icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

तेज़ ट्रक ने बच्ची को नहीं? 14 वर्षीय किशोर की मौत पर बेकुसराय में सड़क जाम, क्या होगा next steps?

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां तेज रफ्तार 14 चक्का लोडेड ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार 14 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सातवीं कक्षा का छात्र था और साइकिल से आटा लाने के लिए मुरली टोल की ओर जा रहा था। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।यह तस्वीर बछवाड़ा थाना क्षेत्र के सुरो और मुरली टोल के बीच की है, जहां रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14 वर्षीय किशोर की जान चली गई।मृतक की पहचान बछवाड़ा निवासी स्वर्गीय रामशंकर झा के पुत्र विशाल कुमार झा के रूप में हुई है। विशाल सातवीं कक्षा का छात्र था।बताया जा रहा है कि विशाल साइकिल से मुरली टोल की ओर आटा लाने जा रहा था। इसी दौरान सुरो और मुरली टोल के बीच वह 14 चक्का लोडेड ट्रक की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि विशाल की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस रघटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।हादसे से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया और काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं, दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया गया है। पुलिस चालक और खलाशी की तलाश में जुटी है।
0
0
Report

यूपीसीएल एमडी की आधी रात औचक निरीक्षण से हड़कंप; अनुबंध रद्दीकरण की प्रक्रिया शुरू

Noida, Uttar Pradesh:देहरादून यूपीसीएल के एमडी का आधी रात 'प्रांतीय भार निस्तारण केंद्र' पर औचक निरीक्षण, हड़कंप 400 केवी काशीपुर-नहटौर लाइन पर ट्रिपिंग की समस्या पर तत्काल लिया संज्ञान, मांगी विस्तृत रिपोर्ट。 मार्काडोस कंपनी की पूर्वानुमान प्रक्रिया (Forecasting) और धरातलीय स्थिति में मिला बड़ा अंतर。 कंपनी की लापरवाही और कार्यप्रणाली पर एमडी ने जताई कड़ी अप्रसन्नता, दिए सख्त निर्देश。 पूर्वानुमान में सुधार की चेतावनी के साथ मार्काडोस कंपनी को जारी होगा कारण बताओ नोटिस अनुबंध निरस्त करने और कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू करने के सख्त आदेश दिए गए।
0
0
Report
Advertisement

नेपाल की भारी बारिश से महराजगंज में गंडक-नारायणी उफान, हजारों लोग प्रभावित

Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर: नेपाल से छोड़े गए पानी और लगातार नेपाल के पहाड़ो पर हो रही बारिश के कारण महराजगंज जिले में गंडक नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी का पानी जिले के तीन गांवों में घुस गया है जिससे बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है और लगभग 5 हज़ार आबादी प्रभावित हुई है । प्रशासन द्वारा एसडीआरएफ की मदद से प्रभावित इलाकों से ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। एडीएम डॉ. प्रशांत कुमार ने स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन नेपाल से निकलने वाली नदियों और वाल्मीकि बैराज के जलस्तर पर लगातार निगरानी बनाए हुए है। नेपाल के पहाड़ों में हो रही लगातार भारी बारिश से महराजगंज जनपद में नारायणी नदी का जलस्तर पिछले 40 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वाल्मीकि बैराज से लगभग पांच लाख से अधिक क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हुआ है। नारायणी नदी के उफान से जिले के सबसे संवेदनशील इलाके सोहगीबरवा, शिकारपुर, भोथहा एवं निचलौल तहसील क्षेत्र के टेलफाल के समीप गेड़हवा गांव में पानी घुस गया है जिससे कई दर्जन घर बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा प्रभावित ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है जहां कम्युनिटी किचन के माध्यम से खाने पीने की व्यवस्था एवं मेडिकल टीम की तैनाती की गई है। एडीएम डॉ. प्रशांत कुमार ने वर्तमान जलस्तर और पानी के बहाव के जानकारी देते हुए बताया कि नेपाल स्थित देवघाट पर 624000 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज है और यह पिछले तीन घंटे से लगातार कम हो रहा है वहीं वाल्मीकि बैराज का डिसचार्ज 5 लाख एक हज़ार क्यूसेक पानी डिसचार्ज हुआ है और पिछले 1 घंटे से स्टा बना हुआ है क्योंकि नारायणी नदी के बेसिन में बारिश नहीं हो रही है जिससे उम्मीद जताया जा रहा है कि आने वाले कुछ घंटे में पानी का स्तर और नीचे आएगा । बाइट- डॉ प्रशांत कुमार, अपर जिलाधिकारी वि/ओ- प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और प्रभावित गांवों में राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चलाए जा रहे हैं ताकि ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाया जा सके।
0
0
Report

