465441
MP के अतिथि शिक्षकों ने मांगे पूरी करने को लेकर आगर में प्रदर्शन किया
Agar, Madhya Pradesh:आगर में अतिथि शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर सड़क पर आंदोलन किया। सेकड़ों शिक्षकों ने अर्थी रैली निकालकर छावनी चौराहे पर नारेबाजी की और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने की मांग की। प्रदर्शन में महिलाएं भी छोटे बच्चों के साथ शामिल रहीं। काफी देर के बाद कलेक्टर आए और ज्ञापन लिया। प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ढाई सौ करोड़ की सड़क निर्माण में अनिमियता, विधायक ने किया बड़ा आरोप
Narayanpur, Jharkhand:ढाई सौ करोड़ के सड़क निर्माण मे अनिमियता सरकारी खबर: गढ़वा जिले के पलामू के शंखा से गढ़वा के खजुरी तक लगभग ढाई सौ करोड़ की लागत से सड़क बन रही है. यह सड़क शहर से होकर गुजर रही है. सड़क बना रही कंपनी शिवालया कन्ट्रैक्शन के द्वारा शहर में कचहरी रोड से लेकर रंका मोड़ तक सड़क को कोड़ दी है जिससे पिछले डेढ़ माह से शहर में धूल उड़ रही है जिससे शहरवासी खासा परेशान हैं. प्रतिदिन सोशल मीडिया पर इसका विरोध जता रहे हैं वंही शहरवासी डीसी से मिलकर शिकायत कर रहे हैं बावजूद अभी तक शहर को धूल से राहत नहीं मिल पाई है. इस बार इसकी शिकायत विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी से की गई तो उन्होंने संदे? 'सवेंदक' के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. उन्होंने सड़क निर्माण मे कई गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए आरसीडी विभाग के सचिव सुनील सिंह को इसकी शिकायत कर दी. जिसके बाद आज आनन-फलन आरसीडी विभाग के एक पदाधिकारी संदे? सवेंदक को लेकर कार्य स्थल पहुंचे. जहां विधायक स्वयं उपस्थित होकर सड़क निर्माण की कमी बताई. विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि सड़क निर्माण से शहर की दुकाने सड़क से नीचे हो गयीं जबकि सड़क ऊपर हो गयी. वहीं सड़क की ऊपरी सतह को केवल जेसीबी से छील कर बनाया जा रहा है जो गलत है उसे उखाड़ कर फेकना है जिसके बाद बिट्विन भर कर उसे बराबर करना है. वहीं सड़क पर केवल मिट्टी भर जाने से सिर्फ धूल उड़ रहे हैं जिससे स्थानीय परेशान हैं. उन्होंने कहा कि सवेंदक ने गलती स्वीकार की है उसे बोला गया है जल्द से जल्द ठीक करें।0
0
Report
RUHS में दो दिवसीय डेटा इंटरप्रिटेशन व मैन्युस्क्रिप्ट वर्कशॉप का सफल आयोजन
Jaipur, Rajasthan:जयपुर के प्रतापनगर स्थित राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)में दो दिवसयी डेटा इंटरप्रिटेशन एवं मैन्युस्क्रिप्ट राइटिंग विषय पर वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप में जयपुर, झालावाड़, पाली, डुंगरपुर, कोटा और मुंबई के सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों से आए कुल 35 डॉक्टरों ने भाग लिया।वर्कशॉप में शोध लेखन, डेटा विश्लेषण और वैज्ञानिक प्रकाशन की प्रक्रिया पर विशेषज्ञों ने विस्तृत मार्गदर्शन दिया। मुख्य वक्ताओं में डॉ. पीयूष गुप्ता (एडिटर इन चीफ, इंडियन जर्नल ऑफ मेडिकल रिसर्च), डॉ. आमिर खान मरूफ (प्रोफेसर, सामुदायिक चिकित्सा विभाग, यूसीएमएस, दिल्ली) डॉ. श्वेता तंवर शामिल रहे।वर्कशॉप की शुरुआत डॉ. विश्व मोहन कटोच द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस मौके पर RUHS यूनिवर्सिटी के प्रिंसिपल एवं कण्ट्रोलर डॉ. मोहनीश ग्रोवर ने वर्कशॉप के महत्व क़ो केंद्रित रखते हुए शोध गुणवत्ता में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया।0
