465441
आगर मालवा में 26 लाख की अवैध अफीम हुई जब्त, एक गिरफ्तार
Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा में कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की। महुड़िया जोड़ पर नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक रोका गया। जांच में ड्राइवर सीट के पीछे से 2.81 किलो अवैध अफीम बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 5.62 लाख रुपये है। पुलिस ने चालक गोविंद यादव को गिरफ्तार कर लिया और ट्रक सहित कुल 26.78 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
संभल पुलिस ने रात की दुल्हन गैंग का पर्दाफाश कर पति-पत्नी समेत 5 गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:संभल पुलिस ने एक रात की दुल्हन गैंग का पर्दाफाश किया है इस पूरे मामले में पुलिस ने पति-पत्नी और उसके साथियों को गिरफ्तार किया है पुलिस का कहना है कि यह गैंग दो तरीके से ऑपरेट करता था सबसे पहले उसका पति उसके लिए लड़का ढूंढता था फिर उसकी शादी करवाता था और शादी के अगले ही दिन दुल्हन तमाम गहने जीव्रत लेकर फरार हो जाती थी इसके साथ ही इस गैंग ने लोगों से वसूली का भी धंधा शुरू किया था अपनी पत्नी के जरिए इनोसेंट और बिना शादीशुदा लड़के की तलाश करता और फिर उसे अपने प्रेम जाल में फंसा कर किसी होटल या अनजान जगह पर ले जाता और वहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर उसके साथ अश्लील हरकत कर उसे ब्लैकमेल किया जाता था इस गैंग के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें से आरोपी की पत्नी भी शामिल रही है0
0
Report
आरे कॉलनी के पानी टँकी में डूबकर दो नाबालिग छात्र की मौत
Mumbai, Maharashtra:आरे कॉलनीत पाण्याच्या टाकीत बुडून दोन विद्यार्थ्यांचा मृत्यू\n\nमुंबईच्या गोरेगाव पूर्व परिसरातील आरे कॉलनीत पाण्याच्या टाकीत बुडून दोन अल्पवयीन मुलांचा दुर्दैवी मृत्यू झाल्याची घटना समोर आली आहे. गौतम नगर, मॉडर्न बेकरी जंक्शनजवळील एका गोठ्यातील पाण्याच्या टाकीत दोन्ही मुले पोहण्यासाठी उतरली होती. मात्र पोहताना दोन्ही जुळेही पाण्यात बुडाले. घटनेची माहिती मिळताच बीएमसीच्या अग्निशमन दलाच्या जवानांनी तातडीने घटनास्थळी धाव घेत दोन्ही मुलांना बाहेर काढले. त्यानंतर त्यांना 108 रुग्णवाहिकेतून ट्रॉमा केअर रुग्णालयात नेण्यात आले. मात्र डॉक्टरांनी दोन्हांनाही मृत घोषित केले.\n\nमृतांमध्ये 15 वर्षीय झैब पटेल आणि 13 वर्षीय नकीब खान यांचा समावेश आहे. दोघेही जोगेश्वरी गुफा इंग्लिश मीडियम सेकंडरी स्कूलमध्ये अनुक्रमे दहावी आणि नववीत शिकत होते. आज दोघेही शाळेत अनुपस्थित होते. या घटनेने परिसरात हळहळ व्यक्त होत आहे. पोलिसांकडून पुढील तपास सुरू आहे.0
0
Report
छिंदवाड़ा में सड़क नहीं होने से गर्भवती की डोली में 8 किमी यात्रा, गर्भस्थ शिशु की मौत
Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा में गर्भवती को 8 किमी डोली में डालकर सड़क तक लाया बच्चे की गर्भ में मौत, गांव तक नहीं पहुंच सकी थी 108 एंबुलेंस अपने इलाके में सड़क नहीं होने का खामियाजा एक महिला को अपने गर्भस्थ शिशु की मौत से चुकाना पड़ा. घटना छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव ब्लॉक की है.पीड़ित कुस्तरिया को गुरुवार सुबह अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई. ग्रामीणों के मुताबिक, टोले तक पक्की सड़क नहीं होने के कारण 108 एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाई.इसके बाद सरपंच, परिजन और ग्रामीणों ने लकड़ी और कपड़े की मदद से डोली तैयार की.महिला को उसमें बैठाकर वे पैदल ही गांव से बाहर निकले.करीब 8 किलोमीटर का कठिन रास्ता तय करने के बाद महिला को गोप गांव तक पहुंचाया गया.वहां से 108 एंबुलेंस की मदद से महिला को दमुआ स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. परिजन के अनुसार अस्पताल पहुंचने से पहले महिला को काफी दूरी तक दुर्गम रास्ते पर डोली के सहारे ले जाना पड़ा. अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने गर्भस्थ शिशु की मौत की पुष्टि की.महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे ICU में भर्ती किया गया है. फिलहाल उसका इलाज चल रहा है.ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के कई दशक बाद भी टोले तक पक्की सड़क समेत कई बुनियादी सुविधाएं नहीं पहुंची हैं.ग्रामीणों का दावा है कि सड़क निर्माण के लिए 2016 से प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सामने प्रस्ताव रखे जा रहे हैं, लेकिन अब तक सड़क नहीं बन सकी.स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क नहीं होने के कारण आपात स्थिति में समय पर अस्पताल पहुंचना मुश्किल होता है. ग्रामीणों ने दावा किया कि पहले भी गर्भवती महिलाओं की समय पर स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिलने से मौत हो चुकी है. ग्रामीणों ने प्रशासन से टोले तक पक्की सड़क बनाने और आपात स्थिति में एंबुलेंस की पहुंच सुनिश्चित करने की मांग की है. ग्रामीणों को बारिश के दिनों में कच्चे रास्ते में पानी भर जाने के कारण अपनी गाड़ियों को उठा के ले जाना पड़ता है.0
0
Report
Advertisement
शाहजहांपुर: डीएम कार्यालय के सामने आत्मदाह की कोशिश, भ्रष्टाचार के आरोप
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिवकुमार लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर में एक दंपत्ति ने अपने बच्चों के साथ डीएम ऑफिस के सामने आत्मदाह करने की कोशिश की है। गनीमती रही कि वक्त रहते वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने परिवार को बचा लिया वरना बड़ा हादसा हो जाता। पूरे परिवार में नगर पालिका के ईईओ और कर्मचारियों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। फिलहाल जिलाधिकारी अपने मामले में जांच के बाद कार्रवाई के आदेश दिए हैं। पूरा मामला डीएम कार्यालय का है। बताया जा रहा है कि तिलहर कस्बे के रहने वाले मनोज कुमार के पिता नगर पालिका परिषद तिलहर में नायब मुहर्रिर के पद पर तैनात थे। उनकी मौत के बाद परिवार को मिलने वाला बकाया वेतन और दूसरे भुगतान नहीं किया जा रहे थे। पीड़ित परिवार को लगातार दौड़ाया जा रहा था। साथ ही रिश्वत की भी मांग की जा रही थी। परिवार के लोगों का आरोप है कि ईओ और संबंधित बाबू उनसे 5000 की रिश्वत मांग रहा है। पैसा ना देने पर उनका भुगतान नहीं किया जा रहा था। इसके अलावा अपने खंडहर मकान को बनाने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे। बच्चों की फीस तक जमा नहीं हो पा रही थी। आर्थिक तंगी के चलते आज वह अपनी पत्नी सुनीता देवी और दो छोटे बच्चों के साथ कलेक्टर के कार्यालय पहुंचे, जहाँ उन्होंने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने की कोशिश की। लेकिन इससे पहले ही पुलिस कर्मियों ने परिवार को बचा लिया। फिलहाल मामले में जांच के आदेश दे दिये गये हैं।0
0
Report
बागपत में युवक की मौत: परिजन ने ससुराल पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप, कार्रवाई की मांग
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में 11 दिन पहले हुई युवक की मौत के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित परिजन और बड़ी संख्या में लोग एसपी ऑफिस पहुंचे हैं. पीड़ितों ने पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों पर मानसिक उत्पीड़न कर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की है. एएसपी बागपत ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया है और मामले की जाँच पड़ताल की जा रही है. दरअसल मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है जहां नीरज नाम के युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी और पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था. पीड़ित परिजन और बड़ी संख्या में लोग एसपी ऑफिस पहुंचे और उन्होंने ससुराल पक्ष के लोगों और मृतक की पत्नी पर मानसिक उत्पीड़न कर आत्महत्या करने के लिये उकसाने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की. एएसपी प्रवीण चौहान ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया है. मृतक की बहन ने बताया कि नीरज की पत्नी और ससुराल वाले उसे लगातार मानसिक उत्पीड़न कर रहे थे और नीरज की पत्नी कई बार खुद को चोट पहुँचाकर नीरज को झूठे मुकदमे में फँसाने की धमकी देती थी जिसके चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया था.0
