465441
आगर में भारतीय किसान संघ का हुआ निर्वाचन
Agar, Madhya Pradesh:भारतीय किसान संघ की जिला इकाई का निर्वाचन आगर में हुआ। रामनारायण तेजरा को पुनः जिला अध्यक्ष और राघु सिंह चौहान को जिला मंत्री चुना गया। तेजरा ने 23 सदस्यों की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। प्रांतीय संगठन मंत्री अतुल माहेश्वरी ने कहा कि भारत का सपना किसानों को नजरअंदाज करके पूरा नहीं किया जा सकता। प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना ने किसानों को बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहने का आह्वान किया और सोयाबीन की कीमत ₹6000 प्रति क्विंटल तय करने की बात की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दीपक बैज का 2028 मिशन: सरगुजा में कांग्रेस 14 सीटें, भाजपा शून्य
Kusu, Chhattisgarh:कांग्रेस की संभागीय ब्लॉक अध्यक्ष और मास्टर ट्रेनिंग की प्रशिक्षण शिविर समाप्त हो गई है। अंबिकापुर के एक निजी होटल में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर के समापन कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस अपने आप को मजबूत करने के लिए, ब्लॉक अध्यक्ष को मजबूत कर रहे हैं। ताकि भाजपा जो झूठ और प्रोपेगेंडा फैलती हैं, इसके खिलाफ हम मजबूती के साथ लड़ सके, साथ ही 2028 विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ लड़ सके इसके लिए काम किया जा रहा हैं। कांग्रेस पार्टी 2028 में मजबूती के साथ जीतेगी और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाएगी। वही प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अभी तो हमने फील्डिंग शुरू किया है, उतने में ही भाजपा के कार्यकर्ता पदाधिकारी कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। अगर बैटिंग शुरू करेंगे तो भाजपा साफ हो जाएगी।0
0
Report
पटना में मुसलमानों ने मोदी के जन्मदिन पर दीर्घ आयु और सफलता की दुआ
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना पीएम के जन्मदिन पर मुसलमान समाज के लोगों ने कहा 2014 के बाद मुसलमानों को मिली है आजादी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मुसलमान समाज के पटना हाई कोर्ट मजार पर चादर पोशी की। लोगों ने पीएम नरेन्द्र मोदी की लंबी उम्र और स्वस्थ रहने की मांगी दुवा। लोगों ने कहा हम लोग चाहेंगे कि प्रधानमंत्री सदा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बने रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र की हम लोगों ने दुआ की है और देश में आज मुस्लिम समुदाय प्रधानमंत्री के रहते सुरक्षित है हम लोग चाहेंगे कि प्रधानमंत्री सदा प्रधानमंत्री बने रहे。 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आज मुस्लिम समाज कई आयामों में बढ़ चढ़कर शामिल हो रहा है, मुस्लिम समाज में आज लोगों DM,SP, BDO,CO जैसे बड़े अधिकारी बन रहे हैं।0
0
Report
उदयपुर के तीतरड़ी चौराहे पर ज्वेलरी शॉप चोरी, CCTV में कैद संदिग्ध
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के तीतरड़ी चौराहे पर आज दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में एक बदमाश ने बड़े ही शातिर अंदाज में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश नमो ज्वेलरी शॉप पर ग्राहक बनकर पहुंचा और आभूषण देखने के बहाने चोरी की वारदात को अंजाम दे कर फरार हो गया। हालाकि उसकी यह हरकत दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर सवीना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश की तलाश शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि दुकान मालिक को चोरी की वारदात का पता ग्राहक बन कर आए बदमाश की लौटने के कुछ देर बाद चला। चोरी हुए सोने के आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके बाद तत्काल सवीना थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दुकान में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियां सामने आई हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने उसके संबंध में साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। दुकानदार की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है。0