0
Report
दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से लूट की कोशिश: शाहपुरा में ग्रामीणों ने संदिग्ध युवक दबोचा
Jaipur, Rajasthan:शाहपुरा,जयपुर ग्रामीण राह चलती बुजुर्ग महिला से लूट की कोशिश, शोर मचाने पर ग्रामीण हुए एकत्रित, ग्रामीणों ने संदिग्ध युवक को दबोचा, सूचना पर पुलिस पहुंची मौके पर, संदिग्ध युवक को पुलिस के किया सुपुर्द, पुलिस कर रही युवक से पूछताछ, शाहपुरा के खातेडी मोहल्ले का है मामला। एंकर ...जयपुर ग्रामीण के शाहपुरा कस्बे में खातेडी मोहल्ले में दिन दहाड़े राह चलती बुजुर्ग महिला से लूट की कोशिश करने का मामला सामने आया है। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने संदिग्ध युवक को दबोच लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार वार्ड 16 के सियाला की ढाणी में युवक ने एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने का जोल्या तोड़ने की कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहा। महिला के शोर मचाने पर आस पास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और युवक को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने युवक से पूछताछ की तो वह अनभिज्ञ बन गया। ग्रामीणों ने युवक से एक मोबाइल भी बरामद किया। ग्रामीणों ने शाहपुरा पुलिस को मामले की सूचना दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को लेकर पुलिस थाने गई है। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। इधर, ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में चेन स्नेचिंग करने वाली गैंग घूम रही है, जो महिलाओं को निशाना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम देती है।0
0
Report
Advertisement
किशनगढ़-कोटपूतली ग्रीन एक्सप्रेसवे: भूमि अधिग्रहण पर लोक सुनवाई सफल, विरोध भी दर्ज
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर भूतेड़ा में लोक जन सुनवाई का आयोजन किशनगढ़- कोटपूतली ग्रीन एक्सप्रेस -वे को लेकर हुई जनसुनवाई भूमि अवाप्ति की प्रक्रिया से पहले की गई लोक जन सुनवाई SDM दिलीप सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में हुई जन सुनवाई PWD ,RSRDC के अधिकारी भी रहे मौजूद कई लोगों ने जताई सहमति तो कईयो ने लगाई आपत्ति किसानों ने भूमि अवाप्ति को लेकर जताया विरोध एक्सप्रेस वे बनने से सड़क हादसों में आएगी कमी एंकर-राजधानी जयपुर के चौमूं उपखण्ड के भूतेड़ा गांव में किशनगढ़-कोटपूतली ग्रीन एक्सप्रेस-वे परियोजना को लेकर लोक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। भूमि अवाप्ति प्रक्रिया से पहले आयोजित इस जनसुनवाई की अध्यक्षता एसडीएम दिलीप सिंह राठौड़ ने की। जनसुनवाई में पीडब्ल्यूडी और RSRDC के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान ग्रामीणों और किसानों ने अपनी राय खुलकर रखी। कई लोगों ने परियोजना पर सहमति जताई, वहीं कई किसानों ने भूमि अधिग्रहण को लेकर आपत्तियां दर्ज कराते हुए विरोध जताया। किसानों ने मुआवजे और जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए। अधिकारियों ने सभी सुझावों और आपत्तियों को दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने कहा कि ग्रीन एक्सप्रेस-वे बनने से यातायात सुगम होगा और सड़क हादसों में कमी आएगी। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद0
