icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
465441
Kaniram YadavKaniram YadavFollow7 Sept 2024, 07:17 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

GST परिषद के बाद व्यापारियों को राहत, गिरफ्तारी नहीं—प्रक्रिया सरल बनी

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: 57वीं GST काउंसिल की बैठक के बाद उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा, "हम प्रधानमंत्री जी को और अपनी वित्त मंत्री निर्मला जी को धन्यवाद देते हैं कि पहले उन्होंने 3 सितंबर की बैठक में पूरे देश की जनता को राहत दिया...आज की मीटिंग में उन्होंने प्रक्रिया को सरल बना दिया है। रजिस्ट्रेशन से लेकर और रिफंड तक, व्यापारियों को जहां कहीं भी कोई असुविधा होती थी, उसके लिए उन्होंने प्रक्रिया को पूरा सरल किया है... पहले आम जनता को राहत दी और अब व्यापारियों के लिए दीपावली का एक बहुत बड़ा तोहफा है। उन्होंने व्यापारियों को राहत दी है कि अब आपको GST कानून के अंतर्गत कोई गिरफ्तार नहीं करेगा। व्यापारियों के लिए एक बहुत बड़ी राहत है क्योंकि इसका कभी-कभी गलत इस्तेमाल भी होता था..."
0
0
Report

EOU ने नारद कुमार दास के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामला

Danapur, Bihar:नारद कुमार दास के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का है मामला EOU ने पटना के रूपसपुर छापेमारी मुंगेर योजना एवं विकास विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का है मामला EOU ने पटना के रूपसपुर, मुंगेर, भागलपुर, और मुजफ्फरपुर सहित 5 ठिकानों पर एक साथ कर रही है छापेमारी, प्रथम दृश्या जांच में इंजीनियर की ज्ञात आय के स्रोतों से करीब 83 लाख 53 हजार 200 रुपये अधिक संपत्ति अर्जित करने का मिला है साक्ष्य मिला है, जो उनकी ज्ञात आय से 64.93 फीसदी अधिक बताई गई है।
0
0
Report

भिवंडी के हरिश गुलाब जामुन दुकान में उंदीर घूमता वीडियो, FDA ने की छापा

Thane, Maharashtra:भिवंडी ब्रेकिंग - गुलाबजामुनमध्ये घूमता दिसला उंदीर! गैबीनगरमधील हरिश गुलाब जामुन दुकानावर FDA की धाड... व्हिडिओ व्हायरल होताच कारवाई गुलाबजामुनच्या ट्रे मध्ये उंदीर फिरताना दिसल्याचा धक्कादायक प्रकार.. भिवंडीच्या गैबीनगर परिसरातून एक धक्कादायक आणि किळसवाणा प्रकार समोर आला आहे. गुलाबजामुनमध्ये उंदीर फिरत असल्याचा व्हिडिओ सोशल मीडियावर व्हायरल झाल्यानंतर अन्न व औषध प्रशासनाच्या - FDA च्या टीमने दुकानावर धाड टाकली आहे. VO - भिवंडीतील प्रसिद्ध हरीश गुलाब जामुन या मिठाईच्या दुकानाचा एक व्हिडिओ सोशल मीडियावर जोरदार व्हायरल होत आहे. या व्हिडिओमध्ये गुलाबजामुनने भरलेल्या ट्रे मध्ये एक उंदीर अक्षरशः फिरताना, गुलाबजामुनवरून चालताना स्पष्टपणे दिसत आहे. हा व्हिडिओ पाहून नागरिकांमध्ये संतापाची लाट उसळली आहे. मिठाई आणि खाद्यपदार्थांमध्ये अशा प्रकारे अस्वच्छता आणि निष्काळजीपणा असेल तर नागरिकांच्या आरोग्याचा प्रश्न गंभीर बनला आहे. हा व्हिडिओ व्हायरल होताच FDA ची टीम तातडीने गैबीनगर येथील हरीश गुलाब जामुन दुकानावर पोहोचली आणि त्यांनी दुकानाची झाडाझडती घेतली. दुकानात अन्न सुरक्षा आणि स्वच्छतेच्या नियमांचे पालन होत होते का, याची तपासणी सुरू करण्यात आली आहे. आता खरा प्रश्न हा आहे की, व्हायरल होत असलेला हा व्हिडिओ किती खरा आहे आणि या दुकानात प्रत्यक्षात किती स्वच्छता पाळली जाते. FDA च्या तपासणीनंतरच याचे सत्य समोर येणार आहे.
0
0
Report
Advertisement