0
Report
Advertisement
मोदी के 76वें जन्मदिन पर कोटा में पौधे लगाकर प्रकृति का संदेश
Kota, Rajasthan:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वा जन्मदिन और कोटा में जश्न का अंदाज भी कुछ अलग। न केक, न आतिशबाजी... बल्कि प्रकृति को तोहफा देकर जन्मदिन मनाया गया। आंवली वन क्षेत्र में स्काउट-गाइड के विद्यार्थियों ने 76 पौधे लगाए, जो प्रधानमंत्री मोदी की उम्र के साथ भी जुड़ा संदेश है। विद्यार्थियों ने आम, आंवला, सहजन, जामुन और कटहल सहित अलग-अलग प्रजातियों के पौधे लगाए। सिर्फ पौधे लगाकर तस्वीर खिंचवाने तक कार्यक्रम सीमित नहीं रहा, बल्कि विद्यार्थियों ने इन्हें सालभर बड़ा करने और नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया। यह कार्यक्रम शिक्षा विभाग कर्मचारीगण सहकारी सभा 696 आर. कोटा-बारां और राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ कोटा दक्षिण के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।0
0
Report
सीतापुर में हिस्ट्रीशीटर समेत दो शातिर गिरफ्तार; बैटरी व इनवर्टर सहित उपकरण बरामद
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। हिस्ट्रीशीटर सहित दो शातिर चोर गिरफ्तार। एक इनवर्टर दो बैटरी सहित चोरी में प्रयुक्त अन्य उपकरण बरामद। पुलिस ने एक बोलेरो कार सहित तमंचा कारतूस किया बरामद। जल निगम द्वारा लगी पानी की टंकियों को बनाते थे निशाना। पानी की टंकियाँ से बैटरी और इनवर्टर की करते थे चोरी। मछरेहटा थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता。0
0
Report
खजाना तलाश के नाम पर खोदाई: 100 साल पुराने मंदिर के पास पांच गिरफ्तार
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर-झांसी सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के रुद्र करारी गांव में मंगलवार आधी रात को खजाना तलाशने के लिए महिला और उसके साथी दो कारों से पहुंचे थे, जिसके बाद से गांव में यह बात चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां बने 100 साल पुराने खाती बाबा मंदिर के पास मेटल डिटेक्टर और पावर लैंप के सहारे खोदाई कर रहे थे। अंधेरे में लाइटें देखकर गांव वालों को शक हुआ, फिर ग्रामीणों ने घेराबंदी करके महिला समेत 5 लोगों को पकड़ लिया, जबकि उनके बाकी साथी कार लेकर भाग निकले। उनके पास से कुल्हाड़ी, मेटल डिटेक्टर समेत कई वस्तुएं बरामद हुई है। वी/ओ.1- ग्रामीण कुंवर पाल राजपूत ने बताया कि खाती बाबा मंदिर के पास कई लोग मशीनें लिए थे जबकि कई लोग भाग गए। पकड़ी गई एक महिला तांत्रिक है। कई बार यहां खुदाई हुई लेकिन पहली बार लोग पकड़े हुए हैं। ग्राम प्रधान बादाम सिंह ने बताया कि पांच लोग पकड़े गए हैं, जिनमें एक महिला तांत्रिक भी थी। हमने सबको पकड़कर पुलिस को दे दिया है। पुलिसवाले मशीन और कुल्हाड़ी सब ले गये हैं। खाती बाबा मंदिर सौ साल पुराना है, जहां लोग धन खोदने आए थे। इन लोगों के पास मेटल डिटेक्टर भी था। बाइट-राम देवी...... ग्रामीण महिला बाइट-कुंवर पाल राजपूत.....ग्रामीण बाइट--बादाम सिंह.....ग्राम प्रधान वॉक थ्रू.....0
0
Report
Advertisement
अरावली की पहाड़ियों में भक्तों का उत्साह, टीकाराम जूली ने भर्तृहरि मेले शुभारंभ किया
Alwar, Rajasthan:अरावली की पहाड़ियों में गूंजे भक्ति के स्वर, टीकाराम जूली ने रिबन काटकर किया भर्तृहरि मेले का शुभारम्भ अलवर। लोकदेवता महाराज भर्तृहरि के पावन मेले का गुरुवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। अलवर ग्रामीण विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने रिबन काटकर मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी गीता जूली भी मौजूद रहीं। दोनों ने बाबा भर्तृहरि के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। अलवर जिले के प्रसिद्ध लोक देवता बाबा भर्तृहरि के वार्षिक मेले में गुरुवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। यह मेला पिछले एक हफ्ते से चल रहा है। इसमें राजस्थान समेत कई राज्यों से लाखों भक्त बाबा के दर्शन के लिए आ रहे हैं। मेले के आखिरी दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ गई