फररुखाबाद में 25-25 हजार के इनामी दो बदमाश गिरफ्तार

Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ है. पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के दो इनामिया आरोपी गिरफ्तार किए हैं. एसओजी, सर्विलांस और थाना शमसाबाद की संयुक्त टीम ने इन्हें चोरी के माल के साथ पकड़ा. आरोपियों के बारे में बताया गया है कि वे फर्रुखाबाद के शमसाबाद, नवाबगंज और मेरापुर थाना क्षेत्रों में दर्ज सात चोरी के मुकदमों में वांछित थे. उनके कब्जे से चोरी की बैटरी और इन्वर्टर की कुल कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये बताई गई है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाहजहांपुर के इस्लाम नगर निवासी साकिर उर्फ चूहा और मस्जिद नगला निवासी भूरे उर्फ बाटा के रूप में हुई है. भूरे उर्फ बाटा के खिलाफ अलग-अलग थानों में 9 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि साकिर उर्फ चूहा के खिलाफ 33 मुकदमे दर्ज होने की बात पुलिस ने बताई है. आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
0
0
Report

अनपरा में पारिवारिक विवाद, महिलाओं के बीच मारपीट वीडियो वायरल, तीन के खिलाफ मुकदमा

Obra, Uttar Pradesh:खबर कल आई थी। आज दोबारा फीड नहीं मिलने के कारण दोबारा बढ़ाई गई है। पारिवारिक विवाद में महिलाओं के बीच जमकर मारपीट, वायरल वीडियो ने मचाई हलचल। सोनभद्र में पारिवारिक विवाद के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। महिलाओं के बीच होने वाली मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों की महिलाएं आपस में मारपीट करती नजर आ रही हैं, जिसके बाद मामला तूल पकड़ लिया। पूरा मामला अनपरा थाना क्षेत्र का है, जहां एक ही परिवार से जुड़े दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिलाओं के बीच हो रही मारपीट से मौके का माहौल काफी तनावपूर्ण नजर आ रहा है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने अनपरा थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। तहरीर और वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय थाना प्रभारी द्वारा वायरल वीडियो की पुष्टि。 अनपरा थाना क्षेत्र का पूरा मामला।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर 6 किलोग्राम डोडा पोस्त के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

Rewari, Haryana:रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर नशा तस्कर पकड़ा.... 5 दिन पहले ही जेल से आया था बाहर.... तलाशी में डोडा पोस्त बरामद... रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान पाली, महेंद्रगढ़ निवासी अंकित कुमार उर्फ काला को 6 किलो डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले भी नशा तस्करी के दो मामलों में पकड़ा जा चुका है। आरोपी की पहचान महेंद्रगढ़ जिला के गांव पाली निवासी अंकित उर्फ काला के रूप में हुई है। डीएसपी जीआरपी राजेश चेची के मार्गदर्शन में रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान आरपीएफ और जीआरपी की टास्क टीम प्लेटफार्म नंबर-4 पर चेकिंग कर रही थी। दिल्ली साइड की ओर ASI सुरेंद्र मीणा की नजर एक संदिग्ध युवक पर पड़ी। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 6 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अंकित कुमार उर्फ काला पहले भी नशा तस्करी के दो मामलों में पकड़ा जा चुका है। वह करीब डेढ़ साल जेल में रहने के बाद पांच दिन पहले ही बाहर आया था। जेल से बाहर आने के बाद उसने दोबारा नशा तस्करी शुरू कर दी। पुलिस अब उसके पुराने मामलों और नशे की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की भी जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड लिया है। रिमांड के दौरान पूछताछ कर यह पता लगाया जाएगा कि छह किलो डोडा पोस्त उसे कहां से मिला था और रेवाड़ी में इसे किसे सप्लाई किया जाना था।
0
0
Report

हरिद्वार रुड़की में कार-ई-रिक्शा टक्कर: पिता-पुत्र समेत 3 की मौत, 10 घायल

Noida, Uttar Pradesh:हरिद्वार,रुड़की/उत्तराखण्ड स्लग - रुड़की में भीषण सड़क हादसा, कार-ई-रिक्शा की टक्कर में पिता-पुत्र समेत 3 की मौत, 10 घायल एंकर - रुड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में थिथौला पेट्रोल पम्प के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। तेज रफ्तार कार और ई-रिक्शा की आमने-सामने हुई टक्कर में ई-रिक्शा सवार एक ही परिवार के 13 लोग हादसे की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में दिलशाद, अरशद और पांच वर्षीय उमर शामिल हैं, जिसमें उमर को दिलशाद का बेटा बताया जा रहा है। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं और गंभीर स्थिति को देखते हुए छह घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि ढंडेरा के मिलापनगर निवासी परिवार ई-रिक्शा से लक्सर की ओर जा रहा था, इसी दौरान थिथौला में सामने से आई कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंचे, जहां तीन मौतों की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि परिवार शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं कार चालक के मौके से फरार होने की बात सामने आ रही है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं और पुलिस हादसे की पूरी परिस्थितियों की जांच में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top