465441
आगर मालवा हाइवे पर सुहाना मौसम और गर्म भुट्टों का मजा
Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा जिले से निकलने वाले नेशनल हाइवे पर इन दिनों वाहनों और लोगों का हुजूम दिखाई दे रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह है यहां का सुहाना मौसम और यहां के मशहूर भुट्टे। बारिश की बूंदाबांदी, आम लोगों का वहां से गुजरना, पहाड़ी इलाका, और उस पर गर्मागर्म भुट्टे यह सब मिलकर इस क्षेत्र को खास बना रहे हैं। आगर मालवा से गुजरने वाले इस नेशनल हाइवे पर इस समय पुरुष, महिलाएं, और बच्चों का खासा हुजूम दिखाई दे रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खूँटी में छठ महापर्व की तैयारी चरम पर, घाटों की साफ-सफाई और सुरक्षा बढ़ी
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । एंकर - खूँटी में नहाए खाए के साथ छठ महापर्व शुरू हो गया है आज खरना पर्व है। इसके लिए सभी छठव्रति अपने अपने घरों में पूजा पाठ की तैयारी करने लगे हैं। वहीं शहर को साफ सफाई किया जा रहा है। साथ ही, जहाँ छठव्रति और श्रद्धालुजन अर्घ्य अर्पित करेंगे। इसलिए सभी छठ घाटों की साफ सफाई करके रंग-रोगन किया गया है। राजा तालाब नया तालाब और चौधरी तालाब को सजा दिया गया है। दीवारों पर छठ महापर्व के सम्बंधित आकर्षक चित्र उकेरे गये हैं। साथ ही घाट के सीढ़ियों पर आकर्षक सोहराय पेंटिंग की गयी है। जिसमें और सड़कों व मुहल्लों की साफ-सफाई की जा रही है। नगर पंचायत की प्रशासक दीप्रिया मिंज ने बतायी कि विपिन छठ घाटों में पूरी तरह साफ सफाई करती है तैयार कर दिया गया है साथ ही चूना और ब्लीचिंग का छिड़काव किया गया है चेंजिंग रूम बनाए जा रहे हैं विभिन्न मुगलों के सड़कों की साफ-सफाई की जा रही है। क्योंकि यह नाम निष्ठा और पूरी पवित्रता का पर्व है। इसलिए सड़कों पर मांस मछली की दुकानें भी नहीं लगेगी। विभिन्न सड़कों के मोहल्ले में पानी का छिड़काव किया जाएगा। साथ ही , सभी छठ घाट में लाइट की व्यवस्था की गई है और स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त किया गया है।0
0
Report
श्री रघुनाथ जी एकेडमी में बाल दिवस पर बाल मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन सीतापुर। रेउसा क्
Bamhnawa, Uttar Pradesh:श्री रघुनाथ जी एकेडमी में बाल दिवस पर बाल मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन सीतापुर। रेउसा क्षेत्र के अकसोहा स्थित श्री रघुनाथ जी एकेडमी में शनिवार को बाल दिवस के अवसर पर बाल मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय परिसर में आयोजित प्रदर्शनी में विज्ञान, गणित, कंप्यूटर, आर्ट एंड क्राफ्ट तथा सामाजिक विज्ञान से संबंधित आकर्षक वर्किंग मॉडल प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने अपने-अपने मॉडलों की कार्यप्रणाली और विशेषताओं के बारे में आत्मविश्वास के साथ जानकारी दी। विद्यार्थियों की प्रतिभा देखकर मुख्य अतिथि सहित अभिभावक और शिक्षक काफी प्रभावित हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ. राकेश पाण्डेय रहे। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडलों का अवलोकन किया और उनकी सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यही बच्चे आगे चलकर देश का भविष्य बनेंगे।0
0
Report
विकाराबाद में 19 वर्षीय महिला ने आत्महत्या, दो युवकों द्वारा उत्पीड़न के आरोप
Noida, Uttar Pradesh:A 19-year-old woman died by suicide at Madhu Colony in Vikarabad district headquarters. Nandini, a native of Sangayapalli Thanda in Yalal mandal of Vikarabad district, had studied up to Intermediate. When no family members were at home, Nandini allegedly died by suicide by hanging herself. On noticing the incident, her family members rushed her to a private hospital in Vikarabad town, where doctors declared her dead on arrival. Alleging that harassment by two youths from the Pargi area drove her to take the extreme step, relatives and family members staged a protest at NTR Chowrasta in Vikarabad. They demanded strict action against the youths responsible for the alleged harassment. After the postmortem, the body was handed over to the family members. Police have registered a case based on the family's complaint and are investigating the incident.0