है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि त्याग, तपस्या और वैराग्य की पावन तपोभूमि बाबा भर्तृहरि की धरती पर मेले का शुभारंभ करने का अवसर मिलना उनके लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि बाबा भर्तृहरि के प्रति देशभर के श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर बाबा के दर्शन करते हैं और अपनी मनокामनाओं की पूर्ति की कामना करते हैं। जूली ने कहा कि अरावली की सुरम्य पहाड़ियों के बीच स्थित बाबा भर्तृहरि का मंदिर धार्मिक आस्था के साथ-साथ प्राकृतिक सौंदर्य के लिए भी विशेष पहचान रखता है। यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति का अनुभव होता है। मेले में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ दुकानें, झूले और कई सांस्कृतिक गतिविधियां भी देखने को मिल रही हैं। मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में दिन-रात श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा हुआ है। श्रद्धालुओं का कहना है कि बाबा भर्तृहरि के दरबार में आने से उनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसी वजह से हर साल बड़ी संख्या में लोग यहां दर्शन करने आते हैं। मेले के शुभारंभ के दौरान टीकाराम जूली धार्मिक रंग में नजर आए। बाबा भर्तृहरि के दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद मंदिर परिसर में धार्मिक गीतों पर उन्होंने उत्साह के साथ नृत्य भी किया। इस दौरान श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नेता प्रतिपक्ष ने इस बार मेले को प्लास्टिक और डिस्पोजल मुक्त रखने की पहल के लिए मेला कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेले में प्लास्टिक और डिस्पोजल का उपयोग नहीं करने का निर्णय पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। धार्मिक आयोजनों में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। मेला कमेटी की यह पहल स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नई मिसाल कायम करेगी। बाइट: टीकाराम जूली इस अवसर पर हिम्मत सिंह चौधरी, पेमाराम सैनी, महेश सैनी, भूपत नागर, पदम गुर्जर, निहाल सिंह गुर्जर, इंद्र कुमार मीणा, गोपाल गुर्जर, धारा जाटव, शिवराम सराधना, शाकिर, रामकुंवार सहित मेला कमेटी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे。0
0
Report
उज्जैन में 25 लाख दीपों से शिप्रा घाट और महालोक रोशन
Bhopal, Madhya Pradesh:उज्जैन 25 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएंगे शिप्रा के घाट और श्री महाकाल महालोक शाम 7 बजे सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत उज्जैन में भव्य दीपोत्सव का आयोजन दीपोत्सव के दौरान शिप्रा नदी के विभिन्न घाटों एवं श्री महाकाल महालोक कॉरिडोर क्षेत्र में जनभागीदारी से एक साथ 25 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए जाएंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर शाम 7 बजे पूरे प्रदेश में एक साथ जलेंगे आशीर्वाद के दीये प्रदेश के प्रत्येक जिले के आइकॉनिक स्थानों, सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय वार्डों में होगा सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन श्री महाकाल महालोक से लेकर विकास परियोजनाओं, जल संरचनाओं और स्वास्थ्य केंद्रों तक बिखरेगी दीपों की रोशनी0
0
Report
खमनौर थाने के बाहर ग्रामीणों का भारी प्रदर्शन, चोरी के मामलों में पुलिस पर आरोप
Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद से बड़ी खबर राजसमंद जिले के खमनौर पुलिस थाने के बाहर सैकड़ों ग्रामीणों का जोरदार विरोध प्रदर्शन。 बड़ा भाणुजा और आसपास के गांवों में लगातार हो रही चोरी से लोगों में भारी आक्रोश。 ग्रामीणों का आरोप- पुलिस ने पकड़े गए चोरों पर कार्रवाई के बजाय उन्हें पाबंद कर छोड़ा। पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर मिलीभगत का लगाया आरोप。 खमनौर क्षेत्र के गाँवों में दर्जनों घरों और मंदिरों को लगातार निशाना बना रहे हैं बेखौफ चोर。 नाथद्वारा DYSP शिप्रा राजावत ने मौके पर पहुंच कर प्रदर्शनकारी ग्रामीणों से की वार्ता। DYSP के सख्त कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने शांत होकर खत्म किया धरना。0