0
Report
झांसी के भोजला में गाय से टकराकर युवक की मौत, सीसीटीवी सामने
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के भोजला गांव में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक दोस्तों के साथ पार्टी करके बाइक से घर लौट रहा था। अंधेरा होने के कारण उसे सड़क पर बैठी गाय दिखाई नहीं दी और बाइक गाय से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक बाइक से लगभग 10 फीट ऊपर उछलकर सिर के बल सड़क पर जा गिरा। आसपास के लोग और परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने संदीप यादव को मृत घोषित कर दिया। अब घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया। झांसी वायरल वीडियो नजर आ रहा है कि तेज रफ्तार बाइक सड़क पर बैठी गाय से टकरा गई। बाइक सवार सिर के बल गिरा और फिर वह उठ नहीं सका। घटना के बाद कई वाहन सवार सड़क पर पड़े युवक को देखते हुए निकल गए। कुछ देर बाद आसपास के लोग आए और युवक को उठाकर सड़क किनारे ले गए और उसके परिजनों को सूचना दी, मौके पर पहुंचे घरवाले आनन फानन में संदीप को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है की दोस्त के फोन आने पर संदीप बर्थ-डे पार्टी में शामिल होने भोजला मंडी के सामने वीरू ढाबा पर गया था। वहां केक काटा और सभी ने खाना खाया। पत्नी के फोन आने के बाद वह रात 10 बजे बाइक से घर जा रहा था। संदीप के घर से लगभग 300 मीटर पहले 3 गाय सड़क पर बैठी थीं। अंधेरे की वजह से उसे गाय दिखाई नहीं आई और उसकी बाइक सीधे एक गाय से टकरा गई, जिससे संदीप उछलकर सिर के बल सड़क पर गिर गया। जिससे उसकी मौके मौत हो गई, फिलहाल पुलिस पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करा रही है। बाइट- प्रेम यादव...... मृतक का फूफा0
0
Report
Advertisement
भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की कड़ी चेकिंग: चीनी तस्करी रोकथाम तेज
Forbesganj, Bihar:भारत में चीनी के दामों में अचानक हुई बढ़ोत्तरी के बाद भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चीनी की तस्करी रोकने के लिए एसएसबी के जवान मुस्तैदी से जांच कर रहे हैं। भारत सरकार ने 13 मई 2026 से ही चीनी के नेपाल निर्यात पर रोक लगा दी थी लेकिन सीमाई क्षेत्र में बेटी रोटी के रिश्ते को देखते हुए लोगों पर अंकुश नहीं लगाया गया था। भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा जोगबनी पर एसएसबी के जवान नेपाल की तरफ घरेलू उपयोग के लिए समान ले जाने वालों की कड़ाई से जांच कर रहे हैं और ज्यादा चीनी लेकर नेपाल की तरफ जाने वालों को भारत की तरफ वापस कर रहे हैं। भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा का जायजा लिया गया。0
0
Report
जहानाबाद के DM ने कन्या मध्य विद्यालय निरीक्षण कर उपस्थिति पर कड़ा संदेश दिया
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद जिलेाध्यक्ष छिरिङ वाई भूटिया ने शुक्रवार को कन्या मध्य विद्यालय, होरिलगंज का औचक निरीक्षण कर विद्यालयी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने न केवल पठन-पाठन और बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा की, बल्कि खुद बच्चों के साथ पंक्ति में बैठकर मध्याह्न भोजन ग्रहण किया और खाने के स्वाद एवं गुणवत्ता की पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने बच्चों से सीधे संवाद कर पढ़ाई, विद्यालय की व्यवस्थाओं और भोजन की नियमितता पर फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि पौष्टिक भोजन बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास का आधार है, इसलिए इसकी गुणवत्ता में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समीक्षा के दौरान विद्यालय में छात्रों की कम उपस्थिति पर डीएम ने सख्त रुख अपनाया। जांच में पाया गया कि कक्षा 1 से 5 तक कुल 122 नामांकित बच्चों में से केवल 55 छात्र ही उपस्थित थे। जबकि कक्षा 6 से 8 में कुल 385 छात्र नामांकित हैं। इस पर उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिया कि वे अभिभावकों से निरंतर संपर्क साधें और बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। डीएम ने प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे आयोजित होने والی खेल कक्षाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को अनुशासित रहकर पढ़ाई करने के साथ-साथ खेलकूद एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में सक्रियता से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय प्रबंधन और सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।0