0
Report
Advertisement
यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में आग, यात्रियों की सुरक्षित निकासी
Noida, Uttar Pradesh:Mathura (Uttar Pradesh): Amarnath Yadav (Co, Mant) on bus catches fire due to suspected short circuit on Yamuna Expressway near milestone 110. All passengers rescued safely, no casualties reported (Source: Police Media Cell) आज दिनांक 14/11/2026 को यमुना एक्सप्रेसवे पर राया थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 110 पर एक बस जो कि दिल्ली से छतरपुर की ओर जा रही थी, अचानक short circuit के कारण उसमें आग लग गई और तत्काल पेट्रोलिंग वाहन व अन्य पुलिसकर्मी व अन्य लोगों के द्वारा पहुंचकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वह बस आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड मार्ट टोल व अन्य फायर ब्रिगेड मथुरा की गाड़ी आकर के आग पर काबू पाया गया; सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था, किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई।0
0
Report
Exclusive मेरठ शारदा रोड स्थित ट्रांसफार्मर में लगी आग
Meerut, Uttar Pradesh:मेरठ शारदा रोड पर स्थित ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई देखते-देखते आग ने विकराल रूप ले लिया लेकिन मौके पर कोई भी दमकल विभाग की गाड़ी नहीं पहुंची इसके चलते व्यापारियों में रोष देखने को मिला0
0
Report
छठ के पहले कोडरमा की झूमरी तिलैया फल मंडी में खरीदारी ने दिखे उत्साह
Koderma, Jharkhand:लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर कोडरमा का फल मंडी सजकर तैयार हो गया हैं। झूमरी तिलैया स्तिथ बाजार समिति फल मंडी हजारीबाग, गिरिडीह, नवादा समेत आसपास के कई जिलों की सबसे बड़ी फल मंडी हैं, जहाँ देश के विभिन्न हिस्सों से फलों की आवक जारी है। आज यहां थोक कारोबारियों की भीड़ हैं और आज यहां बिहार के नवादा, रजौली और गया के अलावे सीमावर्ती जिलों से ख़रीदद्दार पहुँच रहे हैं। वहीं कल यहाँ स्थानीय ग्राहकों की भारी भीड़ उमडेगी। इधर झूमरी तिलैया फल मंडी के कारोबारियों ने पर्याप्त मात्रा में फल का स्टॉक मंगा लिया है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार फलों की कीमतों में वृद्धि हुई है ,लेकिन फल कारोबारियों को उम्मीद है कि आस्था के इस महापर्व पर छठव्रतियों की खरीदारी प्रभावित नहीं होगी। झूमरी तिलैया स्तिथ बाजार समिति में कश्मीर से सेब, नागपुर और पंजाब से संतरा, आंध्र प्रदेश से नारियल और केला तथा पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से अनानस मंगाया गया है। पानीफल स्थानीय पंपू तालाब और हजारीबाग से पहुंचा है। फल विक्रेता गिरधारी ने बताया कि मंडी में इस वर्ष 10 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार की उम्मीद है। बिहार के रजौली से आए फल व्यवसायी बिनोद कुमार गुप्ता और संतोष यादव ने बताया कि दूसरी मंडियों की तुलना में यहां फल सस्ते मिलते हैं। साथ ही खरीदारी पर कमीशन भी नहीं देना पड़ता। व्यापारियों का कहना है कि कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद छठ की खरीदारी पर इसका विशेष असर नहीं पड़ रहा है।0
0
Report
Advertisement
छठ घाटों की सफाई में मुस्लिम समुदाय ने भी बढ़ाया हाथ
Ansar Nagar, Jharkhand:छठ घाटों की सफाई में दिखी सामाजिक एकता, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी बढ़ाया हाथ चतरा लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर चतरा में छठ घाटों की साफ-सफाई का अभियान चलाया गया। इस अभियान में नगर परिषद के कर्मियों के साथ आम लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खास बात यह रही कि सफाई अभियान में मुस्लिम समुदाय के लोग भी शामिल हुए और छठ घाटों की सफाई में अपना योगदान दिया। सभी लोगों ने मिलकर घाटों की साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और एकता की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। लोगों की सामूहिक भागीदारी ने यह संदेश दिया कि त्योहार किसी एक समुदाय का नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और आपसी प्रेम का प्रतीक भी होते।0
0
Report