अशोकनगर में NSUI-युवा कांग्रेस का डीईओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोकनगर-जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर NSUI और युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन... - खस्ताहाल स्कूलों को लेकर गुस्सा: जर्जर भवनों और शौचालयों की बदहाली पर डीईओ दफ्तर में बोला हल्ला... - गेट पर ताला देख भड़के कार्यकर्ता: गेट पर चढ़कर की उग्र नारेबाजी, जिम्मेदारों पर एफआईआर की मांग... - अधिकारियों से नोकझोंक: 1 घंटे तक चला धरना, लिखित आश्वासन के बाद शांत हुआ मामला... एंकर - अशोकनगर में स्कूलों की बदहाली को लेकर छात्र संगठन NSUI और युवा कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। दरअसल, जिले के सरकारी स्कूलों के जर्जर भवनों और खस्ताहाल शौचालयों का जायजा लेने के बाद NSUI और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता अपनी शिकायत लेकर डीईओ कार्यालय पहुंचे थे। लेकिन दफ्तर के मुख्य गेट पर ताला लटका देख कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और गेट पर चढ़कर जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए गेट पर ही करीब 1 घंटे तक धरना दिया। इस दौरान मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार, डीईओ और डीपीसी के साथ कार्यकर्ताओं की तीखी नोकझोंक भी हुई। कार्यकर्ता लापरवाह जिम्मेदारों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। बाद में प्रशासन द्वारा मिले लिखित आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया..!! बाइट-अभिषेक परमार, (प्रदेश उपाध्यक्ष, युवा कांग्रेस)
0
0
Report

सुभाष पार्क में कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन किया

Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर में सुभाष पार्क चौराहे पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। पुतला दहन के दौरान माहौल तब तनावपूर्ण हो गया, जब पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक और भारी छीनाझपटी शुरू हो गई। सुभाष पार्क चौराहे पर बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग पर लोकतांत्रिक मर्यादाओं की अनदेखी का आरोप लगाया। विरोध जताने के लिए जब कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाने की कोशिश की, तो सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस ने उन्हें रोक दिया। पुतला छीनने को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच भारी झूमाझटकी और खींचतान हुई। बाईट 01: सुनील जायसवाल (पूर्व विधायक, कांग्रेस) ​बाईट 02: धनीराम पटेल (ब्लॉक अध्यक्ष, कांग्रेस)
0
0
Report
Advertisement

डिंडौरी स्वास्थ्य विभाग में लाखों भुगतान में घपला, क्लर्क निलंबित; अब क्या होगी कार्रवाई?

Dindori, Madhya Pradesh:डिंडौरी के स्वास्थ्य विभाग में 60 लाख 65 हजार रुपये की वित्तीय अनियमितता ने हड़कंप मचा दिया है। वर्ष 2017 से 2024 के बीच हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को संदिग्ध भुगतानों की जांच में दोहरे और अधिक भुगतान करने का मामला सामने आया हैं। जांच रिपोर्ट में सीएमएचओ कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। IFMIS में भुगतान प्रक्रिया के दौरान नियमों की अनदेखी का आरोप है। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने इस मामले में क्लर्क गुलाब प्रसाद साहू को निलंबित कर दिया गया है, जबकि अन्य संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों पर भी कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। अब बड़ा सवाल यह है कि स्वास्थ्य विभाग में लाखों के भुगतान में इतनी बड़ी गड़बड़ी कैसे हुई और जिम्मेदारों पर आगे क्या कार्रवाई होगी?
0
0
Report