0
Report
HEC पुनरुद्धार: झारखंड में संसद समिति की बैठक के बाद उम्मीदें तेज
Ranchi, Jharkhand:HEC को पूर्ण विकसित करने की सोच के साथ संसदीय समिति का झारखंड दौरा हुआ। संसदीय समिति के सदस्य आज झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात भी की। झारखंड के लोग इस उम्मीद के साथ हैं कि एक बार फिर से HEC का पुनरुद्धार होगा। गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे रांची स्थित हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC) के पुनरुद्धार के लिए उद्योग संबंधी संसद की एक विशेष 6 सदस्यीय संसदीय समिति के रांची दौरा पर राज्य के उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा है कि भारत सरकार को HEC के मामले पर पॉजिटिव मीटिंग करनी चाहिए .. सिर्फ खानापूर्ति के लिए मीटिंग ना हो .. जब भी भारत सरकार के अधिकारी आते हैं और यहां मीटिंग होती है तो उसका पॉजिटिव निष्कर्ष नहीं निकलता है .. हम मांग करते हैं कि जो कमेटी आई है.. वह एक पॉजिटिव रिस्पांस लेते हुए काम करे... रांची स्थित हैवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन यानी HEC के पुनरुद्धार को लेकर एक बार फिर उम्मीदें बढ़ी हैं.. HEC को पूर्ण रूप से विकसित करने और उसके भविष्य को लेकर संसदीय समिति लगातार झारखंड का दौरा कर रही है। समिति के सदस्य आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात करेंगे। इस बीच सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने कहा है कि HEC के मामले में पहले भी समितियां आईं, लेकिन उसका कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया। उन्होंने 2015-16 में आई समिति का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय भी सिर्फ आश्वासन मिला था। योगेंद्र महतो का कहना है कि अगर केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी ईमानदारी से HEC को पुनर्जीवित करना चाहती है, तो अब तक इस दिशा में ठोस काम हो चुका होता। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि HEC के पुनरुद्धार के लिए केंद्र सरकार अगर गंभीरता से आगे बढ़ती है तो राज्य सरकार पूरा सहयोग करेगी।0
0
Report
Advertisement
नगर निकाय चुनाव: नो-ड्यूज NOC के लिए दस्तावेज सत्यापन और शुल्क वसूली तेज
Didwana, Rajasthan:एंकर डीडवाना आगामी नगर निकाय चुनावों की सरगर्मियां तेज होते ही प्रशासनिक और राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे संभावित प्रत्याशी अपने-अपने वार्डों में संपर्क साधने के साथ-साथ आवश्यक कागजात तैयार करवाने में व्यस्त हैं। सबसे अधिक भीड़ नगर परिषद कार्यालय में देखी जा रही है, जहां प्रत्याशी विभिन्न विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए आवेदन कर रहे हैं। निकाय चुनाव के नियमों के तहत नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए नगर परिषद का बकाया न होने का प्रमाण पत्र और शौचालय से संबंधित सत्यापन पत्र अनिवार्य होता है। इसी को लेकर अर्बन डेवलपमेंट (यूडी) टैक्स और अन्य बकायों को चुकता करने के साथ-साथ शौचालय संबंधी नो-ड्यूज एनओसी लेने के लिए आवेदकों की लंबी कतारें लग रही हैं। नगर परिषद परिसर में सुबह कार्यालय खुलने के समय से लेकर शाम को काम बंद होने तक भारी भीड़ देखने को मिल रही है। सभी वार्डों के भावी उम्मीदवार समय पर दस्तावेज पूरे करने के उद्देश्य से कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं। इस प्रक्रिया से नगर परिषद को लंबित करों और शुल्कों की वसूली में भी राजस्व का लाभ मिल रहा है। प्रशासनिक स्तर पर आवेदनों के भौतिक सत्यापन और कर निपटान की जांच के बाद ही एनओसी जारी की जा रही है, ताकि नामांकन प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह की तकनीकी या कानूनी अड़चन न आए।0