मध्यMurani पुलिस ने हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया: दो पिस्तौल और 19 जिंदा कारतूस बरामद
Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लौकही थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।दो पिस्तौल 19 कारतूस के साथ एक हथियार तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।गुप्त सूचना पर लौकही थाना ने हिरपट्टी गांव स्थित अनिल पासवान के घर की छापेमारी।गिरफ्तार तस्कर से पुलिस पूछताछ कर तस्करों के नेटवर्क को खंगाल रही है।एसएसपी योगेंद्र कुमार ने बताया पुलिस ने छापेमारी कर एक घर से दो पिस्तौल मैगजीन और 19 जिंदा कारतूस बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने घर मे मौजूद एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति से हथियारों की खरीद-बिक्री और आपूर्ति के नेटवर्क के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।थानाध्यक्ष गौरव कुमार की टीम ने छापामारी के क्रम में घर के अंदर बेड के गद्दे से दो पिस्तौल, दो मैगजीन,उन्नीस जिंदा कारतूस और कारतूस का पट्टा बरामद किया है। SSP ने स्पष्ट कहा कि अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस की कार्रवाई से नेपाल बॉर्डर इलाके में अवैध कारोबारियों सहित मादक पदार्थ तस्कर और हथियार तस्करों में हड़कम्प मच गया है। फिलहाल पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई में जुट गयी है।0
0
Report
रवि किशन शुक्ला ने रेलवे स्टेशन पर छठ के लिए मजबूत व्यवस्थाओं का दावा किया
Noida, Uttar Pradesh:गोरखपुर, उत्तर प्रदेश: भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला रेलवे स्टेशन पर छठ के लिए घर लौट रहे यात्रियों से बातचीत किया। उन्होंने कहा, "छठ के इस महापर्व पर 241 ट्रेनें स्पेशल चलाई गई हैं ताकि लोग यहां से आ जा सकें। डेढ़ से दो लाख लोगों का आवागमन इस त्यौहार में होता है। किसी को कोई तकलीफ ना हो इसके लिए 2000 से ज्यादा फेरियां चल रही हैं... होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं, पानी की व्यवस्था है, जर्मन हैंगर लगाया गया है... किसी को कोई परेशानी ना हो इसकी खास निगरानी करने के लिए मैं स्वयं आया हूं। मैं भारतीय जनता पार्टी की सरकार को दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं।"0
0
Report
Advertisement
छतरपुर अस्पताल में प्रसूता की डेढ़ महीने बाद मौत, लापरवाही के आरोप
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर अस्पताल में प्रसूता की डेढ़ महीने बाद मौत, लापरवाही के आरोप. अस्पताल प्रबंधक का कहना है कि महिला को स्टेबल करके मेडिकल कॉलेज रेफर किया था. मामले में पीएम और जांच के आदेश दिए गए हैं. मृतिका के परिजनों ने शव को अस्पताल के सामने रखकर प्रदर्शन किया और जाम लगा दिया, बाद में पुलिस की समझाइश के बाद जाम खुला. मृतिका प्रसूता के पति का आरोप है कि ऑपरेशन में ब्लाडर की नस कट गई, ब्लीडिंग हुई, बच्चेदानी निकालनी पड़ी और बाद में किडनी फेल हो गई. इलाज में करीब 15 लाख रुपये खर्च हुए, मकान गिरवी रखना पड़ा. अस्पताल प्रबंधक का कहना है कि ब्लीडिंग के बाद सर्जिकल और मेडिसिन टीम ने 3-4 यूनिट ब्लड चढ़ाकर महिला को स्टेबल करके 29 तारीख की सुबह ही मेडिकल कॉलेज रेफर किया था. डेढ़ महीने तक कहां इलाज चला, इसकी जानकारी नहीं है. महिला को मृत अवस्था में लाया गया. हमने पूरी तरह मैनेज करके, स्टेबल करके मेडिकल कॉलेज रेफर किया था. अब टीम द्वारा पीएम होगा, उच्च अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है।0
0
Report
कोरबा के घर की मंदिर दीवार के भीतर 8 फीट अजगर मिलने से हड़कंप
Korba, Chhattisgarh:कोरबा जिले के हरदीबाजार के एक घर के सदस्यों में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब घर के आंगन में बने मंदिर की दीवार के भीतर 8 फीट लंबा अजगर छिपा मिला। सूचना पर स्नेक रेस्क्यू टीम सक्रिय हुई और जितेंद्र सारथी के निर्देश पर रेस्क्यूअर राकेश मानिकपुरी मौके पर पहुंचे। अजगर को सुरक्षित निकालना आसान नहीं था। करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में दीवार का कुछ हिस्सा तोड़ना पड़ा। आखिरकार टीम ने अजगर को सुरक्षित बाहर निकालकर जंगल में छोड़ दिया। रेस्क्यू के बाद परिवार ने राहत की सांस ली और टीम का आभार जताया।0
0
Report
