलेक में 19.84% SC आबादी है। दूसरी ओर चौमूं में यह अनुपात 10.86% और जालसू में 12.59% है। बहरहाल,आंकड़ों में आरक्षण का गणित तैयार है... अब इंतजार सिर्फ उस पर्ची के खुलने का है, जो कई दावेदारों की राजनीतिक किस्मत खोलेगी तो कई का चुनावी रास्ता बंद कर देगी। 23 और 24 सितंबर की लॉटरी के बाद साफ हो जाएगा कि किस गांव और किस वार्ड में कौन मैदान में उतर सकेगा। इसके बाद कहीं नए चेहरे टिकट की कतार में होंगे तो कहीं पुराने दावेदारों को नई सीट तलाशनी पड़ेगी। यानी अभी पंचायत चुनाव की तारीख का इंतजार है... लेकिन उससे पहले आरक्षण की लॉटरी ही गांवों में सियासत की पहली चाल तय करने जा रही है। दीपक गोयल, जी मीडिया जयपुर0
0
Report
नोहर पुलिस ने NDPS केस में फरार आरोपी जयपाल उर्फ जे.पी. को गिरफ्तार किया
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत नोहर पुलिस की कार्रवाई, NDPS मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार,394 ग्राम अवैध अफीम बरामदगी के मामले में फरार चल रहा था जयपाल उर्फ जे.पी.,अनुसंधान में सामने आया था अफीम सप्लाई करने वाले आरोपी का नाम,अब नोहर पुलिस ने किया गिरफ्तार,गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ NDPS, धोखाधड़ी और मारपीट सहित 6 मामले दर्ज,नोहर पुलिस ने वांछित आरोपी को पकड़ा,अब NDPS मामले में पूछताछ जारी0
0
Report
मुंगेर हत्याकांड: नाबालिग दोस्त गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अभी फरार
Munger, Bihar:इशांत हत्याकांड में नाबालिग दोस्त गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार।सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान, इंस्टाग्राम चैट में विवाद और गाली-गलौज की बात आई सामने। मुंगेर: सफियासराय थाना क्षेत्र में शनिवार को 16 वर्षीय दसवीं कक्षा के छात्र इशांत की गोली मारकर हत्या के मामले में मुंगेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में मृतक के एक नाबालिग दोस्त को गिरफ्तार किया है। वहीं, गोली चलाने वाला मुख्य आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि शनिवार दोपहर दोस्तों के बीच हुए विवाद के दौरान इशांत को गोली मार दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की। फुटेज में घटना से जुड़े आरोपियों की गतिविधियां स्पष्ट रूप से सामने आईं, जिसके आधार पर एक नाबालिग आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मृतक और दो अन्य किशोरों के बीच पहले से परिचय होने की बात सामने आई है। तीनों के बीच इंस्टाग्राम के माध्यम से विवाद चल रहा था। सोशल मीडिया चैट में एक-दूसरे को गाली देने की बात भी सामने आई है।मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि करीब दो-तीन महीने पहले ट्यूशन जाने के दौरान उसकी बहन के साथ दोनों किशोरों ने छेड़खानी की थी। हालांकि, इस संबंध में पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं मिली थी। परिजनों ने अपने स्तर से दोनों किशोरों को समझाने का प्रयास किया था। इसके बाद करीब दो महीने तक कोई विवाद नहीं हुआ, लेकिन बाद में मामला फिर बढ़ गया। एसपी ने बताया कि घटना वाले दिन दोनों किशोर इशांत को उसके घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद आपस में बातचीत के दौरान विवाद हुआ और एक किशोर ने इशांत को गोली मार दी। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि गोली चलाने वाला आरोपी फरार है। एसपी ने कहा कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बाइट सैयद इमरान मसूद एसपी मुंगेर0
0
Report
Advertisement
भालू मदद मिलने पर समझदार बना, रेस्क्यू में किसी ने नहीं किया विरोध
Noida, Uttar Pradesh:The bear seems to understand that it’s being helped. No growling, no resistance, just quietly accepting the rescue0
0
Report
सत्य विहार में नालियों का गंदा पानी, जलभराव से लोग परेशान
New Delhi, Delhi:सत्य विहार में नालियों की सफाई नहीं होने से गंदा पानी गलियों और घरों के बाहर बह रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को नालियों के ऊपर पत्थर रखकर रास्ता बनाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। यहाँ साफ-सफाई व्यवस्था की बदहाली लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनती नजर आ रही है। नालियों में गंदगी जमा है और सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी गलियों में बह रहा है। हालात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लोगों को घरों से निकलने और गलियों में आने-जाने के लिए नालियों के ऊपर पत्थर रखकर रास्ता बनाना पड़ रहा है। कहीं गंदा पानी जमा है तो कहीं टूटी-फूटी सड़क लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से इलाके की गलियों और नालियों की हालत ऐसी ही बनी हुई है। इन गलियों का निर्माण वर्षों पहले हुआ था, लेकिन उसके बाद न तो नालियों का उचित निर्माण हुआ और न ही गलियों की दोबारा मरम्मत। नतीजा यह है कि सड़कें जगह-जगह टूट चुकी हैं और नालियों का पानी सड़क पर बहता दिखाई देता है। लोगों का आरोप है कि सफाई कर्मचारियों की नियमित मौजूदगी भी नजर नहीं आती। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने समस्या को लेकर जनप्रतिनिधियों से पत्राचार किया, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं आया। लोगों का आरोप है कि निगम पार्षद रूबी रावत से शिकायत करने के बाद भी समस्या पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। गंदगी और जलभराव के बीच रहने को मजबूर स्थानीय लोग अब सवाल उठा रहे हैं कि आखिर उनकी समस्याओं का समाधान कब होगा? टूटी सड़क, बदहाल नालियां और गलियों में बहता गंदा पानी स्थानीय प्रशासन और निगम की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। लोगों की मांग है कि नालियों की तत्काल सफाई कराकर जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त की जाए और जर्जर गलियों का निर्माण कराया जाए। सत्य विहार की इन तस्वीरों में समस्या साफ दिखाई दे रही है। अब देखना होगा कि शिकायतों और लगातार सामने आ रही बदहाली के बाद निगम प्रशासन कब जागता है और स्थानीय लोगों को इस गंदगी और जलभराव से राहत मिलती है।0