बिहार के हितों से जुड़ा फरक्का जलसंधि फैसला: पुनर्विचार की मांग तेज

Samastipur, Bihar:नीतीश संवाद में उठी संधि पर पुनर्विचार की मांग, डिप्टी सीएम विजय चौधरी बोले- तीन पीरियड में 1500 क्यूसेक पानी छोड़ने की बाध्यता खत्म हो ।फरक्का जलसंधि बिहार के हित में नहीं संजय झा बोले- बिहार अपने हिस्से का पानी बांग्लादेश को दे रहा । एंकर:समस्तीपुर में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने कहा कि 1996 में भारत और बांग्लादेश के बीच हुई फरक्का जलसंधि देश, खासकर बिहार के हित में नहीं है। भविष्य में यदि इस संधि को लेकर कोई समझौता होता है तो उसमें वर्ष 2050 तक बिहार की जल आवश्यकताओं को ध्यान में रखा जाना चाहिए।संजय झा गुरुवार को समस्तीपुर में फरक्का जलसंधि को लेकर आयोजित ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि फरक्का जलसंधि के कारण बिहार का जल प्रबंधन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। गर्मी के मौसम में सिर्फ गंगा ही नहीं, बल्कि बिहार की आंतरिक नदियों से भी पानी खींचकर बांग्लादेश को दिया जाता है। इससे राज्य में जल संकट की स्थिति पैदा होती है। संजय झा ने कहा कि संधि के समय बिहार के हितों का ध्यान नहीं रखा गया। इसका असर किसानों की सिंचाई, लोगों के पेयजल और अन्य जल जरूरतों पर पड़ रहा है। लाखों लोगों की आजीविका और राज्य के युवाओं का भविष्य भी इससे प्रभावित हो सकता है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार के डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने कहा कि जदयू के अभियान का असर अब दिखाई दे रहा है। जो राजनीतिक दल फरक्का जलसंधि के समय इस मुद्दे पर चुप थे, वे भी अब इसके विरोध में आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संधि की शर्तों को पूरा करने के लिए बिहार को तीन पीरियड में 1,500 क्यूसेक पानी छोड़ना पड़ता है। इससे राज्य के कई हिस्सों में सूखे जैसी स्थिति बनती है। उन्होंने कहा कि बिहार से तीन पीरियड में पानी छोड़ने की बाध्यता समाप्त की जानी चाहिए। इस पानी का उपयोग बिहार में औद्योगिक विकास और सिंचाई जैसी जरूरतों को पूरा करने में किया जा सकता है। बाइट: विजय कुमार चौधरी,उप मुख्यमंत्री बिहार बाइट: संजय झा, राज्यसभा सांसद,जेडीयू
0
0
Report

कुलगाम में हथियारों के साथ 5 आतंकी सहयोगी गिरफ्तार, हंदवाड़ा में ठिकाने का भंडाफोड़