0
Report
Advertisement
धौलपुर नगर परिषद सभापति चुनाव: 7 निर्दलीय मैदान में, सिंबल नहीं
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर नगर परिषद सभापति चुनाव: जांच के बाद 7 ही बचे मैदान में, नरेंद्र जाट का पर्चा खारिज. धौलपुर। नगर परिषद सभापति पद को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो गई और जांच के बाद अब 7 प्रत्याशी ही मैदान में बचे हैं। इस दौरान निर्दलीय प्रत्याशी नरेंद्र उर्फ पप्पू जाट का नामांकन खारिज कर दिया गया, क्योंकि वे अपना प्रस्तावक पेश नहीं कर पाए एक पर्चा खारिज होते ही मैदान थोड़ा साफ हो गया है, लेकिन असली घमासान अभी बाकी है जो कल तक वापसी के बाद साफ होगा. अब 7 प्रत्याशी मैदान में, सभी लड़ेंगे निर्दलीय: निर्वाचन अधिकारी सुरेश राव ने बताया कि जांच के बाद सभापति पद के लिए 7 उम्मीदवार बचे हैं। इनमें निशांत चौधरी, कमलजीत सिंह, सुभाष शर्मा, शराफत खान, गिरीश गर्ग, सीमा शर्मा और सत्यदेव कंसाना शामिल हैं। खास बात यह है कि ये सभी उम्मीदवार अब निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ेंगे। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया होगी, इसके बाद ही सभापति चुनाव की अंतिम और आधिकारिक तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी. किसी पार्टी ने नहीं दिया सिंबल, निर्दलीय बनाम निर्दलीय होगा मुकाबला: सबसे बड़ा रोचक मोड़ यह है कि किसी भी राजनीतिक दल ने अपने उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह यानी सिंबल नहीं दिया है। ऐसे में सभापति पद का पूरा मुकाबला निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच ही होगा। चुनाव आयोग के निर्देशों के मुताबिक जिन उम्मीदवारों ने कांग्रेस या बसपा जैसी पार्टियों से नामांकन भरा था, लेकिन उन्हें पार्टी का सिंबल नहीं मिला, वे अब निर्दलीय के तौर पर ही मैदान में उतरेंगे। इसमें कांग्रेस से नामांकन भरने वाले शराफत खान और सीमा शर्मा, साथ ही बसपा प्रत्याशी सुभाष शर्मा भी निर्दलीय के रूप में लड़ेंगे। भाजपा-कांग्रेस ने नहीं दिया टिकट, फिर बनेगा निर्दलीय बोर्ड? खास बात यह भी है कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ही बड़ी पार्टियों ने इस बार किसी भी उम्मीदवार को आधिकारिक टिकट नहीं दिया है। भाजपा ने तो इस बार किसी को भी प्रत्याशी नहीं बनाया है। इस स्थिति में धौलपुर नगर परिषद में एक बार फिर निर्दलीय बोर्ड बनने की संभावना को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। पिछली बार भी नगर परिषद में निर्दलीय पार्षदों के समर्थन से ही बोर्ड बना था। अब सभापति चुनाव में 7 निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच होने वाला यह मुकाबला काफी अहम और दिलचस्प माना जा रहा है। कल नाम वापसी के बाद तय होगा कि कुर्सी की दौड़ में आखिर कौन-कौन टिकता है।0
0
Report
कोई खबर उपलब्ध नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
मुजफ्फरपुर में कंटेनर से 5200 लीटर विदेशी शराब जब्त, कीमत 55 लाख
Muzaffarpur, Bihar:बिहार के मुजफ्फरपुर के कच्ची पक्की थाना क्षेत्र माधौल मलंग स्थान पर एक कंटेनर ट्रक से शराब की बड़ी खेप जप्त की गई है। मध्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो पटना के सूचना पर पुलिस ने चंडीगढ़ से मुजफ्फरपुर सप्लाई के लिए लाई गई इस शराब की खेप को मौके पर पकड़ा, हालांकि ट्रक चालक भागने में सफल रहा। बरामद शराब की कुल कीमत लगभग 55 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने कंटेनर ट्रक को जप्त कर लगभग 5200 लीटर विदेशी शराब बरामद की है, जिसे 500 पेटी विभिन्न ब्रांड के रूप में क्रमबद्ध किया गया है। अब शराब माफिया की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी की योजना है। सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी के अनुसार मामले की जांच जारी है ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि इसे किसने मंगवाया था और कहां सप्लाई किया जाना था।0
0
Report
Advertisement
बानसूर नगरपालिका अध्यक्ष पद के नामांकन वैध, 21 सितम्बर को मतदान
