465441
आगर मालवा में झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत
Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा में मंगलवार दोपहर अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। सुबह की तेज धूप और गर्मी के बाद दोपहर 4 बजे से घने काले बादल छाए और करीब आधे घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। इस वर्ष मानसून में अब तक जिले में 677.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है। आगर मालवा तहसील में सबसे अधिक 888.7 मिमी और सुसनेर में सबसे कम 465 मिमी वर्षा हुई है। इस बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली चुनाव में वोट डिलीट और मौत के केस: निर्वाचन अधिकारी का खुलासा
Noida, Uttar Pradesh:सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी बृजेश माथुर ने पटपड़गंज में हो रहे SIR पर, यह यहां पर जो भी वोट डिलीट हुए हैं, उसका मुख्य कारण यही है कि लोग शिफ्ट कर गए हैं। अगर आप डाटा देखेंगे, तो बहुत से ऐसे भी हमारे पास डेथ के केस भी थे कि लोगों की डेथ हो गई थी और उनका यहीं पर वोट चल रहा था। तो इस तरह के भी हैं। अगर मैं आपको डाटा दिखाऊं, तो हमने जो वोट काटे हैं, उसमें लगभग 3,435 तो हमने डेथ के केस काटे हैं...0
0
Report
अमरोहा में नेशनल हाईवे 9 पर बस-ट्रैक्टर ट्रॉली भिड़ंत, दो की मौत, 11 घायल
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे 9 पर मनाली से नेपाल जा रही तेज रफ्तार बस ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुसी. लद्दाख से नेपाल जा रही तेज रफ्तार बस आगे चल रही सीमेंट से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. आसपास के लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को बस से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया. गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किए जाने की जानकारी है. पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है. हादसे के चलते हाईवे पर कुछ समय तक जाम की स्थिति बनी रही।0
0
Report
प्रयागराज में अतीक के गुर्गे अरमान की कस्टडी रिमांड की मांग, उमेश पाल केस की पूछताछ
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज माफिया अतीक का गुर्गा अरमान को लाया गया प्रयागराज, पुलिस अरमान की कस्टडी रिमांड के लिए कोर्ट में देगी अर्जी, उमेश पाल हत्याकांड में पूछताछ के लिए कोर्ट में पुलिस देगी अर्जी, कस्टडी रिमांड पर लेकर अरमान से प्रयागराज पुलिस करेगी पूछताछ, उमेश पाल हत्याकांड के बाद किन लोगों ने फरारी में की मदद, अरमान को प्रयागराज से बिहार पहुंचने में किन लोगों ने की मदद, प्रयागराज में अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन की सुरक्षा में रहता था अरमान, उमेश पाल हत्याकांड के बाद से शाइस्ता परवीन भी फरार चल रहीं हैं, पुलिस अरमान से अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन को लेकर भी पूछताछ करेगी, शाइस्ता परवीन के मददगारों के बारे में पुलिस जानकारी जुटाएगी, बी वारंट पर बिहार के गया जेल से प्रयागराज लाया गया है अरमान, 24 फरवरी 2023 को उमेश पाल हत्याकांड में शामिल था अरमान, बमबाज गुड्डू मुस्लिम को बाइक पर लेकर घटनास्थल पहुंचा था अरमान, गुड्डू मुस्लिम के बमबाजी के दौरान पिस्टल से फायरिंग कर रहा था अरमान।0
0
Report
Advertisement
हिरणपुर में दुर्गापूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शांति समिति की बैठक
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना में आगामी दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक की गई...जहां मुख्य रूप से जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक भगत, एसडीपीओ कुमार गौरव, बीडीओ दिलीप टुडू, अंचलाधिकारी मनोज कुमार, थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह मौजूद रहें...बैठक में प्रखंड क्षेत्र के 12 दुर्गा पूजा समितियों ने हिस्सा लिया...बैठक में पूजा समिति से पूजा एवं कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी ली गई...जिसमें हिरणपुर थाना क्षेत्र के पूजा कमिटियों ने हिस्सा लिया...पूजा कमिटियों ने अपनी अपनी समस्याएं सुनाई...