Chaka, EXCLUSIVE GROUND REPORT FROM K सुरक्षाबलों ने बड़े पैमाने पर आतंकी के खिलाफ कार्रवाई। शहरों से लेकर जंगलों तक सुरक्षाबल घातक अभियान कर रहे हैं। कुलगाम में OGW की गिरफ्तारी और हंदवाड़ा में हथियारों का जखीरा मिलना आतंकी नेटवर्क के लिए दो बड़े झटके हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस के SOG (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) की अगुवाई में संयुक्त सुरक्षा बलों ने पिछले 24 घंटों में आतंकियों को दो बड़े झटके देने के बाद सड़कों, जंगलों और बागों में अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। छिपे हुए हथियारों और गोला-बारूद का पता लगाने और OGW नेटवर्क को तोड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। इसका मकसद पीर पंजाल और ऊंचाई वाले इलाकों के जंगलों में छिपे सक्रिय आतंकियों को लॉजिस्टिक्स सपोर्ट से काटकर ihnen बाहर निकालना है। सुरक्षा बलों ने पूरे कश्मीर में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है, खासकर पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला से सटे इलाकों में यह कार्रवाई तेज है। पहाड़ों के नीचे स्थित बागों की बारीकी से जांच और तलाशी ली जा रही है। पिछले 24 घंटों में सुरक्षा बलों ने कश्मीर में आतंकी नेटवर्क को दो बड़े झटके दिए हैं। दक्षिण कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए, कुलगाम पुलिस ने विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर 9 राष्ट्रीय राइफल्स (9 RR) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 18वीं बटालियन के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान कुलगाम जिले के ख्रेवन चद्दर इलाके से LeT (लश्कर-ए-तैयबा) के पांच आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। बरामद सामान में शामिल हैं: • 02 पिस्तौल • 03 मैगज़ीन • 9mm के 40 राउंड गोला-बारूद • 03 ग्रेनेड। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोग पीर पंजाल की पहाड़ियों में छिपे LeT के सक्रिय आतंकियों के संपर्क में थे और ये पांचों OGW उन्हें लॉजिस्टिकल सपोर्ट मुहैया करा रहे थे। पुलिस ने इनकी पहचान इस प्रकार की है: 1. तजामुल हुसैन मीर, पिता मंजूर अहमद मिर, निवासी गुफबल। 2. रहमत अली नाइकू, पिता गुलाम हसन नाइकू, निवासी ख्रेवन। 3. तेहरीम अहमद भट, पिता मुश्ताक अहमद भट, निवासी ख्रेवन। 4. मंजूर अहमद भट, पिता गुलाम हसन भट, निवासी ख्रेवन चद्दर। 5. किफायत अहमद डार, पिता अब्दुल रशीद डार, निवासी मालताल्हामा, कुलगाम। पुलिस स्टेशन कुलगाम में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उनके नेटवर्क की पूरी जानकारी और सक्रिय आतंकवादी समूहों से किसी भी तरह के संबंध का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है। एक अन्य बड़े ऑपरेशन में, सुरक्षा बलों को उत्तरी कश्मीर में एक और बड़ी कामयाबी मिली। सुरक्षा बलों ने हंदवाड़ा के नगदानार जंगल में आतंकवादियों के ठिकाने का भंडाफोड़ किया और भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। यह ऑपरेशन SOG हंदवाड़ा पुलिस, भारतीय सेना की 21 राष्ट्रीय राइफल्स (21 RR) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 92 बटालियन द्वारा चलाया गया। उन्होंने हंदवाड़ा क्षेत्र के नगदानार के घने जंगल वाले इलाके में आतंकवादियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया और भारी मात्रा में हथियार व अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। पुलिस के विवरण के अनुसार, घटनास्थल से बरामद सामान में शामिल हैं: • एक AK-47 राइफल • तीन ग्रेनेड • AK के 857 राउंड गोला-बारूद • PIKA के 192 राउंड गोला-बारूद • आठ AK मैगज़ीन • एक साइलेंसर • पिस्तौल के 83 राउंड • अन्य आपत्तिजनक सामग्री। अधिकारियों ने कहा कि इन दो ऑपरेशनों ने कश्मीर क्षेत्र में सक्रिय आतंकवादियों और उनके सहयोगी नेटवर्क के मंसूबों को बड़ा झटका दिया है। एक साथ चलाए गए इन ऑपरेशनों - कुलगाम में हथियारों के साथ पांच आतंकवादी सहयोगियों की गिरफ्तारी और हंदवाड़ा में हथियारों से भरे ठिकाने का भंडाफोड़ - से पता चलता है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां आतंकवादी नेटवर्क को खत्म करने, ओवरग्राउंड वर्करों को बेअसर करने और पूरी घाटी में छिपे हथियारों के जखीरे को नष्ट करने के लिए लगातार और तेज कार्रवाई कर रही हैं। अधिकारियों ने कहा कि ये समन्वित कार्रवाई आतंकवाद के प्रति ज़ीरो-टॉलरेंस रवैये को दिखाते हैं और जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और उसके इकोसिस्टम के पूरी तरह खत्म होने तक ऐसे तेज़ ऑपरेशन जारी रहेंगे। ज़ी मीडिया कुलगाम
0
0
Report
Advertisement

शादी तय होने पर प्रेमी ने युवती की हत्या की धमकी देकर हत्या कर दी

Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:शादी से नाराज प्रेमी ने युवती को मिलने बुलाया, दुष्कर्म के बाद रॉड से हत्या का आरोप; दो गिरफ्तार कानपुर देहात। शिवli थाना क्षेत्र में सड़क किनारे मिले 22 वर्षीय युवती के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है। पुलिस ने मामले में युवती के प्रेमी शिवम उर्फ बड़े और उसके साथी अमन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल लोहे की रॉड, वारदात में प्रयुक्त बाइक और मृतका का मोबाइल बरामद हुआ है。 दरअसल, 5 अक्टूबर को रैपालपुर गांव के पास रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक रास्ते के किनारे युवती का शव मिला था। अगले दिन परिजनों ने उसकी पहचान मंगलीपुर निवासी 22 वर्षीय रूबल के रूप में की। इसके बाद मृतका के दादा की तहरीर पर पीछा करने, रास्ते में परेशान करने, जबरन ले जाने, दुष्कर्म और हत्या समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया。 पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी शिवम ने युवती से करीब छह साल से प्रेम संबंध होने की बात बताई। पुलिस का दावा है कि युवती की शादी तय होने से वह नाराज था। आरोप है कि उसने युवती के होने वाले पति और उसके भाई को भी शादी न करने की धमकी दी थी。 पुलिस के अनुसार 5 अक्टूबर को शिवम ने युवती को मिलने के लिए बुलाया और बाइक से अपने साथी अमन के घर ले गया। आरोप है कि वहां दोनों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती ने शादी के लिए रुपये की मांग किए जाने का विरोध करते हुए दोनों को दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की बात कही। पुलिस का दावा है कि इसके बाद शिवम ने पहले से लाए लोहे की रॉड से युवती के सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी。 पुलिस के मुताबिक दोनों ने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई और बाद में बाइक से शव को रैपालपुर के पास नहर पट्टी के किनारे फेंक दिया。 पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस के दावे और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