0
Report
अजमेर जेल के कुख्यात मोगली उर्फ इमरान ने खुद को जेल में घायल किया
Ajmer, Rajasthan:अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंदी कुख्यात अपराधी मोगली उर्फ इमरान ने आज फिर जेल की सलाखों पर अपना सर मारकर खुद को घायल कर लिया... लहूलुहान हालत में जेल प्रहरी और हथियारबंद पुलिस जवानों के बीच उसे उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू अस्पताल लाया गया.. चिकित्सकों ने उसके सर पर पट्टी बांधकर उसे इलाज दिया.. इस दौरान उसने जोर-जोर से चिल्लाते हुए जोधपुर के एक जेल अधिकारी पर परेशान करवाने के आरोप लगाए... इस पूर्व मोगली ने कई बार अपने आप को जेल में घायल कर जेल प्रशासन पर आरोप लगाए हैं तो वहीं अन्य कैदियों पर भी मोगली ने मारपीट के आरोप लगाए हैं..हत्या सहित आर्म्स एक्ट के अनेक मामलों में मोगली जेल में सजा काट रहा है .. अस्पताल लाये जाने के दौरान भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा.. इस दौरान अस्पताल पुलिस छावनी में तब्दील हो गया.. इलाज के बाद उसे वापस हाई सिक्योरिटी जेल रवाना कर दिया गया0
0
Report
नावां में नमक से भरे ट्रक के पलटने से बड़ा हादसा, चालक गंभीर
Didwana, Rajasthan:नावां क्षेत्र के राजास गांव में नमक से भरा ट्रक पलटने से बड़ा हादसा हो गया। ट्रक में नमक के कट्टे लदे हुए थे, जो हादसे के बाद सड़क किनारे गिर गए। हादसे में ट्रक चालक विष्णु पुत्र रमेश कुमार, उम्र 36 वर्ष, निवासी करौली गंभीर घायल हो गया, जबकि खलासी सुनील पुत्र सुरेश, उम्र 23 वर्ष, को मामूली चोटें आईं। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस के पायलट मदन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को नावा उपजिला अस्पताल पहुंचाया। चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे 108 एंबुलेंस की मदद से जयपुर रेफर कर दिया गया। वहीं खलासी को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि राजास सहित नावां क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों की आवाजाही के चलते लगातार हादसे हो रहे हैं। लोगों ने परिवहन विभाग और स्थानीय प्रशासन से ओवरलोड वाहनों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
मतदाता सूची में धांधली पर कांग्रेस ने जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर हेडलाइन सत्ता के दुरुपयोग और कूटरचित दस्तावेजों से मतदाता सूची में फेरबदल का आरोप, कांग्रेस ने जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन एंकर इंट्रो डूंगरपुर जिले की कांग्रेस पार्टी ने नगर निकाय निर्वाचन के दौरान भाजपा पर कुछ वार्डों में मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी और वार्ड स्थानांतरण करने के आरोप लगाए है। जिला कांग्रेस कमेटी ने इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। बॉडी कांग्रेस के पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने आरोप लगाया गया है कि कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कथित रूप से सत्ता और प्रभाव का दुरुपयोग करते हुए कुछ वार्डों में संबंधित बीएलओ से मिलीभगत की जा रही है। कूटरचित व भ्रामक दस्तावेज तैयार करवाकर कुछ मतदाताओं के नाम एक वार्ड से दूसरे वार्ड में स्थानांतरित करवाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वार्डो की लॉटरी के बाद जिन वार्डों में भाजपा के प्रमुख नेता चुनाव नहीं लड़ पा रहे है वे नेता अपने आरक्षण के हिसाब वाले वार्डों में बीएलओ से मिलीभगत करके अपना नाम जुड़वा रहे है। कांग्रेस ने इसे निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता को प्रभावित करने वाला गंभीर विषय बताया है। कांग्रेस कमेटी ने जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कांग्रेस ने मतदाता सूची में हाल ही में किए गए वार्ड स्थानांतरणों की तत्काल जांच करवाने, संबंधित बीएलओ द्वारा प्रस्तुत और आधार बनाए गए दस्तावेजों की सत्यता की जांच करवाने, जिन मामलों में कूटरचित, फर्जी अथवा भ्रामक दस्तावेजों के आधार पर वार्ड स्थानांतरण पाया जाने पर उन्हें तत्काल निरस्त करने, जांच में बीएलओ अथवा अन्य किसी व्यक्ति की मिलीभगत या अनियमितता प्रमाणित होने पर उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। बाइट ताराचंद भगोरा पूर्व सांसद अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर0