0
Report
Ajanta Shoes और IMPAKTO का Plogathon 3.0: छोटे कदम, बड़े स्वच्छता बदलाव
Noida, Uttar Pradesh:स्वच्छभारतकीओरएकछोटासाकदम: IMPAKTO x Ajanta काPlogathon 3.0 रविदासघाट — Ajanta Shoes ने Kuda Bazar केसहयोगसेबड़ेहीउत्साहऔरअपनत्वकेसाथPlogathon 3.0 कासफलआयोजनकिया।इसपहलमेंफिटनेसकेसाथ-साथअपनेआस-पासकोसाफऔरसुंदररखनेकासंदेशदियागया。 Ajanta Shoes की “कदमकदमसफाईकीओर”पहलसेप्रेरितयहकार्यक्रमहमसभीकोजिम्मेदारीसेजीनेऔरअपनेशहरकोस्वच्छरखनेकेलिएप्रेरितकरताहै。 इसमौकेपरस्थानीयलोगोंनेबढ़-चढ़करहिस्सालिया।सभीनेमिलकरकचराइकट्ठाकियाऔरअपनेइलाकेकोसाफरखनेमेंअपनायोगदानदिया।इसपहलनेयहदिखायाकिअगरहमसबथोड़ा-थोड़ाप्रयासकरें, तोबड़ाबदलावलायाजासकताहै。 कार्यक्रममेंविजेताओंको IMPAKTO Barefoot Shoes, जो recycled material सेबनेहैं, देकरसम्मानितकियागया।यहकदमपर्यावरणकेप्रतिहमारीजिम्मेदारीऔरबेहतरभविष्यकीसोचकोदर्शाताहै。 Plogathon 3.0 कासंदेशसीधाऔरदिलसेजुड़ाहुआहै — छोटे-छोटेकदममिलकरबड़ेबदलावलासकतेहैं।0
0
Report
आर्य समाज रीति से शादी बाद प्रेमी युगल सुरक्षा लिये SP कार्यालय पहुँचा
Shamli, Uttar Pradesh:शामली स्लग प्रेमी युगल सुरक्षा की मांग शामली जनपद के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव के रहने वाले एक प्रेमी युगल आर्य समाज के रीति रिवाज से शादी कर सुरक्षा के लिए एसपी ऑफिस पहुंचा है। जहां प्रेमी युगल ने लड़की (प्रेमिका) पक्ष के परिजनों से दोनो ने खुद की जान को खतरा बताया। पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। तस्वीरों में दिख रहा ये प्रेमी युगल आज अपनी सुरक्षा के लिये एसपी ऑफिस पहुँचा है। जहां दोनों ने प्रेमिका के परिजनों से अपनी जान को खतरा बताया। दरअसल मामला जनपद के आदर्श मंडी थाने क्षेत्र के गाव सिक्का निवासी विकास और गोमतीपुर गाव की रहने वाली काजल पुत्री राजेन्द्र ने आर्य समाजिक रूप से शादी कर ली और फिर आज वकील के साथ SP ऑफिस पहुँचे जहाँ उन्होंने अपनी सुरक्षा हेतु मदद के लिये पुलिस से गुहार लगाई है। यहाँ प्रेमी युगल ने बताया कि हमने दिल्ली रहकर आर्य समाज रीति रिवाज से शादी कर ली है और हम लोग अब अपना जीवन यापन करना चाहते हैं लेकिन हम लोगों को प्रेमी का काजल के परिवार की लोगों से जान का खतरा है जिसकी सुरक्षा हेतु आज SP ऑफिस पहुंचे थे उच्च अधिकारियों ने जांच के बाद कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात कही है। जबकि कोर्ट मैरिज के कोई भी साक्ष्य इनके पास नहीं थे और लिव इन रिलेशनशिप के कागज ही पेश कर पाए हैं।0
0
Report
Advertisement
नेपाल की भंसार नीति लागू, जोगबनी और सीमा से नेपाली क्षेत्र में व्यापार प्रभावित