बालाघाट पुलिस ने अंतरराज्यीय लूट गैंग के 3 शातिर गिरफ्तार, 20 लाख के जेवर बरामद

Raebareli, Uttar Pradesh:लांजी और किरनापुर थाना क्षेत्र के रजेगांव में हुई बहुचर्चित लूट की घटनाओं की गुत्थी को बालाघाट पुलिस ने सुलझा लिया है.. पुलिस टीम ने 5 राज्यों में लगभग 22,000 किलोमीटर का सफर तय कर 56 दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद गैंग के 3 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.. मामले में कुल 6 आरोपी नामजद हैं, जिनमें से एक की मौत हो चुकी है, एक अस्पताल में भर्ती है और दो अन्य फरार हैं.. पकड़े गए बदमाशों से पुलिस ने 20 लाख रुपये मूल्य के जेवरात ,3 किलो चांदी और 70 ग्राम सोना जब्त किए हैं... वाइस ओवर 01– पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित 76 पुलिसकर्मियों जिसमें 9 निरीक्षकों की विशेष टीम ने उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में दबिश दी.. साइबर टीम की मदद से 25 अलग-अलग जेलों के प्रॉपर्टी क्राइम से जुड़े डेटा खंगाले गए...जांच के दौरान विभिन्न राज्यों के लगभग 190 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई... इस पूरे ऑपरेशन में महाराष्ट्र पुलिस के ‘मार्वल’ प्लेटफॉर्म और उड़ीसा पुलिस का विशेष सहयोग मिला...पुलिस को चकमा देने के लिए आरोपी चोरी के मोबाइल का इस्तेमाल करते थे और आपस में केवल इंस्टाग्राम व व्हाट्सएप कॉलिंग पर बात करते थे.. लेकिन बालाघाट साइबर सेल की सूझबूझ और फेसबुक चैट के विश्लेषण से आरोपियों की सटीक लोकेशन ट्रैकिंग संभव हो सकी, जिससे पुलिस उन तक पहुंचने में सफल रही... वाइस ओवर 02– पुलिस खुलासे के अनुसार, इस पूरी वारदात का मास्टरमाइंड आदतन अपराधी चिरंजीव उर्फ शुभम यादव था... चिरंजीव पहले बालाघाट के इंदिरा नगर में रहता था, लेकिन प्रेम विवाह के बाद वह छत्तीसगढ़ के महासमुंद में बस गया था.. ससुराल और दोस्तों के कारण उसका बालाघाट आना-जाना बना रहता था..वह छत्तीसगढ़ में बाइक से लूट करने वाली अंतरराज्यीय गैंग से जुड़ गया था... वारदात के बाद आरोपी सीधे तिरुपति भाग गए थे.. गत 15 सितंबर को एक सड़क हादसे में मुख्य आरोपी चिरंजीव की मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी घायल होकर अस्पताल में भर्ती है....आरोपी घटना को अंजाम देने से पहले बाकायदा रेकी करते थे... वारदात के दौरान ये रेसर बाइक का इस्तेमाल करते थे.. पुलिस को भ्रमित करने के लिए वे रास्ते में समय-समय पर अपने कपड़े बदलते थे और कुछ दूरी तय करने के बाद चालक व पीछे बैठा सवार अपनी जगह आपस में बदल लेते थे... पकड़े गए सभी आरोपी पेशेवर और अंतरराज्यीय अपराधी हैं, जिनकी तलाश उड़ीसा, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ समेत चार राज्यों की पुलिस लंबे समय से कर रही थी... बालाघाट पुलिस की इस बड़ी सफलता से अंतरराज्यीय लूट गिरोह का भंडाफोड़ हो गया है... वॉयस ओवर 01– आदित्य मिश्रा (एसपी बालाघाट) आशीष श्रीवास बालाघाट
0
0
Report