Jaipur, Rajasthan:बानसूर(कोटपूतली– बहरोड).....बानसूर नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की आज जांच पूरी हो गई। जांच के बाद कांग्रेस प्रत्याशी आकृति यादव और भाजपा प्रत्याशी गिर्राज प्रसाद सैनी के नामांकन वैध पाए गए। इसके साथ ही दोनों उम्मीदवार अध्यक्ष पद के चुनाव में आमने-सामने होंगे। अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को कांग्रेस और भाजपा ने एक-एक नामांकन दाखिल किया था। गुरुवार को जांच के बाद दोनों नामांकन स्वीकार कर लिए गए। अब शुक्रवार दोपहर 3 बजे तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। नाम वापसी के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न दिए जाएंगे। बानसूर नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए मतदान 21 सितंबर को होगा। चुनाव को लेकर दोनों प्रमुख दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। अध्यक्ष पद के चुनाव में नगरपालिका के चुने हुए पार्षद वोट डालेंगे। बानसूर नगरपालिका में कुल 35 वार्ड हैं। हाल ही में हुए नगरपालिका चुनाव में भाजपा ने 6, कांग्रेस ने 12 और अन्य उम्मीदवारों ने 16 वार्ड जीते हैं। वार्ड नंबर 15 में मूलचंद वर्मा निर्विरोध चुने गए थे। ऐसे में अध्यक्ष पद के चुनाव में सभी चुने हुए पार्षदों की भूमिका अहम मानी जा रही है। नाम वापसी और चुनाव चिह्न मिलने के बाद अध्यक्ष पद के चुनाव की स्थिति पूरी तरह साफ हो जाएगी। 21 सितंबर को मतदान के बाद बानसूर नगरपालिका अध्यक्ष का फैसला होगा।0
0
Report
किसान आंदोलन आठवें दिन जारी, घड़साना में अर्धनग्न रैली से सरकार पर दबाव
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्री गंगानगर जिले के नई मंडी घड़साना चार सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा किसान आंदोलन आठवें दिन भी जारी रहा, आज किसानों ने धरना स्थल से अर्धनग्न रैली निकाली, जो मुख्य बाजार से होते हुए धान मंडी पहुंची, किसानों ने सरकार से मांगों पर जल्द समाधान की मांग करते हुए विरोध जताया। किसान नेताओं ने कहा कि आंदोलन के दौरान प्रशासन और सरकार को लगातार मांगों से अवगत कराया जा रहा है। किसानों ने बताया कि 17 सितंबर तक मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को और तेज करने का अल्टीमेटम दिया गया है। किसानों के अनुसार, इसके बाद 18 सितंबर को हजारों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और बड़ी संख्या में किसानों के घड़साना पहुंचने का कार्यक्रम है। नेताओं ने प्रशासनिक कामकाज ठप करने की चेतावनी भी दी है।0
0
Report
विश्वकर्मा भगवान के पूजन अर्चन के बाद मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्म दिन
Nauder, Uttar Pradesh:धूमधाम से मनाया विश्वकर्मा पूजन और प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन चहनिया ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल के सोनबरसा (टांडाकला) स्थित आवास पर भगवान श्री विश्वकर्मा पूजन उत्सव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल ने अपने बीजेपी कार्यकर्ताओं, बीडीसी सदस्यों एवं क्षेत्रीय जनता के साथ भगवान विश्वकर्मा जी का विधि-विधान से पूजन कर क्षेत्र के कल्याण की कामना की। इसके उपरांत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर केक काटा गया और उपस्थित लोगों में मिठाइयां बांटी गईं। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी एक ऐसे वैश्विक नेता हैं जिनके नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और संपूर्ण दुनिया में देश का मान-सम्मान बढ़ा है। वे अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं और उनकी दूरदर्शी सोच से आज देश का हर वर्ग आत्मनिर्भर बन रहा है। कार्यक्रम के उपरांत प्रमुख आवास पर एक भव्य प्रीतिभोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने सहभागिता की। इस अवसर पर बीजेपी कार्यकर्ता संकठा राय, अमित पांडेय, मोनू जायसवाल, संजय चौरसिया, पीयूष जायसवाल, विनय जायसवाल, प्रभुनारायण प्रजापति समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी व पार्टी समर्थक उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