Forbesganj, Bihar:नेपाल द्वारा भंसार नीति लागू कर दिए जाने के कारण भारत नेपाल सीमा से सटे भारतीय क्षेत्र के जोगबनी का व्यापार काफी प्रभावित हुआ है साथ ही सीमा से सटे नेपाली इलाकों के लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पर रहा है, नेपाल में 1985 में ही भंसार नीति बनी थी जिसमें 100 रुपए से ज्यादा का सामान भारत से खरीद नेपाल ले जाने पर भंसार (कस्टम शुल्क) का प्रावधान है लेकिन यह नीति व्यावहारिक रूप से लागू नहीं की गई थी लेकिन नई सरकार आने के साथ ही इस नीति को लागू किया गया है जिससे नेपाली लोगो में भी काफी विरोध है, नेपाल के 4 वकीलों ने भी इस भंसार नीति के विरोध में नेपाली सुप्रीम कोर्ट के पीआईएल दाखिल किया है और इस भंसार नीति को खत्म करने की मांग की है, भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा का जायजा लिया.0
0
Report
जगतसिंहपुर में बीजेपी महिला मोर्चा विरोध प्रदर्शन से हलचल
Paradeep, Odisha:ଜଗତସିଂହପୁର ଜିଲ୍ଲା ବିଜେପି ମହିଳା ମୋର୍ଚ୍ଚା ପକ୍ଷରୁ ମହିଳା ଜନ ଆକ୍ରୋଶ ସମାବେଶ ଅନୁଷ୍ଠିତ ହୋଇଯାଇଛି ।ଏହିଅବସରରେ ମହିଳା ମୋର୍ଚ୍ଚା ରାଜ୍ୟ କାର୍ଯ୍ୟକାରିଣୀ ସଦସ୍ୟ କ୍ରିଷ୍ଣା ମହାନ୍ତିଙ୍କ ନେତୃତ୍ୱରେ ମହିଳା ମୋର୍ଚ୍ଚାର କର୍ମୀମାନେ ଜିଲ୍ଲାପାଳଙ୍କ କାର୍ଯ୍ୟାଳୟ ସମ୍ମୁଖରୁ ଏକ ଶୋଭାଯାତ୍ରାରେ ବାହାରି ସହର ପରିକ୍ରମା କରିଥିଲେ ।ପରେ ଥାନା ଛକ ଠାରେ ଆୟୋଜିତ ପ୍ରତିବାଦ ସଭାରେ ସାଂସଦ ବିଭୁ ପ୍ରସାଦ ତରାଇ,ଜିଲ୍ଲା ବିଜେପି ସଭାପତି ପ୍ରତାପ ମିଶ୍ର ଓ ମହିଳା ମୋର୍ଚ୍ଚାର ସମସ୍ତ ମଣ୍ଡଳର କର୍ମକର୍ତ୍ତା ମାନେ ଯୋଗ ଦେଇ କଂଗ୍ରେସର ଏହି ମହିଳା ବିରୋଧୀ କାର୍ଯ୍ୟକୁ ନିନ୍ଦା କରିବା ସହିତ ରାହୁଲ ଗାନ୍ଧୀ ଓ ନବୀନ ପଟ୍ଟନାୟକଙ୍କ କୁଶ ପୁତ୍ତଳିକା ଦାହ କରିଥିଲେ ।0
0
Report
गजेंद्र सिंह शेखावत ने गहलोत के बयान पर सचिन पायलट को मोहरा कहा
Noida, Uttar Pradesh:केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत के सचिन पायलट को लेकर दिए गए बयान पर सियासी निशाना साधा है। शेखावत ने कहा- मानेसर में जो कुछ घटना हुई थी... अशोक गहलोत अपने नेतृत्व और कांग्रेस पार्टी को यह कभी भूलने नहीं देना चाहते हैं । गजेंद्र सिंह ने कहा - लेकिन मैंने उसे घटना के समय भी कहा था और आज फिर कहता हूं कि उस घटना के रचनाकार, उस कहानी के रचियता... उस पूरे ड्रामा के डायरेक्टर और उस ड्रामा का पटाक्षेप करने वाले सब गहलोत खुद थे। सचिन पायलट तो मात्र वहां एक मोहरा थे । अभी भी उस मोहरे को किस तरीके से अपने राजनीतिक वनवास को समाप्त करने के लिए उपयोग किया जाए... इसीलिए अशोक गहलोत इस तरह की बयानबाजी करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे。0
0
Report
Advertisement
एटा में SSP एलामारन की पहल, वादी दिवस से मुकदमों की प्रगति पर जोर
Etah, Uttar Pradesh:एटा ब्रेकिंग... एटा में SSP ईलामारन जी ने शुरू की एक नई पहल, एटा पुलिस लाइन में आयोजित किया गया वादी दिवस, लंबित विवेचनाओ को लेकर किया संवाद, विवेचकों से जानी मुकदमे की प्रगति रिपोर्ट, निस्तारण जल्द कराने के दिये निर्देश, एटा पुलिस लाइन में वादी दिवस का किया आयोजन।0
0
Report
अलीगढ़ के सबलपुर गाँव में ट्रेक्टर-ट्रॉली से गिरकर महिला की मौत
Aligarh, Uttar Pradesh:ट्रेक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर महिला की दर्दनाक मौत, पति-पत्नी खेत से ट्रेक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर लौट रहे थे घर, महिला का अचानक संतुलन बिगड़ा, ट्रेक्टर से गिरी, पहिये के नीचे दबकर हुई मौत, सूचना के बाद मौके पर पहुंची इलाका पुलिस, गांव में से शव उठाने को लेकर पुलिस और परिजनों में हुई नोकझोंक, परिवार ने पोस्टमार्टम से किया इंकार, पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंपा, अलीगढ़ के पिसावा थाना इलाके के गाँव सबलपुर की घटना.0