कटनी में जर्जर भवन ढहाकर नगर निगम ने सुरक्षा के लिए बड़ी कार्रवाई की

Katni, Madhya Pradesh:कटनी: दो मंजिला जर्जर भवन को नगरनिगम ने जेसीबी की मदद से ढहाया, पिछले महीने एक बुजुर्ग की इमारत का छज्जा ढहने से हुई थी मौत.. कटनी:- रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र में बजाज एजेंसी के सामने दो मंजिला जर्जर भवन पर आज नगरनिगम ने पॉलिन और जेसीबी की मदद से ढहा दिया है. मुख्य मार्ग होने की वजह से सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस भी लगाई गई थी. कुछ दिन पहले ही इस पुराने जर्जर भवन का छज्जा गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी जिसके बाद नगरनिगम प्रशासन ने आज यह कार्रवाई की है. जर्जर भवन ढहने को लेकर नगरनिगम आयुक्त तपस्या परिहार ने बताया कि शहर में जर्जर भवन को चिह्नित कर गिराने की कार्रवाई अप्रैल महीने से ही शुरू की गई थी इसी सिलसिले में आज इस जर्जर भवन को गिराया गया है, आगे भी जर्जर भवन पर कार्रवाई जारी रहेगी.
0
0
Report
Advertisement

ओलावृष्टि से दसूहा के नौ गांवों में फसल बर्बाद, किसान नुकसान से जूझ रहे

Hoshiarpur, Punjab:बुधवार बेमौसमी तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि के कारण दसूहा के लगभग 9 गावो की फसलों को नुकसान पहुंचा है। जिसके कारण अब किसानों को अब हर तरफ नुकसान ही नजर आ रहा है। सबसे अधिक नुकसान गांव बाजवा, बोडल, बेरछा, के किसानों को भुगतना पड़ा है। यहां के किसानों की लगभग धान गन्ने,ओर पशुओं के लिए चारा 80 प्रतिशत से अधिक प्रभावित हुआ है। वहीं अन्य 6 अन्य गावो में 30 से 60 प्रतिशत के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा। भारी ओलावृष्टि के कारण इन गांवों के इन गांवों की लगभग 20 एकड़ से अधिक धान की फसल का झाड़ पूरी तरह खेतों में ही झड़ गया। केवल अब उन किसानों के खेतों में ही प्रालि खड़ी रह गई। जानकारी देते हुए किसानपरमिंदर ,19 बाजवा जरनैल सिंह शमशेर सिंह ,करनैल सिंह,सुरजीत सिंह,राजिंदर सिंह, ने बताया कि उनके द्वारा ज्यादातर जमीन कर्जा उठाकर ठेके पर ली गई थी। आस थी कि इस बार की अच्छी फसल को देखते हुए सारे करजे उतार देंगे लेकिन कटान से पहले ही कुदरती आफाद के कारण सारी फसल बर्बाद हो गई। अब किसानों ने मांग की के खेती बाड़ी विभाग ओर रेवन्यू विभाग जल्द से जल्द रिपोर्ट तलब कर जल्द गिरदावरी करवाई जाए। पिता की मौत के बाद ठेके पर ली 19 किले, सारी फसल हुई बर्बाद। गांव बाजवा के रहने वाले पलविंदर सिंह ने बताया कि उसके पिता की एक माह पहले मौत हो गई। ठेके पर 10 खेत ओर एक ओर 9 खेत अलग यानी कुल 19 खेत जमीन कर्जे उठाकर उसमें धान की बिजाई करवाई थी। अच्छी फसल हो गई। मर्शन न मिलने के कारण दो दिन बाद कटान का समय रखा था। लेकिन बुधवार सुबह हुई बेमौसमी तेज ओलावृष्टि ने सारी फसल को पूरी तरह खराब कर दिया। जरनैल सिंह ने 5 खेत ठेके पर लिए उसमें धान की बिजाई की। लेकिन ओलावृष्टि के कारण पूरी धान की फसल खेतों में झड़ गई। इसी तरह शमशेर सिंह ने 6 किले, करनैल सिंह ने, सुरजीत सिंह 3, राजिंदर सिंह की भी धान की फसल खेतों में ही झड़ गई। मीठी गिल सहित अन्य किसानों की लगभग 30 एकड़ गन्ने की फसल बर्बाद हो गई। खेतों में बर्बाद फसल,अब प्रति एकड़ ओर होगा 5 हजार का खर्चा। जिन गावो के किसानों की फसल बर्बाद हुई है उनमें से अधिकतम किसानों ने ठेके पर जमीन ले रखी थी। ओर आढ़तियों से पैसे कर्जे पर ले रखे हैं। ऐसे में किसानों को जहां पहले ही फसल बर्बाद होने कारण लाखों का नुकसान हुआ है। वहीं अब खेतों से धान की खड़ी प्राली को कटवाने के लिए उन्हें प्रति एकड़ 5 हजार के हिसाब से खर्चा देना होगा। क्या बोले खेती बाड़ी अधिकारी। इस संबंध में खेती-बड़ी अधिकारी डॉक्टर अवतार सिंह ने बताया कि आठ गांवों के लगभग किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। जिसमें 3 गावो सबसे अधिक इफेक्ट हुए हैं। जिसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। और इसके आगे यह रिपोर्ट रेवेन्यू डिपार्टमेंट के अधिकृत कर दी जाएगी इसके बाद रेवेन्यू डिपार्टमेंट द्वारा इस पर कार्रवाई करते हुए गिरदावरियां करवाई जाएगी।
0
0
Report