इस दौरान प्रशासन के ओर से पूजा कमिटियों को कई दिशा निर्देश दिए...वही सेन दुर्गा मंदिर, शील दुर्गा मंदिर, मोयरा मोदक दुर्गा मंदिर, डांगापाडा, देवपुर, तोड़ाई आदि समितियों द्वारा भी पूजन एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की जानकारी साझा की गई...सभी ने विसर्जन व कलश यात्रा की रूट चार्ट की जानकारी दी...पूजा कमिटियों को बताया की बिजली कलेक्शन लेना, सीसीटीवी कैमरा लगवाना, फायर सेफ्टी लगवाना, ड्रोन से निगरानी रखना, आपत्तिजनक गाना नहीं बजाना सहित कई दिशा निर्देश दिए गए...उधर सभी अधिकारियों ने सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा, महिला कार्यकर्ता, अग्निशमन यंत्र आदि व्यवस्था पूजा पंडाल में रखने की बात कही...उन्होंने भड़काऊ गाना या अश्लील गाने नहीं बजाने का भी निर्देश दिया...0
0
Report
रांची एयरपोर्ट पर गजेंद्र सिंह पटेल का भव्य स्वागत, भाजपा ने दी नई दिशा
Ranchi, Jharkhand:रांची के एयरपोर्ट पर आज भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का भव्य स्वागत किया गया है। प्रदेश के प्रभारी बनने के बाद पहली बार वह राजधानी रांची पहुंचे हैं।रांची एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद गजेंद्र सिंह पटेल सीधे बिरसा मुंडा की धरती उलिहातु जाएंगें ढोल नगाड़े के साथ राँची के एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया है। गजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प के साथ हमलोग आगे बढ़ रहे है और सपनों को साकार करेंगे। वही हेमंत सरकार के किला को भेदने पर उन्होंने कहा कि वक्त आने पर वो भी हो जाएगा वही सह प्रभारी निवेदिता सिंह ने कहा कि हमें जो जिम्मेदारी दी गई है उसे हमलोग जरूर पूरा करेंगें। इधर नए प्रदेश प्रभारी के आने से झारखंड बीजेपी के पदाधिकारी में भी उत्साह देखने को मिल रहा है हटिया के विधायक नवीन जायसवाल और अमर बाऊरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं में उत्साह है और हम लोग राज्य में बेहतर करेंगे。0
0
Report
सरायकेला-कांद्रा मार्ग पर नो पार्किंग बोर्ड लगेंगे; खड़े भारी वाहनों पर होगी कड़ी कार्रवाई
Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला सड़क किनारे नो पार्किंग मे सड़क किनारे भारी वाहन खडे करने पर अब होगी करवाई, अवैध पार्किंग पर यातायात पुलिस की पैनी नजर, कांद्रा-सरायकेला मार्ग पर लगेंगे नो पार्किंग बोर्ड. सावधान रहें भारी वाहन चालक। सराइकेला भारी वाहनों की पार्किंग से बढ़ रहे हादसे, को देखते हुए ट्रैफिक थाना प्रभारी ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी ,कांडरा से सरायकेला मुख्य मार्ग पर बढ़ते भारी वाहनों के दबाव और सड़क हादसों की रोकथाम के लिए यातायात पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है।यातायात थाना प्रभारी राजू कुमार ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सड़क किनारे अवैध रूप से वाहन खड़े करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि कांद्रा से सरायकेला तक भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। मार्ग में स्थित विभिन्न कंपनियों में माल लोड-अनलोड करने आने वाले वाहन चालक अक्सर सड़क किनारे खतरनाक तरीके से वाहन पार्क कर देते हैं, जिससे भीषण हादसे होते हैं और आम राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश पर मुख्य सड़क पर अवैध पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। नियम को कड़ाई से लागू करने के लिए पूरे मार्ग पर जगह-जगह 'नो पार्किंग' के बोर्ड लगाए जा रहे हैं।कार्रवाई के साथ-साथ जागरूकता पर भी जोर दिया जा रहा है। पुलिस माइकिंग और अन्य माध्यमों से वाहन चालकों को सुरक्षित पार्किंग के प्रति जागरूक कर रही है। इसके बावजूद नियम तोड़ने वालों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत जुर्माना वसूला जा रहा है। यातायात प्रभारी ने कहा कि विभाग सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ संकल्पित है और जरूरत पड़ने पर आगे और कड़े कदम उठाए जाएंगे.0
0
Report
Advertisement
उन्नाव: लोडर की टक्कर से किशोरी की मौत, मां भी घायल