0
Report
सम्राट चौधरी का बक्सर दौरा: वामन जन्मोत्सव के साथ विकास की सौगात मांगता सुरक्षा-यात्रा
Buxar, Bihar:मुख्यमंत्री बनने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बक्सर आगमन होने जा रहा है. मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयारियों में जुटा हुआ है. प्रशासन की ओर से कार्यक्रम स्थल से लेकर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है ताकि मुख्यमंत्री के बक्सर पहुंचने पर कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी वामन द्वादशी के अवसर पर बक्सर पहुंचकर भगवान वामन की पूजा-अर्चना करेंगे. मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी जब पहली बार बक्सर पहुंचे थे, उस दौरान उन्होंने भगवान वामन की मन्दिर को सेंट्रल जेल कैंपस से अलग कर श्रद्धालुओं के दर्शन और पूजा-पाठ के लिए व्यवस्था किए जाने की घोषणा की थी. अब दूसरी बार मुख्यमंत्री अपने प्रस्तावित बक्सर दौरे के दौरान भगवान वामन के जन्मोत्सव के मौके पर पूजा-अर्चना करेंगे. उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. वहीं, मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान जिले को कई विकास योजनाओं की सौगात मिलने की भी संभावना जताई जा रही है. संभावना है कि मुख्यमंत्री कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर सकते हैं. इसके अलावा मुख्यमंत्री का जीविका दीदियों के साथ संवाद कार्यक्रम भी प्रस्तावित बताया जा रहा है. मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम की तैयारियों के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है.0
0
Report
Advertisement
सीतापुर में रेप आरोपी की मुठभेड़ में गोली, 12 घंटे में गिरफ्तारी
Sitapur, Uttar Pradesh:6 साल की मासूम के साथ रेप की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली। महज 12 घंटे में पुलिस ने रेप के आरोपी को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार। आरोपी के पास से नगदी तमंचा कारतूस बरामद। एसपी अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर कोई बड़ी कार्रवाई। थानगांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता。0
0
Report
फर्जी बाबा के अश्लील हरकत का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी के मनकर्णिका घाट पर गंगा भागीरथी नदी किनारे जानकारी के अनुसार कुछ स्थानीय लोगों ने एक फर्जी बाबा को एक महिला के साथ अश्लील हरकत करते पकड़ लिया। फिर गुस्साए लोगों ने न आव देखा न ताव देखा फर्जी बाबा की डंडों से जमकर सुताई कर दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फर्जी बाबा मौके भाग गया लेकिन उक्त प्रकरण की पुलिस जांच में जुट गई है कि आखिर मामला क्या है लोगों ने पुलिस से मांग की है कि इस प्रकार के कृत्य कर ऐसे बाबाओं पर सख्त कार्रवाई हो। अब वीडियो कब की है और वास्तविक मामला क्या है पुलिस जांच में जुटी है।0
0
Report
ज्वेलरी दुकानों से पायल-नथिया चोरी कर फरार महिला, CCTV से पहचान की तैयारी
Jamshedpur, Jharkhand:ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकानों में पहुंची महिला, पायल और नथिया लेकर हुई फरार जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र की दो आभूषण दुकानों में एक महिला द्वारा ग्राहक बनकर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। महिला ने पहले दुकान में आभूषण खरीदने के बहाने प्रवेश किया और सामान देखने के दौरान मौका पाकर पायल व नथिया लेकर फरार हो गई। घटना के बाद क्षेत्र के ज्वेलरी व्यवसायियों में हडक़म्प मच गया है। जानकारी के अनुसार, महिला सबसे पहले कदमा स्थित लक्ष्मी ज्वेलर्स पहुंची, जहां उसने ग्राहक बनकर विभिन्न आभूषण देखने शुरू किए। इसी दौरान उसने एक जोड़ी पायल पसंद करने का नाटक किया। इसके बाद वह माणिक चंद ज्वेलर्स भी पहुंची और वहां भी आभूषण दिखाने को कहा। दुकानदारों का आरोप है कि आभूषण देखने के क्रम में महिला ने चालाकी से पायल और नथिया अपने कब्जे में कर ली और मौका मिलते ही दुकान से निकल गई। घटना के बाद दुकानदारों ने अपने स्तर पर महिला की तलाश शुरू की और आसपास के अन्य ज्वेलरी कारोबारियों को भी सतर्क किया। मामले की सूचना संबंधित लोगों को दे दी गई है। ज्वेलरी व्यवसायी शंकर प्रसाद वर्मा ने बताया कि महिला की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि फुटेज के आधार पर महिला की पहचान हो सकेगी और चोरी की पूरी वारदात का खुलासा होगा। फिलहाल ज्वेलरी दुकानदारों ने ग्राहकों के रूप में आने वाले संदिग्ध लोगों पर विशेष नजर रखने का निर्णय लिया है।0
0
Report
Advertisement