बिलासपुर पुलिस ने 151.33 ग्राम चिट्टा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Bilaspur, Chhattisgarh:स्लग- बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने पकड़ी नशे की बड़ी खेप, 151.33 ग्राम चिट्टा बरामद तो पंजाब के अमृतसर से संबंधित तीन आरोपी गिरफ्तार। टॉप- बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश। धराडसानी फोरलेन सड़क पर नाकाबंदी के दौरान कार नंबर PB01F-7422 को चेक किया गया। कार की तलाशी के दौरान उसमें सवार तीन व्यक्तियों से 151.33 ग्राम चिट्टा बरामद की गई। वहीं गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 40 वर्षीय जितेन्द्र सिंह पुत्र करज सिंह, निवासी न्यू कृपा नगर, नारायणगढ़, स्याटा, तहसील एवं जिला अमृतसर, पंजाब, 25 वर्षीय जोवन जीत सिंह पुत्र हरदीप सिंह, निवासी न्यू कृपा नगर, नारायणगढ़, स्याटा, तहसील एवं जिला अमृतसर, पंजाब और 32 वर्षीय गुरचंट सिंह पुत्र करज सिंह, निवासी न्यू कृपा नगर, नारायणगढ़, स्याटा, तहसील एवं जिला अमृतसर, पंजाब के रूप में हुई है। वहीं इस संबंध में पुलिस थाना झण्डुता में ND&PS एक्ट की धारा 21 एवं 29 के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच की proceeding की जा रही है। पुलिस द्वारा आरोपियों से बरामद नशे के स्रोत तथा इसके बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंक की गहनता से जांच की जा रही है, ताकि नशे की पूरी सप्लाई चेन का पता लगाकर इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जा सके। इस बात की जानकारी देते पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अभिषेक धीमान ने कहा कि बिलासपुर पुलिस नशे के कारोबार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report

ऊना में ऑफ ड्यूटी लेडी कांस्टेबल के गहने चोरी गैंग का एक आरोपी मेरठ से गिरफ्तार

Una, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में ऑफ ड्यूटी लेडी कांस्टेबल को बदमाशों ने बातों में उलझाकर उसके गहने चोरी कर लिए थे। पुलिस ने इस मामले में गिरोह के एक आरोपी को मेरठ से गिरफ्तार किया है और दूसरा साथी अभी फरार है। SHO ऊना सदर थाना और साइबर सेल की टीम ने करीब 25 दिनों तक पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश समेत चार राज्यों में आरोपी की तलाश की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा और रिमांड लेकर पूछताछ होगी ताकि अन्य मामलों और सदस्यों के बारे में जानकारी मिल सके। लोगों से अपील है कि अजनबी व्यक्तियों के झांसे में न आएं और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top