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। कोतवाली गंगाघाट क्षेत्र अंतर्गत राजधानी मार्ग पर वी-मार्ट के समीप सोमवार सुबह करीब 8 बजे तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से एक किशोरी की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार मूल रूप से सवाईपुर निवासी मंजू पत्नी उमाकांत सचान वर्तमान में कानपुर के बौद्ध नगर मेट्रो स्टेशन के पास रहती हैं। सोमवार सुबह वह अपनी बेटी विविध भारती के साथ शुक्लागंज स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सक अनुज तिवारी के पास दवा लेने आई थीं। बताया जा रहा है कि राजधानी मार्ग पर ऑटो से मां-बेटी उतर रही थीं, तभी तेज रफ्तार लोडर ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों ने दोनों को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने किशोरी विविध भारती को मृत घोषित कर दिया। विविध भारती तीन बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी और बीए की छात्रा बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची गंगाघाट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय उन्नाव भेज दिया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
CAQM ने दिल्ली में 'ऑपरेशन क्लीन एयर' में 25 सड़कों पर 17 उल्लंघन पकड़े
New Delhi, Delhi:25 सड़कों के निरीक्षण में 17 उल्लंघन मिले दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर CAQM ने बड़ा निरीक्षण अभियान चलाया है। CAQM की चार फ्लाइंग स्क्वॉड टीमों ने दिल्ली की इनर और आउटर रिंग रोड के करीब 35 किलोमीटर हिस्से का निरीक्षण किया। 25 स्ट्रेच की जांच के दौरान 17 उल्लंघन सामने आए, जिनमें सड़क पर दिखाई देने वाली धूल और निर्माण एवं विध्वंस यानी C&D वेस्ट का जमा होना शामिल है। यह निरीक्षण CAQM के ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ अभियान के तहत किया गया। टीमों ने PWD के अधिकार क्षेत्र वाली सड़कों पर रोड क्लीनिंग, स्वीपिंग और डस्ट कंट्रोल के इंतजामों का जायजा लिया। CAQM के मुताबिक सड़क किनारे और कैरिजवे पर जमा धूल और C&D वेस्ट वाहनों की आवाजाही से दोबारा हवा में उड़ सकता है, जिससे प्रदूषण बढ़ने का खतरा रहता है। CAQM ने PWD समेत संबंधित एजेंसियों को प्राथमिकता के आधार पर सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सड़कों की नियमित सफाई, जमा धूल और C&D वेस्ट को हटाने और समय पर जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। CAQM ने साफ किया है कि ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत दिल्ली-NCR में ऐसे निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।0
0
Report
दिल्ली पुलिस पर महिलाओं के साथ harassment का आरोप, संसद मार्ग थाने के बाहर विरोध
Noida, Uttar Pradesh:DELHI WOMEN ALLEGE HARASSMENT BY DELHI POLICE PERSONNEL DURING PROTEST, SUPPORTERS STAGE PROTEST OUTSIDE PARLIAMENT STREET POLICE STATION/POLICE DETAINS PROTESTERS / VISUALS/REAX0
0
Report
Advertisement
दिल्ली: बारापुल्ला से सुबह की तस्वीरें वायरल
Noida, Uttar Pradesh:DELHI MORNING VISUALS FROM BARAPULLAH0
0
Report
EOW की अंतिम चार्जशीट: कोल घोटाले में 170 करोड़ की संपत्ति जब्त
Begun, Rajasthan:रायपुर कोल घोटाले में आज EOW पेश करेगी अंतिम चार्जशीट नेताओं को 65 करोड़, अफसरों को 36 करोड़ से ज्यादा मिलने का दावा EOW के मुताबिक घोटाले की रकम से जुटाई गई बेनामी संपत्ति पर की जा चुकी है कार्रवाई अब तक करीब 170 करोड़ की बेनामी संपत्ति जब्त 9 आरोपियों को ईओडब्ल्यू ने किया है समन जारी.. कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय, रामगोपाल अग्रवाल, IAS जयप्रकाश मौर्य और दीपेश टांक समेत 9 आरोपी शामिल.. सभी आरोपियों को आज विशेष न्यायालय में पेश होने के निर्देश अंतिम चार्जशीट के साथ EOW की जांच का अहम चरण पूरा होने की संभावना0
0
Report
चलती स्कॉर्पियो से स्टंट: वायरल वीडियो पर अमरोहा पुलिस जांच