0
Report
जुंगीनपुरा के पास आग की भयानक लपटें: पहाड़ियों पर भगदड़, दमकलों ने पाया काबू
Karauli, Rajasthan:जुंगीनपुरा के समीपवर्ती गांव आगर्री की पहाड़ियों में मंगलवार को भीषण गर्मी के बीच अचानक आग लग गई। लगभग 40 डिग्री से अधिक तापमान और तेज गर्म हवाओं के कारण आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना और फायर प्रभारी के निर्देश पर अग्निशमन वाहन को तुरंत मौके पर रवाना किया गया। टीम में ड्राइवर नीरज सिंह गुर्जर के साथ फायरमैन अक्षय शर्मा, शीशराम गुर्जर, पुष्पेंद्र शर्मा और धर्मेंद्र सिंह शामिल रहे। आपको बता दें कि पहाड़ी और दुर्गम रास्तों के चलते वाहन को सीधे घटनास्थल तक पहुंचना संभव नहीं था। ऐसे में फायर टीम ने पैदल ही कठिन रास्तों को पार करते हुए आग बुझाने का अभियान शुरू किया। सीमित संसाधनों के बावजूद टीम ने पेड़ों की पत्तेदार टहनियों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की और काफी मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोक लिया। समय रहते आग पर नियंत्रण पाने से बड़ा नुकसान टल गया। हालांकि, गर्मी के इस मौसम में जंगलों और पहाड़ी क्षेत्रों में आग लगने की घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है, जिससे सतर्क रहने की जरूरत है।0
0
Report
Advertisement
हत्थूदेवी हत्याकांड के पीछे साजिश की आशंका, निष्पक्ष जांच की मांग तेज
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर जिले में हत्थूदेवी हत्याकांड को लेकर सियासत तेज होती जा रही है। उम्मेदाराम बेनीवाल ने पुलिस की अब तक की जांच पर सवाल उठाते हुए इसे महज लूट के लिए की गई हत्या मानने से इनकार किया है और पूरे मामले को सुनियोजित साजिश बताया है। मंगलवार को सांसद बेनीवाल, हरीश चौधरी ने मृतका के परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि घटना के पीछे जमीन विवाद सहित कई एंगल हो सकते हैं और इतनी बड़ी वारदात को अकेले अंजाम देना संभव नहीं लगता। आरोप लगाया कि पुलिस की शुरुआती थ्योरी संदेह के घेरे में है और मामले की गहराई से जांच जरूरी है। गौरतलब है कि 21 अप्रैल की रात तेजमालता गांव में किसान परिवार की महिला हत्थूदेवी की उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने 25 अप्रैल को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लूट को हत्या की वजह बताया था। मृतका के परिजनों ने पुलिस के इस दावे को खारिज करते हुए जमीन विवाद को हत्या की मुख्य वजह बताया है। उनका कहना है कि कीमती जमीन पर कब्जे की नीयत से इस वारदात को अंजाम दिया गया और इस मामले में अन्य संदिग्ध अब भी फरार हैं। सांसद बेनीवाल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि आरोपी के पीड़ित परिवार से बेहद नजदीकी संबंध थे और परिवार का उस पर पूरा विश्वास था। घटना के दिन घर की चाबियां तक उसी को सौंपी गई थीं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि पहले विश्वास जीतकर वारदात को अंजाम दिया गया। उन्होंने आशंका जताई कि यह पूरी घटना एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है, जिसमें एक से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मामले से जुड़े जमीन विवाद के