बोकारो में खरना के मौके पर बाजारों में रौनक, छठ पूजा की तैयारी तेज
Bokaro Steel City, Jharkhand:छठ पूजा को लेकर बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। आज खरना है ऐसे में लोग खरीदारी करते हुए दिखाई दे रहे है। बोकारो के दूंदीबाग सहित चास में खरीदारी करते हुए दिखाई दे रहे है। पिछले साल की तुलना में इस बार थोड़ा मंहगा है। दुकानदार कह रहे है कि जैसे जैसे शाम होगा और भीड़ बढ़ेगी। लोक आस्था का महापर्व बोकारो में धूम धाम से मनाया जा रहा है। घाटों की भी सफाई हो चुकी है और अंतिम रूप भी दिया जा रहा है। ऐसे में आज खरना और कल पहला अर्घ्य दिया जाना है। इसके दूसरे दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद समापन हो जाएगा。0
0
Report
Advertisement
रतनगढ़ माता मंदिर दर्शन के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो महिलाओं की मौत, 14 घायल
Datia, Madhya Pradesh:रतनगढ़ माता मंदिर दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो महिलाओं की मौत, 14 घायल दतिया। रतनगढ़ माता मंदिर दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। वसई मलिक के पास श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत होने की खबर है, जबकि 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सेवढ़ा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अमला भी सक्रिय हो गया। हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।0
0
Report
शाजापुर में आवारा कुत्तों के हमलों से दस से अधिक घायल
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर शहर में शनिवार को एक पागल कुत्ते ने जमकर आतंक मचाया। कुत्ते ने अलग-अलग क्षेत्रों में हमला कर दस से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। अचानक हुए इन हमलों से शहर के ज्योतिनगर, लक्ष्मीनगर और बस स्टैंड क्षेत्र में लोगों के बीच दहशत फैल गई। कुत्ते के हमले में घायल हुए लोग उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उनका इलाज किया गया। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह से ही एक कुत्ता शहर के अलग-अलग इलाकों में लोगों पर हमला कर रहा था। कुत्ते ने राह चलते लोगों को अपना निशाना बनाया। ज्योतिनगर, लक्ष्मीनगर और बस स्टैंड के आसपास कुत्ते के हमले में कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद लोगों में भय का माहौल बन गया और लोग घरों से निकलने में भी सतर्क नजर आए। कुत्ते के हमले में घायल होने वालों में आसिफ (25), सोनू जाटव (24), राजेंद्र (29), महेश सिंह (22), सुनीता भिलाला (33), पिरु नाथ (35), सतेंद्र (35), जितेंद्र (42), कुंदन पारछे (30) और संदीप (30) शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया है। कुछ घायलों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ. अरुण पाटीदार ने बताया कि सुबह से अब तक कुत्ते के काटने के दस से अधिक मरीज अस्पताल पहुंच चुके हैं। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया है। इनमें से कुछ लोगों को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती भी किया गया है। नगरपालिका की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल गृहस्थों ने कहा कि आवारा कुत्तों की समस्या लगातार बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदारों द्वारा इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। नागरिकों ने नगरपालिका से आवारा कुत्तों को पकड़ने और शहर में सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है。0
0
Report
छतरपुर की खदान धसने से युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में खनिज माफियाओं द्वारा खोदी गई मिट्टी की खदान धंसने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक अपने दो साथियों के साथ घर के लिए मिट्टी खोदने गया था। इसी दौरान खदान धंस गई और वह दब गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बमनौरा थाना क्षेत्र के देवपुर गांव के रहने वाले बल्लू यादव आज अपने दो साथियों के साथ खुदवाई की तरफ गए थे। वहां ये लोग घर में मिट्टी का उपयोग करने के लिए खुदाई कर रहे थे। इसी दौरान खदान की मिट्टी धंस गई। मिट्टी में दबने से बल्लू यादव की मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्पष्ट होगा0
0
Report
Advertisement