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के सैदनगली थाना क्षेत्र में चलती स्कॉर्पियो कार से युवकों के खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक चलती कार की खिड़कियों पर लटककर हवाबाजी करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर व्यूज और लाइक बढ़ाने के चक्कर में युवकों ने सड़क पर जान जोखिम में डालकर स्टंट किया। चलती कार में इस तरह का स्टंट न केवल युवकों के लिए जानलेवा हो सकता है, बल्कि सड़क पर मौजूद अन्य वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुटी है0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में महिला के साथ पुलिसकर्मी के दुर्व्यवहार के विरोध में संसद मार्ग पर झड़प
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | एक महिला के साथ पुलिसकर्मी द्वारा कथित दुर्व्यवहार की घटना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों की संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर पुलिस से झड़प हो गई।0
0
Report
हापुड़ में गोकशी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस: मुठभेड़ में छह बदमाश गिरफ्तार
Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के अपराध और अपराधियों के खिलाफ चल रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत हापुड़ पुलिस ने बेखौफ गोकशों पर बड़ा प्रहार किया है. थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस और गोकशी की फिराक में बैठे शातिर अपराधियों के बीच सीधी मुठभेड़ हो गई. खुद को पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने जानलेवा फायरिंग कर भागने की कोशिश की, जिस पर पुलिस ने आत्मरक्षार्थ मुंहतोड़ जवाब दिया. पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीन शातिर बदमाश गोली लगने से मौके पर ही लंगड़ाकर गिर पड़े, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से घायल समेत कुल छह शातिर बदमाशों को दबोच लिया. सर्कार सिटी डीएसपी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि 5 अक्टूबर 2026 को गढ़मुक्तेश्वर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पावटी स्थित आम के बाग में कुछ गोकश प्रतिबंधित पशु के कटान की तैयारी में हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए बाग की घेराबंदी शुरू कर दी. पुलिस को अपनी ओर बढ़ता देख बदमाशों ने सीधे पुलिसकर्मियों पर तमंचों से गोलियां दागनी शुरू कर दीं. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से आवास विकास कॉलोनी हापुड़ निवासी नईम, देहली गेट मेरठ निवासी जमील और मसूरी गाजियाबाद निवासी बिलाल घायल होकर गिर पड़े. वहीं मौके से पुलिस ने भागने का प्रयास कर रहे इनके तीन अन्य साथियों लिसाड़ीगेट मेरठ निवासी मोहम्मद परवेज, अठसैनी गढ़मुक्तेश्वर निवासी सोनू और मसूरी गाजियाबाद निवासी आहत को भी दबोच लिया. पुलिस ने मौके से एक जीवित प्रतिबंधित पशु, कटान के औजार, 315 बोर के तीन अवैध तमंचे मय तीन जिंदा व तीन खोखा कारतूस बरामद किए हैं. इसके अलावा गोकशी के बाद मांस सप्लाई में इस्तेमाल होने वाली होंडा सिटी कार और एक मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है. पकड़े गए सभी अभियुक्त बेहद शातिर और पेशेवर अपराधी हैं, जिनके खिलाफ विभिन्न जिलों में गोकशी, जानलेवा हमला, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट जैसे संगीन अपराधों के करीब चार दर्जन मुकदमे दर्ज हैं. मुठभेड़ में घायल तीनों बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई तेज कर दी है. जनपद में हुई इस मुठभेड़ ने साफ कर दिया है कि कानून से खिलवाड़ करने वाले गोकशों और अपराधियों के लिए अब केवल दो ही रास्ते बचे हैं या तो अस्पताल या फिर जेल की सलाखें.0
0
Report
सुल्तानपुर में निषाद पार्टी अध्यक्ष संजय निषाद के विवादित बयान पर हंगामा
Sultanpur, Uttar Pradesh:निषाद पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने सुल्तानपुर में एक जनसभा के दौरान एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर तुम्हारे ऊपर कोई हाथ उठाता है तो उसका हाथ तोड़ दो; जमानत हम करा देंगे। दरअसल संजय निषाद सुल्तानपुर में एक महासम्मेलन को संबोधित करने कु karebhar के पास आए हुए थे। सदर विधानसभा सीट से निषाद पार्टी से जीतने वाले राज बाबू उपाध्याय ने इस जनसभा का आयोजन किया था और उसी को संबोधित करने निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद आए थे।0
0
Report
Advertisement