0
Report
नौगांव में बस किराये के विरोध पर छात्रों का धरना, रियायती पास की मांग
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर जिले के नौगांव में बस किराया बढ़ोतरी के विरोध में Gen-Z और Gen-Alpha का आक्रोश फूट पड़ा है। सैकड़ों छात्र-छात्राएं सड़क पर उतर आए हैं। नौगांव के बापू डिग्री चौराहे से छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन शुरू किया। नारेबाजी करते हुए छात्र-छात्राएं एसडीएम कार्यालय तक पहुंचे। उमस भरी गर्मी के बावजूद कई घंटों से छात्र धरने पर बैठे हैं। छात्रों का कहना है कि बस किराया बढ़ने से उनकी जेब पर सीधा असर पड़ा है। रोजाना स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र परेशान हैं। कई छात्र तो किराया ज्यादा होने से कॉलेज ही नहीं जा पा रहे हैं। छात्रों की मांग है कि बढ़ा हुआ किराया तुरंत वापस लिया जाए और छात्रों के लिए रियायती पास की व्यवस्था की जाए। प्रदर्शन के कारण बापू डिग्री चौराहा से एसडीएम ऑफिस मार्ग पर यातायात भी प्रभावित हुआ है। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे हैं और छात्रों को समझाने का प्रयास किया गया गया। बाद प्रशासन को ज्ञापन देने के बाद धरना खत्म किया।0
0
Report
बैतूल के उपभोक्ताओं का स्मार्ट मीटर विरोध: स्वतंत्र जांच की मांग तेज
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले में स्मार्ट मीटरों के खिलाफ लोगों का गुस्सा अब सड़कों पर उतर आया है। बढ़े हुए बिजली बिलों का आरोप लगाते हुए सैकड़ों बिजली उपभोक्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने स्मार्ट मीटरों को सड़क पर पटककर तोड़ा और पैरों तले कुचलते हुए बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उपभोक्ताओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उनके बिजली बिलों में अचानक भारी बढ़ोतरी हो गई है, जिससे आम परिवारों, किसानों और छोटे व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ताओं का कहना है कि पहले बिजली की खपत और बिल सामान्य आते थे, लेकिन स्मार्ट मीटर लगने के बाद रीडिंग और बिल में बड़ा अंतर दिखाई दे रहा है। लोगों ने मांग की कि जिन उपभोक्ताओं के बिल अचानक बढ़े हैं, उनके मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और पुराने मीटर की अंतिम रीडिंग तथा स्मार्ट मीटर की शुरुआती रीडिंग का पूरा रिकॉर्ड उपलब्ध कराया जाए। उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटरों की तकनीकी क्षमता और एक्युरेसी की जांच किसी स्वतंत्र एवं अधिकृत तकनीकी संस्था से कराने की मांग उठाई। साथ ही जिले स्तर पर एक स्वतंत्र जांच समिति गठित कर स्मार्ट मीटर की रीडिंग और बिलिंग प्रणाली की पारदर्शी जांच कराने की भी मांग की गई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जिन लोगों के बिजली बिलों में असामान्य वृद्धि हुई है, उनके पिछले 12 महीनों की बिजली खपत और स्मार्ट मीटर लगने के बाद की खपत का तुलनात्मक परीक्षण किया जाए। जब तक शिकायतों का समाधान नहीं हो जाता, तब तक अतिरिक्त विवादित राशि की वसूली और बिजली कनेक्शन काटने जैसी कार्रवाई पर रोक लगाई जाए। उपभोक्ताओं ने यह भी मांग की कि यदि जांच में स्मार्ट मीटर खराब या रीडिंग में तकनीकी त्रुटि पाई जाती है, तो उसका आर्थिक भार उपभोक्ताओं पर नहीं डाला जाए। उनका कहना है कि उनकी मांग केवल निष्पक्ष जांच, पारदर्शिता और उपभोक्ता हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की है। उधर बिजली विभाग के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को पूरे मामले की जांच कराने और उपभोक्ताओं को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि जांच के बाद स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिलों के मामले में क्या कार्रवाई होती है।0
0
Report
Advertisement