प्रकरण अजमेर के राजस्व न्यायालय में लंबित हैं, जिन्हें जांच के दायरे में शामिल किया जाना चाहिए। सांसद ने मांग की कि मुख्य आरोपी के साथ-साथ साजिशकर्ताओं, हथियार सप्लायर और अन्य सहयोगियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। साथ ही उन्होंने पुलिस पर राजनीतिक दबाव की आशंका जताते हुए जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। वहीं, मृतका के परिजन भैराराम चौधरी ने बताया कि उनका परिवार पिछले 30 वर्षों से इसी खेत पर निवास कर रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भी उन्हें इसे हटाने के लिए डराया और धमकाया गया था। उन्होंने बताया कि हत्या से पहले मृतका के पति अमराराम द्वारा आरोपी हेमसिंह के परिवार को शादी समारोह में जाने की जानकारी दी गई थी, जिसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया। उन्होंने इस मामले में अन्य नामजद लोगों की मिलीभगत की आशंका भी जताई। भैराराम ने यह भी कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नेताओं द्वारा मामले में अपेक्षित संज्ञान नहीं लिया जाना निराशाजनक है。0
0
Report
जळगाव: बांभोरी कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी पर महिला कर्मचारी के साथ दुराचार का मामला
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव,धरणगाव जळगावच्या बांभोरी येथील ॲस्टोमो कंपनीत वरिष्ठ अधिकाऱ्याकडून शरीर सुखाची मागणी करत कर्मचारी महिलेचा विनयभंग पीडित महिलेने दिलेल्या तक्रारीवरून जनार्दन नामक कंपनीच्या वरिष्ठ अधिकाऱ्यावर धरणगाव पोलिस ठाण्यात गुन्हा दाखल झाला आहे. पीडिती महिलेने तिच्या आजारी मुलीसाठी सुट्टी मागितली असता अधिकाऱ्याची महिलेकडे शरिरसुखाची मागणी करत जबरदस्ती करण्याचा प्रयत्न केल्याची घटना या घटनेत पोलिसांनी वरिष्ठ अधिकाऱ्याचा मोबाईलजप्त केला असून तपासणीसाठी फॉरेन्सिक विभागाकडे पाठवला जाणार आहे. वरिष्ठ अधिकाऱ्याने त्याच्या मोबाईलममधील पीडित महिलेचा आक्षेपार्य व्हिडिओ डिलीट केल्याचा पोलिसांना संशय आहे या घटनेच्या पार्श्वभूमीवर पोलिसांकडून कंपनीतील इतर कर्मचाऱ्यांचे जाबजबाब नोंदविण्याचा काम सुरू असल्याची माहिती पोलीस उपअधीक्षकांनी दिली आहे..0
0
Report
DNA किट घोटाला: CM की मंजूरी के बाद FSL अधिकारियों पर भ्रष्टाचार केस कार्रवाई
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान विधि विज्ञान प्रयोगशाला के चर्चित करोड़ों के 'DNA किट घोटाले' के मामले में एफएसएल डायरेक्टर अजय शर्मा सहित चार वैज्ञानिक अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ गई है। अब उनके खिलाफ पद के दुरूपयोग और भ्रष्टाचार से जुड़े मामले की जांच होगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने चारों वैज्ञानिकों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा 17(ए) के तहत कार्रवाई को मंजूरी दे दी है। इसके बाद इनकी गिरफ्तारी और विभागीय जांच की राह साफ हो गई है। इधर चारों वैज्ञानिक अधिकारी फिलहाल गृह विभाग में हाजिरी लगा रहे हैं। जानकारी के अनुसार करीब 2 साल पहले 22 मई 2024 को एक ई-फाइल के जरिए राज्य सरकार की नजर में DNA किट में गड़बड़ी का मामला सामने आया। तत्कालीन स्टोर प्रभारी डॉ. रमेश चौधरी ने अप्रैल-मई, 2023-24 के स्टोर रिकॉर्ड में पाया कि राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला में एक जैसे DNA जांच किट अन्य राज्यों की तुलना में बहुत ज्यादा कीमत में खरीदे गए हैं। डॉ रमेश चौधरी ने इस वित्तीय गड़बड़ी की जानकारी FSL डायरेक्टर अजय शर्मा को लिखित में बार-बार दी, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने ई फाइल के जरिए मुख्य सचिव को इस बाबत शिकायत भेजी। इसके बाद सरकार के स्तर पर इस मामले की जांच करवाई गई तो प्रारंभिक स्तर पर शिकायत सही पाई गई। शिकायत में बताया ये महंगी और केमिकली सेंसिटिव किट दुष्कर्म, हत्या जैसे गंभीर मामलों में मौके से लिए जाने वाले DNA सैंपल के साथ परीक्षण में काम आती है। आरोप है कि अन्य राज्यों की तुलना में FSL राजस्थान ने इन किटों को 11 गुना अधिक दामों में खरीदा। कंपनी भी वही, प्रोडक्ट भी वही, फिर भी शिकायतें मिलने पर खरीद नहीं रोकी गई। ये घोटाला करीब 8.71 करोड़ रुपए का बताया जा रहा है और इसमें FSL डायरेक्टर डॉ. अजय शर्मा, FSL के सिरोलॉजी DNA विभाग के सहायक निदेशक डॉ. आनंद कुमार, सहायक निदेशक डॉ. भावना पूनिया और सिरोलॉजी सेक्शन के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. रामकिशन कुमावत के संलिप्त होने के आरोप लगे। इस शिकायत के बाद 13 अप्रैल को डॉ. अजय शर्मा, डॉ. आनंद कुमार, डॉ. भावना पूनिया और डॉ. रामकिशन कुमावत पद से हटाकर एपीओ कर दिया गया था। इन चारों को पदस्थापन की प्रतिक्षा में गृह विभाग में उपस्थिति देने के लिए कहा गया। वहीं मामले में आगे की कार्रवाई के लिए फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय तक भेजी गई और इन अधिकारियों के खिलाफ 17(ए) के तहत कार्रवाई की मंजूरी मांगी गई। बताया जा रहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोलरेन्स की नीति के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने चारों के खिलाफ 17(ए) के तहत कार्रवाई की अप्रूवल दे दी। इसके बाद फाइल गृह विभाग से कार्मिक विभाग भेजी गई। एसीबी जांच और गिरफ्तारी का रास्ता साफ .... राज्य सरकार की ओर से इस मामले की जांच के लिए एसीबी को कहा गया है। भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा 17 (ए) के तहत कार्रवाई की मंजूरी मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार और पद के दुरूपयोग का केस चलने के साथ गिरफ्तारी का भी रास्ता हो गया है। एसीबी इस बात की जांच कर सकेगी कि इस मामले में और कौन कौन लिप्त हैं और क्या कुछ निजी कंपनियां भी साझीदार थीं। यह धारा 17 (ए) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम संशोधन 2018 की धारा 17 ए के तहत अधिकारियों के खिलाफ जांच शुरू करने के लिए एसीबी को उनके विभागाध्यक्षों की स्वीकृति लेनी होती है। इसके लिए कार्मिक विभाग (DOP) या संबंधित प्रशासनिक सचिव इस तरह की जांच के लिए पूर्व अनुमति प्रदान करते हैं। यदि कोई कर्मचारी सरकारी कार्य में भ्रष्टाचार का आरोपी है तो मामला पहले सक्षम प्राधिकारी को भेजा जाता है, और जब तक 17A के तहत अनुमति नहीं मिलती,tab तक पूछताछ नहीं की जा सकती। इस मामले में कार्मिक और गृह विभाग दोनों ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पास है। इसलिए केस चलाने के लिए इनके खिलाफ 17 (ए) सीएम भजनलाल शर्मा से मंजूरी ली गई है।0
0
Report
Advertisement
